logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हल्द्वानी के विभिन्न बुक सेलर्स दुकानों में ताबड़तोड़ जांच हल्द्वानी नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बुक सेलर्स की जांच हेतु तीन टीम गठित की गई, जिसमें नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी उपजिलाधिकारी हल्द्वानी एवं तहसीलदार हल्द्वानी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ राज्य कर विभाग के अधिकारी भी सम्मिलित रहे, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की टीम द्वारा वर्धमान बुक डिपो कालाढूंगी रोड पूरणमल एंड संस बुक डिपो कालाढूंगी रोड एवं करियर जोन कालाढूंगी रोड का निरीक्षण किया, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी द्वारा पूरनमल एंड संस मंगलपराव, दीक्षा बुक डिपो, टुडे बुक डिपो, पी कुमार, तथा तहसीलदार हलद्वानी की टीम द्वारा कंसल बुक डिपो, प्रीत बुक डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अभिभावकों से भी फीडबैक लिया गया, कुछ अभिभावकों द्वारा कुछ विद्यालयों द्वारा दुकान विशेष की स्लिप देने का तथ्य संज्ञान में लाया गया, जिसके क्रम में सम्बंधित विद्यालय के विरुद्ध नोटिस जारी करने की कार्यवाही के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया, टीमों के द्वारा सभी बुक सेलर से विभिन्न विद्यालयों में प्रचलित पुस्तकों की सूची एवं रेट लिस्ट भी प्राप्त की गई, जिनके प्रथमदृष्टया अवलोकन से यह तथ्य संज्ञान में आया है, कि कुछ विद्यालयों द्वारा प्ले ग्रुप, प्री नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी की कक्षाओं का भी संचालन किया जा रहा है, इसके दृष्टिगत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ऐसे विद्यालयों की मान्यता एवं पंजीकरण की जांच की निर्देश दिए गए। बुक सेलर्स से प्राप्त विद्यालयों में प्रचलित पुस्तकों की सूची एवं रेट लिस्ट की जांच की गई। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि कतिपय विद्यालयों द्वारा ऐसे विषय जिनकी पुस्तकें एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित नहीं की जाती है ऐसी पुस्तक अपने विद्यालय में प्रचलित की गई हैं, जिनके औचित्य की जांच के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा ऐसी अतिरिक्त पुस्तकों के मूल्य की जांच करने पर यह पाया गया कि ऐसी अन्य पुस्तकों का मूल्य एनसीईआरटी की पुस्तकों के तुलना में अधिक नियत किया गया है, जिसे एनसीईआरटी की पुस्तकों के समतुल्य नहीं माना जा सकता है । इसके दृष्टिगत संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नोटिस जारी करने हेतु भी शिक्षा विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड विद्यलायी शिक्षा के द्वारा अधिकृत NCERT की पुस्तकों के रेंडम सैंपल भी दुकानों से प्रत्येक टीम द्वारा एकत्र किए गए। जिनके आईएसबीएन नंबर के साथ अन्य विवरण जांच एवं सत्यापन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बुक सेलर्स के बिलों की भी जांच की गई, विस्तृत परीक्षण एवं कार्रवाई के लिए राज्य कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सभी बुक सेलर्स को अपने ग्राहकों के लिए पीने के पानी, वेटिंग चेयर्स, शेड आदि की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में निर्गत सर्कुलर जिसके द्वारा गणवेश तथा पुस्तकों के लिए 20 अप्रैल 2026 तक अनिवार्यता से छूट प्रदान करने तथा पठन-पाठन को बाधित न करने के निर्देश दिए गए हैं, को भी सभी दुकानों पर चस्पा कराया गया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, सहायक आयुक्त अश्वनी सिंह,गौतम भंडारी, कुंदन पांगती, प्रधानाचार्य आशीष शर्मा राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

17 hrs ago
user_NTL
NTL
Nainital, Uttarakhand•
17 hrs ago

हल्द्वानी के विभिन्न बुक सेलर्स दुकानों में ताबड़तोड़ जांच हल्द्वानी नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बुक सेलर्स की जांच हेतु तीन टीम गठित की गई, जिसमें नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी उपजिलाधिकारी हल्द्वानी एवं तहसीलदार हल्द्वानी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ राज्य कर विभाग के अधिकारी भी सम्मिलित रहे, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की टीम द्वारा वर्धमान बुक डिपो कालाढूंगी रोड पूरणमल एंड संस बुक डिपो कालाढूंगी रोड एवं करियर जोन कालाढूंगी रोड का निरीक्षण किया, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी द्वारा पूरनमल एंड संस मंगलपराव, दीक्षा बुक डिपो, टुडे बुक डिपो, पी कुमार, तथा तहसीलदार हलद्वानी की टीम द्वारा कंसल बुक डिपो, प्रीत बुक डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अभिभावकों से भी फीडबैक लिया गया, कुछ अभिभावकों द्वारा कुछ विद्यालयों द्वारा दुकान विशेष की स्लिप देने का तथ्य संज्ञान में लाया गया, जिसके क्रम में सम्बंधित विद्यालय के विरुद्ध नोटिस जारी करने की कार्यवाही के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया, टीमों के द्वारा सभी बुक सेलर से विभिन्न विद्यालयों में प्रचलित पुस्तकों की सूची एवं रेट लिस्ट भी प्राप्त की गई, जिनके प्रथमदृष्टया अवलोकन से यह तथ्य संज्ञान में आया है, कि कुछ विद्यालयों द्वारा प्ले ग्रुप, प्री नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी की कक्षाओं का भी संचालन किया जा रहा है, इसके दृष्टिगत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ऐसे विद्यालयों की मान्यता एवं पंजीकरण की जांच की निर्देश दिए गए। बुक सेलर्स से प्राप्त विद्यालयों में प्रचलित पुस्तकों की सूची एवं रेट लिस्ट की जांच की गई। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि कतिपय विद्यालयों द्वारा ऐसे विषय जिनकी पुस्तकें एनसीईआरटी

द्वारा प्रकाशित नहीं की जाती है ऐसी पुस्तक अपने विद्यालय में प्रचलित की गई हैं, जिनके औचित्य की जांच के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा ऐसी अतिरिक्त पुस्तकों के मूल्य की जांच करने पर यह पाया गया कि ऐसी अन्य पुस्तकों का मूल्य एनसीईआरटी की पुस्तकों के तुलना में अधिक नियत किया गया है, जिसे एनसीईआरटी की पुस्तकों के समतुल्य नहीं माना जा सकता है । इसके दृष्टिगत संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नोटिस जारी करने हेतु भी शिक्षा विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड विद्यलायी शिक्षा के द्वारा अधिकृत NCERT की पुस्तकों के रेंडम सैंपल भी दुकानों से प्रत्येक टीम द्वारा एकत्र किए गए। जिनके आईएसबीएन नंबर के साथ अन्य विवरण जांच एवं सत्यापन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बुक सेलर्स के बिलों की भी जांच की गई, विस्तृत परीक्षण एवं कार्रवाई के लिए राज्य कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सभी बुक सेलर्स को अपने ग्राहकों के लिए पीने के पानी, वेटिंग चेयर्स, शेड आदि की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में निर्गत सर्कुलर जिसके द्वारा गणवेश तथा पुस्तकों के लिए 20 अप्रैल 2026 तक अनिवार्यता से छूट प्रदान करने तथा पठन-पाठन को बाधित न करने के निर्देश दिए गए हैं, को भी सभी दुकानों पर चस्पा कराया गया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, सहायक आयुक्त अश्वनी सिंह,गौतम भंडारी, कुंदन पांगती, प्रधानाचार्य आशीष शर्मा राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • नैनीताल: ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु *डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं। जिस क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी व श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.04.2026 को काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को *3.90 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर *थाना काठगोदाम में मुकदमा FIR NO- 44/2026 धारा 8/21 NDPS ACT* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* हर्षित मेहता पुत्र नारायण सिंह निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार थाना काठगोदाम। *गिरफ्तारी टीम* ▫️ उ0 नि0 कुमकुम धनिक थाना काठगोदाम। ▫️हे0कानि0 दीपक कुंवर चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम। ▫️कानि0 सुरेंद्र सिंह, चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम।
    1
    नैनीताल: 
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु *डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
जिस क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी व श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में  पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.04.2026  को काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को *3.90 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ  गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर *थाना काठगोदाम में मुकदमा FIR NO- 44/2026 धारा 8/21 NDPS ACT* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी-*
हर्षित मेहता पुत्र नारायण सिंह निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार थाना काठगोदाम।
*गिरफ्तारी टीम*
▫️ उ0 नि0 कुमकुम धनिक थाना काठगोदाम।
▫️हे0कानि0 दीपक कुंवर चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम।
▫️कानि0 सुरेंद्र सिंह, चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम।
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    1 hr ago
  • विडियो देखें-काशीपुर (उत्तराखंड) काशीपुर के चैती स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर तोड़फोड़ करती महिला की वीडियो वायरल... आबकारी विभाग बना तमाशबीन.
    1
    विडियो देखें-काशीपुर (उत्तराखंड)
काशीपुर के चैती स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर तोड़फोड़ करती महिला की वीडियो वायरल...
आबकारी विभाग बना तमाशबीन.
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • *जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में संबंधित विभागों के अधिकारियों बीच की समीक्षा बैठक* हल्द्वानी, 4 अप्रैल 2026 (सूवि)। आगामी मानसून काल को दृष्टिगत रखते हुए जनपद नैनीताल में नदियों की सफाई, सिल्ट निकासी, जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा भूकटाव की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। विशेष रूप से गौला एवं नंधौर नदियों में संभावित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में खनन सत्र जारी है तथा नंधौर नदी के मुहाने पर सिल्ट, बोल्डर आदि का जमाव हो रहा है, जिसके कारण मानसून के दौरान बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने सिंचाई विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय रहते आंकलन कर धरातल पर आवश्यक बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य रूप से नदी में जमा डिपॉजिट्स को चैनलाइज किया जाए, ताकि नदी अपने मूल प्रवाह में सुचारू रूप से बह सके। नंधौर नदी में शीघ्र रिवर ट्रैपिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वन विकास निगम की ओर से दो पोकलैंड मशीनें लोक निर्माण विभाग के माध्यम से तथा दो मशीनें खनन न्याय के माध्यम से लगाई जाएं। उन्होंने वन विकास निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 अप्रैल से नंधौर नदी में रिवर ट्रैपिंग कार्य प्रारंभ कर मानसून से पूर्व इसे पूर्ण किया जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सिंचाई, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, वन विकास निगम एवं वन निगम के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नंधौर एवं गौला नदियों में बाढ़ सुरक्षा से संबंधित सभी कार्य वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की क्षति न उठानी पड़े। बैठक में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बाढ़ सुरक्षा एवं रिवर ट्रैपिंग के साथ-साथ क्षेत्र में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में आ रही समस्याओं, व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति, श्रीलंका टापू, मोतीनगर सड़क सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि लालकुआं क्षेत्र में रसोई गैस की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने हेतु सोमवार से रोस्टरवार व्यवस्था लागू की जाए। इसके अतिरिक्त उपजिलाधिकारी लालकुआं को निर्देशित किया गया कि अन्य विभागों के साथ समन्वय कर श्रीलंका टापू में शिविर आयोजित करते हुए संयुक्त निरीक्षण शीघ्र संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने गौला नदी से लालकुआं क्षेत्र में हो रहे भूकटाव की रोकथाम हेतु रिवर ट्रैपिंग एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्यों की अनुमति के लिए शासन को तत्काल पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान एडीबी परियोजना अंतर्गत तीनपानी से मंडी तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जाने वाले अतिक्रमण का मुद्दा भी विधायक द्वारा उठाया गया। उन्होंने पुनः निशान लगाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त सड़क का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है तथा पूर्व में अतिक्रमण चिह्नित किया जा चुका है। कुछ परिवारों को हो रही समस्याओं को देखते हुए सोमवार से टीम गठित कर संबंधितों की उपस्थिति में पुनः निशान लगाए जाने के निर्देश दिए गए।
    1
    *जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में संबंधित विभागों के अधिकारियों बीच की समीक्षा बैठक*
हल्द्वानी, 4 अप्रैल 2026 (सूवि)।
आगामी मानसून काल को दृष्टिगत रखते हुए जनपद नैनीताल में नदियों की सफाई, सिल्ट निकासी, जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा भूकटाव की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। विशेष रूप से गौला एवं नंधौर नदियों में संभावित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में खनन सत्र जारी है तथा नंधौर नदी के मुहाने पर सिल्ट, बोल्डर आदि का जमाव हो रहा है, जिसके कारण मानसून के दौरान बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने सिंचाई विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय रहते आंकलन कर धरातल पर आवश्यक बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य रूप से नदी में जमा डिपॉजिट्स को चैनलाइज किया जाए, ताकि नदी अपने मूल प्रवाह में सुचारू रूप से बह सके।
नंधौर नदी में शीघ्र रिवर ट्रैपिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वन विकास निगम की ओर से दो पोकलैंड मशीनें लोक निर्माण विभाग के माध्यम से तथा दो मशीनें खनन न्याय के माध्यम से लगाई जाएं। उन्होंने वन विकास निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 अप्रैल से नंधौर नदी में रिवर ट्रैपिंग कार्य प्रारंभ कर मानसून से पूर्व इसे पूर्ण किया जाए।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने सिंचाई, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, वन विकास निगम एवं वन निगम के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नंधौर एवं गौला नदियों में बाढ़ सुरक्षा से संबंधित सभी कार्य वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की क्षति न उठानी पड़े।
बैठक में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बाढ़ सुरक्षा एवं रिवर ट्रैपिंग के साथ-साथ क्षेत्र में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में आ रही समस्याओं, व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति, श्रीलंका टापू, मोतीनगर सड़क सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि लालकुआं क्षेत्र में रसोई गैस की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने हेतु सोमवार से रोस्टरवार व्यवस्था लागू की जाए। इसके अतिरिक्त उपजिलाधिकारी लालकुआं को निर्देशित किया गया कि अन्य विभागों के साथ समन्वय कर श्रीलंका टापू में शिविर आयोजित करते हुए संयुक्त निरीक्षण शीघ्र संपन्न कराया जाए।
जिलाधिकारी ने गौला नदी से लालकुआं क्षेत्र में हो रहे भूकटाव की रोकथाम हेतु रिवर ट्रैपिंग एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्यों की अनुमति के लिए शासन को तत्काल पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान एडीबी परियोजना अंतर्गत तीनपानी से मंडी तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जाने वाले अतिक्रमण का मुद्दा भी विधायक द्वारा उठाया गया। उन्होंने पुनः निशान लगाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त सड़क का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है तथा पूर्व में अतिक्रमण चिह्नित किया जा चुका है। कुछ परिवारों को हो रही समस्याओं को देखते हुए सोमवार से टीम गठित कर संबंधितों की उपस्थिति में पुनः निशान लगाए जाने के निर्देश दिए गए।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    16 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    28 min ago
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल सोमवार को पंद्रहवें दिन भी जारी रही। शक्ति सदन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत विभिन्न घटक संघों के अभियंता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता गणेश जोशी ने की। इस दौरान अभियंताओं ने 27 सूत्रीय मांगों के पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। अभियंताओं की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष में प्रथम एसीपी के तहत 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष में 6600 और 26 वर्ष में 8700 ग्रेड पे, अभियंत्रण विभागों में न्यूनतम तीन पदोन्नति, पेयजल एवं जल संस्थान का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, आईटी भत्ता, फील्ड स्टाफ की नियुक्ति और गैर तकनीकी कार्यों से मुक्ति शामिल हैं। अभियंताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर हड़ताल जारी रहेगी, भले ही इससे विकास कार्य और आवश्यक सेवाएं प्रभावित हों। धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भी पहुंचकर अभियंताओं की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान दीपक मटियाली, रिनी पांडे, हिमांशु जोशी, जीएस मेहरा, सूरज रावत, हितांशी नैलवाल, मयंक जोशी, मिनिका टाकुली, स्वाति पटवाल, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रेमा पाटनी और नीरू थापा सहित अन्य मौजूद रहे।
    1
    अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल सोमवार को पंद्रहवें दिन भी जारी रही। शक्ति सदन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत विभिन्न घटक संघों के अभियंता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता गणेश जोशी ने की। इस दौरान अभियंताओं ने 27 सूत्रीय मांगों के पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। अभियंताओं की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष में प्रथम एसीपी के तहत 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष में 6600 और 26 वर्ष में 8700 ग्रेड पे, अभियंत्रण विभागों में न्यूनतम तीन पदोन्नति, पेयजल एवं जल संस्थान का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, आईटी भत्ता, फील्ड स्टाफ की नियुक्ति और गैर तकनीकी कार्यों से मुक्ति शामिल हैं। अभियंताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर हड़ताल जारी रहेगी, भले ही इससे विकास कार्य और आवश्यक सेवाएं प्रभावित हों। धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भी पहुंचकर अभियंताओं की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान दीपक मटियाली, रिनी पांडे, हिमांशु जोशी, जीएस मेहरा, सूरज रावत, हितांशी नैलवाल, मयंक जोशी, मिनिका टाकुली, स्वाति पटवाल, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रेमा पाटनी और नीरू थापा सहित अन्य मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    1 hr ago
  • मथुरा में 15 बीघा गेहूं जलकर राख हो गए किसान का रो रो के बुरा हाल हो गया दमकल की टीम नहीं पहुंची तो खुद लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया नहीं आग पर काबू पाया गया,
    1
    मथुरा में 15 बीघा गेहूं जलकर राख हो गए किसान का रो रो के बुरा हाल हो गया दमकल की टीम नहीं पहुंची तो खुद लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया नहीं आग पर काबू पाया गया,
    user_Budaun News 24
    Budaun News 24
    Voice of people धौलछीना, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • प्रदेश स्तर में भी महोत्सव की चर्चा : समापन की झलकियां
    1
    प्रदेश स्तर में भी महोत्सव की चर्चा : समापन की झलकियां
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    28 min ago
  • विडियो देखें- देश-विदेश इजरायल vs ईरान "ईरान ने नेगेव में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ नेतन्याहू को भी निशाना बनाया है। ईरान, इस अकारण शुरू हुए युद्ध की शुरुआत के बाद से इज़राइल पर अब तक का सबसे भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला कर रहा है।"
    1
    विडियो देखें- देश-विदेश 
इजरायल vs ईरान 
"ईरान ने नेगेव में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ नेतन्याहू को भी निशाना बनाया है। ईरान, इस अकारण शुरू हुए युद्ध की शुरुआत के बाद से इज़राइल पर अब तक का सबसे भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला कर रहा है।"
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.