हसनपुर विधानसभा में दंगल का शुभारंभ करते हुए चन्द्रपाल खड्गवंशी 🥇 जाहरवीर बाबा के छड़ी मेले में भव्य कुश्ती दंगल का शुभारंभ 🤼♂️🚩 आज हसनपुर विधानसभा 42 के ग्राम बाईखेड़ा में जाहरवीर बाबा जी के छड़ी मेले में दंगल ( कुश्ती ) का फीता काटकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित आयोजकों एवं ग्रामीणों के साथ उपस्थित होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का संचार करते हैं। दंगल में प्रतिभाग करने वाले सभी पहलवानों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई। इस अवसर पर कुश्ती रेफरी महेश सिंह जी, पहलवान भोला सिंह जी (जिला बुलंदशहर), सतीश सिंह जी (जहांगीराबाद), पहलवान कलुआ सिंह जी, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह जी, डॉ. अजयपाल सिंह जी, धर्मपाल सिंह जी, मुकुट सिंह जी, राजपाल सिंह जी, सुशील भगत जी, सुशील कुमार जी, हरवंश सिंह जी, महावीर सिंह जी, पहलाद सिंह जी, शेरा सिंह जी, राजपाल सिंह जी, औतारी सिंह जी, लाखन सिंह जी, नेत्रपाल सिंह जी, हरिचंद सिंह जी, चरण सिंह जी, कपिल सिंह जी, पीतम सिंह जी, धनसिंह जी सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। #चन्द्रपाल_खडगवंशी #प्रदेश_उपाध्यक्ष #अखिल_भारतीयलोधी_राजपूत_कल्याण_महासभा #उत्तरप्रदेश #मिशन_2027 #हसनपुर_विधानसभा42
हसनपुर विधानसभा में दंगल का शुभारंभ करते हुए चन्द्रपाल खड्गवंशी 🥇 जाहरवीर बाबा के छड़ी मेले में भव्य कुश्ती दंगल का शुभारंभ 🤼♂️🚩 आज हसनपुर विधानसभा 42 के ग्राम बाईखेड़ा में जाहरवीर बाबा जी के छड़ी मेले में दंगल ( कुश्ती ) का फीता काटकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित आयोजकों एवं ग्रामीणों के साथ उपस्थित होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का संचार करते हैं। दंगल में प्रतिभाग करने वाले सभी पहलवानों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई। इस अवसर पर कुश्ती रेफरी महेश सिंह जी, पहलवान भोला सिंह जी (जिला बुलंदशहर), सतीश सिंह जी (जहांगीराबाद), पहलवान कलुआ सिंह जी, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह जी, डॉ. अजयपाल सिंह जी, धर्मपाल सिंह जी, मुकुट सिंह जी, राजपाल सिंह जी, सुशील भगत जी, सुशील कुमार जी, हरवंश सिंह जी, महावीर सिंह जी, पहलाद सिंह जी, शेरा सिंह जी, राजपाल सिंह जी, औतारी सिंह जी, लाखन सिंह जी, नेत्रपाल सिंह जी, हरिचंद सिंह जी, चरण सिंह जी, कपिल सिंह जी, पीतम सिंह जी, धनसिंह जी सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। #चन्द्रपाल_खडगवंशी #प्रदेश_उपाध्यक्ष #अखिल_भारतीयलोधी_राजपूत_कल्याण_महासभा #उत्तरप्रदेश #मिशन_2027 #हसनपुर_विधानसभा42
- हसनपुर विधानसभा में दंगल का शुभारंभ करते हुए चन्द्रपाल खड्गवंशी 🥇 जाहरवीर बाबा के छड़ी मेले में भव्य कुश्ती दंगल का शुभारंभ 🤼♂️🚩 आज हसनपुर विधानसभा 42 के ग्राम बाईखेड़ा में जाहरवीर बाबा जी के छड़ी मेले में दंगल ( कुश्ती ) का फीता काटकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित आयोजकों एवं ग्रामीणों के साथ उपस्थित होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का संचार करते हैं। दंगल में प्रतिभाग करने वाले सभी पहलवानों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई। इस अवसर पर कुश्ती रेफरी महेश सिंह जी, पहलवान भोला सिंह जी (जिला बुलंदशहर), सतीश सिंह जी (जहांगीराबाद), पहलवान कलुआ सिंह जी, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह जी, डॉ. अजयपाल सिंह जी, धर्मपाल सिंह जी, मुकुट सिंह जी, राजपाल सिंह जी, सुशील भगत जी, सुशील कुमार जी, हरवंश सिंह जी, महावीर सिंह जी, पहलाद सिंह जी, शेरा सिंह जी, राजपाल सिंह जी, औतारी सिंह जी, लाखन सिंह जी, नेत्रपाल सिंह जी, हरिचंद सिंह जी, चरण सिंह जी, कपिल सिंह जी, पीतम सिंह जी, धनसिंह जी सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। #चन्द्रपाल_खडगवंशी #प्रदेश_उपाध्यक्ष #अखिल_भारतीयलोधी_राजपूत_कल्याण_महासभा #उत्तरप्रदेश #मिशन_2027 #हसनपुर_विधानसभा421
- बोहोत दिक्कत का सामना करना पचराहा है ग्राम पंचायत भावली में1
- हापुड़ में देर रात्रि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित होर्डिग लगाने की खबर से समाजवादी कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला1
- रहरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से कुंडल छीनने वाला बदमाश 10 घंटे में गिरफ्तार अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में राह चलती महिला के कान से सोने का कुंडल छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश को रहरा पुलिस ने वारदात के महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया कुंडल भी बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उसके कान से सोने का कुंडल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पति की शिकायत पर रहरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय साहिल निवासी आत्माराम कुंड, हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया कुंडल भी बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।1
- डिडौली थाना क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद दिन में ट्रैक्टर तो रात में डंपरों द्वारा हो रहा है खनन, खनन विभाग के अधिकारी बेपरवाह *डिडौली थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, दिन में ट्रैक्टर तो रात भर डंफर से हो रहा अवैध खनन* जोया संवाददाता।थाना डिडौली क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डिडौली थाना क्षेत्र से पूरी रात भर अवैध खनन किया जा रहा है, जबकि दिनभर खेतों की आड़ में ट्रैक्टरों से मिट्टी और रेत का परिवहन किया जा रहा है। तथा रात्रि में डंपरो द्वारा खनन किया जा रहा है स्थानीय लोगों के अनुसार डिडौली थाना क्षेत्र केआसपास कई जगहों पर देर रात जेसीबी मशीन लगाकर खनन किया जाता है। सुबह होने तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से माल को ठिकाने लगा दिया जाता है। दिन में भी ट्रैक्टरों के जरिए लगातार ढुलाई होती रहती है, जिससे ग्रामीण सड़कों का बुरा हाल हो गया है और धूल उड़ने से लोगों का जीना दुश्वार है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज आवाज से रातों की नींद हराम हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खनन माफियाओं को किसी का संरक्षण प्राप्त है, तभी बेखौफ होकर खुलेआम खनन किया जा रहा है। खनन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौन। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि डिडौली थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की जांच कराकर कार्रवाई की जाए और अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर डिडौली थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं पर नकेल नहीं कसी कई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।3
- प्यार का चढ़ा भूत आगरा से प्रेमिका दो बच्चों को छोड़कर हापुड़ प्रेमी के पास आई हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है पूरा मामला आगरा से प्रेमिका दो बच्चों को छोड़कर हापुड़ आई प्रेमी संग प्रेमिका का पति ओर परिवार ढूंढता हुआ है हापुड़ पहुंचा प्रेमिका का नाम नंदनी ओर प्रेमी का नाम दीपक बताया जा रहा है। प्रेमिका की पति से हुई नोक झोंक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी हो रहा है वायरल प्रेमिका ने अपने पति के साथ जाने से किया इनकार परिवार ले जाने के लिए कर रहा है खुशामद पत्नी ने किया इनकार।1
- मुरादाबाद में किसान यूनियन की भूख हड़ताल जारी, डॉ. दिग्विजय भाटी को न्याय दिलाने की मांग मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और मेरठ जिला अध्यक्ष मोहित जाटव के साथ मेरठ पुलिस-प्रशासन द्वारा कथित कार्रवाई के विरोध में मुरादाबाद में किसान यूनियन के पदाधिकारियों की भूख हड़ताल जारी है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य संबंधित लोगों को न्याय दिलाना है। भूख हड़ताल पर गजेंद्र भाटी, सोनू गुर्जर, अक्की कसाना, विकास प्रधान, इस्लान अल्वी और आकाश जाटव बैठे हैं। अनशनकारियों ने मांग की कि भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी को न्याय दिलाया जाए। भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों से मिलने भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओविंद्र पोसवाल पहुंचे। उनके साथ अमन सेठ, विजय सैनी, मस्ता चाचा और नदीम भाई सहित संगठन के अन्य लोग भी मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।3
- जनपद अमरोहा में आवारा और हिंसक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर के मोहल्ला मुल्लाना में एक हिंसक कुत्ते ने मंगलवार देर शाम से बुधवार शाम तक कई लोगों को अपना निशाना बनाया। कुत्ते ने दो मासूम बच्चों और जामा मस्जिद के इमाम को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से हिंसक कुत्तों को पकड़ने के लिए तत्काल अभियान चलाने की मांग की lमामला अमरोहा नगर के मोहल्ला मुल्लाना जामा मस्जिद इलाके का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम एक मासूम बच्चा अपने साथी के साथ साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान एक हिंसक कुत्ते ने साइकिल पर पीछे बैठे बच्चे पर हमला कर दिया और उसे नोचकर घायल कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया।घायल बच्चे को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। इसी दौरान उसी हिंसक कुत्ते ने एक मस्जिद के इमाम और एक मासूम बच्ची पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें कुत्ते के हमले की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।बताया जा रहा है कि हिंसक कुत्ते ने एक दूसरे कुत्ते के बच्चे पर भी हमला कर उसे नोच डाला। लगातार हो रही घटनाओं के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोगों ने बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और गलियों में सावधानी बरतने की अपील की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में आवारा कुत्तों की समस्या काफी समय से बनी हुई है। लोगों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से मांग की है कि हिंसक कुत्तों को तत्काल पकड़कर इलाके को सुरक्षित कराया जाए, ताकि आगे किसी बच्चे या राहगीर के साथ बड़ी घटना न हो।फिलहाल स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और सभी की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।4