logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांगोद-बपावर मार्ग पर तालची के पास 3 बाइक में आमने-सामने टक्कर आज 6 नवंबर दोपहर करीब 1 बजे, सांगोद-बपावर मार्ग पर तालची के पास 3 बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई है। एक स्कूटी पर 2 लड़कियां थीं, घायल गंभीर हालत में हैं और अभी उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। अगर किसी के परिजन इस रास्ते से आ-जा रहे थे, या इस हादसे के बारे में जानकारी हो, तो कृपया तुरंत सांगोद पुलिस / नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें। कृपया इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि घायलों के परिजनों तक खबर पहुंच सके।

20 hrs ago
user_SANGOD XPRESS
SANGOD XPRESS
Media and information sciences faculty सांगोद, कोटा, राजस्थान•
20 hrs ago

सांगोद-बपावर मार्ग पर तालची के पास 3 बाइक में आमने-सामने टक्कर आज 6 नवंबर दोपहर करीब 1 बजे, सांगोद-बपावर मार्ग पर तालची के पास 3 बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई है। एक स्कूटी पर 2 लड़कियां थीं, घायल गंभीर हालत में हैं और अभी उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। अगर किसी के परिजन इस रास्ते से आ-जा रहे थे, या इस हादसे के बारे में जानकारी हो, तो कृपया तुरंत सांगोद पुलिस / नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें। कृपया इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि घायलों के परिजनों तक खबर पहुंच सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दीपावली से पहले वेतन और बोनस की मांग: कोटा के एमबीएस अस्पताल में ठेका श्रमिकों का कार्य बहिष्कार, व्यवस्थाएं ठप कोटा। शहर के सबसे बड़े महाराव भीमसिंह (एमबीएस) अस्पताल में शनिवार सुबह ठेका श्रमिकों ने दीपावली से ठीक पहले वेतन भुगतान न होने के विरोध में अचानक कार्य बहिष्कार कर दिया। सुबह 9 बजे से काम बंद कर श्रमिक अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन पर उतर आए। दो गुटों ने अलग-अलग किया प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी ठेका श्रमिक संघ के दो गुटों ने अस्पताल परिसर में अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभाला। एक गुट ने नई बिल्डिंग के बाहर और दूसरे गुट ने पुरानी बिल्डिंग के प्रवेश द्वार पर धरना दिया। इस दौरान श्रमिकों ने ठेकेदार के खिलाफ रोष जताते हुए "ठेकेदार चोर है" के नारे लगाए। श्रमिकों की साफ मांग है कि त्योहार से पहले उन्हें बकाया वेतन और दीपावली का बोनस तुरंत दिया जाए। पर्ची से लेकर जांच काउंटर तक प्रभावित, मरीज बेहाल श्रमिकों के अचानक काम बंद करने से अस्पताल की दैनिक स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर पड़ा। पर्ची काउंटर और दवा वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं। ब्लड जांच, एक्स-रे और अन्य लैब संबंधित कार्य बुरी तरह प्रभावित रहे। ओपीडी व वार्डों में व्यवस्था गड़बड़ाने से दूर-दराज से आए मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल अधीक्षक का रुख मामले पर एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि नियमानुसार ठेका श्रमिकों को हर महीने की 5 से 10 तारीख के बीच वेतन भुगतान किया जाता है। चूंकि इस बार श्रमिकों ने दीपावली पर्व को देखते हुए तय तारीख से पहले भुगतान की मांग की थी, इसलिए इस संबंध में संबंधित ठेका फर्म को निर्देश दिए गए हैं ताकि व्यवस्था जल्द सुचारू हो सके।
    1
    दीपावली से पहले वेतन और बोनस की मांग: कोटा के एमबीएस अस्पताल में ठेका श्रमिकों का कार्य बहिष्कार, व्यवस्थाएं ठप
कोटा। शहर के सबसे बड़े महाराव भीमसिंह (एमबीएस) अस्पताल में शनिवार सुबह ठेका श्रमिकों ने दीपावली से ठीक पहले वेतन भुगतान न होने के विरोध में अचानक कार्य बहिष्कार कर दिया। सुबह 9 बजे से काम बंद कर श्रमिक अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन पर उतर आए।
दो गुटों ने अलग-अलग किया प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी ठेका श्रमिक संघ के दो गुटों ने अस्पताल परिसर में अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभाला। एक गुट ने नई बिल्डिंग के बाहर और दूसरे गुट ने पुरानी बिल्डिंग के प्रवेश द्वार पर धरना दिया। इस दौरान श्रमिकों ने ठेकेदार के खिलाफ रोष जताते हुए "ठेकेदार चोर है" के नारे लगाए। श्रमिकों की साफ मांग है कि त्योहार से पहले उन्हें बकाया वेतन और दीपावली का बोनस तुरंत दिया जाए।
पर्ची से लेकर जांच काउंटर तक प्रभावित, मरीज बेहाल श्रमिकों के अचानक काम बंद करने से अस्पताल की दैनिक स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर पड़ा।
पर्ची काउंटर और दवा वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं।
ब्लड जांच, एक्स-रे और अन्य लैब संबंधित कार्य बुरी तरह प्रभावित रहे।
ओपीडी व वार्डों में व्यवस्था गड़बड़ाने से दूर-दराज से आए मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अस्पताल अधीक्षक का रुख मामले पर एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि नियमानुसार ठेका श्रमिकों को हर महीने की 5 से 10 तारीख के बीच वेतन भुगतान किया जाता है। चूंकि इस बार श्रमिकों ने दीपावली पर्व को देखते हुए तय तारीख से पहले भुगतान की मांग की थी, इसलिए इस संबंध में संबंधित ठेका फर्म को निर्देश दिए गए हैं ताकि व्यवस्था जल्द सुचारू हो सके।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 min ago
  • नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर बारां पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, देर रात तक एक दर्जन टीमें जुटीं तलाश में नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर बारां पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, देर रात तक एक दर्जन टीमें जुटीं तलाश में
    1
    नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर बारां पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, देर रात तक एक दर्जन टीमें जुटीं तलाश में
नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर बारां पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, देर रात तक एक दर्जन टीमें जुटीं तलाश में
    user_KOTA City Digital Media
    KOTA City Digital Media
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • विकल्प की मासिक काव्य गोष्ठी में कविता सुनाते रामकरण प्रभाती विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को कोटा के छावनी स्थित महात्मा गांधी लाइब्रेरी में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपनी रचना सुनाते भाई रामकरण प्रभाती साहब
    1
    विकल्प की मासिक काव्य गोष्ठी में कविता सुनाते रामकरण प्रभाती 
विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को कोटा के छावनी स्थित महात्मा गांधी लाइब्रेरी में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपनी रचना सुनाते भाई रामकरण प्रभाती साहब
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ढोल-नगाड़ों से गूंजा केलखेड़ी, राजस्थान के विजेताओं का हुआ शाही सम्मान ढोल-नगाड़ों से गूंजा केलखेड़ी, राजस्थान के विजेताओं का हुआ शाही सम्मान,ऐतिहासिक जीत के बाद विद्यालय में उमड़ा उत्साह, अब कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर लहराएंगे परचम* छीपाबड़ौद -  प्रतिभा जब परिश्रम, लगन और संस्कारों के साथ सफलता का परचम लहराती है, तो उसका गौरव पूरे समाज का गौरव बन जाता है। ऐसा ही अद्भुत और उत्साहपूर्ण नजारा उस समय देखने को मिला, जब विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के संस्कृति महोत्सव में ऐतिहासिक सफलता अर्जित कर माउंट आबू से लौटे आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय केलखेड़ी के विजेता भैया-बहिनों का विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने  बताया कि राजस्थान क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में विद्यालय के भैया-बहिनों ने लोकनृत्य, कथाकथन एवं संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं चित्तौड़ प्रान्त का नाम रोशन किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ ही लोकनृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बहिनों की टोली, कथाकथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बहिन पूनम नागर तथा संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया नक्ष नागर, गोविन्द अहीर एवं बहिन आराध्या मालव का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये प्रतिभाएं कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विद्यालय आगमन पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पमालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विजेता भैया-बहिनों का शाही अंदाज में स्वागत किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष बंसी सिंह, सचिव शिवलाल योगी, कोषाध्यक्ष शरद मित्तल, सदस्य बाबूलाल वैष्णव एवं सहसचिव हरीश गुप्ता सहित विद्यालय के भैया-बहिनों एवं आचार्य-दीदी ने माल्यार्पण कर विजेताओं का आत्मीय अभिनंदन किया। पूरा विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और गौरव के वातावरण से गूंज उठा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह सफलता केवल प्रतियोगिता में प्राप्त पुरस्कार नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, आचार्यजनों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यालय की संस्कारमय शिक्षा का प्रतिफल है। इन प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धि से केलखेड़ी ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने सभी विजेता भैया-बहिनों, मार्गदर्शक आचार्यजनों एवं सांस्कृतिक प्रभारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मंजिल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छूने की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय मंच पर भी विद्यालय की प्रतिभाएं अपनी कला, संस्कृति एवं संस्कारों का परचम लहराकर राजस्थान और केलखेड़ी का नाम रोशन करेंगी। माउंट आबू में राजस्थान का दिल जीता, अब कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय मंच पर इतिहास रचने की तैयारी है। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627
    4
    ढोल-नगाड़ों से गूंजा केलखेड़ी, राजस्थान के विजेताओं का हुआ शाही सम्मान
ढोल-नगाड़ों से गूंजा केलखेड़ी, राजस्थान के विजेताओं का हुआ शाही सम्मान,ऐतिहासिक जीत के बाद विद्यालय में उमड़ा उत्साह, अब कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर लहराएंगे परचम*
छीपाबड़ौद - 
प्रतिभा जब परिश्रम, लगन और संस्कारों के साथ सफलता का परचम लहराती है, तो उसका गौरव पूरे समाज का गौरव बन जाता है। ऐसा ही अद्भुत और उत्साहपूर्ण नजारा उस समय देखने को मिला, जब विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के संस्कृति महोत्सव में ऐतिहासिक सफलता अर्जित कर माउंट आबू से लौटे आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय केलखेड़ी के विजेता भैया-बहिनों का विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने  बताया कि राजस्थान क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में विद्यालय के भैया-बहिनों ने लोकनृत्य, कथाकथन एवं संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं चित्तौड़ प्रान्त का नाम रोशन किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ ही लोकनृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बहिनों की टोली, कथाकथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बहिन पूनम नागर तथा संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया नक्ष नागर, गोविन्द अहीर एवं बहिन आराध्या मालव का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये प्रतिभाएं कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विद्यालय आगमन पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पमालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विजेता भैया-बहिनों का शाही अंदाज में स्वागत किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष बंसी सिंह, सचिव शिवलाल योगी, कोषाध्यक्ष शरद मित्तल, सदस्य बाबूलाल वैष्णव एवं सहसचिव हरीश गुप्ता सहित विद्यालय के भैया-बहिनों एवं आचार्य-दीदी ने माल्यार्पण कर विजेताओं का आत्मीय अभिनंदन किया। पूरा विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और गौरव के वातावरण से गूंज उठा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह सफलता केवल प्रतियोगिता में प्राप्त पुरस्कार नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, आचार्यजनों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यालय की संस्कारमय शिक्षा का प्रतिफल है। इन प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धि से केलखेड़ी ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने सभी विजेता भैया-बहिनों, मार्गदर्शक आचार्यजनों एवं सांस्कृतिक प्रभारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मंजिल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छूने की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय मंच पर भी विद्यालय की प्रतिभाएं अपनी कला, संस्कृति एवं संस्कारों का परचम लहराकर राजस्थान और केलखेड़ी का नाम रोशन करेंगी।
माउंट आबू में राजस्थान का दिल जीता, अब कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय मंच पर इतिहास रचने की तैयारी है। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मिट्टी के दीपक अभियान 12 वर्षों से लुहार बस्ती के बच्चों के संग मनाई दीपावली-समाजसेवी डा. दुर्गा शंकर सैनी कोटा। दीपावली के पावन पर्व पर समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने धनतेरस के अवसर पर सुभाष नगर सेकंड स्थित लुहार बस्ती के बच्चों के साथ खुशियों वाली दीपावली मनाई। हरिकृष्ण बिरला( छोटा भाई साहब) के जन्मदिन पर बच्चों को मिठाइयां, चॉकलेट, मिट्टी के दीपक और आतिशबाजी वितरित की गई। बच्चों को अनार, फुलझड़ी और जमीन चक्कर देकर त्योहार की खुशियों में शामिल किया गया। समाजसेवी एवं प्रदेश महासचिव चिकित्सक संघ डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने बताया कि आदरणीय हरिकृष्ण बिरला के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प के तहत यह आयोजन किया गया। वे पिछले 12 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि कुंभकारों द्वारा तैयार किए गए तीन रंगों के मिट्टी के दीपक वितरण का अभियान भी लगातार जारी है। इसके तहत प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न समाजों के लोगों को दीपक भेंट किए गए। इसी क्रम में आज शाम 6 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को तीन रंगों के दीपक समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। समाजसेवी प्रदेश महासचिव अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघडॉ दुर्गा शंकर सैनी भवानी शंकर सैनी, कैप्टन बी एल सुमन,नरेंद्र नागर,मुकेश मालव,गौरव तंवर,महावीर अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
    1
    मिट्टी के दीपक अभियान 12 वर्षों से 
लुहार बस्ती के बच्चों के संग मनाई दीपावली-समाजसेवी डा. दुर्गा शंकर सैनी 
कोटा। दीपावली के पावन पर्व पर समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने धनतेरस के अवसर पर सुभाष नगर सेकंड स्थित लुहार बस्ती के बच्चों के साथ खुशियों वाली दीपावली मनाई। हरिकृष्ण बिरला( छोटा भाई साहब) के जन्मदिन पर बच्चों को मिठाइयां, चॉकलेट, मिट्टी के दीपक और आतिशबाजी वितरित की गई। बच्चों को अनार, फुलझड़ी और जमीन चक्कर देकर त्योहार की खुशियों में शामिल किया गया। समाजसेवी एवं प्रदेश महासचिव चिकित्सक संघ डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने बताया कि आदरणीय  हरिकृष्ण बिरला के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प के तहत यह आयोजन किया गया। 
वे पिछले 12 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि कुंभकारों द्वारा तैयार किए गए तीन रंगों के मिट्टी के दीपक वितरण का अभियान भी लगातार जारी है।
इसके तहत प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न समाजों के लोगों को दीपक भेंट किए गए। इसी क्रम में आज शाम 6 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को तीन रंगों के दीपक समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। समाजसेवी प्रदेश महासचिव अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघडॉ दुर्गा शंकर सैनी भवानी शंकर सैनी, कैप्टन बी एल सुमन,नरेंद्र नागर,मुकेश मालव,गौरव तंवर,महावीर अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    21 hrs ago
  • दीपावली पर पुराने दोस्तों से मिलने निकले मंत्री मदन दिलावर, संकरी गली में कार छोड़ स्कूटी पर हुए सवार कोटा: दीपावली के पावन अवसर पर राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का एक बेहद सादगी भरा और दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। त्योहार की खुशियां बांटने और अपने पुराने दिनों को याद करने के लिए मंत्री दिलावर अपने पुराने मित्रों से मिलने पहुंचे। जब वह अपने एक मित्र के घर जा रहे थे, तो रास्ता बेहद संकरा होने के कारण उनकी बड़ी सरकारी गाड़ी आगे नहीं जा सकी। ऐसे में बिना किसी झिझक या वीआईपी प्रोटोकॉल की परवाह किए, मंत्री जी ने अपनी कार वहीं छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने पास ही खड़ी एक स्कूटी की सवारी की और पीछे बैठकर तंग गलियों से होते हुए सीधे अपने दोस्त के घर जा पहुंचे। दोस्त के घर पहुंचकर मंत्री दिलावर ने गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पुरानी यादें ताजा कीं। मंत्री का यह जमीन से जुड़ा और सादगी भरा अंदाज देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर उनके इस दोपहिया सफर की तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चा बटोर रहे हैं।
    1
    दीपावली पर पुराने दोस्तों से मिलने निकले मंत्री मदन दिलावर, संकरी गली में कार छोड़ स्कूटी पर हुए सवार
कोटा: दीपावली के पावन अवसर पर राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का एक बेहद सादगी भरा और दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। त्योहार की खुशियां बांटने और अपने पुराने दिनों को याद करने के लिए मंत्री दिलावर अपने पुराने मित्रों से मिलने पहुंचे।
जब वह अपने एक मित्र के घर जा रहे थे, तो रास्ता बेहद संकरा होने के कारण उनकी बड़ी सरकारी गाड़ी आगे नहीं जा सकी। ऐसे में बिना किसी झिझक या वीआईपी प्रोटोकॉल की परवाह किए, मंत्री जी ने अपनी कार वहीं छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने पास ही खड़ी एक स्कूटी की सवारी की और पीछे बैठकर तंग गलियों से होते हुए सीधे अपने दोस्त के घर जा पहुंचे।
दोस्त के घर पहुंचकर मंत्री दिलावर ने गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पुरानी यादें ताजा कीं। मंत्री का यह जमीन से जुड़ा और सादगी भरा अंदाज देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर उनके इस दोपहिया सफर की तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चा बटोर रहे हैं।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सांगोद-बपावर मार्ग पर तालची के पास 3 बाइक में आमने-सामने टक्कर आज 6 नवंबर दोपहर करीब 1 बजे, सांगोद-बपावर मार्ग पर तालची के पास 3 बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई है। एक स्कूटी पर 2 लड़कियां थीं, घायल गंभीर हालत में हैं और अभी उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। अगर किसी के परिजन इस रास्ते से आ-जा रहे थे, या इस हादसे के बारे में जानकारी हो, तो कृपया तुरंत सांगोद पुलिस / नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें। कृपया इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि घायलों के परिजनों तक खबर पहुंच सके।
    1
    सांगोद-बपावर मार्ग पर तालची के पास 3 बाइक में आमने-सामने टक्कर
आज 6 नवंबर दोपहर करीब 1 बजे, सांगोद-बपावर मार्ग पर तालची के पास 3 बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई है।
एक स्कूटी पर 2 लड़कियां थीं, घायल गंभीर हालत में हैं और अभी उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
अगर किसी के परिजन इस रास्ते से आ-जा रहे थे, या इस हादसे के बारे में जानकारी हो, तो कृपया तुरंत सांगोद पुलिस / नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।
कृपया इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि घायलों के परिजनों तक खबर पहुंच सके।
    user_SANGOD XPRESS
    SANGOD XPRESS
    Media and information sciences faculty सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • झालावाड _देह व्यापार के खिलाफ झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार के धंधे से आधा दर्जन नाबालिक बच्चियां रेस्क्यू, 5 आरोपी रिश्तेदार परिजन गिरफ्तार,भवानी मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस की टीमों ने की रेड,एसपी अमित कुमार के नेतृत्व मे हुई कार्रवाई,थोडी देर मे एस पी अमित कुमार करेंगे प्रेस कांफ्रेंस में पूरा खुलासा । झालावाड़+जिला पुलिस ने भवानीमंडी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 नाबालिग बालिकाओं को देह व्यापार के दलदल से मुक्त कराया है। मामले में पुलिस ने बालिकाओं के परिजनों, रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों सहित 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से पांच बालिकाओं के साथ बार-बार देह शोषण करवाए जाने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने पूरी कार्यवाही डिकॉय ऑपरेशन के तहत की। जिसमें स्पाई कैमरों की मदद से महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए। बाद में करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई में छह नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि पुलिस को एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, कि नाबालिकों से देह व्यापार करवाया जा रहा। इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष श्रोत्रिय के द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि दलालों और परिजनों द्वारा बालिकाओं को ग्राहकों के सामने पेश किया जाता था तथा कथित अनैतिक गतिविधियों के बदले बड़ी रकम मांगी जाती थी। तीन बालिकाएं स्पाई कैमरों के वीडियो में भी कैद हुई है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की। एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि देह व्यापार के दलदल से बाहर निकाली गई दो बालिकाएं गंभीर यौन संक्रमण से पीड़ित है। जबकि मेडिकल जांच में पांच बालिकाओं के साथ बार-बार शोषण की पुष्टि हुई। गंभीर संक्रमण से पीड़ित बालिकाओं का उपचार शुरू करवाया गया है। सभी बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर सुरक्षित आश्रय में भेजा गया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों हीराबाई, धापूबाई, रोड़ीबाई, छानमल और पप्पू को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ग्राहकों की भूमिका खंगाल रही है।
    4
    झालावाड _देह व्यापार के खिलाफ झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार के धंधे से आधा दर्जन नाबालिक बच्चियां रेस्क्यू, 5 आरोपी रिश्तेदार परिजन गिरफ्तार,भवानी मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस की टीमों ने की रेड,एसपी अमित कुमार के नेतृत्व मे हुई कार्रवाई,थोडी देर मे एस पी अमित कुमार करेंगे प्रेस कांफ्रेंस में पूरा खुलासा ।
झालावाड़+जिला पुलिस ने भवानीमंडी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 नाबालिग बालिकाओं को देह व्यापार के दलदल से मुक्त कराया है। मामले में पुलिस ने बालिकाओं के परिजनों, रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों सहित 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से पांच बालिकाओं के साथ बार-बार देह शोषण करवाए जाने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने पूरी कार्यवाही डिकॉय ऑपरेशन के तहत की। जिसमें स्पाई कैमरों की मदद से महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए। बाद में करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई में छह नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया।
मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि पुलिस को एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, कि नाबालिकों से देह व्यापार करवाया जा रहा। इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष श्रोत्रिय के द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि दलालों और परिजनों द्वारा बालिकाओं को ग्राहकों के सामने पेश किया जाता था तथा कथित अनैतिक गतिविधियों के बदले बड़ी रकम मांगी जाती थी। तीन बालिकाएं स्पाई कैमरों के वीडियो में भी कैद हुई है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की। 
एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि देह व्यापार के दलदल से बाहर निकाली गई दो बालिकाएं गंभीर यौन संक्रमण से पीड़ित है। जबकि
मेडिकल जांच में पांच बालिकाओं के साथ बार-बार शोषण की पुष्टि हुई। गंभीर संक्रमण से पीड़ित बालिकाओं का  उपचार शुरू करवाया गया है। सभी बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर सुरक्षित आश्रय में भेजा गया।
पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों हीराबाई, धापूबाई, रोड़ीबाई, छानमल और पप्पू  को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ग्राहकों की भूमिका खंगाल रही है।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.