चेहराकलां में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल संस्थान की ओर से निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र की मथना माल गांव में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल संस्थान की ओर से निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में आंखों को स्वस्थ रखने, मोतियाबिंद की पहचान और चश्मे की जरूरत से संबंधित जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। सोमवार को डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आंखें शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए आंखों में किसी भी तरह की परेशानी होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय-समय पर आंखों की जांच कराने से मोतियाबिंद समेत अन्य नेत्र रोगों की समय रहते पहचान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि धूल और गंदगी से आंखों को बचाना चाहिए तथा आंखों में परेशानी होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि आंखों में जलन, लालिमा, धुंधला दिखाई देने या लगातार पानी आने जैसी समस्या होने पर नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें। मोतियाबिंद के लक्षण दिखने पर समय पर जांच कराना जरूरी है। वहीं, जिन लोगों को चश्मे की जरूरत है, उन्हें चिकित्सकीय जांच के बाद उचित नंबर का चश्मा इस्तेमाल करना चाहिए। शिविर में लगभग 50 से अधिक लोगो के आँखो की जांच की गई, परामर्श और दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आसानी से निशुल्क जांच एवं आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था।
चेहराकलां में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल संस्थान की ओर से निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र की मथना माल गांव में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल संस्थान की ओर से निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में आंखों को स्वस्थ रखने, मोतियाबिंद की पहचान और चश्मे की जरूरत से संबंधित जानकारी देकर लोगों को जागरूक
किया गया। सोमवार को डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आंखें शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए आंखों में किसी भी तरह की परेशानी होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय-समय पर आंखों की जांच कराने से मोतियाबिंद समेत अन्य नेत्र रोगों की समय रहते पहचान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि धूल और गंदगी से आंखों को बचाना चाहिए तथा आंखों में परेशानी होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि आंखों में जलन, लालिमा, धुंधला दिखाई देने या लगातार
पानी आने जैसी समस्या होने पर नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें। मोतियाबिंद के लक्षण दिखने पर समय पर जांच कराना जरूरी है। वहीं, जिन लोगों को चश्मे की जरूरत है, उन्हें चिकित्सकीय जांच के बाद उचित नंबर का चश्मा इस्तेमाल करना चाहिए। शिविर में लगभग 50 से अधिक लोगो के आँखो की जांच की गई, परामर्श और दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आसानी से निशुल्क जांच एवं आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था।
- चेहराकलां और कटहरा क्षेत्र में 24 जगहों पर होगी दुर्गा पूजा, तीन स्थानों पर रावण दहन शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को लेकर चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र और कटहरा थाना क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और चौक-चौराहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भव्य पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटी हैं। वहीं, पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। इस संबंध में सोमवार को कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया किप्रखंड एवं थाना क्षेत्र में कुल 24 स्थानों पर लाइसेंस लेकर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र और कटहरा थाना क्षेत्र में कुल तीन स्थानों पर लाइसेंसी रावण दहन का आयोजन होगा। इनमें हाशमी चौक, सुमेरगंज और छौड़ाही शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा और रावण दहन के दौरान सभी आयोजन स्थलों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेगी, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने पूजा समितियों और स्थानीय लोगों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें और दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो।2
- चेहरा कलाँ प्रखण्ड क्षेत्र के बस्ती सरसिकन पंचायत वार्ड 13 में.......1
- जमीन विवाद का लंबा क्यों चलता है? सुनिए वकील साहब की जुबानी। जमीन विवाद का लंबा क्यों चलता है? सुनिए वकील साहब की जुबानी।1
- युवाओं की समस्या हो या संतान न होने की परेशानी! 10–20 साल से संतान की चाह, वैद्य जी का बड़ा दावा! किडनी स्टोन, दाग-खुजली के इलाज का भी दावा! #Ayurveda #HealthTips #BiharNews #Muzaffarpur1
- ठेकेदार के साथ काम करने गए युवक की हुई मौत, बीच रास्ते से ठेकेदार गायब, परिजनों में रोष वैशाली में ठेकेदार के साथ काम करने गए युवक की हुई मौत, बीच रास्ते से ठेकेदार गायब, परिजनों में रोष1
- महागठबंधन का जंतर-मंतर पर हल्ला बोल - मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग , बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक एवं राजद के वरिष्ठ नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर महागठबंधन द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितता और 'वोट चोरी' हुई है। अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा लोकतंत्र में वोट की चोरी सबसे बड़ा अपराध है, चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।1
- नवरात्रि पर भक्ति का संगम! गिरिराज सिंह फैंस क्लब के फलाहार में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु, अजय निषाद भी हुए शामिल मां दुर्गा की आराधना, सामूहिक आरती और भक्ति के माहौल के बीच मुजफ्फरपुर में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई। गिरिराज सिंह फैंस क्लब की ओर से आयोजित फलाहार कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन की खास बात यह है कि नवरात्रि के सातों दिन यह सिलसिला जारी रहेगा, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के शामिल होने की संभावना है। मुजफ्फरपुर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन गिरिराज सिंह फैंस क्लब की ओर से फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की सामूहिक आरती से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से फलाहार किया और माता रानी से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस आयोजन में पूर्व सांसद अजय निषाद समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूर्व सांसद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक आरती और फलाहार जैसे आयोजन समाज में भक्ति और आपसी जुड़ाव की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर और उनकी पूरी टीम को इस पहल के लिए बधाई दी। क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने बताया कि नवरात्रि के सातों दिन फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में राजीव कुमार, अनिल कुमार, अशोक शर्मा, वरीय अधिवक्ता अशोक कुमार, सुमित चंदन, सुनील श्रीवास्तव, धनंजय कुमार पप्पू, राकेश कुमार, दिनेश झा, सबीर अहमद पप्पू, कांग्रेस नेता मुकेश त्रिपाठी और कवि संजय पंकज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- चेहराकलां में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल संस्थान की ओर से निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र की मथना माल गांव में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल संस्थान की ओर से निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में आंखों को स्वस्थ रखने, मोतियाबिंद की पहचान और चश्मे की जरूरत से संबंधित जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। सोमवार को डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आंखें शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए आंखों में किसी भी तरह की परेशानी होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय-समय पर आंखों की जांच कराने से मोतियाबिंद समेत अन्य नेत्र रोगों की समय रहते पहचान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि धूल और गंदगी से आंखों को बचाना चाहिए तथा आंखों में परेशानी होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि आंखों में जलन, लालिमा, धुंधला दिखाई देने या लगातार पानी आने जैसी समस्या होने पर नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें। मोतियाबिंद के लक्षण दिखने पर समय पर जांच कराना जरूरी है। वहीं, जिन लोगों को चश्मे की जरूरत है, उन्हें चिकित्सकीय जांच के बाद उचित नंबर का चश्मा इस्तेमाल करना चाहिए। शिविर में लगभग 50 से अधिक लोगो के आँखो की जांच की गई, परामर्श और दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आसानी से निशुल्क जांच एवं आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था।3