Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तरिया लोक नृत्य पर झूमते और थिरकते आए नजर
Jeevan Yadav
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तरिया लोक नृत्य पर झूमते और थिरकते आए नजर
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तरिया लोक नृत्य पर झूमते और थिरकते आए नजर1
- तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भुरसुदा में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी का मामला उजागर, 35 किलो के स्थान पर कई हितग्राहियों को मिला केवल 20 किलो राशन* ग्राम पंचायत भुरसुदा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन द्वारा निर्धारित 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिए जाने के बजाय कई हितग्राहियों को सात महीनों तक मात्र 20 किलोग्राम ही राशन वितरित किया गया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन लेने पहुंचे अनेक हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से काफी कम खाद्यान्न दिया गया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठाई। *मामले में सरपंच पुत्र सतीश वर्मा संदिग्ध* ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खाद्यान्न वितरण में हुई इस कथित गड़बड़ी के पीछे सरपंच के पुत्र की भूमिका है। उनका कहना है कि वितरण प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई, जिससे पात्र हितग्राहियों को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल सका। *उप सरपंच राजेश नायक का आरोप* इस संबंध में ग्राम पंचायत के उप सरपंच ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूरी अनियमितता सरपंच के पुत्र द्वारा की गई है। उप सरपंच के अनुसार, सरपंच के पुत्र के नाम से राशन वितरण के लिए आईडी बनवाई गई थी और उसी आईडी के माध्यम से लगभग सात महीनों तक राशन का वितरण किया गया। उनका आरोप है कि इस अवधि में लगातार गड़बड़ियां हुईं, कई पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन नहीं मिला और कुछ लोगों को राशन से वंचित भी होना पड़ा। उप सरपंच ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। *सरपंच सरोज वर्मा एवं उसके पुत्र का पक्ष* सरपंच एवं उनके पुत्र ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि लगभग 15 से 20 हितग्राहियों को पिछले सात महीनों से 35 किलोग्राम के स्थान पर केवल 20 किलोग्राम राशन मिला है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो जरूरत पड़ने पर वे अपने स्तर से प्रभावित हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराएंगे अथवा शासन से अतिरिक्त चावल उपलब्ध कराने की मांग करेंगे, ताकि किसी पात्र हितग्राही का नुकसान न हो। *खाद्य विभाग के अधिकारी का पक्ष* इस संबंध में खाद्य विभाग की अधिकारी से भी दूरभाष पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि पहले पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित की जाती है। ऐसे में यदि खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए तथा जिन हितग्राहियों को कम राशन मिला है, उन्हें उनका पूरा खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना चाहिए। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है। अब सभी की निगाहें खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट और प्रशासन द्वारा की जाने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।4
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चकरभाठा थाना में किया गया वृ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चकरभाठा थाना में किया गया वृक्षारोपण गुरुवार की रात 8:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर *"एक पेड़ माँ के नाम"* अभियान के अंतर्गत गुरुवार को चकरभाठा थाना मे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को *पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह* के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना चौकी, पुलिस लाइन, आवासी परिसर पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। बिलासपुर जिले के थाना चकरभाठा में थाना प्रभारी भावेश शेंडे के नेतृत्व में थाना परिसर में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व की आधारशिला है। पेड़-पौधे हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं, वायु को शुद्ध करते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि पौधे वर्षा के संतुलन, भूजल संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बनाए रखने में भी अहम योगदान देते हैं। फलदार एवं छायादार वृक्ष मनुष्य, पशु-पक्षियों तथा अन्य जीवों के लिए भोजन और आश्रय का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीपल, बरगद, नीम, तुलसी और बेल जैसे पौधों का धार्मिक, औषधीय एवं सामाजिक महत्व अत्यंत अधिक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से पीएसआई अनिकेत अतुल राजपूत, अर्चना साहू, एएसआई राधे ध्रुव, एचसी भरत सोनी, विजय शर्मा, आशा, इंद्र पटेल, किंडो जी, सतपुरन जांगड़े, जीवन जायसवाल सहित थाना चकरभाठा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहें । चकरभाठा पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसके संरक्षण का दायित्व निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान से जुड़ें।1
- सरकारी विभाग को शिक्षक ने लगाया चूना, फर्जी मेडिकल बिल का खेल डिस्क्रिप्शन शिक्षा विभाग में मेडिकल प्रतिपूर्ति के नाम पर लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है। विभागीय जांच में एक एलबी शिक्षक पर फर्जी मेडिकल बिल और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए करीब 12 लाख रुपये की सरकारी राशि हड़पने और फिर लगभग 30 लाख रुपये का अतिरिक्त क्लेम लेने की साजिश रचने का आरोप है।1
- मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार...............1
- गणेशपुरम' कॉलोनी पर चला बुलडोजर! जनपद उपाध्यक्ष की पत्नी पर शासकीय नाले पर अतिक्रमण का आरोप कवर्धा।कबीरधाम जिले के तालपुर में शासकीय नाले पर किए गए कथित अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। खसरा क्रमांक 86 से लगे नाले की खुदाई कर उसे उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जा रहा है।1
- बिल्हा में स्थित शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास में जर्जर छत गिरने बिल्हा में स्थित शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास में जर्जर छत गिरने से बच्चों मे दहशत मंडरा रहा जान माल का खतरा गुरुवार की रात 8:00 बजे छात्रावास के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा में स्थित शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास में जान मॉल का खतरा मंडरा रहा है जिससे वहां रह रहे छात्र भयभीत है। ऐसी ही एक घटना गुरुवार को घाटी जब बच्चे पढ़ाई हेतु स्कूल गए हुए थे तब छात्रावास की जर्जर छत भरभरा कर गिर गई। जो पालक निर्भीक होकर अपने बच्चों को बेहतर पढ़ाई हेतु शहर में भेजते है और अपने से दूर रखते है और जब ऐसी घटना होती है तो उनका दिल भी दहल जाता है। यह घटना बताती है कि शासन प्रशासन को बच्चों की कितनी फिक्र है । इस घटना में जान मॉल की हानि तो नहीं हुई पर अगर बच्चे अपने कक्ष में होते तो जरूर ही कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बच्चों से पूछने पर पता चला कि कुछ वक्त पहले ही रंग रोगान का कार्य किया गया है इसे सुनकर तो ये लगता है कि जर्जर भवन को नया दिखाने का पूरा प्रयास किया गया है पर छत की सरिये ने पूरी सच्चाई बया कर दी है। आसपास के लोगों ने बताया कि जर्जर भवन होने के साथ साथ छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं की भी बहुत कमी है। *धीरेन्द्र कुमार भारद्वाज* छात्रावास अधीक्षक ने बताया की हमारे द्वारा पूरी तत्परता दिखाई गई है इस घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारी को दे दी गई है एवं हमारे द्वारा पूरी देख रेख की जा रही है रात में ही छत की स्थिति को भांपते हुए बच्चों को उस कमरे से शिफ्ट करा दिया गया था, अन्य कमरों की छत भी जर्जर हो गई है जिसे जल्द से जल्द रिपेयरिंग कराई जाएगी। *धीरेन्द्र कुमार भारद्वाज* छात्रावास अधीक्षक1
- डिंडौरी, 31 जुलाई 2026। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के 50-50 प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि सभी पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) वर्ष 2026-27 की प्रगति का आकलन किया गया। कलेक्टर ने लाभान्वित किसानों की नामवार जानकारी प्राप्त की तथा किसानों द्वारा लगाए गए फसल एवं फलदार पौधों की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआईडीएच) के अंतर्गत संचालित पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना की विकासखंडवार समीक्षा भी की गई। इसके अलावा जैविक खेती योजना, बागवानी यंत्रीकरण योजना, फसलोत्तर प्रबंधन घटक तथा मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के क्रियान्वयन की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उद्यानिकी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र किसानों को समय पर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा, सतत मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्रवाई के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।1
- बिजली विभाग की कथित लापरवाही या बड़ा हादसा? राजस्थान के जोधपुर के लूणी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बिजली के खंभे पर उल्टा लटका दिखाई दे रहा है। ⚡ बिजली विभाग की कथित लापरवाही या बड़ा हादसा? राजस्थान के जोधपुर के लूणी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बिजली के खंभे पर उल्टा लटका दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि बिना तकनीकी अनुभव वाले ग्रामीण को बिजली की लाइट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ाया गया। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह खंभे पर ही उल्टा लटक गया। काफी मशक्कत के बाद घायल युवक को नीचे उतारा गया। ⚠️ नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। 📺 POWER NEWS 24 BHARAT सच की ताकत #Jodhpur #Rajasthan #ViralVideo #ElectricShock #BreakingNews #PowerNews24Bharat #IndiaNews #Viral #Electricity #Accident1