logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश : जिला देवरिया में बवाल। सरकारी जमीन पर अंबेडकर मूर्ति रख दी गई। पुलिस–प्रशासन ने मूर्ति हटवाई। ईंटों के प्लेटफार्म को JCB से तुड़वाया। आक्रोशित पब्लिक ने पुलिस पर पत्थर बरसाए।

3 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
3 hrs ago

उत्तर प्रदेश : जिला देवरिया में बवाल। सरकारी जमीन पर अंबेडकर मूर्ति रख दी गई। पुलिस–प्रशासन ने मूर्ति हटवाई। ईंटों के प्लेटफार्म को JCB से तुड़वाया। आक्रोशित पब्लिक ने पुलिस पर पत्थर बरसाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर जिले में सुबह से मौसम का मिजाज बदला आसमान में बादल जौनपुर। जिले में सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों की कच्ची सड़कों पर कीचड़ जमा हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पानी भरा है और पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।
    1
    जौनपुर जिले में सुबह से मौसम का मिजाज बदला आसमान में बादल 
जौनपुर। जिले में सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिली है।
बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों की कच्ची सड़कों पर कीचड़ जमा हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पानी भरा है और पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सैकड़ों पिड़ितों का जनसुनवाई सुनते हुए। जनपद जौनपुर के ग्राम बनसफा में, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सैकड़ों पिड़ितों का जनसुनवाई सुनते हुए। आप लोगो को बतादे कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने पैतृक आवास पर सैकड़ों पिड़ितों का जनसुनवाई सुनते हुए। वही लोगो ने बताया कि सबसे ज्यादा मामला राजस्व विभाग का मामला जनसुनवाई में, सुनते हुए। वही पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पिड़ितों का मामला में, प्रार्थना पत्र के अनुसार जनपद जौनपुर के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात करके पिड़ितों का निस्तारण के संबंध में, बात किये। आए दिन हर रोज अपने पैतृक आवास बनसफा गाँव में, पिड़ितों का मामला का निस्तारण करने का अग्रसर प्रयास करते हैं।
    3
    पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सैकड़ों पिड़ितों का जनसुनवाई सुनते हुए।
जनपद जौनपुर के ग्राम बनसफा में, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सैकड़ों पिड़ितों का जनसुनवाई सुनते हुए। आप लोगो को बतादे कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने पैतृक आवास पर सैकड़ों पिड़ितों का जनसुनवाई सुनते हुए। वही लोगो ने बताया कि सबसे ज्यादा मामला राजस्व विभाग का मामला जनसुनवाई में, सुनते हुए। वही पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पिड़ितों का मामला में, प्रार्थना पत्र के अनुसार जनपद जौनपुर के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात करके पिड़ितों का निस्तारण के संबंध में, बात किये। आए दिन हर रोज अपने पैतृक आवास बनसफा गाँव में, पिड़ितों का मामला का निस्तारण करने का अग्रसर प्रयास करते हैं।
    user_पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • பழனி அருகே ஆயக்குடியில் சரஸ்வதி வாஞ்சிநாதன் தலைமையில் அலுவலகத்தை முற்றுகையிட்டு போராட்டம் நடைபெற்றன திண்டுக்கல் மாவட்டம் பழனி அடுத்த ஆயக்குடி பேரூராட்சிக்குட்பட்ட 16வது வார்டு பகுதியில் குப்பை கிடங்கு அமைக்கப்பட்டுள்ளது. இதிலிருந்து வரும் துர்நாற்றத்தால் அப்பகுதி பொதுமக்களுக்கு பல்வேறு நோய்த்தொற்றுகள் ஏற்பட்டு வருகின்றன. உடனடியாக குப்பை கிடங்கை வேறு இடத்துக்கு மாற்ற வேண்டும் என வலியுறுத்தி விடுதலைச் சிறுத்தைகள் கட்சியின் கவுன்சிலர் வாங்கி சரஸ்வதி வாஞ்சிநாதன் தலைமையில் அலுவலகத்தை முற்றுகையிட்டு போராட்டம் நடைபெற்றன...
    1
    பழனி அருகே ஆயக்குடியில் சரஸ்வதி வாஞ்சிநாதன் தலைமையில் அலுவலகத்தை முற்றுகையிட்டு போராட்டம் நடைபெற்றன
திண்டுக்கல் மாவட்டம் பழனி அடுத்த ஆயக்குடி பேரூராட்சிக்குட்பட்ட 16வது வார்டு பகுதியில் குப்பை கிடங்கு அமைக்கப்பட்டுள்ளது.
இதிலிருந்து வரும் துர்நாற்றத்தால் அப்பகுதி பொதுமக்களுக்கு பல்வேறு நோய்த்தொற்றுகள் ஏற்பட்டு வருகின்றன.
உடனடியாக குப்பை கிடங்கை வேறு இடத்துக்கு மாற்ற வேண்டும் என வலியுறுத்தி விடுதலைச் சிறுத்தைகள் கட்சியின் கவுன்சிலர் வாங்கி சரஸ்வதி வாஞ்சிநாதன் தலைமையில் அலுவலகத்தை முற்றுகையிட்டு போராட்டம் நடைபெற்றன...
    user_Suresh
    Suresh
    India•
    1 hr ago
  • गुरु पूर्णिमा पर गूंजा पं. लछिमन बिरहा अखाड़ा लोक कलाकारों ने भक्ति और संस्कृति का बांधा समा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चंदौली। व्यास जयंती एवं गुरु पूर्णिमा 2026 के पावन अवसर पर जनपद चंदौली के रमगढ़ स्थित गुरु लछिमन जी की जन्मस्थली पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी "पं. लछिमन बिरहा अखाड़ा" द्वारा भव्य गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, गुरु परंपरा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं और कलाकारों ने गुरु प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन गुरु जी के उत्तराधिकारी पं. किशन तिवारी के संरक्षण एवं प्रख्यात पीठाधीश्वर कवि सुरेश पूर्वांचली के संचालन में हुआ। समारोह में दूर-दराज से पहुंचे लोक गायकों, कवियों और बिरहा कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि चन्द्रिका, सूर्यनाथ पंकज, राजनारायण प्रजापति, पं. भगवान दास यादव, यशकुल लाल यादव व्यास, सुभाष यादव 'बिरहा युवा शिवानी', चन्द्रा चांदनी (सोनभद्र), नन्दलाल नागर, पं. गजानन्द, गोलू सिंह, गिरेन्द्र यादव, कमलेश प्रजापति, दयाराम, कवि माया मूर्ति 'चेतन' सहित अनेक प्रतिष्ठित लोक कलाकारों एवं साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में उपस्थित सभी कलाकारों एवं अतिथियों को मंच से डॉ. मकसूद आलम, पं. हरिनारायण ज्योतिषाचार्य, ज्ञान प्रकाश मौर्य एवं मट्टू मौर्य द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के समापन पर पीठाधीश्वर कवि सुरेश पूर्वांचली ने गुरु लछिमन महाराज एवं बाबा किनाराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज में गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मां सरस्वती से सभी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में जय गुरु लछिमन, जय किनाराम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन न केवल गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत करने वाला बना, बल्कि पूर्वांचल की समृद्ध लोक संस्कृति और बिरहा परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी सशक्त माध्यम साबित हुआ।
    1
    गुरु पूर्णिमा पर गूंजा पं. लछिमन बिरहा अखाड़ा लोक कलाकारों ने भक्ति और संस्कृति का बांधा समा

आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
चंदौली। व्यास जयंती एवं गुरु पूर्णिमा 2026 के पावन अवसर पर जनपद चंदौली के रमगढ़ स्थित गुरु लछिमन जी की जन्मस्थली पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी "पं. लछिमन बिरहा अखाड़ा" द्वारा भव्य गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, गुरु परंपरा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं और कलाकारों ने गुरु प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन गुरु जी के उत्तराधिकारी पं. किशन तिवारी के संरक्षण एवं प्रख्यात पीठाधीश्वर कवि सुरेश पूर्वांचली के संचालन में हुआ। समारोह में दूर-दराज से पहुंचे लोक गायकों, कवियों और बिरहा कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कवि चन्द्रिका, सूर्यनाथ पंकज, राजनारायण प्रजापति, पं. भगवान दास यादव, यशकुल लाल यादव व्यास, सुभाष यादव 'बिरहा युवा शिवानी', चन्द्रा चांदनी (सोनभद्र), नन्दलाल नागर, पं. गजानन्द, गोलू सिंह, गिरेन्द्र यादव, कमलेश प्रजापति, दयाराम, कवि माया मूर्ति 'चेतन' सहित अनेक प्रतिष्ठित लोक कलाकारों एवं साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में उपस्थित सभी कलाकारों एवं अतिथियों को मंच से डॉ. मकसूद आलम, पं. हरिनारायण ज्योतिषाचार्य, ज्ञान प्रकाश मौर्य एवं मट्टू मौर्य द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के समापन पर पीठाधीश्वर कवि सुरेश पूर्वांचली ने गुरु लछिमन महाराज एवं बाबा किनाराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज में गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मां सरस्वती से सभी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में जय गुरु लछिमन, जय किनाराम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन न केवल गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत करने वाला बना, बल्कि पूर्वांचल की समृद्ध लोक संस्कृति और बिरहा परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी सशक्त माध्यम साबित हुआ।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुख्यमंत्रीसामूहिक विवाह योजना में 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, गरीब परिवारों की बेटियों के लिए वरदान जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को चहनिया स्थित मां खंडवारी महिला महाविद्यालय सभागार में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 नवदंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तथा दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सरकारी सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। उन्होंने नवदंपतियों से जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने और सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से पात्र परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जहां सभी वर्गों के लोग एक ही मंडप में समानता के साथ विवाह संस्कार संपन्न करते हैं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। योजना के तहत प्रत्येक नवदंपति को सरकार की ओर से घरेलू उपयोग का सामान, जिसमें बर्तन सेट, वर के लिए पैंट-शर्ट, वधू के लिए पांच साड़ियों का सेट, श्रृंगार बॉक्स, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, स्टील ड्रम, प्रेशर कुकर सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इसके अलावा लाभार्थियों के बैंक खाते में ₹64 हजार की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। समारोह में वर-वधू पक्ष के परिजनों एवं अतिथियों के लिए नाश्ता एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मां खंडवारी महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र मिश्रा, बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, कमलेश यादव, आशुतोष सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, अतुल यादव, प्रेमचंद कन्नौजिया, वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक दीनानाथ यादव ने किया।
    1
    मुख्यमंत्रीसामूहिक विवाह योजना में 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, गरीब परिवारों की बेटियों के लिए वरदान

जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को चहनिया स्थित मां खंडवारी महिला महाविद्यालय सभागार में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 नवदंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तथा दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सरकारी सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। उन्होंने नवदंपतियों से जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने और सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से पात्र परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जहां सभी वर्गों के लोग एक ही मंडप में समानता के साथ विवाह संस्कार संपन्न करते हैं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
योजना के तहत प्रत्येक नवदंपति को सरकार की ओर से घरेलू उपयोग का सामान, जिसमें बर्तन सेट, वर के लिए पैंट-शर्ट, वधू के लिए पांच साड़ियों का सेट, श्रृंगार बॉक्स, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, स्टील ड्रम, प्रेशर कुकर सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इसके अलावा लाभार्थियों के बैंक खाते में ₹64 हजार की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
समारोह में वर-वधू पक्ष के परिजनों एवं अतिथियों के लिए नाश्ता एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर मां खंडवारी महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र मिश्रा, बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, कमलेश यादव, आशुतोष सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, अतुल यादव, प्रेमचंद कन्नौजिया, वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक दीनानाथ यादव ने किया।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मार्कण्डेय महादेव धाम में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी चौबेपुर (वाराणसी)। सावन माह में बाबा मार्कण्डेय महादेव धाम पर उमड़ने वाली कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चौबेपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंदिर परिसर, गर्भगृह, घाटों और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। रविवार, सोमवार और मंगलवार को अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालु पूरी सावधानी बरतें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। घाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, जल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की भी तैनाती रहेगी। थाना प्रभारी ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने, अनुशासन बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण माहौल में बाबा मार्कण्डेय महादेव के दर्शन कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    3
    मार्कण्डेय महादेव धाम में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
चौबेपुर (वाराणसी)। सावन माह में बाबा मार्कण्डेय महादेव धाम पर उमड़ने वाली कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चौबेपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंदिर परिसर, गर्भगृह, घाटों और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। रविवार, सोमवार और मंगलवार को अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है।
उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालु पूरी सावधानी बरतें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। घाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, जल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की भी तैनाती रहेगी।
थाना प्रभारी ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने, अनुशासन बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण माहौल में बाबा मार्कण्डेय महादेव के दर्शन कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    17 hrs ago
  • जौनपुर में बुलडोजर एक्शन, दूल्हा हत्याकांड के आरोपी का अवैध मकान जमींदोज दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी भोले राजभर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर तहसीलदार शाहगंज की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात; सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी-जपटापुर गांव का मामला। जौनपुर। दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी भोले राजभर के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। प्रशासन के अनुसार आरोपी ने सरकारी राजस्व भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कराया था, जिसे ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई तहसीलदार शाहगंज की मौजूदगी में की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम, पुलिस प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने पहले सरकारी भूमि का सीमांकन कराया, जिसके बाद अवैध निर्माण को चिन्हित कर जेसीबी मशीन से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। यह कार्रवाई सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी-जपटापुर गांव में की गई। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के बाद आरोपी भोले राजभर के खिलाफ कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में अब उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध और अवैध कब्जे के खिलाफ शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    1
    जौनपुर में बुलडोजर एक्शन, दूल्हा हत्याकांड के आरोपी का अवैध मकान जमींदोज
दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी भोले राजभर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर
तहसीलदार शाहगंज की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात; सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी-जपटापुर गांव का मामला।
जौनपुर। दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी भोले राजभर के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। प्रशासन के अनुसार आरोपी ने सरकारी राजस्व भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कराया था, जिसे ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया।
प्रशासन की यह कार्रवाई तहसीलदार शाहगंज की मौजूदगी में की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम, पुलिस प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
राजस्व विभाग की टीम ने पहले सरकारी भूमि का सीमांकन कराया, जिसके बाद अवैध निर्माण को चिन्हित कर जेसीबी मशीन से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
यह कार्रवाई सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी-जपटापुर गांव में की गई। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गौरतलब है कि दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के बाद आरोपी भोले राजभर के खिलाफ कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में अब उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध और अवैध कब्जे के खिलाफ शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • झमाझम बारिश के साथ तूफान का सुरूवात किसानों में उत्साह। जनपद जौनपुर तहसील केराकत के विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव अहन में, झमाझम बारिश के साथ तूफान का सुरूवात किसानों में उत्साह। आप लोगो को बतादे कि अहन गाँव में, तूफान के बारिश की सुरूवात किसानों में, उत्साह दिखा। राहगीरों का आवागमन बाधित तब हुआ। जब बारिश तूफान की सुरूवात हुआ।
    3
    झमाझम बारिश के साथ तूफान का सुरूवात किसानों में उत्साह।
जनपद जौनपुर तहसील केराकत के विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव अहन में, झमाझम बारिश के साथ तूफान का सुरूवात किसानों में उत्साह। आप लोगो को बतादे कि अहन गाँव में, तूफान के बारिश की सुरूवात किसानों में, उत्साह दिखा। राहगीरों का आवागमन बाधित तब हुआ। जब बारिश तूफान की सुरूवात हुआ।
    user_पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भदोही: 3 दिन तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात शव को मुस्लिम रीति-रिवाज से किया गया सुपुर्द-ए-खाक | News Time UP
    1
    भदोही: 3 दिन तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात शव को मुस्लिम रीति-रिवाज से किया गया सुपुर्द-ए-खाक | News Time UP
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.