Shuru
Apke Nagar Ki App…
Baby Monkey Rio Saved a Crying Girl 🐒❤️What He Did Next Made Everyone Emotional! #Rajat_Gupta #RajatAI #rajataistudio
Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا
Baby Monkey Rio Saved a Crying Girl 🐒❤️What He Did Next Made Everyone Emotional! #Rajat_Gupta #RajatAI #rajataistudio
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान, चिन्हित किये गये अपराधियों की गिरफ्तारी व तलाश वांछित/वारन्टी जिलाबदर अपराधी व रोकथाम अवैध शराब शस्त्र / अफीम चरस बिक्री निर्माण के क्रम में थाना बण्डा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 21/02/26 को वादी द्वारा थाना बण्डा पर दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा 0079/2026 धारा 137 (2) बीएनएस बाबत अभियुक्त टिन्डी सिंह आदि द्वारा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन व बयान अपहर्ता/ पीडिता अन्तर्गत धारा 180 बीएनएसएस व 183 बीएनएसएस के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87 बीएनएसएस की वृद्धि की गयी। आज दिनांक 12/3/2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संजय सिंह उर्फ टिंडी पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम बाग महरारा, थाना सहपऊ, जनपद हाथरस को मुखबिर की सूचना पर पट्टी छज्जुपुर मोड थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत से समय 10:55 पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण। संजय सिंह उर्फ टिंडी पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम बाग महरारा, थाना सहपऊ, जनपद हाथरस ।पंजीकृत अभियोग का विवरण मुकदमा संख्या 079/2026 धारा 137 (2)/87 बीएनएस थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर ।1
- सड़क हादसे में 20 से 25 लोग हुए घायल घायलों उचौलिया थाना क्षेत्र का मामला1
- *बाढ़ को लेकर पलिया में हुई बैठक, विधायक रोमी साहनी ने दिए निर्देश* पलिया। आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर पलिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा एवं आवश्यक तैयारियों पर गम्भीर एवं गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार निरंजन, अधिशासी अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता गजेंद्र वर्मा एवं जूनियर इंजीनियर कुंदन लाल उपस्थित रहे। बैठक में पलिया व आसपास के क्षेत्रों को संभावित बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक रोमी साहनी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून से पहले सभी जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- रिपोर्टर: अमित दीक्षित शाहजहाँपुर। जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस बल की कार्यक्षमता को परखने के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इस दौरान एसपी का एक अलग अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ खुद मैदान में दौड़ लगाकर जवानों में जोश भर दिया। फिटनेस और अनुशासन पर जोर परेड के निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस बल की वर्दी, टर्न-आउट और शारीरिक दक्षता का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस सेवा में शारीरिक फिटनेस और अनुशासन बुनियादी जरूरतें हैं। जवानों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर ही चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की नसीहत दी। परिसर और व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण परेड के उपरांत एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का व्यापक निरीक्षण किया, जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे: आरटीसी बैरक: सफाई व्यवस्था और अनुशासन को और अधिक सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। पुलिस मैस: भोजन की गुणवत्ता और किचन की स्वच्छता को परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों को पौष्टिक और साफ-सुथरा भोजन मिलना सुनिश्चित किया जाए। PRV वाहन: आपातकालीन सेवा वाले वाहनों और उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम कम से कम रहे। जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी संबोधन के अंत में एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा: "जनता का विश्वास ही पुलिस विभाग की सबसे बड़ी पूंजी है। हमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जन के प्रति संवेदनशील और पारदर्शी होना होगा। पेशेवर रुख अपनाते हुए सेवा भाव से कार्य करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।" इस दौरान जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।1
- साप्ताहिक शुक्रवार परेड में एसपी ने ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण1
- Post by Asha Rani1
- गैस सिलेंडरों की पूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट पर! कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई1
- लखीमपुर खीरी जिले में नहीं है घरेलू गैस सिलेंडर की कोईदिक्कत1
- साप्ताहिक शुक्रवार परेड में एसपी ने ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण1