Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर में खोले के हनुमान जी महाराज के मंदिर में लाइव रिपोर्ट
Yogesh Kumar Gupta
जयपुर में खोले के हनुमान जी महाराज के मंदिर में लाइव रिपोर्ट
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर का वर्ष 2025/26 बोर्ड का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर सम्मान समारोह का आयोजन रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर में 9 अप्रैल को ग्रामवासियों द्वारा कक्षा 10 व कक्षा 12 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले बालक बालिकाओं का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर भामाशाह उत्तम मीणा द्वारा जो बालक बालिकाएं टॉपर्स आई है उनको एक एक टाइटन कंपनी की हाथ की घड़ी दी गई इसी के साथ ही समाजसेवी लक्ष्मीनारायण मीणा द्वारा टॉपर्स बालक बालिकाओं को इनाम स्वरूप पारितोषिक राशि प्रदान की गई, साथ ही ग्रामवासियों द्वारा सभी टॉपर्स बालक बालिकाओं व विद्यालय परिवार समस्त स्टाफ का भी माला व साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर व डायरी व कलम देकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर ग्राम पंचायत झर प्रशासक ममता मोहन मीणा ,रामरतन शर्मा, अर्जुन लाल मीणा, हरिनारायण गुप्ता, प्रहलाद, रामबाबू शर्मा, रुपनारायण, नाथूलाल पटेल, भागचंद मीणा सहित सभी ग्रामवासियों का विद्यालय परिवार द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया झर के ग्रामवासियों द्वारा मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता व राजस्थान पत्रिका के संवाददाता गिर्राज शर्मा का भी माला व साफा पहनाकर एक एक डायरी कलम देकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे...4
- जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर की सड़कों पर एक बार फिर महिला सुरक्षा के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने 'पिंक सिटी' में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो में एक युवक दिनदहाड़े बाइक से एक महिला का पीछा करते और उसे प्रताड़ित करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। दिनदहाड़े दहशत का मंजर वायरल वीडियो के अनुसार, यह घटना जयपुर के एक रिहायशी और व्यस्त इलाके की बताई जा रही है। एक मनचला युवक अपनी बाइक पर सवार होकर काफी दूर तक एक महिला का पीछा करता है। वह न केवल महिला को परेशान (Harass) कर रहा है, बल्कि उसे डराने-धमकाने की कोशिश भी कर रहा है। वीडियो में युवक की निर्भीकता यह बताने के लिए काफी है कि उसे पुलिस या कानून का कोई खौफ नहीं है। सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, नेटिज़न्स ने प्रशासन को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। लोग वीडियो को शेयर करते हुए जयपुर पुलिस को टैग कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर भीड़भाड़ वाले इलाकों में और दिन के उजाले में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा कैसे किया जाए? प्रमुख बिंदु: जो सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े करते हैं सवाल सोशल मीडिया पर वायरल साक्ष्य: पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें युवक की बाइक और हरकतें स्पष्ट नजर आ रही हैं। बुलंद हौसले: व्यस्त सड़क होने के बावजूद युवक बिना किसी डर के महिला को डराने की कोशिश करता रहा। पुलिस की भूमिका: 'निर्भया स्क्वाड' और सीसीटीवी कैमरों के जाल के बावजूद ऐसी घटनाओं का होना पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लगाता है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद फिलहाल यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी पहुंच चुका है। जनता की मांग है कि वायरल वीडियो के आधार पर बाइक के नंबर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की मौजूदगी को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।1
- जयपुर के स्कॉन रोड पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां चलती बाइक पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने सार्वजनिक सड़क पर ही लड़की को परेशान करने की कोशिश की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।1
- Post by Just Jaipur Live1
- जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर बगरू पुलिस थाने के पास एलपीजी गैस के कमर्शियल सिलेंडर से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटने के बाद आसपास के इलाके में अपरा तफरी मच गई और गैस के सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। दरअसल हादसा बगरू थाना क्षेत्र के पास हुआ,जहां टेम्पो ने सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो में लदे गैस सिलेंडर हाइवे पर बिखर गए। हादसे के समय पास खड़े दो लोग भी इसकी चपेट में आ गए,जो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि टेम्पो श्री जी भारत गैस एजेंसी का था और उसमें बड़ी संख्या में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर भरे हुए थे। गनीमत रही कि सिलेंडरों में कोई विस्फोट नहीं हुआ,वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरे सिलेंडरों को दोबारा वाहन में भरवाया गया और यातायात को सुचारू किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और टेम्पो के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- रीवा में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका का अनोखा प्रयास इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षिका ने बच्चों को किताबों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें प्रैक्टिकल के जरिए विज्ञान समझाने की पहल की। वीडियो में देखा जा सकता है कि मास्टरनी बच्चों को विंड टरबाइन के मॉडल से बिजली पैदा करने का तरीका समझा रही हैं। बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ इस प्रयोग में भाग लेते नजर आ रहे हैं। यह पहल न सिर्फ बच्चों की समझ को बढ़ा रही है बल्कि उनमें विज्ञान के प्रति रुचि भी जगा रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग शिक्षिका के इस प्रयास की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अगर इसी तरह देश के स्कूलों में प्रैक्टिकल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए, तो भारतीय बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।1
- Post by Sana khan1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1