logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_राजू काँकोरिया खण्डार
राजू काँकोरिया खण्डार
Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सवाई माधोपुर:: मानटाउन पुलिस थाना द्वारा साइबर अपराधियों व अवैध शराब के विरुद्ध सतत् प्रभावी कार्यवाही की गई। जिसमें थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा प्रकरण संख्या 14/2026 धारा 319(2), 318(4), 61(2) (ए), बीएनएस तथा 66 डीआईटी एक्ट में फरार आरोपी शिवशंकर उर्फ तेजराम पुत्र मुरारीलाल उम्र 20 वर्ष जाति मीना निवासी घुडासी को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में पूर्व में दशरथ पुत्र सुखलाल उम्र 18 वर्ष 4 माह जाति मीणा निवासी खांटकलां को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी द्वारा इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर रूपयों को तीन से चार गुना करने का झांसा देकर सर्विस चार्ज, जीएसटी चार्ज, विड्रॉल चार्ज के नाम पर इलेक्ट्रॉनिक साधनों का उपयोग करते हुए साइबर ठगी करके अकाउंट में राशि प्राप्त की जाकर फ्रॉड किया गया। आरोपी एक माह से फरार चल रहा था। इसी प्रकार राजेश स०उ०नि० मय टीम द्वारा एक्साईज एक्ट में फरार आरोपी रविनायक पुत्र राजूलाल जाति नायक उम्र 31 वर्ष निवासी शांति नगर खैरदा को सीमेंट फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया। आरोपी देशी शराब के 48 पव्वों को रेलवे पुलिया के नीचे पटकर भाग गया था।
    1
    सवाई माधोपुर:: मानटाउन पुलिस थाना द्वारा साइबर अपराधियों व अवैध शराब के विरुद्ध सतत् प्रभावी कार्यवाही की गई। जिसमें थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा प्रकरण संख्या 14/2026 धारा 319(2), 318(4), 61(2) (ए), बीएनएस तथा 66 डीआईटी एक्ट में फरार आरोपी  शिवशंकर उर्फ तेजराम पुत्र मुरारीलाल उम्र 20 वर्ष जाति मीना निवासी घुडासी को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में पूर्व में दशरथ पुत्र सुखलाल उम्र 18 वर्ष 4 माह जाति मीणा निवासी खांटकलां को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी द्वारा इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर रूपयों को तीन से चार गुना करने का झांसा देकर सर्विस चार्ज, जीएसटी चार्ज, विड्रॉल चार्ज के नाम पर इलेक्ट्रॉनिक साधनों का उपयोग करते हुए साइबर ठगी करके अकाउंट में राशि प्राप्त की जाकर फ्रॉड किया गया। आरोपी एक माह से फरार चल रहा था। इसी प्रकार राजेश स०उ०नि० मय टीम द्वारा एक्साईज एक्ट में फरार आरोपी रविनायक पुत्र राजूलाल जाति नायक उम्र 31 वर्ष निवासी शांति नगर खैरदा  को सीमेंट फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया। आरोपी देशी शराब के 48 पव्वों को रेलवे पुलिया के नीचे पटकर भाग गया था।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Ramkesh Nareda
    1
    Post by Ramkesh Nareda
    user_Ramkesh Nareda
    Ramkesh Nareda
    Education Department Sawai Madhopur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सवाई माधोपुर इकाई ने कार्रवाई करते हुए उपखंड गंगापुर सिटी में पदस्थ खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बत्तीलाल मीना को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई। एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसे व्यवस्थार्थ पदस्थापन स्थल से मूल पदस्थापन स्थल पर लगाने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 5 हजार रुपये पहले ही लिए जा चुके थे, जबकि शेष 25 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक के सुपरविजन में सवाई माधोपुर इकाई ने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी को परिवादी से 25 हजार रुपये लेते हुए मौके पर ही डिटेन किया गया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
    1
    सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी में 
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सवाई माधोपुर इकाई ने कार्रवाई करते हुए उपखंड गंगापुर सिटी में पदस्थ खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बत्तीलाल मीना को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई।
एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसे व्यवस्थार्थ पदस्थापन स्थल से मूल पदस्थापन स्थल पर लगाने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 5 हजार रुपये पहले ही लिए जा चुके थे, जबकि शेष 25 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक के सुपरविजन में सवाई माधोपुर इकाई ने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी को परिवादी से 25 हजार रुपये लेते हुए मौके पर ही डिटेन किया गया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • Post by Rajesh meena rajesh meena
    1
    Post by Rajesh meena rajesh meena
    user_Rajesh meena rajesh meena
    Rajesh meena rajesh meena
    सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सभापति को मिला राज्यपाल द्वारा पुरस्कार। ग्राम संसद राजस्थान – सरपंच संवाद कार्यक्रम होटल मैरिएट जयपुर में संपन्न हुआ।ग्रामीण विकास एवं परिवर्तन विषय पर आयोजित ग्राम संसद राजस्थान, सरपंच संवाद कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सहभागिता की।इस महत्वपूर्ण मंच पर ग्रामीण विकास से जुड़े विविध आयामों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े , विशिष्ठ अतिथि ग्राम संसद राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान अखिल द्विवेदी, ग्राम संसद संस्थापक ब्रजेश शर्मा रहे। कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल के साथ सरपंच लाला अमरगढ़,सरपंच अक्षिता शर्मा,सरपंच अख्याराम गुर्जर,सरपंच महेश जादौन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सभापति शिवरतन अग्रवाल को प्रतिष्ठित कार्यों के लिए मोमेंटो देकर सम्मान किया। इस अवसर पर सभापति ने बताया कि यह मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण रहा। यह सम्मान मेरे क्षेत्र की समस्त जागरूक जनता, सहयोगी साथियों एवं विकास के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आप सभी के निरंतर सहयोग, विश्वास एवं आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।
    1
    सभापति को मिला राज्यपाल द्वारा पुरस्कार।
ग्राम संसद राजस्थान – सरपंच संवाद कार्यक्रम होटल मैरिएट जयपुर में संपन्न हुआ।ग्रामीण विकास एवं परिवर्तन विषय पर आयोजित ग्राम संसद राजस्थान, सरपंच संवाद कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सहभागिता की।इस महत्वपूर्ण मंच पर ग्रामीण विकास से जुड़े विविध आयामों पर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े , विशिष्ठ अतिथि ग्राम संसद राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान अखिल द्विवेदी, ग्राम संसद संस्थापक ब्रजेश शर्मा रहे।
कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल के साथ सरपंच लाला अमरगढ़,सरपंच अक्षिता शर्मा,सरपंच अख्याराम गुर्जर,सरपंच महेश जादौन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सभापति शिवरतन अग्रवाल को प्रतिष्ठित कार्यों के लिए मोमेंटो देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर सभापति ने बताया कि यह मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण रहा।
यह सम्मान मेरे क्षेत्र की समस्त जागरूक जनता, सहयोगी साथियों एवं विकास के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आप सभी के निरंतर सहयोग, विश्वास एवं आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
मैं भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी उपखण्ड में पदस्थापित खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक परिवाद प्राप्त हुआ था। परिवाद में शिकायत की गई थी कि परिवादिया को व्यवस्थार्थ पदस्थापन स्थान से उसके मूल पदस्थापन स्थान पर पुनः लगाने की एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी द्वारा बार-बार दबाव बनाकर रिश्वत देने के लिए परेशान किया जा रहा था। शिकायत का सत्यापन एसीबी टीम द्वारा गोपनीय रूप से किया गया। सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि आरोपी अधिकारी पहले ही 5,000 रुपये रिश्वत के रूप में प्राप्त कर चुका था। शेष 25,000 रुपये लेने की सहमति के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की। एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में तथा एसीबी सवाई माधोपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैप के दौरान आरोपी बत्तीलाल मीना, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपखण्ड गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को परिवादिया से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों डिटेन किया गया। कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के निर्देशन में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है, जिसमें आरोपी की भूमिका, पूर्व में की गई कार्यवाहियों तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की जांच भी शामिल है। गौरतलब है कि इस कार्रवाई ने चिकित्सा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर एक मजबूत संदेश दिया है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति के तहत ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।
    2
    भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी उपखण्ड में पदस्थापित खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक परिवाद प्राप्त हुआ था। परिवाद में शिकायत की गई थी कि परिवादिया को व्यवस्थार्थ पदस्थापन स्थान से उसके मूल पदस्थापन स्थान पर पुनः लगाने की एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी द्वारा बार-बार दबाव बनाकर रिश्वत देने के लिए परेशान किया जा रहा था।
शिकायत का सत्यापन एसीबी टीम द्वारा गोपनीय रूप से किया गया। सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि आरोपी अधिकारी पहले ही 5,000 रुपये रिश्वत के रूप में प्राप्त कर चुका था। शेष 25,000 रुपये लेने की सहमति के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की।
एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में तथा एसीबी सवाई माधोपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैप के दौरान आरोपी बत्तीलाल मीना, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपखण्ड गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को परिवादिया से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों डिटेन किया गया।
कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के निर्देशन में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
एसीबी द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है, जिसमें आरोपी की भूमिका, पूर्व में की गई कार्यवाहियों तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की जांच भी शामिल है।
गौरतलब है कि इस कार्रवाई ने चिकित्सा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर एक मजबूत संदेश दिया है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति के तहत ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.