छेड़खानी के आरोप में हुई थी मारपीट, स्वर्ण व्यवसायी ने लूट का फर्जी केस कराया दर्ज बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला स्टेशन पर 20 जनवरी को कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन में स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूटपाट की घटना पूरी तरह फर्जी निकली है। रेल पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार राय ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मामला लूट का नहीं, बल्कि छेड़खानी और मारपीट से जुड़ा हुआ था। रेल एसपी ने बताया कि बाढ़ रेल थाना को सूचना मिली थी कि पटना से बाढ़ आ रहे अनिकेत कुमार के साथ ट्रेन में मारपीट कर उसका बैग, जिसमें आभूषण और नकदी थी, छीन लिया गया है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में शामिल युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि अनिकेत कुमार बाढ़ का रहने वाला है और ट्रेन में मुकेश अपनी मां व बहन के साथ यात्रा कर रहा था। अनिकेत ऊपरी बर्थ पर और मुकेश नीचे बैठा था। इसी दौरान मुकेश की बहन के साथ अनिकेत द्वारा छेड़खानी का आरोप लगा, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान अनिकेत ने फोन पर दो लोगों से बात कर बाढ़ स्टेशन बुला लिया, जिससे मुकेश घबरा गया और उसने अथमलगोला स्टेशन पर कल्याणपुर डीह से कुछ लड़कों को प्लेटफॉर्म पर बुला लिया। वे सभी हाथों में डंडा लेकर ट्रेन में घुसे और अनिकेत के साथ मारपीट की। इस दौरान अनिकेत के पिता को भी चोटें आईं। इस मामले में मारपीट में शामिल सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं स्वर्ण व्यवसायी अनिकेत द्वारा गहने और नकदी लूटे जाने का फर्जी मामला बाढ़ जीआरपी थाने में दर्ज कराया गया था। अनुसंधान में यह मामला छेड़खानी और मारपीट का निकला है। रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट का झूठा केस दर्ज कराने को लेकर अनिकेत पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- गैस सिलेंडर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दावे और हकीकत में फर्क देखिए!!1
- समस्तीपुर जिले के, मुफसिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव के छतौना पंचायत में सर कटा युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप.1
- मोकामा NH पर ओवरटेक के दौरान हादसा, ट्रक चालक गंभीर घायल न्यूज़: पटना जिले के मोकामा में एनएच पर एक सड़क हादसा हुआ है। यह घटना शिवनार और मोकामा के बीच छतरपुरा के पास हुई, जहाँ बालू से लदा एक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक पटना से लाल बालू लादकर पश्चिम बंगाल के मालदा जा रहा था। इसी दौरान चालक ने एक कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी वाहन बेकाबू हो गया और दुर्घटना हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक ताजीमुल हक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका खलासी एमदाउल हक सुरक्षित बताया जा रहा है। दोनों पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और NHAI एम्बुलेंस की मदद से घायल चालक को मोकामा रेफरल अस्पताल (ट्रॉमा सेंटर) में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर NTPC क्षेत्र से निकलने वाली धूल हाईवा ट्रकों के जरिए ढुलाई के दौरान सड़क पर गिरती और उड़ती रहती है, जिससे वाहन चालकों को कई बार परेशानी होती है।1
- वैशाली जिले में भारत गैस एजेंसी के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच गए। देखते ही देखते एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ बढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को लाइन में लगकर सिलेंडर लेने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की आपूर्ति की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पहुंच गए, जिसके कारण वहां भीड़ बढ़ गई। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है। #VaishaliNews #GasCylinder #BharatGas #BiharNews #BreakingNews #GasCrisis #ABAPNews2
- Post by Pawan Sahni Pawan Saini1
- बिहार के मुख्यमंत्री को राज्य सभा जाने के बाद उस पद को लेकर जिस तरह NDA में होड़ मची है, इसी होड़ को लेकर आज मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील ने BJP पर निशाना साधते हुए दी अपनी प्रतिक्रिया ।1
- बिहार के कुछ नेता और अफसर जरूर समृद्ध हुए हैं जो विदेशों में घर खरीद रहे हैं, बाकी जनता की स्थिति सबके सामने है!!1
- वैशाली जिले के हाजीपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में औद्योगिक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में शराब जप्त की गई। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच यह कार्रवाई पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। #HajipurNews #VaishaliNews #BiharNews #LiquorSeized #SharabBandiBihar #BiharPolice #PoliceAction #IndustrialThana #SDPOHajipur #BreakingNews #CrimeNews #IllegalLiquor #ABAPNews #LatestNews #BiharUpdate1
- *गैस सिलेंडर के अभाव को लेकर लकड़ी का जुगाड़ कर समस्तीपुर DMकार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के अंतर्गत आंदोलनकारियों के लिए खाना बनाते भाकपा माले कार्यकर्ता।*1