*ब्रेकिंग न्यूज़* *लखनऊ काकोरी में दबंगई का मामला: घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी आरोपी फरार* *काकोरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां के निवासी नीतू सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के ही युवक शिव जी पुत्र धर्मपाल सिंह ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की* *पीड़ित के अनुसार, दिनांक 04 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे आरोपी शिव जी उनके घर पहुंचा और बिना किसी कारण के अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लात-घूंसे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं घटना के दौरान जब नीतू सिंह की चाची माया देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट और बदसलूकी की* *आरोप है कि इसके बाद आरोपी माया देवी की बालू की दुकान पर पहुंचा और वहां भी हंगामा करते हुए जान से मारने की धमकी दी* *पीड़ित परिवार का कहना है कि वे इस घटना के बाद से डरे और सहमे हुए हैं तथा उन्हें अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है* *इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली काकोरी में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है* *पत्रकार रामजी*
*ब्रेकिंग न्यूज़* *लखनऊ काकोरी में दबंगई का मामला: घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी आरोपी फरार* *काकोरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां के निवासी नीतू सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के ही युवक शिव जी पुत्र धर्मपाल सिंह ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की* *पीड़ित के अनुसार, दिनांक 04 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे आरोपी शिव जी उनके घर पहुंचा और बिना किसी कारण के अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लात-घूंसे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं घटना के दौरान जब नीतू सिंह की चाची माया देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट और बदसलूकी की* *आरोप है कि इसके बाद आरोपी माया देवी की बालू की दुकान पर पहुंचा और वहां भी हंगामा करते हुए जान से मारने की धमकी दी* *पीड़ित परिवार का कहना है कि वे इस घटना के बाद से डरे और सहमे हुए हैं तथा उन्हें अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है* *इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली काकोरी में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है* *पत्रकार रामजी*
- ये बेहद दुखद समाचार है कि उप्र के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी की सीढ़ी टूटने से एक किशोर की मौत हो गयी, दो किशोर गिरकर घायल हुए व दो लड़कों को घंटों की मशक़्क़त के बाद सेना की सहायता से बचाया गया। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी एक और टंकी जानलेवा साबित हुई है।1
- बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के शालीमार पैराडाइज में ठेकेदार अजय सिंह बघेल के विला से करीब 10 करोड़ रुपये की चोरी के मामले की जांच अब एसटीएफ को सौंप दी गई है। इस हाई-प्रोफाइल वारदात के मद्देनजर एसटीएफ ने तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से जांच तेज कर दी है।गोरखपुर निवासी अजय सिंह बघेल 19 अप्रैल को अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। 30 अप्रैल को घर लौटने पर उन्होंने पाया कि बेडरूम की अलमारी टूटी हुई थी। अलमारी से हीरे, सोने-चांदी और पन्ने के आभूषणों के साथ एक लाइसेंसी असलहा भी गायब था। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।जांच से पता चला है कि चोरों ने 27 अप्रैल को सीसीटीवी सिस्टम को निष्क्रिय कर इस वारदात को अंजाम दिया। घर की दो चाबियों में से एक बघेल ने छिपाकर रखी थी, जबकि दूसरी पड़ोसी के पास थी, जिसका उपयोग ड्राइवर और मेड के प्रवेश के लिए होता था। यह पहलू अब जांच का मुख्य केंद्र बन गया है।पुलिस ने सोसाइटी के मुख्य गेट से आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड खंगाला है। इसके अतिरिक्त, आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा चुकी है। शुरुआती जांच में पांच पुराने नौकरों को संदेह के दायरे में रखा गया है।पुलिस ने मंगलवार करीब 9 बजे बताया कि अब तक 6-7 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एसटीएफ के जांच में शामिल होने के बाद इस मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।1
- पहले बड़े मंगल पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब: हनुमान मंदिरों में दर्शन, जगह-जगह भंडारों का आयोजन जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर बाराबंकी जनपद के हनुमान मंदिरों में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। रिमझिम बारिश के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे। धनोखर हनुमान मंदिर, रसौली कन्हाईपुर हनुमान मंदिर, पल्हरी तिराहा हनुमान मंदिर और मां विद्यावती मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। यहां श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पूरे जनपद में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। श्री तिरुपति बालाजी कन्वेसर्स, धनोखर मंदिर और नेशनल हाईवे पर विशाल ढाबे सहित कई स्थानों पर प्रसाद और शरबत वितरित किया गया। हनुमान मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे उत्सव का माहौल बना रहा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को 'बड़ा मंगल' या 'बुढ़वा मंगल' कहा जाता है। माना जाता है कि इसी महीने में भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। भक्त इस दिन को हनुमान जी की कृपा पाने और मनोकामना पूर्ति के लिए अत्यंत शुभ मानते हैं। मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कतारबद्ध दर्शन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। श्री तिरुपति बालाजी कन्वेसर्स के सुशील गुप्ता ने बताया कि हनुमान जी की कृपा से सभी बिगड़े काम बनते हैं और बालाजी महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे। इस मौके पर व्यापारी प्रदीप जैन, सरदार भूपेंद्र सिंह, अनूप गुप्ता, अरुण गुप्ता, सरदार चरणजीत, राजेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विकास शुक्ला, पत्रकार विशाल गुप्ता, जुगुल किशोर गुप्ता, विपिन गुप्ता और विपुल गुप्ता सहित कई हनुमान भक्त उपस्थित रहे।4
- धारा लक्ष्य समाचार अब्दुल मुईद बाराबंकी। पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात ड्रग माफिया एवं हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश के क्रम में करवाई की गई। जानकारी के अनुसार, थाना जैदपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 319/97 के आरोपी अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। उसके गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में नशे का प्रसार बढ़ा, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा था और आम जनता में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अवैध रूप से अर्जित धन से अपनी पत्नी नगमी खातून के नाम पर लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा में 92.926 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आवासीय भूखंड व मकान खरीदा था। इसी संपत्ति को सीजिंग/फ्रीजिंग अथॉरिटी द्वारा 30 अप्रैल 2026 को कुर्क करने का आदेश दिया गया। मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और वह वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में निरुद्ध है। पुलिस के अनुसार, वह पिछले करीब 25 वर्षों से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय था और उसके खिलाफ बाराबंकी व लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन के आदेश से अंतरजनपदीय गैंग आईआर-09 में सूचीबद्ध किया गया है। साथ ही, उसके खिलाफ पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष का निरुद्धी आदेश भी जारी किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आगे भी मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।1
- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं—“जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।” बताया जा रहा है कि यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और संबंधित व्यक्ति की जान बाल-बाल बच गई। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें हालात बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं। हालांकि, चमत्कारिक रूप से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना एक बड़ी सीख भी देती है कि सावधानी बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है। फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- लखनऊ जोन 7 नगर निगम ने अपनी गलती सुधारी और बी ब्लॉक पर जो बोर्ड लगाया था उसको वार्ड 80 कर दिया था अब मैथिली शरण गुप्त वार्ड 77 किया गया... सोशल मीडिया पर पूर्व पार्षद जनसेवक दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट ने भी जिम्मेदारों को जगाया था और मेरे द्वारा भी पोस्ट डाली गई थी इसके बाद आज यानी बड़े मंगल के दिन 5 मई को नगर निगम ने नया स्टीकर उसी के ऊपर चिपका दिया..1
- जो मंदिर कोर्ट के आदेश के बाद भी बंद रखा गया था, ये कहा गया था कि मंदिर खुला तो खून की नदियां बहेंगी, बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद गर्व से उस मंदिर को वर्षों बाद खोला गया है लोग अपनी मां दुर्गा को देखने वर्षों बाद पहुंच रहे हैं⤵️1
- उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद के मोदीनगर में हिंदू संगठनों ने St. टेरेसा स्कूल के गेट पर "जय श्रीराम" लिख दिया आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने एक हिन्दू शिक्षिका पर धार्मिक मान्यताओं को बदलने का दबाव बनाया हाथ पर बने 'ओम' व 'महादेव' के टैटू हटाने को कहा गया1