Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतना शहर की सकरी गलियों में रिहायशी इलाकों में ज्वलनशील पदार्थो , टायर, रबर , मो सतना शहर की सकरी गलियों में रिहायशी इलाकों में ज्वलनशील पदार्थो , टायर, रबर , मोबाइल , कबाड़, प्लास्टिक आइटम की गोदाम बिना फायर अनुमति के संचालित , गंभीर हादसे के इंतजार में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी ।
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
सतना शहर की सकरी गलियों में रिहायशी इलाकों में ज्वलनशील पदार्थो , टायर, रबर , मो सतना शहर की सकरी गलियों में रिहायशी इलाकों में ज्वलनशील पदार्थो , टायर, रबर , मोबाइल , कबाड़, प्लास्टिक आइटम की गोदाम बिना फायर अनुमति के संचालित , गंभीर हादसे के इंतजार में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चित्रकूट पहाड़ी के सिकरी सानी के कुशवाहा पुरवा में अज्ञात कारणों के चलते किसान के घर में लगी आग अनाज सहित ग्रहस्ती का समान जला मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीकरी साहनी के कुशवाहा पुरवा गांव का बीते शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे का है जहां किसान के घर में आग लगने से घर में रखा अनाज सहित गृहस्थी का सारा संबंध चलकर राख हो गया पीड़ित किसान रामकरण कुशवाहा ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात्रि वह और पारिवारिक सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद रोजाना की बात सो गए तभी रात्रि लगभग 1 बजे उनके कच्चे घर में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया जब तक वह और ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक घर में रखा आना आज कपड़े सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया वही जानकारी पर कवि सदर विधायक अनिल प्रधान पीड़ित परिवार से मुलाकात की है और शासन स्तर पर होने वाली हर संभव मदद का भरोसा दिया है1
- चित्रकूट:- अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज महोदय द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा -2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद चित्रकूट के कृषक इण्टर कॉलेज भौरी एवं चित्रकूट इण्टर कॉलेज कर्वी के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया* आज दिनांक 15.03.2026 को श्री ज्योति नारायण, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा -2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद चित्रकूट के कृषक इण्टर कॉलेज भौरी एवं चित्रकूट इण्टर कॉलेज कर्वी के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, परीक्षा केन्द्रों के आसपास शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्राथमिकता है, जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सभी केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।1
- जानकारी के अनुसार रोहित राय को बेटी से दुष्कर्म के मामले में झूठा फंसाने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। ब्लैकमेलिंग के चलते वह अब तक करीब 2 लाख रुपये दे चुका था। इसके बाद उससे 50 हजार रुपए और मांगे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रोहित ने कहा था कि उसके खाते में पैसे हैं, लेकिन वह अब इस तरह की ब्लैकमेलिंग को और बर्दाश्त नहीं कर सकता, इसलिए वह यह कदम उठा रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हुई गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभशर्मा ने कहा कि मोहरई गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी ने वायरल वीडियो की पुष्टि की। थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- “बिजली बचत और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा दी जा रही है।”“PM SURYA GHAR SOLAR SCHEME”1
- Post by Shyamu Kumar varma1
- चित्रकूट। जिले के मानिकपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चुरेह केशरूवा के मजरा टिकुरी गांव में सरकारी योजना का लाभ दिलाने में ही जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आ रही है। यहां एक गरीब परिवार की बेटी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना का लाभ दिलाने में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा अड़ंगा लगाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार के अनुसार योजना के तहत आवश्यक पंचनामा तैयार कर प्रधान और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा हस्ताक्षर व मोहर भी कर दी गई, लेकिन जब दस्तावेज ग्राम पंचायत सचिव जय प्रकाश सिंह के पास प्रमाणित कराने के लिए पहुंचे तो उन्होंने उस पर हस्ताक्षर करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि सचिव ने पीड़ित को यह कहकर वापस भेज दिया कि पहले परिवार रजिस्टर की नकल लेकर आओ, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि परिवार रजिस्टर की नकल स्वयं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा ही जारी की जाती है। ऐसे में सचिव द्वारा ही उसे लाने के लिए कहना सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह कई दिनों से सचिव कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक दस्तावेज प्रमाणित नहीं किए गए। इससे योजना में आवेदन की अंतिम तारीख निकलने का खतरा पैदा हो गया है और गरीब परिवार की बेटी सरकारी सहायता से वंचित हो सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते दस्तावेज प्रमाणित नहीं किए गए तो संबंधित अधिकारी की लापरवाही के कारण पात्र लाभार्थी को उसका हक नहीं मिल पाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले में संबंधित सचिव या अन्य जिम्मेदार अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।1
- सतना शहर की सकरी गलियों में रिहायशी इलाकों में ज्वलनशील पदार्थो , टायर, रबर , मोबाइल , कबाड़, प्लास्टिक आइटम की गोदाम बिना फायर अनुमति के संचालित , गंभीर हादसे के इंतजार में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी ।1
- चित्रकूट गलत दिशा की ट्रेन में दो बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिला की मानिकपुर जंक्शन स्टेशन में चलती ट्रेन से उतरते समय ट्रेन से गिरकर मौत मामला चित्रकूट जनपद के मानिकपुर जंक्शन स्टेशन का आज सुबह लगभग 9:15 बजे का है जहां गलती से गलत दिशा की ट्रेन में अपने दो बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिला की मानिकपुर जंक्शन स्टेशन में चलती ट्रेन से उतरते समय ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार मृतका रिंकी देवी पत्नी सुजीत कुमार जिनको सोलापुर महाराष्ट्र से बिहार के दानापुर जाना था जो किसी ट्रेन से प्रयागराज के छौकी स्टेशन पर उतरकर दानापुर जाने के लिए गलत दिशा की ट्रेन बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस में बैठ कर मानिकपुर की ओर आ गई और जब उन्हें ट्रेन में ही जानकारी हुई कि वह गलत ट्रेन में बैठी है तो ट्रेन के मानिकपुर स्टेशन में पहुंचते ही रिंकी ट्रेन की धीमी रफ्तार होने के चलते चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया और सीधा ट्रेन के नीचे चली गई जिससे उनका एक हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको जानकारी होते ही मानिकपुर आरपीएफ के जवानों द्वारा एंबुलेंस की सहायता से मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है जिनको पुलिस द्वारा आज रविवार की सुबह 10:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया है जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है आरपीएफ कांस्टेबल ने बताया कि मृतका के पति सुजीत कुमार मुंबई में टीटी के पद पर कार्यरत हैं जिनको घटना की जानकारी दे दी गई है1
- सीबीएसई स्कूल के कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राएं तौलिया पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और कई अभिभावकों व शिक्षा कार्यकर्ताओं ने इसे अनुचित बताते हुए स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर जांच की बात भी सामने आई है। #CBSE #SchoolEvent #ViralVideo #SchoolControversy #StudentSafety1