Shuru
Apke Nagar Ki App…
पैसे से सब कुछ खरीदा जा सकता है, लेकिन इंसानियत नहीं पैसा जीवन की कई जरूरतों को पूरा कर सकता है। इससे सुख-सुविधाएं, संपत्ति और ऐशो-आराम खरीदे जा सकते हैं, लेकिन सच्चा प्यार, विश्वास, सम्मान और इंसानियत कभी खरीदी नहीं जा सकती।
सूर्य प्रकाश पाण्डेय
पैसे से सब कुछ खरीदा जा सकता है, लेकिन इंसानियत नहीं पैसा जीवन की कई जरूरतों को पूरा कर सकता है। इससे सुख-सुविधाएं, संपत्ति और ऐशो-आराम खरीदे जा सकते हैं, लेकिन सच्चा प्यार, विश्वास, सम्मान और इंसानियत कभी खरीदी नहीं जा सकती।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी। मनौरी पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में पटाखा गोदामों और कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित आदिल के गोदाम पर छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी के दौरान गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है। बरामद सामग्री को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोदाम में पटाखों के भंडारण और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। मनौरी में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने जिले में पटाखों के अवैध भंडारण और निर्माण के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस की टीम अलग-अलग स्थानों पर पटाखा गोदामों की जांच कर रही है। कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- दीवान का लकड़ी कारोबारी से कथित लेनदेन का वीडियो वायरल, वसूली के आरोप कड़ाधाम 👉👉कड़ाधाम थाना क्षेत्र की अलीपुर चौकी में तैनात दीवान राजदेव सरोज का कथित तौर पर लकड़ी माफिया से रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो में कथित रूप से दीवान द्वारा रुपये लिए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीवान राजदेव सरोज चौकी क्षेत्र में घूम-घूमकर अवैध कारोबारियों से कथित वसूली करते हैं। लोगों के मुताबिक लकड़ी के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों से भी लेनदेन की शिकायतें सामने आती रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। सवाल यह भी है कि यदि वीडियो सही है तो पुलिसकर्मी किसके निर्देश पर और किस एवज में रुपये ले रहा था। अब देखना है कि पुलिस विभाग वायरल वीडियो की जांच कर दीवान के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।1
- क्या सरकार UGC Roll Back के साथ सवर्ण आयोग का गठन भी करेगी? 💪 भाजपा के कुछ सवर्ण सांसदों ने रखी माँग?1
- बाढ़ की वजह से तालाब से निकलकर मछलियां सड़कों पर देखने को मिली है बारिश ज्यादा होने की वजह से गांव में बाढ़ के जैसे हालात हो गया और मछलियां सड़क पर देखने को मिली1
- मिट्टी की दीवार गिरने से चार बकरियों की मौत, एक घायल बारिश के चलते रात में भरभराकर मिट्टी की दीवार गिरने से चार बकरियों की मौत, एक घायल बारिश के चलते रात में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दब गईं पांच बकरियां कौशांबी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के लोहकट गांव में मंगलवार देर रात बारिश के चलते मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से चार बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पशुपालक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। लोहकट गांव निवासी राजाराम निषाद पुत्र स्व. छेदी निषाद पशुपालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। राजाराम के अनुसार, पिछले करीब एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। मंगलवार रात करीब तीन बजे पशुओं के पास बनी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय पांच बकरियां दीवार के पास बंधी थीं, जो मलबे में दब गईं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर बकरियों को बाहर निकाला। हादसे में चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल मिली। घटना के बाद पशुपालक के परिवार में मायूसी छा गई। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण गांव में कई कच्चे मकान और मिट्टी की दीवारें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।3
- कौशाम्बी। जनपद के विद्युत उपकेंद्र दारानगर से नगर पंचायत दारानगर होते हुए नवावा गांव को जाने वाली 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर मूसलाधार बारिश के दौरान महुआ का पेड़ गिर गया। पेड़ के विद्युत तारों पर गिरने से नवावा गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई और ग्रामीणों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा। सुबह विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना विद्युत उपकेंद्र दारानगर में मौजूद कर्मचारियों को दी गई। सूचना मिलते ही लाइनमैन जय सिंह और अमित त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और विद्युत लाइन में आई खराबी को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। विद्युत कर्मियों की तत्परता से पेड़ को हटाकर लाइन को ठीक कराया गया, जिसके बाद नवावा गांव की बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो सकी।1
- आदेश के बावजूद अझुवा में खुले रहे कई विद्यालय, नौनिहालों की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप अझुवा कौशाम्बी👉👉मौसम विभाग द्वारा अतिवृष्टि की संभावना और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशाम्बी ने कक्षा 01 से 08 तक के सभी परिषदीय एवं मान्यता/सहायता प्राप्त अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम विद्यालयों में 02 सितंबर 2026 को रेन-डे अवकाश घोषित किया है। इसके बावजूद नगर पंचायत अझुवा क्षेत्र में प्रतिष्ठित लिटिल ब्लॉसम्स कांवेंट विद्यालय खुले रहने की शिकायत सामने आई है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि लगातार बारिश और विद्यालय परिसरों में जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को दुर्घटना से बचाने और उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत 02 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है।आदेश का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।इसके बावजूद अझुवा का प्रतिष्ठित लिटिल ब्लॉसम्स एवम कुछ विद्यालयों के खुले रहने की बात सामने आने से सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर जिला स्तर से जारी आदेश के बाद भी विद्यालय संचालक किसके आदेश पर स्कूल खोल रहे हैं? क्या इन विद्यालयों के लिए कोई अलग से आदेश जारी किया गया है? यदि नहीं, तो जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?बारिश के बीच विद्यालय आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता है। लोगों का कहना है कि जब प्रशासन ने खराब मौसम और जलभराव की आशंका को देखते हुए छुट्टी घोषित की है तो आदेश का पालन कराया जाना चाहिए।अभिभावकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कराकर आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। सवाल यह भी है कि यदि किसी अनहोनी के बाद कार्रवाई होगी तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?2
- लगातार बारिश से कनैली महंगूपुर दाढ़ी धरमपुर समेत कई गांवों में किसानों की बढ़ी मुसीबत, फसलें लगातार बारिश से दाढ़ी, धरमपुर समेत कई गांवों में किसानों की बढ़ी मुसीबत, फसलें नुकसान की कगार पर कौशांबी। जनपद में लगातार हो रही बारिश से दाढ़ी, धरमपुर आदि गांवों में किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई इलाकों में खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो रहा है। लगातार बारिश जारी रही तो तैयार हो रही फसलों पर इसका बड़ा असर पड़ने की आशंका है। किसानों का दर्द: किसानों का कहना है कि खेती में पहले ही खाद, बीज और सिंचाई पर भारी खर्च हो चुका है। अब लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो रहा है। अगर फसल खराब हुई तो किसानों के सामने लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। किसानों ने प्रशासन से तत्काल खेतों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। प्रशासन से सवाल: लगातार बारिश से प्रभावित किसानों के खेतों का सर्वे कब शुरू होगा? नुकसान की वास्तविक रिपोर्ट कौन तैयार करेगा? क्या प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा मिलेगा? और जलभराव वाले खेतों से पानी निकासी के लिए प्रशासन क्या कदम उठाएगा?1
- कौशाम्बी.....मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट अपडेट.... दूसरे दिन आरोपी के घर चला बुलडोजर, शासन प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। बता दु की अब तक पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 13 लोगों की मृत्यु हो गई है और कई लोग घायल हुए थे जिन्हें एसआरएन हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1