हिंडौन के जाटव छात्रावास में आयोजित हुई जाटव समाज सुधार समिति की बैठक, समाज सुधार के लिए गए कई निर्णय हिंडौन सिटी। जिला जाटव समाज सुधार समिति के प्रधान कार्यालय जाटव छात्रावास हिंडौन में सोमवार को समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार ने की। इस दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से कई निर्णय किए गए। बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत हुई। इस मौके पर तीन जिले करौली, सवाई माधोपुर और दौसा के प्रमुख लोग मौजूद रहे। बैठक के शुरू में समिति अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा हुई। इसके साथ जाटव छात्रावास के जीर्णोद्धार कराने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इस दौरान तय किया कि मृत्यु भोज पर पाबंदी लगाई जाए और शादी विवाह में कपड़ों के आदान प्रदान पर रोक लगाई जाए। गोद भराई में 11 और लिलहारी में केवल 5 व्यक्ति की ही जाने की आवश्यकता बताई गई। सार्वजनिक कार्यक्रमों के जाने आने वाले लोगों पर शराब जैसी नशीली वस्तुओं पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी और सट्टा पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। बैठक में नवनियुक्त महामंत्री शिवचरण जाटव, कोषाध्यक्ष रामेश्वर यादव, युवा अध्यक्ष हरिओम ठेकेदार, प्रवक्ता रिंकू खेड़ी हैवत, महिला उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य मनोज कुमारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस मौके पर 13 तहसीलों के तहसील अध्यक्ष खास तौर पर मौजूद रहे। बैठक में 10 मई 2026 को बारोलिया पेट्रोल पंप के सामने मैदान में समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति के अमरसिंह बाबा, विधि सलाहकार रघुवीर सिंह जाटव, महेश प्रवक्ता छुट्टन लाल, दरव सिंह ठेकेदार, उदयभान ठेकेदार, योगेश पनवार, उपाध्यक्ष राम गिलास, रमेश चंद, बबलू चौरसिया, नीरज सूरौठ, मुंशीलाल बारोलिया, कमल ठेकेदार, दयाराम ठेकेदार, चंद्रभान ठेकेदार, राजेश जाटव, प्रसादी लाल, धर्मसिंह गांवड़ी मीणा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन नेमीचंद तेसगांव ने किया।

- Post by मनोज तिवाड़ी1
- हिंडौन। खुशवंत कोली ने दसवीं कक्षा में 96.50 प्रतिशत अंक हासिल करके परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र की इस सफलता पर नगर परिषद हिंडौन के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीस अहमद,डॉक्टर अरबाज आदि ने उनके पैतृक गांव रीझवास पहुंचकर समाज की होनहार का सम्मान करते हुए हौसला बढ़ाया। रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीस अहमद के मित्र विष्णु महावर के पुत्र खुशवंत कोली ने सूरौठ के निजी विद्यालय में अध्ययन करते हुए ये सफलता प्राप्त की है।1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.4
- श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र में चल रहे । भगवान जिनेंद्र के वार्षिक मेले में सोमवार कोभगवान महावीर के जन्म कल्याण एवं जयंती के उपलक्ष में चांदनपुर के महावीर प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडौन उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर रहे । मुख्य अतिथिमें चांदनपुर के महावीर प्रदर्शनी का फिता काटकर उद्घाटन किया । तत्पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी के बारे मेंकहा कि जैन धर्म के समस्त तीर्थंकरों का दर्शन इस प्रदर्शनी के माध्यम से होता है । जो बहुत ही अच्छा मनमोहक है ।श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल कृतिम पैर बैसाखी कैलिपर्स समर्थ एवं विधवा महिलाओं को हाथ की सिलाई मशीन का निशुल्क वितरण किया गया । इस मौके पर अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल मंत्री उमराव मलसंगी प्रबंधक नेमी कुमार प्रशासक विष्णु सक्सेना तहसीलदार हरसहाय मीणा विकास अधिकारी ज्ञान सिंहसहित मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।3
- श्रीमहावीरजी मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ऐतिहासिक लक्खी मेले का शुभारंभ 27 मार्च को ध्वजारोहण के साथ हुआ। अहिंसा नगरी श्रीमहावीरजी में आयोजित यह मेला 3 अप्रैल 2024 तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। सोमवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महावीर जयंती के अवसर पर जल यात्रा, धर्मसभा, दिव्यांग शिविर और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान 31 मार्च को भक्ति संध्या, 1 अप्रैल को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 2 अप्रैल को रथयात्रा और 3 अप्रैल को ग्रामीण खेलकूद व दंगल का आयोजन होगा, जिसके साथ मेले का समापन होगा।1
- नमस्कार आप देख रहे हैं बी राजस्थान न्यूज़ आज हम आपको दिखा रहे हैं राजस्थान के एक ऐसे कुश्ती दंगल से लाइव तस्वीर जहां अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन होता है पीलोदा गांव में आयोजित होने वाले इस कुश्ती दंगल का आयोजन मां लहकोड़ देवी के मेले पर होता है। जिसमें कुश्ती करने के लिए दूर-दूर से पहलवान आते हैं और भारत के अलावा फ्रांस रूस जैसे देश से भी पहलवान पहुंचते हैं।1
- कुड़गांव थाना पुलिस द्वारा ग्राम रक्षक सीएलजी मेंबर के सहयोग से थाना परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए व पशु पक्षियों पर्यावरण और प्रकृति की संरक्षण की शपथ ली गई1
- बालघाट थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 9 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी महेश कुमार मीना ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया कि मय जाप्ता द्वारा उरदेन रोड चारागाह के पास र्सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये आरोपी. धारासिंह पुत्र अमरसिंह गुर्जर निवासी डुगापुरा, कासिम पुत्र मंगती निवासी मोरडा, जगराम पुत्र भोलाराम कोली निवासी मोरडा को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 1750 रूपये जप्त किए गए।इसी प्रकार मोरडा सिवायचक के पास र्सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये आरोपी ब्रिजेश पुत्र रमेश कोली निवासी मोरडा, काडूराम पुत्र कलुआराम कोली निवासी मोरडा, छुट्टनलाल पुत्र धरमपाल मीना निवासी कमालपुरा को 2750 रूपये जुआ राशि के साथ गिरफतार किया गया। वहीं मोरडा ग्रेड पावर हाउस के पास र्सावजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये आरोपी महेश पुत्र मिट्टू कन्डेरा निवासी मोरडा, शीतल पुत्र नादान सिंह महावर निवासी मोरडा, राजू पुत्र विशन्या महावर निवासी मोरडा को 1450 रूपये जुआ राशि के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से टोटल जुआ राशि 5950 जप्त किए गए।1