Shuru
Apke Nagar Ki App…
जलदाय विभाग कार्यालय में तारानगर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
राजस्थान न्यूज सुरेश
जलदाय विभाग कार्यालय में तारानगर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
More news from राजस्थान and nearby areas
- चिड़ावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 352 ग्राम अवैध गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन एंटी-वेनम” अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी विकास धींधवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कैलाश चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को कार्रवाई की। अधिकारी महेन्द्र कुमार को सूचना मिली थी कि चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में काले रंग की थैली लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम गौरीशंकर उर्फ गौरिया (42) निवासी चौधरी कॉलोनी, चिड़ावा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 352 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने का कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना चिड़ावा की विशेष टीम शामिल रही।1
- झुंझुनूं में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता, विधायक और कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि सरकार और प्रशासन के झूठे वादों के कारण आमजन गैस किल्लत से बेहद परेशान हैं। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनों में घंटों खड़े रहना पड़ता है, फिर भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर रही है, जिससे हालात गंभीर बनते जा रहे हैं। वहीं सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी व्यवस्था को दुरुस्त करने की है। यदि वे यह नैतिक जिम्मेदारी नहीं निभा सकते तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।1
- 🕉️🚩गणपति संकट मोचन 151 🚩 विघ्नहर्ता की छत्रछाया में। ✨ सफ़र की शुरुआत, बप्पा के नाम के साथ। रक्षक: संकट मोचन 151। 🔱 ⛳🙋🙏💐🇮🇳🌏1
- तोशाम रोड़ पर गांव ढाणी राजू हांसी जिला6
- Bhiwani/खाली सिलेंडरों की चढ़ाई फूल मालाएं/ दाम घटने की बजाए बढ़ रहे सरकार की जय हो1
- #रक्तदान करने के बाद क्या कहा रक्तदाता ने1
- झुंझुनूं जिले के काजड़ा गांव में सोमवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटनाक्रम को लेकर मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ भगत के घर पर सुबह चाय बनाने के लिए गैस चालू की गई थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर से आग भड़क उठी, जिससे घर के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। आग लगने के कारण घर में मौजूद सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रही, हालांकि समय रहते मदद पहुंचने से बड़ी क्षति टल गई।। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका पिलानी से फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के कारण आग फैलने से रोक ली गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।1
- #रक्तदान करने के बाद क्या कहा नरेश चोपड़ा ने1
- Post by Sumit1