Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रदीप शर्मा एसीएन भारत सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर 9 हजार रुपये की करेली के युवको से ठगी, जनसुनवाई में पहुँचे पीड़ित आवेदन लेकर
कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
प्रदीप शर्मा एसीएन भारत सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर 9 हजार रुपये की करेली के युवको से ठगी, जनसुनवाई में पहुँचे पीड़ित आवेदन लेकर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रदीप शर्मा एसीएन भारत सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर 9 हजार रुपये की करेली के युवको से ठगी, जनसुनवाई में पहुँचे पीड़ित आवेदन लेकर1
- नरसिंहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है की बताने मैं भी शर्म लगती है क्योंकि एक मां अपने 8 महीने के नवजात शिशु के साथ नरसिंहपुर जाती है और उसके साथ उसके पति भी जाते हैं जब वह नरसिंहपुर पहुंचती है तो उन लोगों को ऐसा लगता है कि हम लोग कुछ खा ले जब वह नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पहुंचते हैं वहीं पर साक्षरता स्तंभ है और वहां से 10 मीटर की दूरी पर न्यायालय है 5 मीटर की दूरी पर कचहरी है वहां पर एक भवानी जाट के नाम से दुकान संचालित होती है यह दंपत्ति वहां पहुंचते हैं और उस दुकानदार से बोलते हैं कि भाई साहब हमको चार्ट बनाकर दे दो इसी दौरान इस दंपति का जो नवजात शिशु है वह वहां पर बाथरूम कर देता है और इसको देखकर वह दुकानदार भड़क जाता है आग बबूला हो जाता है तो वह दुकानदार बोलता है कि इस जगह को साफ करो झाड़ू पोछा लगाकर जब उस महिला और दुकानदार के बीच कुछ वाद विवाद होता है तो वह दुकानदार तुरंत फोन लगाकर अपने 8 10 साथियों को बुलाकर उस महिला के पति के साथ मारपीट करवाता है और महिला के साथ भी मारपीट हुई है क्योंकि यह वीडियो में देखा गया है सबसे बड़ी शर्मनाक बात यह है कि वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कोई बीच बचाव नहीं किया सिर्फ वहां पर मूर्ख दर्शक बनकर देखते रहें मैं पूछना चाहता हूं मोहन यादव जी से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं कि जहां आप एक तरफ डिंडोरा पीटते हैं कि हम महिलाओं को ₹1500 दे रहे हैं तो क्या 1500 के बदले उनके साथ इस तरीके के कृत होंगे मुख्यमंत्री जी आप इस चीज पर तुरंत संज्ञान ले और दोषियों पर कार्रवाई करें1
- खनिज विभाग के 6 साल से चक्कर काट रहे आवेदन आप भी सुने खनिज विभाग के 6 साल से चक्कर काट रहे आवेदन आप भी सुने1
- सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर 9 हजार रुपये की ठगी, जनसुनवाई में पहुँचा पीड़ितों का आवेदन सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर 9 हजार रुपये की ठगी, जनसुनवाई में पहुँचा पीड़ितों का आवेदन करेली/नसिंहपुर: कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जहाँ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से 9-9 हजार रुपये (कुल 27,000 रुपये) ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और ठगी गई राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला? करेली के हनुमान वार्ड निवासी जय राजपूत (पिता भुवल सिंह राजपूत), राजेश रैकवार (निवासी करेली) और पलास पाटकर (पिता केशव पाटकर, निवासी हनुमान वार्ड, करेली) ने कलेक्टर को दिए गए आवेदन में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर 'अमेजिनरी इनोवेटिव मैनेजमेंट एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' (कार्यालय: प्रथम तल, वन मंडल के पास, ए.बी. रोड, तरानी कॉलोनी, देवास) में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए पते और मोबाइल नंबर के आधार पर तीनों युवक 11 जून 2026 को देवास स्थित कंपनी कार्यालय पहुँचे। वहाँ कंपनी के अधिकृत प्रबंधक द्वारा उनके दस्तावेजों की जाँच की गई और सिक्योरिटी गार्ड पद पर चयन का झांसा देकर प्रति व्यक्ति 3,000/- रुपये के हिसाब से कुल 9,000/- रुपये नकद जमा करवाए गए। ज्वॉइनिंग लेटर का झांसा और फोन बंद पीड़ितों के अनुसार, प्रबंधक ने कहा था कि चयन होने के 15 दिन के भीतर उनके पते पर ज्वॉइनिंग लेटर भेज दिया जाएगा या फोन पर सूचना दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें 18,000/- रुपये मासिक वेतन पर ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। इसके एवज में कंपनी ने रिसिविंग लेटर, लिफाफा और साइन बोर्ड से जुड़ी जानकारी दी तथा देवास जाने की जमा पावती भी दी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई ज्वॉइनिंग लेटर या फोन नहीं आया, तो पीड़ितों ने कंपनी के दिए गए मोबाइल नंबर (7898111376) पर लगातार संपर्क करने का प्रयास किया। नंबर पर कोई जवाब नहीं मिलने और कंपनी से संपर्क पूरी तरह कट जाने पर युवकों को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए धोखाधड़ी करने वाली इस फर्जी एजेंसी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की माँग की है।4
- नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुर: जिले में सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए मारपीट के दो अलग-अलग वीडियो का पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने त्वरित संज्ञान लिया है। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों मामलों में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। मामला 1: ग्राम गिधवानी मारपीट प्रकरण दिनांक 24 जुलाई 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम गिधवानी (थाना करेली) निवासी प्रेमराज पिता प्रहलाद सिंह कुशवाहा (उम्र 47 वर्ष) को मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली के उप निरीक्षक मूलचंद यादव को तत्काल अस्पताल भेजा गया। घायल के कथन और देहाती नालसी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 333, 296(बी), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत निम्नलिखित आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया: विवेक लोधी पिता सोबरन सिंह पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम गिधवानी, थाना कोतवाली अरविंद लोधी पिता हरिशंकर लोधी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गिधवानी, थाना कोतवाली बसंत लोधी पिता हेमराज लोधी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चिनकी, थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने त्वरित दबिश देकर सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। मामला 2: जिला मुख्यालय का वायरल वीडियो प्रकरण दिनांक 28 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक अन्य वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित प्रभाव से कार्रवाई की। प्रार्थिया सीमा अहिरवार पति नीरज अहिरवार (उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अठ्ठईसा, पलोहा) की शिकायत पर थाना नरसिंहपुर में दंबगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रार्थिया और उसके पति के साथ मारपीट करने के आरोप में थाना नरसिंहपुर में अपराध क्रमांक 546/2026 के तहत धारा 296(ए), 115(2) और 351(2) BNS के अंतर्गत निम्नलिखित आरोपियों को नामजद किया गया: परषोत्तम ठाकुर, निवासी नरसिंहपुर सचिन ठाकुर, निवासी नरसिंहपुर पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और विधिवत रूप से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- बांध निर्माण के चलते बिजोरी के ग्रामीणों ने लगाई विस्थापन की गुहार, बरपानी की शासकीय भूमि पर बसाने की मांग नरसिंहपुर जिले की तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजोरी के ग्रामीण बांध निर्माण के कारण प्रभावित हो रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने विस्थापन और पुनर्वास को लेकर कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग ग्राम बरपानी के खसरा नंबर 130 पर बसाने की मांग I1
- चाट वाले द्वारा पिटाई के बाद घायल महिला पहुंची कोतवाली थाने दर्ज हुई शिकायत1