बिंझिया चौराहा में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी मंडला। शहर के बिंझिया चौराहा स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर से उठती लपटों और धुएं को देखकर आसपास के दुकानदारों व राहगीरों में दहशत फैल गई। एहतियातन लोगों ने तुरंत दूरी बना ली और बिजली विभाग व दमकल को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट या ओवरलोड के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के चलते आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों ने ट्रांसफार्मरों के नियमित रखरखाव की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

- 🚨 12 घंटे सेप्टिक टैंक के गड्ढे में फंसी भैंस, JCB से सुरक्षित रेस्क्यू 🐃 एक हैरान कर देने वाली घटना में भैंस अचानक सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिर गई और लगभग 12 घंटे तक उसी गड्ढे में फंसी रही। कड़ी मेहनत और सतर्क प्रयासों के बाद JCB मशीन की मदद से भैंस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सबसे राहत की बात यह है कि भैंस की हालत पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है। 👏 ग्रामीणों की तत्परता सराहनीय है। यह घटना हमें खुले गड्ढों को ढकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की सीख देती है।3
- फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण होने के कारण मंगलवार को मंडला जिले में मंदिरों के कपाट सुबह सूतक काल लगने के साथ ही बंद कर दिएगए। मंदिर प्रबंधकों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार को दोपहर 3:20 से शुरू होगा जो शाम को 6:48 पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण के समाप्ति के बाद मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद मंदिरों में शुद्ध स्थान और साफ सफाई के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। चंद्र ग्रहण के चलते मंडला में बुधवारी बाजार में अंजनी लाल मंदिर काली माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही मंदिरों के कपाट बंद रहे।1
- मंडला के बिंझिया चौराहा में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर पर जलती आग1
- मंडला। शहर के बिंझिया चौराहा स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर से उठती लपटों और धुएं को देखकर आसपास के दुकानदारों व राहगीरों में दहशत फैल गई। एहतियातन लोगों ने तुरंत दूरी बना ली और बिजली विभाग व दमकल को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट या ओवरलोड के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के चलते आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों ने ट्रांसफार्मरों के नियमित रखरखाव की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।1
- मंडला बस स्टैंड में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल2
- अग्रसेन चौराहे पर आस्था का अद्भुत संगम नजर आया, गोबर से तैयार होलिका ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हुआ दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का लिया गया पावन संकल्प।1
- Post by Salim khan1
- मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में बच्चा चोर की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने एक अज्ञात बालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में उपचार के दौरान अस्पताल से लापता हुए इस बालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडला पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। मंगलवार को शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि गांव में बच्चा चोर की अफवाह फैलने पर ग्रामीणों ने एक अज्ञात बालक को पकड़ा था। सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर बिछिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में बालक मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा था। एसपी सकलेचा के अनुसार, उपचार के दौरान बालक अस्पताल से चला गया था। बाद में एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। बालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है और उसके परिजनों की तलाश जारी है।1