logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरु पूर्णिमा पर गूंजा पं. लछिमन बिरहा अखाड़ा लोक कलाकारों ने भक्ति और संस्कृति का बांधा समा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चंदौली। व्यास जयंती एवं गुरु पूर्णिमा 2026 के पावन अवसर पर जनपद चंदौली के रमगढ़ स्थित गुरु लछिमन जी की जन्मस्थली पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी "पं. लछिमन बिरहा अखाड़ा" द्वारा भव्य गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, गुरु परंपरा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं और कलाकारों ने गुरु प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन गुरु जी के उत्तराधिकारी पं. किशन तिवारी के संरक्षण एवं प्रख्यात पीठाधीश्वर कवि सुरेश पूर्वांचली के संचालन में हुआ। समारोह में दूर-दराज से पहुंचे लोक गायकों, कवियों और बिरहा कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि चन्द्रिका, सूर्यनाथ पंकज, राजनारायण प्रजापति, पं. भगवान दास यादव, यशकुल लाल यादव व्यास, सुभाष यादव 'बिरहा युवा शिवानी', चन्द्रा चांदनी (सोनभद्र), नन्दलाल नागर, पं. गजानन्द, गोलू सिंह, गिरेन्द्र यादव, कमलेश प्रजापति, दयाराम, कवि माया मूर्ति 'चेतन' सहित अनेक प्रतिष्ठित लोक कलाकारों एवं साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में उपस्थित सभी कलाकारों एवं अतिथियों को मंच से डॉ. मकसूद आलम, पं. हरिनारायण ज्योतिषाचार्य, ज्ञान प्रकाश मौर्य एवं मट्टू मौर्य द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के समापन पर पीठाधीश्वर कवि सुरेश पूर्वांचली ने गुरु लछिमन महाराज एवं बाबा किनाराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज में गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मां सरस्वती से सभी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में जय गुरु लछिमन, जय किनाराम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन न केवल गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत करने वाला बना, बल्कि पूर्वांचल की समृद्ध लोक संस्कृति और बिरहा परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी सशक्त माध्यम साबित हुआ।

2 hrs ago
user_NEWS 2 INDIA
NEWS 2 INDIA
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गुरु पूर्णिमा पर गूंजा पं. लछिमन बिरहा अखाड़ा लोक कलाकारों ने भक्ति और संस्कृति का बांधा समा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चंदौली। व्यास जयंती एवं गुरु पूर्णिमा 2026 के पावन अवसर पर जनपद चंदौली के रमगढ़ स्थित गुरु लछिमन जी की जन्मस्थली पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी "पं. लछिमन बिरहा अखाड़ा" द्वारा भव्य गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, गुरु परंपरा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं और कलाकारों ने गुरु प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन गुरु जी के उत्तराधिकारी पं. किशन तिवारी के संरक्षण एवं प्रख्यात पीठाधीश्वर कवि सुरेश पूर्वांचली के संचालन में हुआ। समारोह में दूर-दराज से पहुंचे लोक गायकों, कवियों और बिरहा कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि चन्द्रिका, सूर्यनाथ पंकज, राजनारायण प्रजापति, पं. भगवान दास यादव, यशकुल लाल यादव व्यास, सुभाष यादव 'बिरहा युवा शिवानी', चन्द्रा चांदनी (सोनभद्र), नन्दलाल नागर, पं. गजानन्द, गोलू सिंह, गिरेन्द्र यादव, कमलेश प्रजापति, दयाराम, कवि माया मूर्ति 'चेतन' सहित अनेक प्रतिष्ठित लोक कलाकारों एवं साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में उपस्थित सभी कलाकारों एवं अतिथियों को मंच से डॉ. मकसूद आलम, पं. हरिनारायण ज्योतिषाचार्य, ज्ञान प्रकाश मौर्य एवं मट्टू मौर्य द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के समापन पर पीठाधीश्वर कवि सुरेश पूर्वांचली ने गुरु लछिमन महाराज एवं बाबा किनाराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज में गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मां सरस्वती से सभी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में जय गुरु लछिमन, जय किनाराम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन न केवल गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत करने वाला बना, बल्कि पूर्वांचल की समृद्ध लोक संस्कृति और बिरहा परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी सशक्त माध्यम साबित हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम प्रधान के प्रयास से जमीन विवाद सुलझा, दो पक्षों में हुआ आपसी समझौता जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय रसूलपुर में जमीन और मारपीट को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का गुरुवार को आपसी सहमति से समाधान कर लिया गया। ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिससे मुकदमेबाजी की नौबत टल गई। जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष स्वर्गीय कमला यादव की पत्नी शर्मिला देवी तथा द्वितीय पक्ष दिनेश यादव एवं उनकी पत्नी गीता यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद और मारपीट की घटना के बाद मामला पुलिस चौकी पहुंच गया था। दोनों पक्ष कई घंटों तक चौकी में रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह (रिंकू सिंह) ने चौकी प्रभारी रविकांत चौहान तथा ग्राम प्रधान नारद यादव के सहयोग से दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। अगले दिन औघड़ की मड़ई, हुदहुदीपुर में लगभग पांच घंटे तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई। समझौते के दौरान प्रथम पक्ष ने अपनी गलती पर क्षमा मांगी, वहीं दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की गाली-गलौज, मारपीट या विवाद न करने का संकल्प लिया। साथ ही जमीन का बंटवारा विधिवत माप कर सभी के हिस्से के अनुसार करने पर भी सहमति बनी। दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के अपनी स्वेच्छा से समझौता पत्र तैयार कर हस्ताक्षर किए, जिसे चौकी प्रभारी को सौंप दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नारद यादव, शर्मिला यादव, पंकज यादव, गुड़िया यादव, दिनेश यादव, गीता यादव, अभिषेक यादव, सुजीत यादव, अखिलेश यादव, बेचन यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    ग्राम प्रधान के प्रयास से जमीन विवाद सुलझा, दो पक्षों में हुआ आपसी समझौता
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी
पाण्डेय चंदौली 
चहनिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय रसूलपुर में जमीन और मारपीट को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का गुरुवार को आपसी सहमति से समाधान कर लिया गया। ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिससे मुकदमेबाजी की नौबत टल गई।
जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष स्वर्गीय कमला यादव की पत्नी शर्मिला देवी तथा द्वितीय पक्ष दिनेश यादव एवं उनकी पत्नी गीता यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद और मारपीट की घटना के बाद मामला पुलिस चौकी पहुंच गया था। दोनों पक्ष कई घंटों तक चौकी में रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
इसके बाद ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह (रिंकू सिंह) ने चौकी प्रभारी रविकांत चौहान तथा ग्राम प्रधान नारद यादव के सहयोग से दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। अगले दिन औघड़ की मड़ई, हुदहुदीपुर में लगभग पांच घंटे तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई।
समझौते के दौरान प्रथम पक्ष ने अपनी गलती पर क्षमा मांगी, वहीं दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की गाली-गलौज, मारपीट या विवाद न करने का संकल्प लिया। साथ ही जमीन का बंटवारा विधिवत माप कर सभी के हिस्से के अनुसार करने पर भी सहमति बनी।
दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के अपनी स्वेच्छा से समझौता पत्र तैयार कर हस्ताक्षर किए, जिसे चौकी प्रभारी को सौंप दिया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान नारद यादव, शर्मिला यादव, पंकज यादव, गुड़िया यादव, दिनेश यादव, गीता यादव, अभिषेक यादव, सुजीत यादव, अखिलेश यादव, बेचन यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चंदौली में एक लाख से ज्यादा पेड़ लगाए गए डॉक्टर परशुराम सिंह
    1
    चंदौली में एक लाख से ज्यादा पेड़ लगाए गए डॉक्टर परशुराम सिंह
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जौनपुर ब्रेकिंग थाना अध्यक्ष जलालपुर क्षेत्र के कुसाव गांव पहुंचकर भाजपा नेता संदीप सिंह के पूज्य पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि दी जौनपुर ब्रेकिंग थाना अध्यक्ष जलालपुर क्षेत्र के कुसाव गांव पहुंचकर भाजपा नेता संदीप सिंह के पूज्य पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि दी
    1
    जौनपुर ब्रेकिंग थाना अध्यक्ष जलालपुर  क्षेत्र के कुसाव गांव पहुंचकर भाजपा नेता संदीप सिंह के पूज्य पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि दी
जौनपुर ब्रेकिंग थाना अध्यक्ष जलालपुर  क्षेत्र के कुसाव गांव पहुंचकर भाजपा नेता संदीप सिंह के पूज्य पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि दी
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चन्दौली के अलीनगरवासियो से रूठ गया विकास,गड्ढे में तलाशनी पड़ रही सड़क चंदौली जिले के अलीपुर गांव में विगत कई वर्षों से सड़कों के मरम्मत व निर्माण न होने से ग्रामीणों को पानी से भरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है ऐसा लगता है की विकास इस गांव से रूठ गया है
    1
    चन्दौली के अलीनगरवासियो से रूठ गया विकास,गड्ढे में तलाशनी पड़ रही सड़क
चंदौली जिले के अलीपुर गांव में विगत कई वर्षों से सड़कों के मरम्मत व निर्माण न होने से ग्रामीणों को पानी  से भरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है ऐसा लगता है की विकास इस गांव से रूठ गया है
    user_Mahendra Prajapati
    Mahendra Prajapati
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सैकड़ों पिड़ितों का जनसुनवाई सुनते हुए। जनपद जौनपुर के ग्राम बनसफा में, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सैकड़ों पिड़ितों का जनसुनवाई सुनते हुए। आप लोगो को बतादे कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने पैतृक आवास पर सैकड़ों पिड़ितों का जनसुनवाई सुनते हुए। वही लोगो ने बताया कि सबसे ज्यादा मामला राजस्व विभाग का मामला जनसुनवाई में, सुनते हुए। वही पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पिड़ितों का मामला में, प्रार्थना पत्र के अनुसार जनपद जौनपुर के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात करके पिड़ितों का निस्तारण के संबंध में, बात किये। आए दिन हर रोज अपने पैतृक आवास बनसफा गाँव में, पिड़ितों का मामला का निस्तारण करने का अग्रसर प्रयास करते हैं।
    3
    पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सैकड़ों पिड़ितों का जनसुनवाई सुनते हुए।
जनपद जौनपुर के ग्राम बनसफा में, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सैकड़ों पिड़ितों का जनसुनवाई सुनते हुए। आप लोगो को बतादे कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने पैतृक आवास पर सैकड़ों पिड़ितों का जनसुनवाई सुनते हुए। वही लोगो ने बताया कि सबसे ज्यादा मामला राजस्व विभाग का मामला जनसुनवाई में, सुनते हुए। वही पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पिड़ितों का मामला में, प्रार्थना पत्र के अनुसार जनपद जौनपुर के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात करके पिड़ितों का निस्तारण के संबंध में, बात किये। आए दिन हर रोज अपने पैतृक आवास बनसफा गाँव में, पिड़ितों का मामला का निस्तारण करने का अग्रसर प्रयास करते हैं।
    user_पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लल्लन आर. तिवारी 'बाबूजी' का बड़ा ऐलान मुंबई से महुअर कला तक शिक्षा का विस्तार, जल्द बनेगी यूनिवर्सिटी आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चंदौली राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला स्थित राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में उस समय खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब विद्यालय परिवार के बीच यह घोषणा की गई कि संस्थान के संस्थापक लल्लन आर. तिवारी 'बाबूजी' के सपनों को साकार करते हुए जनपद चंदौली में जल्द ही एक विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। इस घोषणा के बाद बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए बाबूजी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    लल्लन आर. तिवारी 'बाबूजी' का बड़ा ऐलान मुंबई से महुअर कला तक शिक्षा का विस्तार, जल्द बनेगी यूनिवर्सिटी
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चंदौली राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला स्थित राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में उस समय खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब विद्यालय परिवार के बीच यह घोषणा की गई कि संस्थान के संस्थापक लल्लन आर. तिवारी 'बाबूजी' के सपनों को साकार करते हुए जनपद चंदौली में जल्द ही एक विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। इस घोषणा के बाद बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए बाबूजी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी चौबेपुर (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बुधवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव क्षेत्र में पूर्व प्रधान कन्हैया लाल यादव के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने, पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की स्थिति, स्थानीय समस्याओं और चुनावी तैयारियों पर भी फीडबैक लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कैथी के पूर्व प्रधान कन्हैया लाल यादव, ईशोपुर के कमलेश यादव, चौबेपुर के बदन यादव तथा सैदपुर के हीरालाल यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक में अजगरा विधानसभा क्षेत्र के सुनील कुमार सोनकर, यूथ ब्रिगेड के जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, विनोद सोनकर, नखडू यादव, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी 
चौबेपुर (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बुधवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव क्षेत्र में पूर्व प्रधान कन्हैया लाल यादव के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने, पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की स्थिति, स्थानीय समस्याओं और चुनावी तैयारियों पर भी फीडबैक लिया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कैथी के पूर्व प्रधान कन्हैया लाल यादव, ईशोपुर के कमलेश यादव, चौबेपुर के बदन यादव तथा सैदपुर के हीरालाल यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की।
बैठक में अजगरा विधानसभा क्षेत्र के सुनील कुमार सोनकर, यूथ ब्रिगेड के जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, विनोद सोनकर, नखडू यादव, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चंदौली के संघर्ष मोर्चा, विंध्य एक्सप्रेस वे, पचोखर में किसानों ने सर्वे टीम को बैरंग वापस लौटाया
    1
    चंदौली के संघर्ष मोर्चा, विंध्य एक्सप्रेस वे,
पचोखर में किसानों ने सर्वे टीम को बैरंग वापस लौटाया
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश : जिला देवरिया में बवाल। सरकारी जमीन पर अंबेडकर मूर्ति रख दी गई। पुलिस–प्रशासन ने मूर्ति हटवाई। ईंटों के प्लेटफार्म को JCB से तुड़वाया। आक्रोशित पब्लिक ने पुलिस पर पत्थर बरसाए।
    1
    उत्तर प्रदेश : जिला देवरिया में बवाल। सरकारी जमीन पर अंबेडकर मूर्ति रख दी गई। पुलिस–प्रशासन ने मूर्ति हटवाई। ईंटों के प्लेटफार्म को JCB से तुड़वाया। आक्रोशित पब्लिक ने पुलिस पर पत्थर बरसाए।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.