logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_Vineet maheshwari
Vineet maheshwari
पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
4 hrs ago

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • Post by Vineet maheshwari
    1
    Post by Vineet maheshwari
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जन समस्या निवारण शिविर के दौरान एक महिला द्वारा गांव की बुनियादी समस्याएं उठाना भारी पड़ गया। बहरी क्षेत्र में आयोजित शिविर में ग्राम छिहरा टोला की रानी प्रजापति ने सड़क, बिजली और पानी की समस्या को लेकर अपनी बात रखी, लेकिन इस दौरान भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा नाराज हो गए और उन्होंने महिला को बीच में ही टोकते हुए कहा – “चुप रहोगी या नहीं”। बताया जा रहा है कि महिला ने आरोप लगाया कि करीब 6 महीने पहले गांव में सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक हालात जस के तस हैं। उसने कहा कि गांव के लगभग 30 घर आज भी सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। महिला की बात सुनते समय सांसद ने पहले उसे रुकने को कहा, लेकिन जब वह लगातार अपनी समस्या बताती रही तो सांसद झुंझला गए और उसे चुप रहने के लिए कहा। इस दौरान मौके पर मौजूद एक युवक वीडियो बना रहा था, जिसे भी सांसद ने डांटते हुए रिकॉर्डिंग बंद करने के निर्देश दिए। घटना के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। महिला के पति और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्या सुनने के बजाय उन्हें डांटकर चुप करा दिया, जबकि गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं। वहीं, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने पूरे मामले को राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताते हुए कहा कि महिला ऊंची आवाज में बोल रही थी, इसलिए उन्हें शांत रहने के लिए कहा गया ताकि अधिकारियों से व्यवस्थित तरीके से बात की जा सके। #सीधी_न्यूज #MPNews #जनसमस्या #सांसद_विवाद #BreakingNews #GroundReport #IndiaNews #PoliticalNews #GraminSamasyayein
    2
    मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जन समस्या निवारण शिविर के दौरान एक महिला द्वारा गांव की बुनियादी समस्याएं उठाना भारी पड़ गया। बहरी क्षेत्र में आयोजित शिविर में ग्राम छिहरा टोला की रानी प्रजापति ने सड़क, बिजली और पानी की समस्या को लेकर अपनी बात रखी, लेकिन इस दौरान भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा नाराज हो गए और उन्होंने महिला को बीच में ही टोकते हुए कहा – “चुप रहोगी या नहीं”।
बताया जा रहा है कि महिला ने आरोप लगाया कि करीब 6 महीने पहले गांव में सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक हालात जस के तस हैं। उसने कहा कि गांव के लगभग 30 घर आज भी सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।
महिला की बात सुनते समय सांसद ने पहले उसे रुकने को कहा, लेकिन जब वह लगातार अपनी समस्या बताती रही तो सांसद झुंझला गए और उसे चुप रहने के लिए कहा। इस दौरान मौके पर मौजूद एक युवक वीडियो बना रहा था, जिसे भी सांसद ने डांटते हुए रिकॉर्डिंग बंद करने के निर्देश दिए।
घटना के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। महिला के पति और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्या सुनने के बजाय उन्हें डांटकर चुप करा दिया, जबकि गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं।
वहीं, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने पूरे मामले को राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताते हुए कहा कि महिला ऊंची आवाज में बोल रही थी, इसलिए उन्हें शांत रहने के लिए कहा गया ताकि अधिकारियों से व्यवस्थित तरीके से बात की जा सके।
#सीधी_न्यूज #MPNews #जनसमस्या #सांसद_विवाद #BreakingNews #GroundReport #IndiaNews #PoliticalNews #GraminSamasyayein
    user_Divya Chaturvedi
    Divya Chaturvedi
    कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by AM NEWS
    1
    Post by AM   NEWS
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *इंदौर में महिला आरक्षक फंदे पर लटकी,* *कारण अज्ञात, अस्पताल में भर्ती कराया* *पति इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच में पदस्थ है* महिला आरक्षक रूचि अपने पति पंकज के साथ फर्स्ट बटालियन में रहती है। गुरुवार रात रूचि फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी, गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। सदर बाजार पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रात करीब 11 बजे गोकुलदास अस्पताल से मिली। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
    1
    *इंदौर में महिला आरक्षक फंदे पर लटकी,*
*कारण अज्ञात, अस्पताल में भर्ती कराया* 
*पति इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच में पदस्थ है*
महिला आरक्षक रूचि अपने पति पंकज के साथ फर्स्ट बटालियन में रहती है। गुरुवार रात रूचि फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी,  गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है।
सदर बाजार पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रात करीब 11 बजे गोकुलदास अस्पताल से मिली। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सांसद आलोक शर्मा मिले भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी और भानु हिंदू की सुरक्षा की मांग की सांसद आलोक शर्मा ने आपको बता दे कि पिछले दिनों स्लाटर हाउस का मामला उठाया था भानु हिंदू और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने
    1
    सांसद आलोक शर्मा मिले भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी और भानु हिंदू की सुरक्षा की मांग की सांसद आलोक शर्मा ने 
आपको बता दे कि पिछले दिनों स्लाटर हाउस का मामला उठाया था भानु हिंदू और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने
    user_DPR24NEWS
    DPR24NEWS
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजधानी भोपाल में हिंदू नेताओं को हनुमान जयंती के बाद मिली धमकियों को लेकर आज भोपाल सांसद आलोक शर्मा पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने कमिश्नर कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर हिंदू नेताओं को धमकी देने वाले और उनके खिलाफ अवध टिप्पणी करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है एवं हिंदूनेताओं की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है इस दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि कुछ आपराधिक तत्व हैं जो भोपाल का माहौल खराब करना चाहते हैं देखता हूं कौन भोपाल का माहौल खराब करता है आज कमिश्नर भोपाल को इसकी पूरी शिकायत नाम जाद कराई है, प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है यहां कानून का राज चलता है किसी भी बदमाश ने अगर यहां बदमाशी दिखाई तो उसको बक्सा नहीं जाएगा। 121 - आलोक शर्मा सांसद भोपाल इस पूरे मामले पर पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने कहा मामला संज्ञान में आया है कार्यवाही करेंगे हमने मुखविर तंत्र को एक्टिव किया है जल्द ही कार्रवाई। बाइट - संजय सिंह, पुलिस कमिश्नर भोपाल
    1
    राजधानी भोपाल में हिंदू नेताओं को हनुमान जयंती के बाद मिली धमकियों को लेकर आज भोपाल सांसद आलोक शर्मा पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने कमिश्नर कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर हिंदू नेताओं को धमकी देने वाले और उनके खिलाफ अवध टिप्पणी करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है एवं हिंदूनेताओं की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है इस दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि कुछ आपराधिक तत्व हैं जो भोपाल का माहौल खराब करना चाहते हैं देखता हूं कौन भोपाल का माहौल खराब करता है आज कमिश्नर भोपाल को इसकी पूरी शिकायत नाम जाद कराई है, प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है यहां कानून का राज चलता है किसी भी बदमाश ने अगर यहां बदमाशी दिखाई तो उसको बक्सा नहीं जाएगा। 
121 - आलोक शर्मा सांसद भोपाल 
इस पूरे मामले पर पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने कहा मामला संज्ञान में आया है कार्यवाही करेंगे हमने मुखविर तंत्र को एक्टिव किया है जल्द ही कार्रवाई। 
बाइट - संजय सिंह, पुलिस कमिश्नर भोपाल
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायसेन वालों, क्या आपके यहाँ सरकार चल रही है या शराब माफियाओं का खुला राज? क्योंकि बाड़ी और अमरावद में आबकारी नीति 2026-27 के नाम पर जो 'लूट की खुली छूट' चल रही है, उसे देखकर तो यही लगता है कि पूरा का पूरा सिस्टम ही ठेकेदारों की जेब में गिरवी रखा है! बाड़ी की शराब दुकान आबकारी विभाग नहीं, बल्कि 'सोम' कंपनी के कर्मचारियों के भरोसे चल रही है और प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। गरीब और मजदूर जो 75 रुपये का सफेद क्वार्टर लेने जाता है, उसकी जेब से सरेआम 100 रुपये निकाले जा रहे हैं, यानी हर क्वार्टर पर सीधे 25 रुपये की दिन-दहाड़े डकैती! युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने का इनका खतरनाक मास्टरप्लान देखिए; नई पीढ़ी को लत लगाने के लिए बीयर कैन एमआरपी पर दिए जा रहे हैं, लेकिन जो आदी हो चुके हैं उनसे बीयर की बोतल पर 60 रुपये तक ज्यादा वसूले जा रहे हैं। हर दिन 3 से 4 लाख रुपये की अवैध और दो नंबर की शराब बिना किसी रिकॉर्ड के गांवों में खपाई जा रही है। बरेली, बाड़ी और अमरावद के ठेकेदारों की इस वर्चस्व की जंग में अब ग्रामीण क्षेत्रों में शराब माफियाओं के बीच किसी भी दिन भयानक 'गैंगवार' हो सकता है, लेकिन आबकारी विभाग ने तो जैसे कानों में रुई और आंखों पर पट्टी बांध रखी है। इसलिए आज 'केके' पूछ रहा है सिस्टम से ये 5 तीखे सवाल: पहला- क्या सरकार अपनी ही आबकारी नीति पर पूरी तरह से नियंत्रण खो चुकी है? दूसरा- 75 का क्वार्टर 100 में बिकने पर आबकारी विभाग ओवररेटिंग के खिलाफ मौन क्यों है? तीसरा- गांवों में जो रोज लाखों की अवैध शराब पहुंचाई जा रही है, उसमें किस-किस साहब का कमीशन सेट है? चौथा- 'सोम' कंपनी के कर्मचारियों को सरकारी दुकान चलाने का ठेका किस नियम के तहत सौंप दिया गया? और पांचवा, सबसे कड़क सवाल- जब गांवों में इन ठेकेदारों का गैंगवार होगा और लट्ठ चलेंगे, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा... ये बिकाऊ सिस्टम या बेलगाम शराब माफिया?
    1
    रायसेन वालों, क्या आपके यहाँ सरकार चल रही है या शराब माफियाओं का खुला राज? क्योंकि बाड़ी और अमरावद में आबकारी नीति 2026-27 के नाम पर जो 'लूट की खुली छूट' चल रही है, उसे देखकर तो यही लगता है कि पूरा का पूरा सिस्टम ही ठेकेदारों की जेब में गिरवी रखा है! बाड़ी की शराब दुकान आबकारी विभाग नहीं, बल्कि 'सोम' कंपनी के कर्मचारियों के भरोसे चल रही है और प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। गरीब और मजदूर जो 75 रुपये का सफेद क्वार्टर लेने जाता है, उसकी जेब से सरेआम 100 रुपये निकाले जा रहे हैं, यानी हर क्वार्टर पर सीधे 25 रुपये की दिन-दहाड़े डकैती! युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने का इनका खतरनाक मास्टरप्लान देखिए; नई पीढ़ी को लत लगाने के लिए बीयर कैन एमआरपी पर दिए जा रहे हैं, लेकिन जो आदी हो चुके हैं उनसे बीयर की बोतल पर 60 रुपये तक ज्यादा वसूले जा रहे हैं। हर दिन 3 से 4 लाख रुपये की अवैध और दो नंबर की शराब बिना किसी रिकॉर्ड के गांवों में खपाई जा रही है। बरेली, बाड़ी और अमरावद के ठेकेदारों की इस वर्चस्व की जंग में अब ग्रामीण क्षेत्रों में शराब माफियाओं के बीच किसी भी दिन भयानक 'गैंगवार' हो सकता है, लेकिन आबकारी विभाग ने तो जैसे कानों में रुई और आंखों पर पट्टी बांध रखी है। इसलिए आज 'केके' पूछ रहा है सिस्टम से ये 5 तीखे सवाल: पहला- क्या सरकार अपनी ही आबकारी नीति पर पूरी तरह से नियंत्रण खो चुकी है? दूसरा- 75 का क्वार्टर 100 में बिकने पर आबकारी विभाग ओवररेटिंग के खिलाफ मौन क्यों है? तीसरा- गांवों में जो रोज लाखों की अवैध शराब पहुंचाई जा रही है, उसमें किस-किस साहब का कमीशन सेट है? चौथा- 'सोम' कंपनी के कर्मचारियों को सरकारी दुकान चलाने का ठेका किस नियम के तहत सौंप दिया गया? और पांचवा, सबसे कड़क सवाल- जब गांवों में इन ठेकेदारों का गैंगवार होगा और लट्ठ चलेंगे, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा... ये बिकाऊ सिस्टम या बेलगाम शराब माफिया?
    user_KKREPORTER
    KKREPORTER
    पत्रकार रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by AM NEWS
    1
    Post by AM   NEWS
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देवास जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कन्या भ्रूण हत्या और ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार, देवास के तारिणी कॉलोनी स्थित श्री राम अस्पताल की संचालक डॉक्टर चारू तिवारी इस मामले के केंद्र में हैं। आरोप है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिससे इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। कोतवाली थाना प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरोजिनी जेम्स ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। #Hashtags: #DewasNews #CrimeNews #FemaleFoeticide #BlackmailCase #PoliceAction #MPNews #BreakingNews #HospitalSealed #Justice #Investigation
    2
    देवास जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कन्या भ्रूण हत्या और ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार, देवास के तारिणी कॉलोनी स्थित श्री राम अस्पताल की संचालक डॉक्टर चारू तिवारी इस मामले के केंद्र में हैं। आरोप है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिससे इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरोजिनी जेम्स ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अस्पताल को सील कर दिया है।
इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#Hashtags:
#DewasNews #CrimeNews #FemaleFoeticide #BlackmailCase #PoliceAction #MPNews #BreakingNews #HospitalSealed #Justice #Investigation
    user_Divya Chaturvedi
    Divya Chaturvedi
    कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.