Shuru
Apke Nagar Ki App…
“The path of truth is not easy, but it leads to victory.” History has witnessed that the BJP may have lost power, but never compromised with its morals. Through the hardships of karyakartas and the vision of strong leadership, the BJP emerged as the largest party in the world. #47YearsOfNationFirst
Jagdish Ballabh Sharma
“The path of truth is not easy, but it leads to victory.” History has witnessed that the BJP may have lost power, but never compromised with its morals. Through the hardships of karyakartas and the vision of strong leadership, the BJP emerged as the largest party in the world. #47YearsOfNationFirst
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- विडियो देखें- नैनीताल (उत्तराखंड) वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, ट्रेंकुलाइज हुआ बाघ सूर्याजाला गांव में बीते शुक्रवार के दिन महिला को निवाला बनाने वाला बाघ का सोमवार रात को हुआ ट्रेंकुलाइज और फॉरेस्ट टीम के एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने बाघ को किया ट्रेंकुलाइज। महिला को मारने के बाद गांव के करीब ही घूम रहा था बाघ गांव वालों में बना था डर का माहौल। बाघ के ट्रेंकुलाइज होने के बाद गांव वालों ने ली राहत की सांस।1
- नैनीताल: ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु *डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं। जिस क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी व श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.04.2026 को काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को *3.90 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर *थाना काठगोदाम में मुकदमा FIR NO- 44/2026 धारा 8/21 NDPS ACT* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* हर्षित मेहता पुत्र नारायण सिंह निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार थाना काठगोदाम। *गिरफ्तारी टीम* ▫️ उ0 नि0 कुमकुम धनिक थाना काठगोदाम। ▫️हे0कानि0 दीपक कुंवर चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम। ▫️कानि0 सुरेंद्र सिंह, चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम।1
- *जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में संबंधित विभागों के अधिकारियों बीच की समीक्षा बैठक* हल्द्वानी, 4 अप्रैल 2026 (सूवि)। आगामी मानसून काल को दृष्टिगत रखते हुए जनपद नैनीताल में नदियों की सफाई, सिल्ट निकासी, जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा भूकटाव की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। विशेष रूप से गौला एवं नंधौर नदियों में संभावित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में खनन सत्र जारी है तथा नंधौर नदी के मुहाने पर सिल्ट, बोल्डर आदि का जमाव हो रहा है, जिसके कारण मानसून के दौरान बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने सिंचाई विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय रहते आंकलन कर धरातल पर आवश्यक बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य रूप से नदी में जमा डिपॉजिट्स को चैनलाइज किया जाए, ताकि नदी अपने मूल प्रवाह में सुचारू रूप से बह सके। नंधौर नदी में शीघ्र रिवर ट्रैपिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वन विकास निगम की ओर से दो पोकलैंड मशीनें लोक निर्माण विभाग के माध्यम से तथा दो मशीनें खनन न्याय के माध्यम से लगाई जाएं। उन्होंने वन विकास निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 अप्रैल से नंधौर नदी में रिवर ट्रैपिंग कार्य प्रारंभ कर मानसून से पूर्व इसे पूर्ण किया जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सिंचाई, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, वन विकास निगम एवं वन निगम के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नंधौर एवं गौला नदियों में बाढ़ सुरक्षा से संबंधित सभी कार्य वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की क्षति न उठानी पड़े। बैठक में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बाढ़ सुरक्षा एवं रिवर ट्रैपिंग के साथ-साथ क्षेत्र में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में आ रही समस्याओं, व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति, श्रीलंका टापू, मोतीनगर सड़क सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि लालकुआं क्षेत्र में रसोई गैस की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने हेतु सोमवार से रोस्टरवार व्यवस्था लागू की जाए। इसके अतिरिक्त उपजिलाधिकारी लालकुआं को निर्देशित किया गया कि अन्य विभागों के साथ समन्वय कर श्रीलंका टापू में शिविर आयोजित करते हुए संयुक्त निरीक्षण शीघ्र संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने गौला नदी से लालकुआं क्षेत्र में हो रहे भूकटाव की रोकथाम हेतु रिवर ट्रैपिंग एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्यों की अनुमति के लिए शासन को तत्काल पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान एडीबी परियोजना अंतर्गत तीनपानी से मंडी तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जाने वाले अतिक्रमण का मुद्दा भी विधायक द्वारा उठाया गया। उन्होंने पुनः निशान लगाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त सड़क का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है तथा पूर्व में अतिक्रमण चिह्नित किया जा चुका है। कुछ परिवारों को हो रही समस्याओं को देखते हुए सोमवार से टीम गठित कर संबंधितों की उपस्थिति में पुनः निशान लगाए जाने के निर्देश दिए गए।1
- Post by Radhe Shayam2
- अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल सोमवार को पंद्रहवें दिन भी जारी रही। शक्ति सदन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत विभिन्न घटक संघों के अभियंता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता गणेश जोशी ने की। इस दौरान अभियंताओं ने 27 सूत्रीय मांगों के पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। अभियंताओं की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष में प्रथम एसीपी के तहत 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष में 6600 और 26 वर्ष में 8700 ग्रेड पे, अभियंत्रण विभागों में न्यूनतम तीन पदोन्नति, पेयजल एवं जल संस्थान का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, आईटी भत्ता, फील्ड स्टाफ की नियुक्ति और गैर तकनीकी कार्यों से मुक्ति शामिल हैं। अभियंताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर हड़ताल जारी रहेगी, भले ही इससे विकास कार्य और आवश्यक सेवाएं प्रभावित हों। धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भी पहुंचकर अभियंताओं की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान दीपक मटियाली, रिनी पांडे, हिमांशु जोशी, जीएस मेहरा, सूरज रावत, हितांशी नैलवाल, मयंक जोशी, मिनिका टाकुली, स्वाति पटवाल, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रेमा पाटनी और नीरू थापा सहित अन्य मौजूद रहे।1
- रामपुर में बिना दस्तावेज और गैर कानूनी तरीके संचालित स्पा सेंटरों पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी से खलबली मची हुई है।यह छापेमारी जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में निरंतर चल रही है। इसी क्रम में बिलासपुर में रविवार को तहसीलदार शिवकुमार शर्मा और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक पुलिस संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचालित स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।इससे संचालक और कर्मियों में खलबली मच गई। टीम ने छापेमारी के दौरान सेंटरों के दस्तावेज आदि खंगाले और सख्त लहजे में चेतावनी दी इसके अलावा एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद उसके विरुद्ध धारा 151 की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में निरंतर जारी है, उन्होंने कहा बिना दस्तावेज और गैर कानूनी रूप से संचालित स्पा सेंटरों पर दण्डात्मक कार्रवाई चलती रहेगी।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1