logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्रिलोक गांव सवाई माधोपुर

1 hr ago
user_rajesh meena rajesh meena
rajesh meena rajesh meena
सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
1 hr ago

त्रिलोक गांव सवाई माधोपुर

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by rajesh meena rajesh meena
    1
    Post by rajesh meena rajesh meena
    user_rajesh meena rajesh meena
    rajesh meena rajesh meena
    सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सवाई माधोपुर। पेड़ बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में आज पुष्प के बालाजी परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, शहर में हो रही अवैध वृक्ष कटाई और उसके दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय “पेड़ बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया गया। संघर्ष समिति में संरक्षक, सलाहकार, समन्वयक, लीगल, सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार, सूचना एवं संपर्क जैसे विभिन्न प्रकोष्ठ बनाए गए हैं तथा सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि आंदोलन को संगठित एवं प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बड़ी बेरहमी और अति-संवेदनहीनता के साथ बिना वैधानिक अनुमति (एनओसी) के पेड़ों की कटाई की गई है, जो एक घोर पर्यावरणीय अपराध है। यह कटाई न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि शहर के पर्यावरण, जलवायु संतुलन और भविष्य के लिए गंभीर खतरा भी है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संघर्ष समिति इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई के साथ-साथ लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन भी करेगी। अभी जो पेड़ बचे हुए हैं, उन्हें हर हाल में बचाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। साथ ही जिन पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया है, उनके पुनः रोपण (री-प्लांटेशन) के लिए भी प्रशासन से मांग की जाएगी। संगोष्ठी में यह भी आरोप लगाया गया कि अवैध रूप से काटी गई लकड़ी का लदान, परिवहन और बिक्री एक संगठित अपराध के रूप में सामने आ रही है। संघर्ष समिति दोषी व्यक्तियों, ठेकेदारों तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों और न्यायिक लड़ाई लड़ेगी। समिति में समिति में साहित्यकार प्रभाशंकर उपाध्याय, वरिष्ठ नागरिक एडवोकेट जगन्नाथ चौधरी, एडवोकेट भोलाशंकर,एडवोकेट मुकेश भूप्रेमी,एडवोकेट राजेश मीणा, शंकर लाल ,सोहन सिंह नरूका, राजेश पहाड़िया, अशोक जैन, अवधेश शर्मा, यशवंत भूप्रेमी, के.पी. सिंह, अजय शर्मा, राजकुमार दोसाया, राजीव जैन, हमदम मुकेश, महेश सोनी, डेविड, हेमराज रावल, प्रेमराज मीणा, चंद्रकांत जैन सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है । वहीं सभी संगोष्ठी में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि “विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश स्वीकार नहीं किया जाएगा” और पेड़ों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इसी प्रकार आंदोलन संघर्ष समिति के लोगों ने आज भी दिनभर कटे हुए तथा बचे हुए पेड़ों का जिओ ट्रैकिंग फोटोग्राफी और सूची तैयार की है तथा स्थानीय लोगों के वक्तव्य भी लिए हैं ।
    1
    सवाई माधोपुर।
पेड़ बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में आज पुष्प के बालाजी परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, शहर में हो रही अवैध वृक्ष कटाई और उसके दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय “पेड़ बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया गया।
संघर्ष समिति में संरक्षक, सलाहकार, समन्वयक, लीगल, सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार, सूचना एवं संपर्क जैसे विभिन्न प्रकोष्ठ बनाए गए हैं तथा सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि आंदोलन को संगठित एवं प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बड़ी बेरहमी और अति-संवेदनहीनता के साथ बिना वैधानिक अनुमति (एनओसी) के पेड़ों की कटाई की गई है, जो एक घोर पर्यावरणीय अपराध है। यह कटाई न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि शहर के पर्यावरण, जलवायु संतुलन और भविष्य के लिए गंभीर खतरा भी है।
वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संघर्ष समिति इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई के साथ-साथ लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन भी करेगी। अभी जो पेड़ बचे हुए हैं, उन्हें हर हाल में बचाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। साथ ही जिन पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया है, उनके पुनः रोपण (री-प्लांटेशन) के लिए भी प्रशासन से मांग की जाएगी।
संगोष्ठी में यह भी आरोप लगाया गया कि अवैध रूप से काटी गई लकड़ी का लदान, परिवहन और बिक्री एक संगठित अपराध के रूप में सामने आ रही है। संघर्ष समिति दोषी व्यक्तियों, ठेकेदारों तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों और न्यायिक लड़ाई लड़ेगी। समिति में 
समिति में साहित्यकार प्रभाशंकर उपाध्याय, वरिष्ठ नागरिक एडवोकेट जगन्नाथ चौधरी, एडवोकेट भोलाशंकर,एडवोकेट मुकेश भूप्रेमी,एडवोकेट राजेश मीणा, शंकर लाल ,सोहन सिंह नरूका,  राजेश पहाड़िया, अशोक जैन, अवधेश शर्मा, यशवंत भूप्रेमी, के.पी. सिंह, अजय शर्मा, राजकुमार दोसाया, राजीव जैन, हमदम मुकेश, महेश सोनी, डेविड, हेमराज रावल, प्रेमराज मीणा, चंद्रकांत जैन सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है ।
वहीं सभी संगोष्ठी में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि “विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश स्वीकार नहीं किया जाएगा” और पेड़ों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इसी प्रकार आंदोलन संघर्ष समिति के लोगों ने आज भी दिनभर कटे हुए तथा बचे हुए पेड़ों का जिओ ट्रैकिंग फोटोग्राफी और सूची तैयार की है तथा स्थानीय लोगों के वक्तव्य भी लिए हैं ।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल रात को खेले गए T20 क्रिकेट मैच में सट्टा लगाते व्यक्तियों को निवाई में गिरफ्तार किया गया वह एक करोड़ 44 लाख का ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे जहां पर 9 मोबाइल भी जप्त किए गए जिला स्पेशल टीम ने की कार्यवाही।
    1
    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल रात को खेले गए T20 क्रिकेट मैच में सट्टा लगाते व्यक्तियों को निवाई में गिरफ्तार किया गया वह एक करोड़ 44 लाख का ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे जहां पर 9 मोबाइल भी जप्त किए गए जिला स्पेशल टीम ने की कार्यवाही।
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by एस पी न्यूज टोंक
    1
    Post by एस पी न्यूज टोंक
    user_एस पी न्यूज टोंक
    एस पी न्यूज टोंक
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कोटा,22 फरवरी 2026/ 370 वे दिन भी बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों का सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा। सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए सरकार से भुगतान करवाने को लेकर प्रदर्शन किया इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड मदन मोहन शर्मा, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी कामरेड हनुमान सिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड सीताराम कामरेड शिशुपाल कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड मंगल सिंह कामरेड गुलाबशंकर, कामरेड गिरजाशंकर पांडे कामरेड गोपाल शर्मा कामरेड छीतर लाल, रहीसा बानो रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई आदि सैकड़ों महिला पुरुष मजदूर धरने व प्रदर्शन में शामिल रहे। धरने का संचालन कामरेड अशोकसिंह ने किया।
    2
    कोटा,22 फरवरी 2026/ 370 वे दिन भी बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों का सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा।
सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए सरकार से भुगतान करवाने को लेकर प्रदर्शन किया इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड मदन मोहन शर्मा, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी कामरेड हनुमान सिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड सीताराम कामरेड शिशुपाल कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड मंगल सिंह कामरेड गुलाबशंकर, कामरेड गिरजाशंकर पांडे कामरेड गोपाल शर्मा कामरेड छीतर लाल, रहीसा बानो रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई आदि सैकड़ों महिला पुरुष मजदूर धरने व प्रदर्शन में शामिल रहे।
धरने का संचालन कामरेड अशोकसिंह ने किया।
    user_मुरारीलाल बैरवा इटावा
    मुरारीलाल बैरवा इटावा
    Voice of people पीपल्दा, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Etv9 national news
    1
    Post by Etv9 national news
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • सवाई माधोपुर श्रावको के प्रबल पुण्योदय से दिगंबर जैन भसावडियान गोठ व प्रतिमा पुण्यार्जकों के संयोजन में शेरपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को शांति यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा तथा समाज के लोग जिनाभिषेक,शांतिधारा व पूजन के समागम में उमड़ पड़े। महोत्सव के पहले दिन शनिवार को हरीश- रेणु धाडूका द्वारा किये गए ध्वजारोहण के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। फागी के विधानाचार्य मनीष गोधा के निर्देशन में वेदी शुद्धि,मंडल विधान एवं अन्य वैदिक क्रियाएं विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराई गईं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता करते हुए धर्माराधना की। महोत्सव के दंसरे दिन रविवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में वेदी प्रतिष्ठा की मुख्य क्रिया सम्पन्न हुई। यज्ञ नायक-नायिकाओ सहित इंद्र परिकरो ने यज्ञ में विभिन्न मंत्रों के बीच आहुतियां देकर विश्वशांति की कामना की गई। प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि विशेष पूजा-अर्चना के बाद विधानाचार्य के मंत्रोचार के बीच उत्साह व उमंग के वातावरण में नगेंद्र कासलीवाल,सुशील गंगवाल,रमेश चंद भसावड़ी,महेश छाबड़ा,अवनेश छाबड़ा,सुनील ढोलिया एंव अभिषेक रावका ने भगवान वासुपूज्य,शीतलनाथ,मल्लिनाथ मुनिसुव्रतनाथ,नेमिनाथ,पार्श्वनाथ एंव भगवान महावीर की प्रतिमाओ को अलग ही छठा बिखेरने वाली वेदियो में कमलासन पर भव्यता के साथ स्याद्वाद दिव्य जयघोष की मधुर धुनो के बीच विराजमान कर चंवर ढुलाए। प्रतिमाओं को वेदियो में विराजमान करते ही जिनेंद्र भक्त दर्शनों के लिए लालायित हो गए। भक्त और भगवान के प्रेम का यह अनूठा दृश्य क्षेत्र पर नजर आ रहा था,श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे थे। जिनालय जिनेंद्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा। वहीं शशि कासलीवाल,मधु गंगवाल,सरोज भसावड़ी,मधु छाबड़ा,शांति छाबडा,मंजू छाबड़ा बीना ढोलिया एंव बीना रावका ने बधाई गीत गाकर जिनेंद्र भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। धार्मिक माहौल से मंदिर भक्ति के रंग से सराबोर हो गया। इस अवसर पर स्थानीय सहित आस-पास व दूर-दराज के धर्मनिष्ठ महिला,पुरुषो ने उपस्थित रहकर महोत्सव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। महोत्सव के सफल आयोजन में भसावडियान गोठ एवं प्रतिमा पुण्यार्जकों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण,अनुशासन एवं भव्य व्यवस्थाओं के साथ दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बन गया।
    1
    सवाई माधोपुर श्रावको के प्रबल पुण्योदय से दिगंबर जैन भसावडियान गोठ व प्रतिमा पुण्यार्जकों के संयोजन में शेरपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को शांति यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा तथा समाज के लोग जिनाभिषेक,शांतिधारा व पूजन के समागम में उमड़ पड़े।
महोत्सव के पहले दिन शनिवार को हरीश- रेणु धाडूका द्वारा किये गए ध्वजारोहण के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। 
फागी के विधानाचार्य मनीष गोधा के निर्देशन में वेदी शुद्धि,मंडल विधान एवं अन्य वैदिक क्रियाएं विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराई गईं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता करते हुए धर्माराधना की।
महोत्सव के दंसरे दिन रविवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में वेदी प्रतिष्ठा की मुख्य क्रिया सम्पन्न हुई। यज्ञ नायक-नायिकाओ सहित इंद्र परिकरो ने यज्ञ में विभिन्न मंत्रों के बीच आहुतियां देकर विश्वशांति की कामना की गई। 
प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि विशेष पूजा-अर्चना के बाद विधानाचार्य के मंत्रोचार के बीच उत्साह व उमंग के वातावरण में नगेंद्र कासलीवाल,सुशील गंगवाल,रमेश चंद भसावड़ी,महेश छाबड़ा,अवनेश छाबड़ा,सुनील ढोलिया एंव अभिषेक रावका ने भगवान वासुपूज्य,शीतलनाथ,मल्लिनाथ मुनिसुव्रतनाथ,नेमिनाथ,पार्श्वनाथ एंव भगवान महावीर की प्रतिमाओ को अलग ही छठा बिखेरने वाली वेदियो में कमलासन पर भव्यता के साथ स्याद्वाद दिव्य जयघोष की मधुर धुनो के बीच विराजमान कर चंवर ढुलाए। प्रतिमाओं को वेदियो में विराजमान करते ही जिनेंद्र भक्त दर्शनों के लिए लालायित हो गए। भक्त और भगवान के प्रेम का यह अनूठा दृश्य क्षेत्र पर नजर आ रहा था,श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे थे। जिनालय जिनेंद्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा। 
वहीं शशि कासलीवाल,मधु गंगवाल,सरोज भसावड़ी,मधु छाबड़ा,शांति छाबडा,मंजू छाबड़ा बीना ढोलिया एंव बीना रावका ने बधाई गीत गाकर जिनेंद्र भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। धार्मिक माहौल से मंदिर भक्ति के रंग से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर स्थानीय सहित आस-पास व दूर-दराज के धर्मनिष्ठ महिला,पुरुषो ने उपस्थित रहकर महोत्सव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
महोत्सव के सफल आयोजन में भसावडियान गोठ एवं प्रतिमा पुण्यार्जकों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण,अनुशासन एवं भव्य व्यवस्थाओं के साथ दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बन गया।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.