Shuru
Apke Nagar Ki App…
MAHARAJA AGARSEN INTER COLLEGE ENGLISH MEDIUM BRANCH WORKSHOP WITH GRP AND RPF आज हमने सरकारी रेलवे पुलिस और रेलवे पुलिस बल के साथ एक वर्कशॉप आयोजित की। इसमें, छात्रों ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया ताकि वे रेलवे और यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए रेलवे पुलिस बल और सरकारी रेलवे पुलिस के कार्य-संस्कृति के बारे में जान सकें।
ANURAG SHUKLA
MAHARAJA AGARSEN INTER COLLEGE ENGLISH MEDIUM BRANCH WORKSHOP WITH GRP AND RPF आज हमने सरकारी रेलवे पुलिस और रेलवे पुलिस बल के साथ एक वर्कशॉप आयोजित की। इसमें, छात्रों ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया ताकि वे रेलवे और यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए रेलवे पुलिस बल और सरकारी रेलवे पुलिस के कार्य-संस्कृति के बारे में जान सकें।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- कानपुर के हाता गम्मू खाँ में लावारिस एक्टिवा गाड़ी से क्षेत्र में दहशत का माहौल कानपुर। हाता गम्मू खाँ क्षेत्र के निवासियों में इन दिनों खासी दहशत फैली हुई है। विगत कई महीनों से इलाके में एक लावारिस एक्टिवा स्कूटर गाड़ी खड़ी है, जिसका कोई मालिकाना हक या सुराग नहीं मिल रहा है। क्षेत्रीय निवासी गुलाम नबी ने बताया कि गाड़ी काफी समय से वहीं खड़ी है। जब स्थानीय लोगों ने इसके बारे में पूछताछ की तो आस-पास रहने वाले शेरू ने बताया कि इस गाड़ी पर अक्सर लोफर लड़के आकर बैठते हैं। इनकी वजह से लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी इलाके के दुकानदार रजब अली ने बताया, “मेरी दुकान के ठीक पास ही यह गाड़ी खड़ी रहती है। लोफर लड़के यहां बैठकर गंदे-गंदे कमेंट करते हैं। अगर उन्हें टोका-टाकी की जाए तो वे लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। हम महल्ले वाले बहुत परेशान हैं।” स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से चौकी छोटे मियां का हाता, थाना कर्नलगंज से अपील की है कि पुलिस इस लावारिस गाड़ी को अपने कब्जे में ले ले। उन्होंने कहा, “न जाने किसने इस गाड़ी को यहां लाकर खड़ी कर दी है। इसके अंदर कोई बम या संदिग्ध वस्तु न हो, इस बात का हमें डर लगा रहता है। हम लोग बहुत पीड़ित हैं।” क्षेत्रवासियों की मांग है कि पुलिस तुरंत इस लावारिस वाहन को हटाकर जांच करे और लोफर तत्वों पर भी सख्त कार्रवाई करे, ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।3
- Post by वसीम खान संपादक1
- Post by Junaid Junaid1
- रामपुर के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 5 में गंदगी का बुरा हाल बना हुआ है। नालियां पूरी तरह चोक पड़ी हैं और पिछले करीब 2 साल से सफाई नहीं कराई गई है। टीन वाली मस्जिद के पास गलियां नीची होने के कारण पानी भर जाता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कोई सफाई कर्मचारी यहां नहीं आता, जिसके चलते लोगों को खुद ही नालियों की सफाई करनी पड़ रही है। समाजसेवी कफल खान लगातार नगर पालिका और चेयरमैन मामून शाह खान से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड के सभासद शमीम पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। नई बस्ती के लोग अब जल्द से जल्द सफाई और सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।1
- गवाँ , रजपुरा क्षेत्र के कस्बा गवाँ में सूरजमुखी इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रजपुरा थानाध्यक्ष संदीप चौधरी एवं नगर पंचायत गवाँ के अधिशासी अधिकारी श्रेतांक शारस्वत और विशिष्ट अतिथि डाॅ तहज़ीब अहमद सिद्दकी (पूर्व चिकित्साधिकारी) रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश अग्रवाल ने मेधावी छात्रों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्र जो सरकारी सेवा में चयनित हुए है उनको भी सम्मानित किया। सूरजमुखी बाल विद्यालय में सर्वोच्च स्थान समीर ने प्राप्त किया जबकि सूरजमुखी इंटर कॉलेज में सर्वोच्च स्थान कक्षा 9 के छात्र मोहित पुत्र धर्मवीर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण कर किया। इस दौरान कृपाल सिंह, इरशाद अली, विराग दत्त गौड, कंचन, ओमप्रकाश, अभिनव कुमार, सन्तोष शर्मा अनुज कुमार, आदि मौजूद रहे।4
- गजरौला। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने के मामले में गजरौला पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार रूखसाना, पत्नी कादिर अलमानी, निवासी मोहल्ला मछली बाजार, कस्बा व थाना गजरौला, जिला अमरोहा को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर गाली-गलौज के मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र की अन्य महिलाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस घटना के बाद कई महिलाओं ने सोशल मीडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by India News1
- नालंदा - शादीशुदा महिला से बीच सड़क पर गैंगरेप की कोशिश,महिला राशन लेने दुकान गयी थी, दो बच्चों की माँ है..! नालंदा के नूर सराय में अपने वृद्ध सास-ससुर के साथ रहती है, पति मजदूरी करने महाराष्ट्र के किसी शहर में रहता है ..! पीड़िता बोली 3 लोगों ने पकड़ा, कपड़े फाड़े, सीने पर हाथ लगाया ..! यह दुखद और घृणित घटना मुख्यमंत्री के गृह जिले का है ..! पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार की है लेकिन इस से क्या महीने दो महीने में बेल पर निकल जाएगा इज़्ज़त जिसकी गयी वो जाने उसका बच्चा जाने और पति जाने और परिवार जाने #Bihar #Nalnda1