कैसरगंज, विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के विकास खंड कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बागहिया में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास माननीय विधायक कैसरगंज श्री आनंद कुमार यादव जी द्वारा किया गया। पहला कार्य ग्राम पंचायत बागहिया में मंगल मेला संपर्क मार्ग से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक पेंटेड रोड का निर्माण है, जिसका नामकरण स्मृतिशेष श्री अवधराम यादव मार्ग के नाम से किया गया है। इस कार्य की अनुमानित लागत 84 लाख 27 हजार रुपये है। दूसरा कार्य ग्राम पंचायत बागहिया के मुखियापुरवा से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक सीसी रोड का निर्माण है, जिसका नामकरण श्री बद्री प्रसाद यादव मुखिया मार्ग के नाम से किया गया है। इसकी अनुमानित लागत 16 लाख 55 हजार रुपये है। दोनों सड़कों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री आनंद कुमार यादव जी उपस्थित रहे। उनके साथ क्रांति कुमार सिंह 'नेता जी', हंसराम यादव, कैलाश यादव, रामतेज यादव पूर्व प्रधान, पवन यादव प्रधान, डॉ. दाताराम मौर्य, कृष्णा कुमार गुप्ता, अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा आसपास के गांवों के विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही उनका लक्ष्य है, जिसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
कैसरगंज, विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के विकास खंड कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बागहिया में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास माननीय विधायक कैसरगंज श्री आनंद कुमार यादव जी द्वारा किया गया। पहला कार्य ग्राम पंचायत बागहिया में मंगल मेला संपर्क मार्ग से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक पेंटेड रोड का निर्माण है, जिसका नामकरण स्मृतिशेष श्री अवधराम यादव मार्ग के नाम से किया गया है। इस कार्य की अनुमानित लागत 84 लाख 27 हजार रुपये है। दूसरा कार्य ग्राम पंचायत बागहिया के मुखियापुरवा से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक सीसी रोड का निर्माण है, जिसका नामकरण श्री बद्री प्रसाद यादव मुखिया मार्ग के नाम से किया गया है। इसकी अनुमानित लागत 16 लाख 55 हजार रुपये है। दोनों सड़कों का निर्माण ग्रामीण
अभियंत्रण विभाग, प्रखंड द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री आनंद कुमार यादव जी उपस्थित रहे। उनके साथ क्रांति कुमार सिंह 'नेता जी', हंसराम यादव, कैलाश यादव, रामतेज यादव पूर्व प्रधान, पवन यादव प्रधान, डॉ. दाताराम मौर्य, कृष्णा कुमार गुप्ता, अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा आसपास के गांवों के विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही उनका लक्ष्य है, जिसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
- राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक आपातकालीन बैठक अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के आवास त्रिभुवन आश्रम, त्रिभुवन दत्त पुरा, तहसील कैसरगंज मे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम मौजूद रही। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी किए जाने के बाद सर्वसम्मति से कुंवर दहौरा को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी दौरान उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता भी प्रदान की गई। बैठक में दिल्ली से पहुंचे पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द सिंह रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति राय सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद कुंवर दहौरा को पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मलिक को अचानक अपने एक रिश्तेदार के निधन की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक रूप से कैसरगंज से वापस अपने गृह जनपद मेरठ जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भी निर्धारित कागजी एवं संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा किया गया। कुंवर दहौरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बहराइच के लिए यह गौरव और सम्मान की बात है कि जिले के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि कुंवर दहौरा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से भी समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुंवर दहौरा की नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि यह नियुक्ति न केवल कुंवर दहौरा के लिए बल्कि पूरे बहराइच जनपद के लिए सम्मान का विषय है।1
- कैसरगंज विधायक आनंद यादव ने रोड निर्माण का किया किया शिलान्यास विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के ग्राम पंचायत बागहिया में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास विधायक आनंद यादव के द्वारा किया गया किया पहले कार्य के अंतर्गत मंगल मेला संपर्क मार्ग से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक पेंटेड रोड का शिलान्यास स्मृतिशेष श्री अवधराम यादव मार्ग के नाम से तथा दूसरे कार्य के अंतर्गत मुखियापुरवा से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक सीसी रोड का शिलान्यास श्री बद्री प्रसाद यादव मुखिया मार्ग के नाम से किया गया इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी विधायक आनंद यादव ने कहा हमारा संकल्प है कि कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और जनसुविधाओं में निरंतर विस्तार हो इस अवसर पर क्रांति कुमार सिंह नेता हंसराम यादव, कैलाश यादव, रामतेज यादव पूर्व प्रधान, पवन यादव प्रधान, डॉ. दाताराम मौर्य, कृष्णा कुमार गुप्ता, कैलाश यादव प्रधान बगहिया, धर्मराज पांडेय, जगदीश नेता , डॉ प्रमोद, राम सवारे बीडीसी शिव पल्टन यादव पूर्व प्रधान सहित क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।1
- बेरिया पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का सबब, ग्रामीणों ने खुद भरा गड्ढा जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल बाराबंकी /उत्तर प्रदेश जनपद के ग्राम बेरिया के निकट शारदा सहायक नहर पर बना पुल इन दिनों बदहाली और विभागीय उदासीनता की कहानी बयां कर रहा है। कई गांवों और कस्बों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी पड़ी है। पुल के समीप डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर हालत किसी बड़े हादसे की खुली दस्तक बनी हुई है।पुल पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सबसे गंभीर स्थिति टूटी रेलिंग को लेकर है। नीचे गहरी नहर में पानी का बहाव और ऊपर पुल पर बेतरतीब आवागमन ऐसे में सामने से आने वाले वाहन से बचने के दौरान यदि किसी बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाए तो उसके सीधे नहर में गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।कुछ दिन पहले ही इस खतरे की एक बानगी भी सामने आ चुकी है। चर्चा के मुताबिक करीब तीन-चार दिन पूर्व एक युवक पुल पर गिर गया और उसकी बाइक पुलिया की ओर लटक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को संभाला और बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना पुल की भयावह स्थिति को उजागर करने के लिए काफी है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद टूटी रेलिंग के पास बांस लगाकर उस पर लाल कपड़ा बांध दिया गया था, लेकिन यह व्यवस्था भी महज खानापूर्ति साबित हुई। कुछ ही दिनों बाद बांस टूटकर नहर में जा गिरा और खतरा फिर जस का तस खड़ा हो गया।जब व्यवस्था सोई रही, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी पुल पर बने गहरे गड्ढे को भरने के लिए ग्रामीणों ने आखिरकार विभाग का इंतजार छोड़ दिया। उन्होंने आपस में चंदा जुटाया, सीमेंट और कंक्रीट खरीदा और अपने स्तर से गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों की यह पहल केवल सड़क की मरम्मत नहीं, बल्कि व्यवस्था के प्रति एक बड़ा सवाल है।जिस काम की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की थी, उसे ग्रामीणों ने अपनी जेब से पूरा किया, ताकि किसी स्कूली बच्चे, छात्र-छात्रा या राहगीर की जिंदगी खतरे में न पड़े। यह तस्वीर व्यवस्था के उस चेहरे को सामने लाती है, जहां जनता अपने जीवन की सुरक्षा के लिए भी खुद ही इंतजाम करने को मजबूर दिखाई दे रही है।बेरिया पुल पर ग्रामीणों ने सिर्फ एक गड्ढा नहीं भरा है, बल्कि उन्होंने जिम्मेदार व्यवस्था के सामने आईना रख दिया है। टूटी रेलिंग और जर्जर पुलिया किसी हादसे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सवाल अब यह है कि संबंधित अधिकारी इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए पुल की स्थायी मरम्मत कराएंगे या फिर किसी अनहोनी के बाद ही सरकारी मशीनरी की नींद टूटेगी।1
- नेपाल के रसुवा में बाढ़ का कहर तेज बहाव ने पुल को बहाया, तटीय इलाकों में बढ़ा खतरा नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने नदी के तेज बहाव को खतरनाक बना दिया है। तेज पानी के बहाव में पुल बह जाने से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। राहत और बचाव कार्यों में किसी तरह की कमी न हो, इसके लिए प्रशासन को भी तेजी से कदम उठाने की जरूरत है।1
- रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, बाकी जरूरतों की चिंता मुझ पर छोड़ दे डीएम बालिकाओं की आवश्यकताओं पर तत्काल संज्ञान, पूर्व निरीक्षण के क्रम में इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति शशिकांत अवस्थी बाराबंकी, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया, मसौली की बालिकाओं ने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से बनाई राखी बांधी। जिलाधिकारी ने बालिकाओं के स्नेह को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बालिकाओं से सहज संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान एवं रहने-सहने की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और विद्यालय में किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या होने पर बिना संकोच अपनी बात रखें।जिलाधिकारी ने कहा, “आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, बाकी जरूरतों की चिंता मुझ पर छोड़ दें संवाद के दौरान बालिकाओं ने विद्यालय की आवश्यकताओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने उच्चीकृत एकेडमिक भवन से हॉस्टल तक आने-जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य कराने तथा खेल मैदान में मिट्टी पटाई कराकर उसे खेल गतिविधियों के लिए बेहतर बनाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने बालिकाओं की आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। खेल मैदान में मिट्टी पटाई के संबंध में उन्होंने बरसात समाप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। पूर्व निरीक्षण के क्रम में इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति जिलाधिकारी ने बताया कि गत 13 अगस्त को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजीबपुर, देवा के निरीक्षण के दौरान छात्राओं द्वारा परिसर के अंदर के रास्ते पर इंटरलॉकिंग की आवश्यकता बताई गई थी। छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही विद्यालय की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिकाएं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित रक्षाबंधन के अवसर पर बालिकाओं से संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बालिकाओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए आगे भी पूरी लगन एवं मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी, वार्डेन विभा मिश्रा, शिक्षिका आरती मिश्रा सहित केजीबीवी मसौली की बालिकाएं उपस्थित रहीं।1
- बैराजों से छोड़ा गया 219354.00 क्यूसेक पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 219354.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 84285 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 131478, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.68 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।1
- बहराइच किराना पान मसाला की गुमटी से करीब छह हजार रुपये का सामान चोरी, पीड़ित ने मटेरा पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में किराना पान मसाला की गुमटी से हजारों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार आकाश वर्मा पुत्र बिनोद कुमार वर्मा निवासी निबिया बेगमपुर ने थाना मटेरा में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित पान मसाला का सामान बेचने का व्यवसाय करता है। आरोप है कि उसकी दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने थाना प्रभारी मटेरा से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने तथा दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि पुलिस मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा कब तक करती है।2
- आज 26/8/26 को नाक कान गले के डॉक्टर बीo एनo मांझी नव जीवन हॉस्पिटल नानपारा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेंगे जिन मरीजों को नाक कान गले में दिक्कत हो वो आकर हॉस्पिटल में दिखा सकते है रिपोर्ट राजू खान की1