logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत भारी वारिस भी नहीं रोक पाई देस भक्ति का जज्बा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, बारिश के बीच अर्पित की श्रद्धांजलि बीना रेन बसेरा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर मोतीचूर उत्थान समिति ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम बीना। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बीना रेन बसेरा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर मोतीचूर उत्थान समिति के सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारी बारिश के बावजूद समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होकर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने गर्मी, बरसात और कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना विपरीत परिस्थितियों में देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन सहित विभिन्न आंदोलनों में भाग लेकर अंग्रेजी हुकूमत का विरोध किया और यातनाएं सहीं। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर एचडी गोस्वामी और मनोहर दीक्षित ने “जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी” गीत प्रस्तुत कर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और क्रांतिकारियों से जुड़ी यादें साझा कीं। इरफान खान ने कहा कि बीना क्षेत्र में भी अनेक क्रांतिकारियों ने देश को आजादी दिलाने के संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देवेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के संघर्ष के कारण ही आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। वहीं मातृभूमि सेवा संस्था के राम शर्मा ने बीना क्षेत्र के क्रांतिकारियों के योगदान की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज की बाल एवं युवा पीढ़ी को यदि महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन चरित्र से परिचित नहीं कराया गया, तो वे स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्य को नहीं समझ पाएंगे। इसलिए नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम और वीर सेनानियों के इतिहास से जोड़ना जरूरी है। कार्यक्रम में मुकेश राय (बिट्टू), राकेश सुमन, मोनू तिवारी, डॉ. एलएन दुबे, मनोहर दीक्षित, सुदेश पंथी सहित अन्य सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

7 hrs ago
user_Laxman Singh Rajput
Laxman Singh Rajput
Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत भारी वारिस भी नहीं रोक पाई देस भक्ति का जज्बा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, बारिश के बीच अर्पित की श्रद्धांजलि बीना रेन बसेरा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर मोतीचूर उत्थान समिति ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम बीना। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बीना रेन बसेरा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर मोतीचूर उत्थान समिति के सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारी बारिश के बावजूद समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होकर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने गर्मी, बरसात और कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना विपरीत परिस्थितियों में देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन सहित विभिन्न आंदोलनों में भाग लेकर अंग्रेजी हुकूमत का विरोध किया और यातनाएं सहीं। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर एचडी गोस्वामी और मनोहर दीक्षित ने “जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी” गीत प्रस्तुत कर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और क्रांतिकारियों से जुड़ी यादें साझा कीं। इरफान खान ने कहा कि बीना क्षेत्र में भी अनेक क्रांतिकारियों ने देश को आजादी दिलाने के संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देवेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के संघर्ष के कारण ही आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। वहीं मातृभूमि सेवा संस्था के राम शर्मा ने बीना क्षेत्र के क्रांतिकारियों के योगदान की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज की बाल एवं युवा पीढ़ी को यदि महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन चरित्र से परिचित नहीं कराया गया, तो वे स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्य को नहीं समझ पाएंगे। इसलिए नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम और वीर सेनानियों के इतिहास से जोड़ना जरूरी है। कार्यक्रम में मुकेश राय (बिट्टू), राकेश सुमन, मोनू तिवारी, डॉ. एलएन दुबे, मनोहर दीक्षित, सुदेश पंथी सहित अन्य सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

More news from Vidisha and nearby areas
  • 🌧️ MP में अगले 72 घंटे बारिश का जोर! ⚠️ किसान भाई ध्यान दें 9 से 12 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर 10–11 अगस्त को कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 🌧️ 👇 आपके जिले में आज कितनी बारिश हुई? कमेंट में जिले का नाम + बारिश की स्थिति जरूर बताएं। देखते हैं MP के किस जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई! 🔥 📌 पोस्ट को अपने किसान भाइयों तक जरूर शेयर करें। #MPWeather #मध्यप्रदेशमौसम #बारिश #किसान #Soybean WeatherUpdate MPRain 🌧️ MP में अगले 72 घंटे बारिश का जोर! ⚠️ किसान भाई ध्यान दें 9 से 12 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर 10–11 अगस्त को कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 🌧️ 👇 आपके जिले में आज कितनी बारिश हुई? कमेंट में जिले का नाम + बारिश की स्थिति जरूर बताएं। देखते हैं MP के किस जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई! 🔥 📌 पोस्ट को अपने किसान भाइयों तक जरूर शेयर करें। #MPWeather #मध्यप्रदेशमौसम #बारिश #किसान #Soybean WeatherUpdate MPRain
    1
    🌧️ MP में अगले 72 घंटे बारिश का जोर! ⚠️ किसान भाई ध्यान दें

9 से 12 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर 10–11 अगस्त को कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 🌧️

👇 आपके जिले में आज कितनी बारिश हुई?
कमेंट में जिले का नाम + बारिश की स्थिति जरूर बताएं।
देखते हैं MP के किस जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई! 🔥

📌 पोस्ट को अपने किसान भाइयों तक जरूर शेयर करें।

#MPWeather #मध्यप्रदेशमौसम #बारिश #किसान #Soybean WeatherUpdate MPRain
🌧️ MP में अगले 72 घंटे बारिश का जोर! ⚠️ किसान भाई ध्यान दें
9 से 12 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर 10–11 अगस्त को कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 🌧️
👇 आपके जिले में आज कितनी बारिश हुई?
कमेंट में जिले का नाम + बारिश की स्थिति जरूर बताएं।
देखते हैं MP के किस जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई! 🔥
📌 पोस्ट को अपने किसान भाइयों तक जरूर शेयर करें।
#MPWeather #मध्यप्रदेशमौसम #बारिश #किसान #Soybean WeatherUpdate MPRain
    user_Rajkapur
    Rajkapur
    Local News Reporter Pathari, Vidisha•
    20 hrs ago
  • लाखों रुपये की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन कागजों में पूरा हो गया, लेकिन जमीन पर सिर्फ अधूरे खंभे और घटिया सामग्री का ढांचा खड़ा है। स्थानीय प्रशासन और पंचायत की मिलीभगत से जनता के विकास का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कागजों में बना सामुदायिक भवन, जमीन पर सिर्फ भ्रष्टाचार का ढांचा सिरोंज की ग्राम पंचायत अनूपपुर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन मैं भारी अनियमिताएं सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और सामाजिक आयोजनों के लिए लाखों रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की जाती है, ताकि आम जनता को सहूलियत मिल सके। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और सरपंच सचिव की लापरवाही व भ्रष्टाचार के चलते ये योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई हैं। ताजा मामला सिरोंज की ग्राम पंचायत अनूपपुर से सामने आया है, जहाँ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। जमीन पर निर्माण तो हो रहा है पर बहुत ही घटिया, ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत राशि का एक बड़ा हिस्सा निकाल लिया गया है, जबकि मौके पर तय नक्शे और एस्टीमेट के मुताबिक काम नहीं हुआ। धरातल पर सिर्फ चंद अधूरे खंभे खड़े हैं, और भवन का कोई नामोनिशान नहीं है।घटिया सामग्री का उपयोग:निर्माण कार्य में नियमों को ताक पर रखकर घटिया किस्म की ईंट, सीमेंट और बिना मानक की रेत का खुलकर इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि थोड़ा भी ध्यान दिया जाता, तो निर्माण ऐसा न होता कि हाथों से लगाने भर से ईंटें उखड़ने लगें।अधिकारियों की चुप्पी और मिलीभगत,जब इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों और मीडिया ने जिम्मेदार पंचायत सचिव, सरपंच और उपयंत्री से जानकारी चाही, तो वे टालमटोल करते नजर आए। उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुँचाने के बावजूद अब तक किसी ठोस कार्रवाई के अभाव में भ्रष्ट तंत्र के हौसले बुलंद हैं।
    3
    लाखों रुपये की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन कागजों में पूरा हो गया, लेकिन जमीन पर सिर्फ अधूरे खंभे और घटिया सामग्री का ढांचा खड़ा है। स्थानीय प्रशासन और पंचायत की मिलीभगत से जनता के विकास का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

कागजों में बना सामुदायिक भवन, जमीन पर सिर्फ भ्रष्टाचार का ढांचा 

सिरोंज की ग्राम पंचायत अनूपपुर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन मैं भारी अनियमिताएं

सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और सामाजिक आयोजनों के लिए लाखों रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की जाती है, ताकि आम जनता को सहूलियत मिल सके। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और सरपंच सचिव की लापरवाही व भ्रष्टाचार के चलते ये योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई हैं। ताजा मामला सिरोंज की ग्राम पंचायत अनूपपुर से सामने आया है, जहाँ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। जमीन पर निर्माण तो हो रहा है पर बहुत ही घटिया, ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत राशि का एक बड़ा हिस्सा निकाल लिया गया है, जबकि मौके पर तय नक्शे और एस्टीमेट के मुताबिक काम नहीं हुआ। धरातल पर सिर्फ चंद अधूरे खंभे खड़े हैं, और भवन का कोई नामोनिशान नहीं है।घटिया सामग्री का उपयोग:निर्माण कार्य में नियमों को ताक पर रखकर घटिया किस्म की ईंट, सीमेंट और बिना मानक की रेत का खुलकर इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि थोड़ा भी ध्यान दिया जाता, तो निर्माण ऐसा न होता कि हाथों से लगाने भर से ईंटें उखड़ने लगें।अधिकारियों की चुप्पी और मिलीभगत,जब इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों और मीडिया ने जिम्मेदार पंचायत सचिव, सरपंच और उपयंत्री से जानकारी चाही, तो वे टालमटोल करते नजर आए। उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुँचाने के बावजूद अब तक किसी ठोस कार्रवाई के अभाव में भ्रष्ट तंत्र के हौसले बुलंद हैं।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जखौरा मण्डल में निकाली तिरंगा यात्रा, भाजपाइयों ने लहराए तिरंगे हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत कस्बा जखौरा में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी एड के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ, ग्राम वासियों, छात्र छात्राओं, पूर्व सेनिकों, किसान, मजदूर, व्यापारियों, बुद्धिजीवियों की सहभागिता रही। इस अवसर सब लोग कन्धे से ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए मस्ती में देशभक्ति के गीत गाते हुए डी जे के साथ चल रहे थे ।इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीराम राजपूत एड ने कहा कि यह अभियान उच्च नेतृत्व के निर्देश पर आम जन को राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत करने के लिए चलाया जा रहा है जो‌ पन्द्रह अगस्त तक चलेगा। इस बार हम लोग अस्सी वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। हम लोगों का प्रयास इस बार हर आमजन को हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा के माध्यम से देशभक्ति की धारा में प्रवाहित करना हैं। इस अवसर जिला महामंत्री एडवोकेट हरिराम सिंह राजपूत , कार्यक्रम सहसंयोजक हरि सिंह बुंदेला , जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर भोंड़ेले ,मण्डल अध्यक्ष कृपाल सिंह लोधी, डी,बी एल विश्वकर्मा, पूर्व जिला महामंत्री बलराम सिंह लोधी , जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे, देवेंद्र सिंह राजपूत, के पी सिंह बुंदेला, बद्री प्रसाद दुबे, अजय कुमार जैन, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ,नरेंद्र सिंह राजपूत ,प्रमोद नायक ,सुशील विश्वकर्मा ,डा जितेन्द्र जैन, धर्मेंद्र सिंह लोधी, राकेश लोधी, जयपाल सिंह परमार उत्तम सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।
    2
    जखौरा मण्डल में निकाली तिरंगा यात्रा, भाजपाइयों ने लहराए तिरंगे
हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत कस्बा जखौरा में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी एड के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ, ग्राम वासियों,  छात्र छात्राओं, पूर्व सेनिकों, किसान, मजदूर, व्यापारियों, बुद्धिजीवियों की सहभागिता रही। इस अवसर सब लोग कन्धे से ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए मस्ती में देशभक्ति के गीत गाते हुए डी जे के साथ चल रहे थे ।इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीराम राजपूत एड ने कहा कि यह अभियान उच्च नेतृत्व के निर्देश पर आम जन को राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत करने के लिए चलाया जा रहा है जो‌ पन्द्रह अगस्त तक चलेगा। इस बार हम लोग अस्सी वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। हम लोगों का प्रयास इस बार हर आमजन को हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा के माध्यम से देशभक्ति की धारा में प्रवाहित करना हैं।
इस अवसर जिला महामंत्री एडवोकेट हरिराम सिंह राजपूत , कार्यक्रम सहसंयोजक हरि सिंह बुंदेला , जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर भोंड़ेले ,मण्डल अध्यक्ष कृपाल सिंह लोधी, डी,बी एल विश्वकर्मा, पूर्व जिला महामंत्री बलराम सिंह लोधी , जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे, देवेंद्र सिंह राजपूत, के पी सिंह बुंदेला, बद्री प्रसाद दुबे, अजय कुमार जैन, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ,नरेंद्र सिंह राजपूत ,प्रमोद नायक ,सुशील विश्वकर्मा ,डा जितेन्द्र जैन, धर्मेंद्र सिंह लोधी, राकेश लोधी, जयपाल सिंह परमार उत्तम सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।
    user_Manoj Kumar vaidya
    Manoj Kumar vaidya
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🌸 आज के दिन की कुछ खूबसूरत यादें 🌸 दि sangita good night friends shubh ratri 🙏 🌸 आज के दिन की कुछ खूबसूरत यादें 🌸 दिनभर की कुछ तस्वीरें और वीडियो आप सभी के साथ साझा कर रही हूँ ❤️ आपका प्यार और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे 🙏✨ राधे-राधे 🙏💐
    2
    🌸 आज के दिन की कुछ खूबसूरत यादें 🌸

दि
sangita
good night friends shubh ratri 🙏 



🌸 आज के दिन की कुछ खूबसूरत यादें 🌸
दिनभर की कुछ तस्वीरें और वीडियो आप सभी के साथ साझा कर रही हूँ ❤️
आपका प्यार और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे 🙏✨
राधे-राधे 🙏💐
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    Artist सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले डायल-112 की FRV में लगे कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग बनी जीवनरक्षक लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *डायल-112 की FRV में लगे कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग बनी जीवनरक्षक* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया की संवेदनशीलता से 30 किमी दूर से हुई पल-पल की मॉनिटरिंग, समय पर अस्पताल पहुंचा प्रधान आरक्षक* बीना सागर। डायल-112 की आधुनिक तकनीक एवं पुलिस की संवेदनशीलता का मानवीय उदाहरण आज सागर पुलिस कंट्रोल रूम में देखने को मिला। डायल-112 के नोडल जिला प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया कंट्रोल रूम में लगभग 60 डायल-112 पायलटों की बैठक ले रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना बांदरी में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को हार्ट अटैक आया है और थाना बांदरी की FRV-29 उन्हें तत्काल उपचार के लिए सागर के बंसल अस्पताल लेकर रवाना हुई है। सूचना मिलते ही श्री भदौरिया ने FRV में लगे कैमरों के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग शुरू कर दी। उन्होंने लगभग 30 किलोमीटर के पूरे सफर के दौरान मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी तथा FRV में मौजूद पुलिस स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए और प्रधान आरक्षक को लगातार ढांढस बंधाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्री भदौरिया ने बंसल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी संपर्क कर मरीज को अस्पताल लाने के दौरान आवश्यक सावधानियों की जानकारी प्राप्त की और FRV में मौजूद स्टाफ को उसके अनुसार निर्देशित किया। FRV-29 द्वारा प्रधान आरक्षक को सुरक्षित रूप से बंसल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार प्रारंभ किया। समय पर अस्पताल पहुंचने एवं उपचार मिलने से उनकी जान बचाने में मदद मिली। *तकनीक और संवेदनशीलता का बेहतरीन समन्वय* इस घटना ने साबित किया कि FRV में लगे लाइव कैमरे केवल निगरानी का माध्यम नहीं, बल्कि आपात स्थिति में जीवन बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया की त्वरित पहल, संवेदनशीलता एवं सतत मॉनिटरिंग ने इस तकनीक को प्रभावी बनाया। सागर पुलिस — तकनीक के साथ संवेदनशील पुलिसिंग, हर आपात स्थिति में जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।
    4
    जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले डायल-112 की FRV में लगे कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग बनी जीवनरक्षक
लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 
*डायल-112 की FRV में लगे कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग बनी जीवनरक्षक*
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया की संवेदनशीलता से 30 किमी दूर से हुई पल-पल की मॉनिटरिंग, समय पर अस्पताल पहुंचा प्रधान आरक्षक*
बीना सागर। डायल-112 की आधुनिक तकनीक एवं पुलिस की संवेदनशीलता का मानवीय उदाहरण आज सागर पुलिस कंट्रोल रूम में देखने को मिला।
डायल-112 के नोडल जिला प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया कंट्रोल रूम में लगभग 60 डायल-112 पायलटों की बैठक ले रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना बांदरी में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को हार्ट अटैक आया है और थाना बांदरी की FRV-29 उन्हें तत्काल उपचार के लिए सागर के बंसल अस्पताल लेकर रवाना हुई है।
सूचना मिलते ही श्री भदौरिया ने FRV में लगे कैमरों के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग शुरू कर दी। उन्होंने लगभग 30 किलोमीटर के पूरे सफर के दौरान मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी तथा FRV में मौजूद पुलिस स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए और प्रधान आरक्षक को लगातार ढांढस बंधाया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्री भदौरिया ने बंसल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी संपर्क कर मरीज को अस्पताल लाने के दौरान आवश्यक सावधानियों की जानकारी प्राप्त की और FRV में मौजूद स्टाफ को उसके अनुसार निर्देशित किया।
FRV-29 द्वारा प्रधान आरक्षक को सुरक्षित रूप से बंसल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार प्रारंभ किया। समय पर अस्पताल पहुंचने एवं उपचार मिलने से उनकी जान बचाने में मदद मिली।
*तकनीक और संवेदनशीलता का बेहतरीन समन्वय*
इस घटना ने साबित किया कि FRV में लगे लाइव कैमरे केवल निगरानी का माध्यम नहीं, बल्कि आपात स्थिति में जीवन बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया की त्वरित पहल, संवेदनशीलता एवं सतत मॉनिटरिंग ने इस तकनीक को प्रभावी बनाया।
सागर पुलिस — तकनीक के साथ संवेदनशील पुलिसिंग, हर आपात स्थिति में जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गंज बासौदा बेतवा नदी गंज एवं बर्रीघाट पुल दोनों पर आवागमन बंद। बेतवा नदी के दोनों पुल पर पानी आने के कारण सिरोंज बासौदा एवं बासौदा से जेल रोड मार्ग बंद।
    1
    गंज बासौदा बेतवा नदी गंज एवं बर्रीघाट पुल दोनों पर आवागमन बंद।
बेतवा नदी के दोनों पुल पर पानी आने के कारण सिरोंज बासौदा एवं बासौदा से जेल रोड मार्ग बंद।
    user_SaCHiN LoDHi ThAkUr SsL
    SaCHiN LoDHi ThAkUr SsL
    Farmer Basoda, Vidisha•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.