Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जालौन में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी का सामान और संदूक में रखे 25 हजार रुपए जलकर राख, जालौन जालौन में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी का सामान और संदूक में रखे 25 हजार रुपए जलकर राख, आग की चपेट में आकर घर में रखा 10 कुंटल गेंहू भी जलकर हुआ राख, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, खाना बनाते समय गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लगने की आशंका, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव का मामला।
Dev Patel
जालौन जालौन में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी का सामान और संदूक में रखे 25 हजार रुपए जलकर राख, जालौन जालौन में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी का सामान और संदूक में रखे 25 हजार रुपए जलकर राख, आग की चपेट में आकर घर में रखा 10 कुंटल गेंहू भी जलकर हुआ राख, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, खाना बनाते समय गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लगने की आशंका, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन जालौन में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी का सामान और संदूक में रखे 25 हजार रुपए जलकर राख, जालौन जालौन में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी का सामान और संदूक में रखे 25 हजार रुपए जलकर राख, आग की चपेट में आकर घर में रखा 10 कुंटल गेंहू भी जलकर हुआ राख, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, खाना बनाते समय गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लगने की आशंका, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव का मामला।3
- अकबरपुर के कालिका मंदिर में दीपावली की पूर्वसंध्या (छोटी दीपावली) पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर की जनपदवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना दीपावली की पूर्वसंध्या (छोटी दीपावली) के पावन अवसर पर अकबरपुर स्थित कालिका मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अंकित शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर सभी ने कालिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित एवं दीपदान किया। इसके साथ ही फुलझड़ी एवं अन्य आतिशबाजी जलाकर दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंदिर परिसर में आयोजित आरती में भी सम्मिलित होकर मां कालिका की आराधना की तथा समस्त जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। दीपों की रोशनी एवं आतिशबाजी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जनपदवासियों को छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।1
- Tikat.. Ke.. Paishe.. Bchaneke.. Chkkarmen.. Yubakne.. Pure.. Gaonko.. Jelbhijbadiya..1
- अकबरपुर के कालिका मंदिर में दीपावली की पूर्वसंध्या (छोटी दीपावली) पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन दीपावली की पूर्वसंध्या (छोटी दीपावली) के पावन अवसर पर अकबरपुर स्थित कालिका मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला , अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अंकित शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर सभी ने कालिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित एवं दीपदान किया। इसके साथ ही फुलझड़ी एवं अन्य आतिशबाजी जलाकर दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंदिर परिसर में आयोजित आरती में भी सम्मिलित होकर मां कालिका की आराधना की तथा समस्त जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। दीपों की रोशनी एवं आतिशबाजी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जनपदवासियों को छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।1
- मंगलपुर में दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों पर उमड़ी भीड़, जमकर हुई बिक्री मंगलपुर में दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों पर उमड़ी भीड़, जमकर हुई बिक्री दीपावली के पर्व पर रविवार को मंगलपुर कस्बे के बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही आतिशबाजी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम करीब 5:30 बजे तक बाजार में लोगों की भारी चहल-पहल रही और पटाखों व आतिशबाजी के सामान की जमकर बिक्री हुई। दीपावली की खुशियां मनाने के लिए लोगों ने फुलझड़ी, अनार, चकरी, रॉकेट सहित विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी की खरीदारी की। बच्चों से लेकर बड़ों तक में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मिठाई, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। हालांकि, इस दौरान कुछ आतिशबाजी की दुकानों पर नाबालिग बच्चे भी पटाखे बेचते नजर आए। यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। आतिशबाजी जैसे जोखिम वाले सामान की बिक्री के दौरान बच्चों की मौजूदगी उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। संबंधित विभाग को इस मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक जांच करनी चाहिए। वहीं, दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। त्योहार के मद्देनजर बाजार और कस्बे में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता महत्वपूर्ण रही। पुलिस की ओर से लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने और आतिशबाजी करते समय सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की गई।1
- # नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने नगरवासियों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां **सिकंदरा (कानपुर देहात)।** # नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने नगरवासियों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां **सिकंदरा (कानपुर देहात)।** दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने सिकंदरा नगर के लोगों के साथ खुशियां साझा करते हुए मिठाई एवं दीपावली से संबंधित सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी प्रेम का पर्व है। ऐसे अवसर पर सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए और जरूरतमंदों के साथ भी खुशियां साझा करनी चाहिए। इस मौके पर उनके पुत्र एवं चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज पाल, नितेश मिश्रा, सभासद दिनेश ठाकुर, सभासद महाराज अंसारी, सभासद विशाल दिवाकर सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। **खबर कानपुर देहात** **पत्रकार – इकबाल अहमद**1
- सिकंदरा के नुमाइश मैदान में पटाखा दुकानों के आसपास खड़े मिले वाहन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हादसे का खतरा दीपावली पर्व को लेकर सिकंदरा के नुमाइश मैदान में करीब 11 पटाखा दुकानें सजाई गई हैं। उपजिलाधिकारी के अनुसार, इन दुकानों को पटाखा बिक्री की अनुमति दी गई है। हालांकि, रविवार को दुकानों के आसपास बड़ी संख्या में बाइक और पेट्रोल वाहन खड़े दिखाई दिए। वहीं, दुकानों पर सुरक्षा मानकों का भी पूरी तरह पालन होता नजर नहीं आया। बीते शनिवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने कस्बे का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद रविवार को लापरवाही देखने को मिली। उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई और दुकानों के आसपास खड़े वाहनों को हटवाते हुए चालकों को हिदायत दी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 755 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 755 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1