जल निकासी के अभाव में द्रोण विहार व वैष्णव एन्क्लेव में बढ़ा खतरा, विधायक से रक्षा दीवार बनाने की मांग देहरादून | 5 अगस्त। धरमपुर विधानसभा क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नई विकसित आवासीय कॉलोनियों द्रोण विहार एवं वैष्णव एन्क्लेव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। बरसात के दौरान कॉलोनियों की सड़कों पर पानी बह रहा है, जबकि कई घरों के आगे और पीछे जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लगातार बहते पानी से भूमि का कटाव इतना बढ़ गया है कि वह अब एक बड़े नाले का रूप ले चुका है, जिससे आसपास के मकानों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्रीय विधायक श्री विनोद चमोली से कॉलोनी के अंतिम छोर पर सुरक्षा के दृष्टिगत रिटेनिंग (रक्षा) दीवार का निर्माण कराने तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की है। इस संबंध में विधायक को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। वैष्णव एन्क्लेव आवासीय समिति के अध्यक्ष श्री पूरन सिंह रावत ने बताया कि पूर्व में स्थिति इतनी गंभीर नहीं थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी आबादी तथा टी एस्टेट से लगी नई कॉलोनियों द्वारा अपने वर्षाजल की निकासी टी एस्टेट की ओर किए जाने से पूरे क्षेत्र का पानी एक स्थान पर एकत्र होने लगा है। इससे जल का दबाव बढ़ने के साथ-साथ भूमि का तेज़ी से कटाव हो रहा है और स्थिति चिंताजनक बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो लगातार हो रहे कटाव से आसपास के मकानों और सड़क को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से मानसून के दौरान किसी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए तत्काल रिटेनिंग वॉल का निर्माण, नाले का सुदृढ़ीकरण तथा वैज्ञानिक जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों को अब विधायक एवं प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

- 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏1
- जल निकासी के अभाव में द्रोण विहार व वैष्णव एन्क्लेव में बढ़ा खतरा, विधायक से रक्षा दीवार बनाने की मांग देहरादून | 5 अगस्त। धरमपुर विधानसभा क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नई विकसित आवासीय कॉलोनियों द्रोण विहार एवं वैष्णव एन्क्लेव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। बरसात के दौरान कॉलोनियों की सड़कों पर पानी बह रहा है, जबकि कई घरों के आगे और पीछे जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लगातार बहते पानी से भूमि का कटाव इतना बढ़ गया है कि वह अब एक बड़े नाले का रूप ले चुका है, जिससे आसपास के मकानों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्रीय विधायक श्री विनोद चमोली से कॉलोनी के अंतिम छोर पर सुरक्षा के दृष्टिगत रिटेनिंग (रक्षा) दीवार का निर्माण कराने तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की है। इस संबंध में विधायक को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। वैष्णव एन्क्लेव आवासीय समिति के अध्यक्ष श्री पूरन सिंह रावत ने बताया कि पूर्व में स्थिति इतनी गंभीर नहीं थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी आबादी तथा टी एस्टेट से लगी नई कॉलोनियों द्वारा अपने वर्षाजल की निकासी टी एस्टेट की ओर किए जाने से पूरे क्षेत्र का पानी एक स्थान पर एकत्र होने लगा है। इससे जल का दबाव बढ़ने के साथ-साथ भूमि का तेज़ी से कटाव हो रहा है और स्थिति चिंताजनक बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो लगातार हो रहे कटाव से आसपास के मकानों और सड़क को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से मानसून के दौरान किसी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए तत्काल रिटेनिंग वॉल का निर्माण, नाले का सुदृढ़ीकरण तथा वैज्ञानिक जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों को अब विधायक एवं प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।1
- 🐍 भूसे में छिपा था मौत का मेहमान, कोबरा दिखते ही मचा हड़कंप The Aman Times 🐍 भूसे में छिपा था मौत का मेहमान, कोबरा दिखते ही मचा हड़कंप विकासनगर: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के फतेहपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भूसा स्टोर के अंदर खतरनाक इंडियन स्पेक्टेकल कोबरा फन फैलाए बैठा दिखाई दिया। जहरीले साँप को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू एक्सपर्ट आदिल मिर्जा अपनी टीम और आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी और कुशलता से कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद साँप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया गया। सफल रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं साँप दिखाई दे तो घबराने या उसे मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।1
- sir ke chalte kedarawala panchayat bhavan pe aaj galt hui jankari ko sahi karne ke liye1
- मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक जाम और डीजे पर उठे सवाल सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में मुज़फ्फरनगर के मीनाक्षी चौक का एक वीडियो साझा कर कानून-व्यवस्था और अनुशासन पर सवाल उठाए गए हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि सड़क जाम होने, डीजे और कांवड़ियों के नृत्य के बीच अनुशासन संबंधी भाषणों और ज़मीनी हालात में विरोधाभास दिखाई देता है। साथ ही, कानून के समान और निष्पक्ष पालन की मांग करते हुए कहा गया है कि नियम सभी समुदायों पर एक समान लागू होने चाहिए। वीडियो और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- 🚨 देहरादून: फरार आरोपी के घर पहुंची दून पुलिस, ढोल-नगाड़ों के साथ की मुनादी The Aman Times 🚨 देहरादून: फरार आरोपी के घर पहुंची दून पुलिस, ढोल-नगाड़ों के साथ की मुनादी जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी आसिफ बाबा उर्फ आसिफ मलिक के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर और सार्वजनिक स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा (मुनादी) कर उसे न्यायालय में पेश होने का निर्देश दिया। पुलिस ने चेतावनी दी कि तय समय पर पेश न होने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- देहरादून ब्यूरो रिपोर्ट उत्तराखंड में हो रही रुक-रुक कर बारिश हुआ यलो अलर्ट जारी।1