logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उमंग सिंघार ने उठाया धिरौली कोल ब्लॉक का मुद्दा, JPC की मांग पर कांग्रेस का वाकआउट नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा में उठाया सिंगरौली के धिरौली कोल ब्लॉक का मामला, JPC की मांग पर विधायकों ने किया वाकआउट,* मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित Adani Group के कोल ब्लॉक का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोल ब्लॉक के लिए 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है और कलेक्टर की सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित आदिवासी परिवारों को पूर्ण मुआवजा नहीं दिया गया है तथा मुआवजा वितरण में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। सदन में उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि बाहरी लोगों को भी दी गई है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया की पत्नी को 15 लाख से ज्यादा तथा यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी स्वाति सिंह के नाम पर लगभग 14 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने इस पूरे मामले की विधानसभा समिति (JPC) गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि कोल ब्लॉक के नाम पर अडानी को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि प्रभावित लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक पूरे प्रकरण की जांच पूरी नहीं होती, और सभी प्रभावितों को पूरा मुवावजा नहीं मिल जाता तब तक कोल ब्लॉक का कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि जब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र का दौरा करने गया, तो उसे वहां जाने से रोका गया। हजारों पुलिसकर्मियों को लगाया गया। इस संबंध में वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं कांग्रेस विधायकों ने सदन में पूरे मामले की विधानसभा समिति से जांच कराने की मांग की। मांग स्वीकार नहीं किए जाने और सरकार से स्पष्ट उत्तर नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन से वाकआउट किया।

2 hrs ago
user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

उमंग सिंघार ने उठाया धिरौली कोल ब्लॉक का मुद्दा, JPC की मांग पर कांग्रेस का वाकआउट नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा में उठाया सिंगरौली के धिरौली कोल ब्लॉक का मामला, JPC की मांग पर विधायकों ने किया वाकआउट,* मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित Adani Group के कोल ब्लॉक का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोल ब्लॉक के लिए 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है और कलेक्टर की सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित आदिवासी परिवारों को पूर्ण मुआवजा नहीं दिया गया है तथा मुआवजा वितरण में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। सदन में उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि बाहरी लोगों को भी दी गई है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया की पत्नी को 15 लाख से ज्यादा तथा यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी स्वाति सिंह के नाम पर लगभग 14 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने इस पूरे मामले की विधानसभा समिति (JPC) गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि कोल ब्लॉक के नाम पर अडानी को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि प्रभावित लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक पूरे प्रकरण की जांच पूरी नहीं होती, और सभी प्रभावितों को पूरा मुवावजा नहीं मिल जाता तब तक कोल ब्लॉक का कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि जब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र का दौरा करने गया, तो उसे वहां जाने से रोका गया। हजारों पुलिसकर्मियों को लगाया गया। इस संबंध में वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं कांग्रेस विधायकों ने सदन में पूरे मामले की विधानसभा समिति से जांच कराने की मांग की। मांग स्वीकार नहीं किए जाने और सरकार से स्पष्ट उत्तर नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन से वाकआउट किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Girraj Kushwah
    1
    Post by Girraj Kushwah
    user_Girraj Kushwah
    Girraj Kushwah
    Local News Reporter मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा में उठाया सिंगरौली के धिरौली कोल ब्लॉक का मामला, JPC की मांग पर विधायकों ने किया वाकआउट,* मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित Adani Group के कोल ब्लॉक का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोल ब्लॉक के लिए 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है और कलेक्टर की सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित आदिवासी परिवारों को पूर्ण मुआवजा नहीं दिया गया है तथा मुआवजा वितरण में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। सदन में उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि बाहरी लोगों को भी दी गई है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया की पत्नी को 15 लाख से ज्यादा तथा यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी स्वाति सिंह के नाम पर लगभग 14 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने इस पूरे मामले की विधानसभा समिति (JPC) गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि कोल ब्लॉक के नाम पर अडानी को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि प्रभावित लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक पूरे प्रकरण की जांच पूरी नहीं होती, और सभी प्रभावितों को पूरा मुवावजा नहीं मिल जाता तब तक कोल ब्लॉक का कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि जब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र का दौरा करने गया, तो उसे वहां जाने से रोका गया। हजारों पुलिसकर्मियों को लगाया गया। इस संबंध में वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं कांग्रेस विधायकों ने सदन में पूरे मामले की विधानसभा समिति से जांच कराने की मांग की। मांग स्वीकार नहीं किए जाने और सरकार से स्पष्ट उत्तर नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन से वाकआउट किया।
    1
    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा में उठाया सिंगरौली के धिरौली कोल ब्लॉक का मामला, JPC की मांग पर विधायकों ने किया वाकआउट,* 
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित Adani Group के कोल ब्लॉक का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठाया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोल ब्लॉक के लिए 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है और कलेक्टर की सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित आदिवासी परिवारों को पूर्ण मुआवजा नहीं दिया गया है तथा मुआवजा वितरण में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं।
सदन में उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि बाहरी लोगों को भी दी गई है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया की पत्नी को 15 लाख से ज्यादा तथा यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी स्वाति सिंह के नाम पर लगभग 14 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने इस पूरे मामले की विधानसभा समिति (JPC) गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि कोल ब्लॉक के नाम पर अडानी को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि प्रभावित लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक पूरे प्रकरण की जांच पूरी नहीं होती, और सभी प्रभावितों को पूरा मुवावजा नहीं मिल जाता तब तक कोल ब्लॉक का कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। 
नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि जब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र का दौरा करने गया, तो उसे वहां जाने से रोका गया। हजारों पुलिसकर्मियों को लगाया गया। इस संबंध में वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं कांग्रेस विधायकों ने सदन में पूरे मामले की विधानसभा समिति से जांच कराने की मांग की। मांग स्वीकार नहीं किए जाने और सरकार से स्पष्ट उत्तर नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन से वाकआउट किया।
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • मुझे लगता है बामोर की जनता को आंदोलन करना पड़ेगा
    1
    मुझे लगता है बामोर की  जनता को आंदोलन करना पड़ेगा
    user_News Janata ki awaaz
    News Janata ki awaaz
    मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • धौलपुर में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की घूस लेते पटवारी गिरफ्तार, म्यूटेशन कार्य बना रिश्वत का जरिया धौलपुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। कृषि भूमि के म्यूटेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले 50 हजार रुपये की अवैध राशि मांगने वाले एक पटवारी को टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी के साथ ही उसके कब्जे से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई। मामला उस समय सामने आया जब एक परिवादी ने एसीबी धौलपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि संबंधित पटवारी वीरेंद्र शर्मा जमीन के म्यूटेशन का रिकॉर्ड खोलने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। परिवादी का आरोप था कि बिना रकम दिए फाइल आगे बढ़ाने से साफ मना कर दिया गया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के डीएसपी ज्ञानचंद मीणा के नेतृत्व में टीम ने प्राथमिक जांच और सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने ट्रैप की रणनीति तैयार की। तय योजना के तहत परिवादी को आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से सतर्क एसीबी टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और साक्ष्य एकत्र किए। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र शर्मा बसई सांमता क्षेत्र में पटवारी के पद पर कार्यरत था। वह धौलपुर शहर के कायस्थपाड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में निवास कर रहा था। एसीबी टीम ने उसी स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तारी की, जिससे इलाके में हलचल मच गई। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसने अन्य मामलों में भी इसी तरह की अवैध वसूली तो नहीं की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जाती है, तो तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
    1
    धौलपुर में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की घूस लेते पटवारी गिरफ्तार, म्यूटेशन कार्य बना रिश्वत का जरिया
धौलपुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। कृषि भूमि के म्यूटेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले 50 हजार रुपये की अवैध राशि मांगने वाले एक पटवारी को टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी के साथ ही उसके कब्जे से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई।
मामला उस समय सामने आया जब एक परिवादी ने एसीबी धौलपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि संबंधित पटवारी वीरेंद्र शर्मा जमीन के म्यूटेशन का रिकॉर्ड खोलने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। परिवादी का आरोप था कि बिना रकम दिए फाइल आगे बढ़ाने से साफ मना कर दिया गया।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी के डीएसपी ज्ञानचंद मीणा के नेतृत्व में टीम ने प्राथमिक जांच और सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने ट्रैप की रणनीति तैयार की। तय योजना के तहत परिवादी को आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से सतर्क एसीबी टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और साक्ष्य एकत्र किए।
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र शर्मा बसई सांमता क्षेत्र में पटवारी के पद पर कार्यरत था। वह धौलपुर शहर के कायस्थपाड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में निवास कर रहा था। एसीबी टीम ने उसी स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तारी की, जिससे इलाके में हलचल मच गई।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसने अन्य मामलों में भी इसी तरह की अवैध वसूली तो नहीं की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जाती है, तो तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ZAPTODOOR फूड डिलेवरी ऐप की 1 मार्च को होगी ग्रांड लॉन्चिंग ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर होंगे मुख्य अतिथि
    1
    ZAPTODOOR फूड डिलेवरी ऐप की 1 मार्च को होगी ग्रांड लॉन्चिंग ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर होंगे मुख्य अतिथि
    user_एक देश एक आवाज़ NEWS
    एक देश एक आवाज़ NEWS
    न्यूज़ संपादक तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ,12 बी क्लास का छात्र 18 साल के कृष्ण गुप्ता ने तीसरी मंजिल से कूदकर क्यूं दी अपनी जान देखे ये खबर #NewsImpact #GwaliorCrime #GwaliorPolitics @highlight
    1
    ,12 बी क्लास का छात्र 18 साल के कृष्ण गुप्ता  ने तीसरी मंजिल से कूदकर क्यूं दी अपनी जान देखे ये खबर 
#NewsImpact #GwaliorCrime #GwaliorPolitics @highlight
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अंबाह नगर पालिका द्वारा आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम/मेले (जैसे श्री जयेश्वर महादेव मेला या अन्य सांस्कृतिक आयोजन) के मंच पर एक वीडियो वायरल/प्रसारित हो रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष (जो अंबाह नगर पालिका अध्यक्ष के पति हैं) द्वारा एक महिला कलाकार/गायिका का नाम लेकर अत्यंत अशोभनीय, अश्लील, अपमानजनक एवं महिला गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की गई है। यह टिप्पणी इतनी घिनौनी है कि वीडियो सुनने में भी शर्म आती है। घटना सार्वजनिक मंच पर हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग (परिवार सहित महिलाएं एवं बच्चे) मौजूद थे। यह स्पष्ट रूप से महिला सम्मान के विरुद्ध है और समाज में नकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है। अभी तक भारतीय जनता पार्टी के किसी भी स्तर (स्थानीय, जिला, प्रदेश या राष्ट्रीय) से इस घटना की निंदा, बयान या कार्रवाई की कोई सूचना नहीं है, जो इस व्यवहार को मौन सहमति जैसा प्रतीत कराता है। अंबाह नगर पालिका जैसे संवैधानिक निकाय के आयोजित कार्यक्रमों में केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद) या अधिकृत नगर पालिका कर्मचारी ही मंच पर भाषण/संचालन/टिप्पणी करें। गैर-जिम्मेदार व्यक्ति (यहां पति के रूप में) द्वारा मंच का दुरुपयोग रोकने हेतु सख्त नियम/दिशा-निर्देश आवश्यक हैं। जिला कलेक्टर महोदय जी एवं स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है उक्त वीडियो/घटना की तत्काल जाँच करवाकर दोषी के विरुद्ध FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए। जय कांग्रेस! विजय कांग्रेस! जनसेवक -: मधुराज सिंह तोमर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना (म.प्र.)
    2
    अंबाह नगर पालिका द्वारा आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम/मेले (जैसे श्री जयेश्वर महादेव मेला या अन्य सांस्कृतिक आयोजन) के मंच पर एक वीडियो वायरल/प्रसारित हो रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष (जो अंबाह नगर पालिका अध्यक्ष के पति हैं) द्वारा एक महिला कलाकार/गायिका का नाम लेकर अत्यंत अशोभनीय, अश्लील, अपमानजनक एवं महिला गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की गई है।  
यह टिप्पणी इतनी घिनौनी है कि वीडियो सुनने में भी शर्म आती है। घटना सार्वजनिक मंच पर हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग (परिवार सहित महिलाएं एवं बच्चे) मौजूद थे। यह स्पष्ट रूप से महिला सम्मान के विरुद्ध है और समाज में नकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
अभी तक भारतीय जनता पार्टी के किसी भी स्तर (स्थानीय, जिला, प्रदेश या राष्ट्रीय) से इस घटना की निंदा, बयान या कार्रवाई की कोई सूचना नहीं है, जो इस व्यवहार को मौन सहमति जैसा प्रतीत कराता है।  
अंबाह नगर पालिका जैसे संवैधानिक निकाय के आयोजित कार्यक्रमों में केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद) या अधिकृत नगर पालिका कर्मचारी ही मंच पर भाषण/संचालन/टिप्पणी करें। गैर-जिम्मेदार व्यक्ति (यहां पति के रूप में) द्वारा मंच का दुरुपयोग रोकने हेतु सख्त नियम/दिशा-निर्देश आवश्यक हैं।
जिला कलेक्टर महोदय जी एवं स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है उक्त वीडियो/घटना की तत्काल जाँच करवाकर दोषी के विरुद्ध FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
जय कांग्रेस! विजय कांग्रेस!
जनसेवक -: मधुराज सिंह तोमर
अध्यक्ष 
जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना (म.प्र.)
    user_Avdhesh Singh Tomar
    Avdhesh Singh Tomar
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 पर प्राचीनकाल की तीन मजार और मस्जिद व शिवलिंग की क्षेत्र के नागरिकों ने की सही रख रखाव की मांग लोगों ने बनाया वीडियो देखें वीडियो। #NewsImpact #GwaliorNews News Impact बढ़ते ग्वालियर की बढ़ती आवाज.. अभी Follow करें
    1
    ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 पर प्राचीनकाल की तीन मजार और मस्जिद व शिवलिंग की क्षेत्र के नागरिकों ने की सही रख रखाव की मांग लोगों ने बनाया वीडियो देखें वीडियो।
#NewsImpact #GwaliorNews 
News Impact बढ़ते ग्वालियर की बढ़ती आवाज.. अभी Follow करें
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.