Shuru
Apke Nagar Ki App…
Merath.. Me.. Patni.. Ne.. Ptika.. Chakushe.. Praibet.. Part.. Katkar.. Mautkeghat.. Utara.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
MD ANISH KURAISHI
Merath.. Me.. Patni.. Ne.. Ptika.. Chakushe.. Praibet.. Part.. Katkar.. Mautkeghat.. Utara.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उरई में सार्वजनिक स्थान पर एक अज्ञात महिला के अचेत अवस्था में मिलने से। उरई (जालौन): जिला मुख्यालय उरई में सार्वजनिक स्थान पर एक अज्ञात महिला के अचेत अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है और किन परिस्थितियों में अचेत हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस महिला की पहचान कराने और परिजनों से संपर्क साधने के प्रयास में जुटी है।1
- मंगलपुर में हत्या के प्रयास का आरोपी तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार भेजा गया जेल बलरामपुर गांव के बाहर युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में मंगलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में छह अन्य नामजद आरोपियों समेत अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक, बलरामपुर गांव निवासी रामशंकर (32) पुत्र स्वर्गीय जयनारायण सिंह को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी मंगलपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। विरोध करने पर युवक को मारी थी गोली पुलिस के अनुसार, जिष्टामऊ गांव निवासी अभिषेक पुत्र सियाराम ने सात अक्टूबर 2026 को मंगलपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने साथी को लेने बलरामपुर गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली अभिषेक की बाईं जांघ में लग गई, जबकि उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामशंकर समेत छह अन्य नामजद आरोपियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंगलपुर पुलिस टीम ने चिरखिरी गांव से आगे थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर रामशंकर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित अतिरिक्त धाराएं और आयुध अधिनियम की धारा 3/25 भी बढ़ाई हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रामशंकर के खिलाफ वर्ष 2020, 2024, 2025 और 2026 में मंगलपुर थाने में विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, गाली-गलौज और धमकी समेत अन्य आरोपों से संबंधित मामले शामिल हैं। मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने शनिवार शाम छह बजे बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है मंगलपुर में हत्या के प्रयास का आरोपी तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार भेजा गया जेल बलरामपुर गांव के बाहर युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में मंगलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में छह अन्य नामजद आरोपियों समेत अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक, बलरामपुर गांव निवासी रामशंकर (32) पुत्र स्वर्गीय जयनारायण सिंह को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी मंगलपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। विरोध करने पर युवक को मारी थी गोली पुलिस के अनुसार, जिष्टामऊ गांव निवासी अभिषेक पुत्र सियाराम ने सात अक्टूबर 2026 को मंगलपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने साथी को लेने बलरामपुर गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली अभिषेक की बाईं जांघ में लग गई, जबकि उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामशंकर समेत छह अन्य नामजद आरोपियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंगलपुर पुलिस टीम ने चिरखिरी गांव से आगे थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर रामशंकर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित अतिरिक्त धाराएं और आयुध अधिनियम की धारा 3/25 भी बढ़ाई हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रामशंकर के खिलाफ वर्ष 2020, 2024, 2025 और 2026 में मंगलपुर थाने में विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, गाली-गलौज और धमकी समेत अन्य आरोपों से संबंधित मामले शामिल हैं। मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने शनिवार शाम छह बजे बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है1
- राजपुर में बैंक के बाहर बाइक की डिग्गी से एक लाख रुपये चोरी करने वाला आरोपी, गिरफ्तार, 26,400 रुपये बरामद राजपुर थाना पुलिस ने एसबीआई बैंक के बाहर बाइक की डिग्गी से एक लाख रुपये चोरी करने के मामले में औरैया निवासी सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 26,400 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर को कमलपुर निवासी कोमल सिंह की बाइक से रुपयों से भरा बैग चोरी हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी दीपू कटियार के साथ वारदात करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, दोनों बैंक के आसपास रेकी कर रुपये निकालने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना, 28 कलाकारों ने दी प्रस्तुति अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शनिवार को बंगलुरू, कर्नाटक से आए अखिल भारतीय संगीत नृत्य कलाकार संघ के 28 कलाकारों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर प्रभु श्रीराम की आराधना की। करीब दो घंटे तक चले इस भक्तिमय आयोजन में कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से अपनी कला और भक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि रजनी उमेश के नेतृत्व में कलाकारों ने द्वितीय बेला में नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया। नृत्य कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी 28 कलाकारों ने1
- रुरा रेलवे स्टेशन पर मिला मोबाईल फोन स्टेशन अधीक्षक द्वारा मोबाइल स्वामी के सुपुर्द किया गया रुरा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार को एक व्यक्ति एक मोबाइल मिला।वहीं स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने उक्त मोबाइल फोन के स्वामी को सूचना भेजकर स्टेशन कार्यालय बुलाकर उसका मोबाइल फोन सुपुर्द कर दिया। मोबाइल फोन स्वामी द्वारा स्टेशन अधीक्षक के इस सराहनीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन स्वामी स्टेशन पर फोन को चार्जिंग में लगाकर भूलकर चला गया था।मोबाइल फोन को उसके सुपुर्द कर दिया गया है।1
- # सिकंदरा में भगवान शिव की बारात में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, असलम राइन ने किया फल वितरण **गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; पुलिस-प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन # सिकंदरा में भगवान शिव की बारात में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, असलम राइन ने किया फल वितरण **गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; पुलिस-प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन** **खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद** **सिकंदरा, कानपुर देहात।** आगामी रामलीला एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में कस्बा सिकंदरा में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों के नेतृत्व में भगवान शिव की भव्य बारात और शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। गाजे-बाजे और धार्मिक उत्साह के बीच निकली इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भगवान शिव के भक्तों ने भाग लिया। पूरे कस्बे में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल भी देखने को मिली, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। शोभायात्रा के दौरान पटेल चौक के समीप अशोक नगर के पूर्व सभासद असलम राइन ने अपनी आढ़त खोलकर बारात में शामिल श्रद्धालुओं के लिए फलों का वितरण किया। उनके इस कदम की लोगों ने सराहना की। भगवान शिव की बारात में शामिल श्रद्धालुओं के बीच फल बांटकर उन्होंने आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। इस दृश्य ने एक बार फिर साबित किया कि त्योहार केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को आपस में जोड़ने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ाने का माध्यम भी हैं। कस्बे के लोगों ने असलम राइन की इस पहल को गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बताया। लोगों का कहना था कि भारत की संस्कृति आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना पर आधारित है। यहां अलग-अलग धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। सिकंदरा में भगवान शिव की बारात के दौरान देखने को मिला यह दृश्य इसी परंपरा की सुंदर झलक पेश करता नजर आया। **धार्मिक उत्साह के साथ निकली शोभायात्रा** रामलीला एवं दशहरा पर्व को लेकर कस्बे में पहले से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों की देखरेख में निकाली गई भगवान शिव की बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। **पुलिस-प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुआ आयोजन** शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन की अहम भूमिका रही। मौके पर सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकंदरा सौरभ कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी सिकंदरा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई, ताकि शोभायात्रा के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें। इसके साथ ही व्यापार मंडल समिति के सदस्यों ने भी आयोजन में सहयोग किया। पुलिस और प्रशासन की निगरानी तथा आयोजकों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से भगवान शिव की बारात का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। **भाईचारे का संदेश दे गया सिकंदरा का आयोजन** सिकंदरा में निकली भगवान शिव की बारात धार्मिक आस्था, सामाजिक सहयोग और आपसी सद्भाव का संदेश दे गई। खास तौर पर असलम राइन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फल वितरण किए जाने की पहल ने आयोजन को एक अलग पहचान दी। यह पहल बताती है कि समाज में प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना ही सबसे बड़ी ताकत है। रामलीला एवं दशहरा जैसे पर्व लोगों को एकजुट होने, अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। सिकंदरा की इस शोभायात्रा में देखने को मिली हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक ने इसी संदेश को और मजबूत किया।3
- ब्रेकिंग जालौन जालौन में डीएपी खाद वितरण को लेकर किसानों का हंगामा। ब्रेकिंग जालौन जालौन में डीएपी खाद वितरण को लेकर किसानों का हंगामा, गल्ला मंडी स्थित पीसीएफ गोदाम के पास खाद वितरण में किसानों ने जताया आक्रोश, किसानों ने खाद वितरण में कर्मचारियों पर लगाया मनमानी का आरोप, हंगामा कर रहे किसानों ने सूची के अनुसार खाद बांटने की मांग की, आपसी सहमति से सूची बनने के बाद भी किसानों को धूप में लाइन में लगाने का आरोप, सुबह से खाद के इंतजार में खड़े किसानों ने वितरण व्यवस्था पर उठाए सवाल, हंगामे की सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस, किसानों को समझाकर कराया शांत, पीसीएफ गोदाम में जलभराव होने से पास में बने दूसरे गोदाम से किया जा रहा खाद का वितरण, जालौन के कोंच गल्ला मंडी स्तिथ पीसीएफ गोदाम के पास का मामला1
- Merath.. Me.. Patni.. Ne.. Ptika.. Chakushe.. Praibet.. Part.. Katkar.. Mautkeghat.. Utara.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1