logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : नगर पंचायत गठन के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, सरकार से पुनर्विचार की मांग। जहानाबाद - जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के शकूराबाद बाजार में रविवार को शेषांबा पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत को प्रस्तावित शकूराबाद नगर पंचायत में शामिल किए जाने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च करते हुए सरकार के निर्णय पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले से ही बढ़ती महंगाई की मार झेल रहे हैं। ऐसे में नगर पंचायत में शामिल होने के बाद विभिन्न करों, शुल्कों और अन्य नागरिक सेवाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि नगर पंचायत बनने के बाद आम लोगों के दैनिक खर्च में भी वृद्धि होगी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि शेषांबा पंचायत को नगर पंचायत में शामिल करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र की जनता की राय लिए बिना कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों की रक्षा की बात कही।

20 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
20 hrs ago

जहानाबाद : नगर पंचायत गठन के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, सरकार से पुनर्विचार की मांग। जहानाबाद - जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के शकूराबाद बाजार में रविवार को शेषांबा पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत को प्रस्तावित शकूराबाद नगर पंचायत में शामिल किए जाने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च करते हुए सरकार के निर्णय पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले से ही बढ़ती महंगाई की मार झेल रहे हैं। ऐसे में नगर पंचायत में शामिल होने के बाद विभिन्न करों, शुल्कों और अन्य नागरिक सेवाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि नगर पंचायत बनने के बाद आम लोगों के दैनिक खर्च में भी वृद्धि होगी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि शेषांबा पंचायत को नगर पंचायत में शामिल करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र की जनता की राय लिए बिना कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों की रक्षा की बात कही।

More news from बिहार and nearby areas
  • जहानाबाद : नगर पंचायत गठन के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, सरकार से पुनर्विचार की मांग। जहानाबाद - जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के शकूराबाद बाजार में रविवार को शेषांबा पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत को प्रस्तावित शकूराबाद नगर पंचायत में शामिल किए जाने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च करते हुए सरकार के निर्णय पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले से ही बढ़ती महंगाई की मार झेल रहे हैं। ऐसे में नगर पंचायत में शामिल होने के बाद विभिन्न करों, शुल्कों और अन्य नागरिक सेवाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि नगर पंचायत बनने के बाद आम लोगों के दैनिक खर्च में भी वृद्धि होगी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि शेषांबा पंचायत को नगर पंचायत में शामिल करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र की जनता की राय लिए बिना कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों की रक्षा की बात कही।
    1
    जहानाबाद : नगर पंचायत गठन के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, सरकार से पुनर्विचार की मांग।
जहानाबाद - जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के शकूराबाद बाजार में रविवार को शेषांबा पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत को प्रस्तावित शकूराबाद नगर पंचायत में शामिल किए जाने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च करते हुए सरकार के निर्णय पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले से ही बढ़ती महंगाई की मार झेल रहे हैं। ऐसे में नगर पंचायत में शामिल होने के बाद विभिन्न करों, शुल्कों और अन्य नागरिक सेवाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि नगर पंचायत बनने के बाद आम लोगों के दैनिक खर्च में भी वृद्धि होगी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि शेषांबा पंचायत को नगर पंचायत में शामिल करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र की जनता की राय लिए बिना कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों की रक्षा की बात कही।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
  • हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक उमैराबाद। हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साइबर थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी, एएसआई राजकुमार एवं समाजसेवी रवि रंजन मौजूद रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाले फोन, मैसेज और लिंक से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम या बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा नहीं करें। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की।
    4
    हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया।
साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
उमैराबाद। हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साइबर थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी, एएसआई राजकुमार एवं समाजसेवी रवि रंजन मौजूद रहे।
पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाले फोन, मैसेज और लिंक से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम या बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा नहीं करें। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
पुलिस टीम ने साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की।
    user_Pritam kumar
    Pritam kumar
    अरवल, अरवल, बिहार•
    4 hrs ago
  • सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज व्रत संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर हरितालिका तीज का व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ रखा। इस दौरान महिलाओं ने निर्जला उपवास कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। संगीता देवी ने बताया कि हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से पति की दीर्घायु तथा दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर शाम को पूजा की तैयारी की और तीज व्रत की कथा सुनी। व्रत में मंशा देवी, रानी देवी, सुनैना देवी, गीता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, परी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा, तुतुरखी, मुड़ेरा, परसावां, केर, श्रीगांव, गरारी सहित विभिन्न गांवों में हरितालिका तीज को लेकर उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।
    1
    सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज 
सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज व्रत
संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर हरितालिका तीज का व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ रखा। इस दौरान महिलाओं ने निर्जला उपवास कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
संगीता देवी ने बताया कि हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से पति की दीर्घायु तथा दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर शाम को पूजा की तैयारी की और तीज व्रत की कथा सुनी।
व्रत में मंशा देवी, रानी देवी, सुनैना देवी, गीता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, परी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा, तुतुरखी, मुड़ेरा, परसावां, केर, श्रीगांव, गरारी सहित विभिन्न गांवों में हरितालिका तीज को लेकर उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल राम लगन मौर्य की मां पार्वती देवी की मंगलवार को लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 अगस्त को हुई फायरिंग में घायल पार्वती देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है। मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ में मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, “अयोध्या पुलिस-प्रशासन दो-तीन और लाशें गिरने का इंतजार कर रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।”
    1
    पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य
अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल राम लगन मौर्य की मां पार्वती देवी की मंगलवार को लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 अगस्त को हुई फायरिंग में घायल पार्वती देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है।
मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ में मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, “अयोध्या पुलिस-प्रशासन दो-तीन और लाशें गिरने का इंतजार कर रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।”
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    47 min ago
  • पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 गिर/फ्तार, 2 देशी पिस्टल और 7 कार/तूस बरामद! #पटना_सिटी #पटना #PatnaCity #PatnaNews #BiharNews #BiharPolice #CrimeNews #CrimeInBihar #Pistol #DesiPistol #ArmsRecovered #7Cartridges #PoliceAction #CrimeUpdate #BreakingNews #BigBreaking #BiharCrime #LawAndOrder #SadhanaNews #SadhanaNewsBihar #TrendingNews #ViralNews #LatestNews #BiharNewsUpdate #PatnaCrime #PoliceAction #Trending #Breaking #NewsUpdate
    1
    पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 गिर/फ्तार, 2 देशी पिस्टल और 7 कार/तूस बरामद!

#पटना_सिटी #पटना #PatnaCity #PatnaNews #BiharNews #BiharPolice #CrimeNews #CrimeInBihar #Pistol #DesiPistol #ArmsRecovered #7Cartridges #PoliceAction #CrimeUpdate #BreakingNews #BigBreaking #BiharCrime #LawAndOrder #SadhanaNews #SadhanaNewsBihar #TrendingNews #ViralNews #LatestNews #BiharNewsUpdate #PatnaCrime #PoliceAction #Trending #Breaking #NewsUpdate
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    1 hr ago
  • पटना का एक तस्वीर यह भी हैं, अवर अभियंता समारोह l #foryou #viralnews #trending #bihar #patna
    1
    पटना का एक तस्वीर यह भी हैं, अवर अभियंता समारोह l
#foryou #viralnews #trending #bihar #patna
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    1 hr ago
  • BRICS शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को कोटि -कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी l BRICS ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को गया जी की पावन धरती से कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।डॉ. मनीष पंकजऔर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर लगातार अपनीमजबूतऔरप्रभावशाली पहचान बना रहा है। ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को व्यापक समर्थन मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की ब्रिक्स देशों द्वारा निंदा किया जाना यह दर्शाता है कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल रही है। भारत हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक एवं सशक्त कदम उठा रहा है।भाजपा नेता ने कहा कि ब्रिक्स के मंच पर भारत ने शांति, सहयोग, विकास और वैश्विक स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रस्तुत किया। विभिन्न मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण संवाद भारत की बढ़ती कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता हैडॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की आवाज आज पूरी दुनिया में मजबूती से सुनी जा रही है। उन्होंने गया जी की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी को पुनः कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश इसी प्रकार विकास, शांति और विश्व कल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे ब्रिक्स की शानदार सफलता पर बाधाई सुभकामनाये देने बालो मे भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता श्याम किशोर मिश्रा दीपक पांडे संतोष कुमार गोपाल प्रसाद यादव नवलेश सिंह दीपक मिश्रा यश राज धर्मेंद्र कुमार राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग दीपक पांडे राजू मिश्रा बबलू रजक मंटू कुमार बबलू गुप्ता आकाश कुमार सुनील मिश्रा सुधीर कुमार बुंदेल चंद्रवंशी संजीव कुमार रविंद्र कुमार कुंदन कुमार सहित
    1
    BRICS शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को कोटि -कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी l 
BRICS ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफलतापूर्वक उपलब्धियों पर भाजपा के वरिष्ठ  नेता  डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को गया जी की पावन धरती से कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।डॉ. मनीष पंकजऔर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर लगातार अपनीमजबूतऔरप्रभावशाली पहचान बना रहा है। ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को व्यापक समर्थन मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की ब्रिक्स देशों द्वारा निंदा किया जाना यह दर्शाता है कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल रही है। भारत हमेशा से  आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक एवं सशक्त कदम उठा रहा है।भाजपा नेता ने कहा कि ब्रिक्स के मंच पर भारत ने शांति, सहयोग, विकास और वैश्विक स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रस्तुत किया। विभिन्न मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण संवाद भारत की बढ़ती कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता हैडॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की आवाज आज पूरी दुनिया में मजबूती से सुनी जा रही है। उन्होंने गया जी की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी को पुनः कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश इसी प्रकार विकास, शांति और विश्व कल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे ब्रिक्स की शानदार सफलता पर बाधाई सुभकामनाये देने बालो मे भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता श्याम किशोर मिश्रा दीपक पांडे संतोष कुमार गोपाल प्रसाद यादव  नवलेश सिंह दीपक मिश्रा यश राज धर्मेंद्र कुमार राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग  दीपक पांडे  राजू मिश्रा बबलू रजक मंटू कुमार बबलू गुप्ता आकाश कुमार सुनील मिश्रा सुधीर कुमार बुंदेल चंद्रवंशी संजीव कुमार रविंद्र कुमार कुंदन कुमार सहित
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गयाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    1
    गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा
गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा कर लिया तैयारियों का जायजा
पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गयाजी में तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया।
मंत्री ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.