सवाई माधोपुर: ग्रीष्म ऋतु में बिजली, पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर, सवाई माधोपुर । आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क सहित ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान’ एवं मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संकट वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां निर्बाध जल आपूर्ति, सभी प्याऊओं की मरम्मत करवाकर राहगीरों हेतु पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता ए.के. बुजैटिया को अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम 07462-222424, 9413383132 को 24 घण्टे सक्रिय रखने तथा सप्ताह में एक दिन निरीक्षण कर अधिक ट्रिपिंग वाले क्षेत्रों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सवाई माधोपुर शहर सहित लटिया नाले के बहाव क्षेत्र में आने वाले बिजली पोल व ट्रांसफार्मरों को अन्यत्र शिफ्ट कर मानसून के दौरान आमजन को निर्बाध बिजली, पानी एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को सभी चिकित्सा संस्थानों पर हीटवेव वार्ड स्थापित करने, एम्बुलेंसों में ऑक्सीजन सिलेंडर एवं आवश्यक संसाधनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए निक्षय मित्र के रूप में सक्रिय योगदान देने की बात कहीं। उन्होंने उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन संबंधी सबसे अधिक लंबित परिवादों की ग्राम पंचायतों का चयन कर विशेष निगरानी कर शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। ताकि किसी भी लाभार्थी की पेंशन बंद न हो। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान के तहत 25 अप्रैल को ग्राम व वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वार्ड व ग्राम पंचायतवार स्टेक होल्डर्स से समन्वय स्थापित कर 2047 की आवश्यकता अनुसार विकास की कार्ययोजनाएं तैयार की जाए। उन्होंने ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान’ के तहत सभी कार्यालयों में अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण, अभिलेख संधारण एवं साफ-सफाई संबंधी कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जनसुनवाई, कन्ट्रोल रूम एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त होने वाले मुद्दों पर सभी विभागीय अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशीलता से कार्य करते हुए जन समस्याओं के तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर कोई भी परिवाद 30 दिनों से अधिक लंबित न रहे तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

- ,,,ye bijli vibgah ki laprvahi se hua he ,,,khet me Transformer ka pool laga hua he hai poal pr se tin tin connection diye huve he ,,,,vo bi single pool pr se to ,ab tak esa tin bar ho chuka he ,,iski complaint me Mr. kanaram parjapat khandr jayan ko tin bar de chuka hu pr unki taraf se koi positive response nhi he ,,,,to ap log support kijiye or mre help kijiye.3
- प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया (माथुर वैश्य समाज) राजस्थान का शाखा सभा टोंक का दौरा अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की मंडलीय परिषद् राजस्थान की टोंक शाखा सभा के आग्रह पर प्रथम मंडलीय परिषद् राजस्थान की मीटिंग का आयोजन दिनांक 19/04/2026 को कनक वाटिका टोंक में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान माथुर वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल जी मथुरिया थे, उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश प्रसाद मथुरिया, पूर्व उद्योग अधिकारी श्री शिवचरण जी मथुरिया, प्रदेश मंत्री श्री रमेश जी मथुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद मथुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील जी गुप्ता,प्रदेश असहायता सहयोग प्रभारी श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया, तलावड़ा शाखा सभा से श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया पंचायत समिति सदस्य,शाखा सभा अध्यक्ष टोंक हरिओम गुप्ता, दर्पण प्रभारी श्री विनोद जी झोपड़ियां, सह कोषाध्यक्ष श्री मुकुट जी झोपड़ियां, मीडिया प्रभारी महेश कुमार मथुरिया व राजस्थान की सभी शाखा सभाओ जैसे कोटा, जयपुर, अलवर, भरतपुर, खंडार, तलावड़ा, बहरावंडा कला, सवाईमाधोपुर, गंगापुर, से आने वाले प्रतिनिधि व टोंक के सभी माथुर वैश्य समाज की महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे, प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश जी मथुरिया ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए सभी सामाजिक बंधुओं से सहयोग की अपील की, व प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया ने प्रदेश की सभी शाखा सभाओ को नियमित बैठक कर सभी को सक्रिय रहकर मानव हित के कार्य जैसे ब्लड डोनेशन व वृक्षारोपण जैसे कार्य व समाज में असहाय व्यक्तियों की हर संभव मदद करने का महासभा व प्रदेश कार्यकारिणी से सहयोग करने का आश्वासन दिया, फिर शाखा सभा टोंक द्वारा मीटिंग समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया,3
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से रणथंभौर पहुंचा चीता KP-2 अब रिहायशी इलाके में कल देखा गया था। खण्डार वन क्षेत्र में। चीते की खबर सुनकर आबादी क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।सवाईमाधोपुर की श्याम वाटिका इलाके के एक खेत में चीता kp 2 छिपा हुआ है। जिसे आज शाम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और जीनापुर क्षेत्र से श्याम वाटिका क्षेत्र में देखा गया। रणथंभौर वन क्षेत्र में चीता KP-2 ने एक बकरी का शिकार किया था । इस दौरान DFO मानस सिंह सहित रणथंभौर और कूनो नेशनल पार्क की टीम मौके पर मॉनिटरिंग कर रही है।वही चीता के रेस्क्यू के लिए कूनो नेशनल पार्क के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई ।, गौरतलब है कि 3 दिन पहले कूनो से निकलकर चीता KP-2 रणथंभौर में पहुंचा था। फिलहाल रणथंभौर नेशनल पार्क वन विभाग की टीम लगातार चीते की मॉनीटरिंग कर रही है। जल्दी ट्रेंकुलाइज कर वापस कुनो में शिफ्ट करने की अधिकारियों में चर्चा है।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- उनियारा, उपखंड क्षेत्र का में महमूद नगर गांव जहां के किसान ने ढाई बीघा जमीन में खरबूजे की फसल पैदा कर 3 महीने में 7 से 8 लाख रुपए कमा लेते हैं। वह प्रतिदिन उनियारा सब्जी मंडी में 40 थेलिया में खरबूजे लेकर आते हैं जिनसे लगभग 10 से ₹12000 हजार प्रतिदिन घर लेकर जाते हैं। खरबूजे की मिठास ऐसी है कि जिसने खाया एक बार उसका जी ललचाया हर बार। रमेश बताते हैं कि वह मिर्ची काचरा वह अन्य फसल भी करते हैं। उनको यह लक कहीं देख कर लगी इसके बाद में उन्होंने अपने खेत पर भी खरबूजे मिर्ची सहित अन्य फसल सब्जियां पैदा करनी शुरू करी। 35% 40% की लागत में वह इनको तैयार कर लेते हैं और उनियारा सब्जी मंडी में प्रतिदिन खरबूजे बेचने आते हैं और लोग उनका इंतजार करते रहते हैं। जिसने भी खरबूजा खाया वह हर बार उसी का खरबूजे खाने को मजबूत होता है।4
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1