Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ram milan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा में लगी भीषण आग आनन्दनगर /महराजगंज। फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महदेवा दुबे में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अचानक भीषण लगी आग जिसमें लाखों रुपए के संसाधन जल कर नष्ट हो गए आग की सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेन्दा के अधीक्षक एमपी सोनकर घटना स्थल पर पहुंचकर आग लगने व आग से हुए नुकसान का जांच पड़ताल किया। बताया जाता है कि 14 अप्रैल को दिन में लगभग 11 बजे फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महादेव दूबे में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में अचानक भीषण आग लग गई जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक अस्पताल में मौजूद लाखों रुपए के फर्नीचर सहित संसाधन जलकर नष्ट हो गई। अस्पताल पर ओपीडी देख रहे ,डॉक्टर सी बी पाण्डेय व अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वह लोग अपने-अपने कार्य में लगे हुए थे मरीज का जांच इलाज कर रहे थे तभी अचानक तेज आग की लवर को देखकर जो अस्पताल में कई तरफ से फैला हुआ था सभी लोग अपने कार्यो को छोड़कर भाग कर किसी तरह अपनी जान को बचाएं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीछे खेत में डंठल जल रहा था और अस्पताल में भी कई दिशाओं से एक साथ आग लगा हुआ था आग की सूचना सीएचसी फरेंदा एवं दमकल विभाग को दिया गया। तमाम स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल तक जाने के लिए ग्रामीणों द्वारा रास्ते पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे दमकल भी नहीं पहुंच सकता है आग की सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर घटना स्थल पर पहुंचकर आग व आग से हुए अस्पताल के संसाधनों के नुकसान की जांच पड़ताल मौके पर कर उच्च अधिकारियों को सूचना दिया।1
- - मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे विधायक अनिल त्रिपाठी, किया नमन मेंहदावल, संतकबीरनगर। मंगलवार को मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के साथ साथ जगह जगह गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी क्रम में मेंहदावल ब्लॉक परिसर में भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनिल त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि के रूप में बलिराम राजभर पंहुचे। अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें बारंबार नमन किया गया। इसके साथ ही वार्ड नं दो से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपक निषाद द्वारा भी कार्यक्रम में शिरकत किया गया। इन्होंने ने भी बाबा साहब को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के उच्च विचारों ने देश को संविधान रूपी दिशा प्रदान किया है। जिससे भारतीय लोकतंत्र में संविधान की अवधारणा से समाज के हर तबके को सम्मान मिला है। बाबा साहब ने शिक्षा को जीवन मे सफलता का मंत्र बताया था। शिक्षित व्यक्ति ही अपने समाज को आगे ले जाता है। बाबा साहब ने समाज के बुराइयों को दूर करने के लिए हमेशा संघर्ष किया है। वर्तमान में समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए बाबा साहब के विचार बेहद प्रासंगिक बने हुए हैं। इस तरह से तमाम बातों को कहते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित अथिति वार्ड नं दो से भावी प्रत्याशी दीपक निषाद ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज के निचले तबके के लिए जीवन भर संघर्ष किया है। समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए अपने लोगों से सदैव शिक्षा के लिए प्रेरित किया। जिसके लिए संविधान के माध्यम से देश को बेहतर रास्ता दिया। प्रथम कानून मंत्री के रूप में भारत मे समन्वय स्थापित करने का कार्य किया। दूरगामी सोच के धनी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सभी समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे है। उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि बलिराम राजभर ने भी बाबा साहब के संघर्षो, विचारों व उनके कार्यों को आमजन मानस को बताया। इस कार्यक्रम का संचालन बिजय कुमार व अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष जयकरन मास्टर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, बीडीओ राजेश श्रीवास्तव, सफाई कर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, चन्द्रप्रकाश, अजय कुमार, ओमप्रकाश, बेचूलाल गौतम, राजकपूर गौतम, रामचन्द्र मौर्य, लालचंद, बृजेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि शंकर सहाय, रविन्द्र सिंह, अभिनव रवि, गायत्री बौद्ध, वार्ड नं दो प्रत्याशी दीपक निषाद, रामदीन यादव आदि के साथ ही बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी उपस्थित रहे।4
- 10 लोगों ने अलग-अलग होटल में 9वीं की छात्रा से किया रेप, 4 महीने तक लापता रही नाबालिग गोरखपुर जिले में 4 महीने तक लापता रही एक नाबालिग छात्रा ने अपने साथ हुई हैवानियत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. चार महीने लापता हुई 14 वर्षीय छात्रा ने बताया कि पिछले चार महीने में उसके साथ अलग-अलग होटलों में 10 लोगों ने रेप किया. घर से स्कूल के लिए निकली पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के 4 महीने बाद पीड़िता तक पहुंची पुलिस से जब पीड़िता ने पूछताछ में अपने साथ हुई हैवानियत का खुलासा किया तो पुलिस के होश उड़ गए. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल 10 को गिरफ्तार किया रिपोर्ट के मुताबिक चौरी चौरा थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय पीड़िता कक्षा 9 वीं की छात्रा है. रेप पीड़िता के परिवार में उसकी एक बीमार मां है. परिजनों ने पूछताछ में बताया कि छात्रा के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं और पढ़ाई करने के लिए छात्रा चौरी चौरा क्षेत्र में स्थित अपनी मौसी के साथ रहती थी. बीते 1 नवंबर को स्कूल के लिए निकली छात्रा वापस घर नहीं लौटी. एक हफ्ते तक परिवार और रिश्तेदार खोजते रहे और 7 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया. सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से 4 महीने बाद पुलिस बीते 23 मार्च को छात्रा तक पहुंची.1
- “फ्री शिक्षा-चिकित्सा और रोजगार पर बड़ा सवाल | सरकार की नीतियों पर जनता का गुस्सा | 2026 भारत की सच्चाई”1
- हकीमपुर में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र धनघटा, संतकबीरनगर। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत हकीमपुर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व एवं समाज में समानता स्थापित करने के उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान राणा प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप , अजय रंजन, आदर्श कुमार, राजेंद्र प्रसाद, कपिल कुमार, सुरेश प्रसाद, कमलेश राजभर, नार्मल प्रसाद, अवधेश यादव, घनश्याम यादव, चन्द्रभान राजभर, देवीदिन राजभर, अम्बिका राजभर, रामदास, कैलाश कुमार, राजू कुमार, महेश कुमार, हीरालाल, राजेश कुमार, संदीप कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर युवाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। जय भीम के नारों से गूंजा पूरा हकीमपुर गांव।4
- जब तक देश में रहने प्रत्येक देशवासी को एक शिक्षा एक चिकित्सा और एक रेल की सुविधा नहीं मिलेगी तब तक बाबा साहब के समानता का सिद्धांत संपूर्ण रूप से देश में लागू नहीं होगा: पूर्वांचल गांधी1
- आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना क्षेत्र में तैनात सभी पीआरबी वाहनों के कर्मचारियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि— सभी पीआरबी वाहन अपने-अपने निर्धारित संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कतापूर्वक उपस्थित रहें। क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों एवं थाना कंट्रोल रूम को दें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्ग एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें। आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए सुरक्षा की भावना को मजबूत करें। सभी पीआरबी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।4
- महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र के मृतक जितेंद्र मौर्य के हादसे वाली घटना का वीडियो1