Shuru
Apke Nagar Ki App…
najayaj pareshan kiya ja raha sentral clinical lebortrry me
LAL AHARI
najayaj pareshan kiya ja raha sentral clinical lebortrry me
More news from राजस्थान and nearby areas
- najayaj pareshan kiya ja raha sentral clinical lebortrry me1
- Jio यूजर्स के लिए काम की खबर: सिर्फ ₹44 में सालभर चालू रहेगा नंबर, जानिए आसान ट्रिक अगर आप Reliance Jio का सिम सिर्फ OTP, बैंकिंग या इनकमिंग कॉल के लिए इस्तेमाल करते हैं और बार-बार महंगे रिचार्ज से बचना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। दरअसल, कई यूजर्स अपने सेकेंडरी नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए हर बार लंबा और महंगा प्लान लेना जरूरी नहीं है। एक छोटी सी ट्रिक अपनाकर आप बहुत कम खर्च में पूरे साल अपना नंबर चालू रख सकते हैं। क्या है पूरा मामला? जियो के नियमों के मुताबिक अगर किसी नंबर पर करीब 90 दिनों तक कोई भी एक्टिविटी (कॉल, SMS या डेटा इस्तेमाल) नहीं होती है, तो नंबर डिएक्टिवेट किया जा सकता है। लेकिन अगर इस अवधि के भीतर कोई भी छोटी गतिविधि हो जाए, तो यह 90 दिन की अवधि फिर से शुरू हो जाती है। कैसे करें ₹44 में सालभर नंबर एक्टिव? जियो का ₹11 वाला डेटा वाउचर लें हर 80-85 दिनों में एक बार इस प्लान से थोड़ा इंटरनेट इस्तेमाल करें इससे आपकी सिम पर एक्टिविटी बनी रहेगी साल में लगभग 4 बार ऐसा करने पर कुल खर्च सिर्फ ₹44 होगा क्यों है ये ट्रिक फायदेमंद? बार-बार महंगे रिचार्ज से छुटकारा OTP और बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी सेकेंडरी नंबर भी एक्टिव रहेगा ध्यान रखने वाली बात यह तरीका तभी काम करेगा जब आपका नंबर पूरी तरह से बंद (deactivated) न हुआ हो। साथ ही, समय-समय पर हल्की एक्टिविटी करना जरूरी है। कुल मिलाकर, अगर आप सिर्फ नंबर चालू रखना चाहते हैं, तो यह छोटा सा खर्च आपके बड़े काम आ सकता है।1
- डिस्कॉम विभाग ने बकाया बिजली बिलों की वसूली के अभियान के तहत मंडार के राजकीय अस्पताल परिसर में एक डॉक्टर के सरकारी आवास का बिजली कनेक्शन काट दिया। यह कार्रवाई सोमवार को की गई, क्योंकि पिछले तीन साल से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया था। कुल बकाया राशि 37,000 रुपये तक पहुंच गई थी। विभाग द्वारा संबंधित डॉक्टर को कई बार सूचना और नोटिस दिए गए थे। हालांकि, भुगतान नहीं होने पर डिस्कॉम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। डिस्कॉम टीम ने केवल कनेक्शन ही नहीं काटा, बल्कि मौके से बिजली मीटर और सर्विस वायर (केबल) को भी उखाड़कर जब्त कर लिया। मंडार डिस्कॉम के सहायक अभियंता कुलदीप शर्मा ने बताया कि विभाग बकाया राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान चला रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि आवासीय मकान में रह रहे डॉक्टर ने तीन साल से बिजली बिल जमा नहीं कराया था और बार-बार नोटिस के बाद भी भुगतान न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।1
- हिन्दू युवा संगठन संस्था, जालौर प्रेस नोट बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित शहीदों का त्याग हमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है- एडवोकेट सुरेश सोलंकी जालौर। हिन्दू युवा संगठन संस्था, जालौर के तत्वाधान में बलिदान दिवस के अवसर पर मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन संस्था कार्यालय, संजय नगर जालौर में किया गया। नगर अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह बगैडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमन देवेंद्र मेहता उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था महामंत्री अर्जुन सिंह पवार, दिलीप भट्ट, अचलसिंह परिहार, पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष प्रवीण चौहान, योगेश दवे एवं मयंक देवड़ा उपस्थित रहे। संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष बलिदान दिवस के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना को जागृत करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया तथा कहा कि शहीदों का त्याग हमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। अमन देवेंद्र मेहता ने युवाओं से देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का संदेश दिया। दिलीप भट्ट ने कहा कि हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। अचलसिंह परिहार ने शहीदों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जितेंद्र प्रजापत, भावेश महावर, अनिल वैष्णव,किशोर,शैलेश शर्मा सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह बगैडिया द्वारा सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। हेमेंद्रसिंह बगैडिया नगर अध्यक्ष हिन्दू युवा संगठन संस्था, जालौर1
- बालोतरा। यह हादसा भीमरलाई तथा बायतु के बीच हुआ हुआ है। बुजुर्ग के शव को बायतु के रेलवे पुलिस चौकी में रखवाया गया है।1
- *सिरोही* रेवदर उपखंड में चिकित्सा विभाग की ओर से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एस. भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने बासन और जीरावल गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने दो अवैध क्लीनिक संचालित करते लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से बड़ी मात्रा में दवाइयों का जखीरा भी बरामद किया गया, जिन्हें बिना किसी वैध अनुमति के मरीजों को दिया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि ये क्लीनिक बिना किसी डिग्री और लाइसेंस के संचालित किए जा रहे थे, जो लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ है। टीम ने दोनों क्लीनिकों को मौके पर ही सील कर दिया।स्वास्थ्य विभाग का सख्त संदेश बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाना बर्दाश्त नहीं झोलाछाप डॉक्टरों पर लगातार होगी कार्रवाई लोगों से अपील: केवल पंजीकृत डॉक्टर से ही इलाज कराएं स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के बैनर तले सकल हिन्दू समाज द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी शोभायात्रा। आबूरोड शहर में आगामी 26 मार्च को रामनवमी महोत्सव पर प्रस्तावित शोभायात्रा को लेकर तैयारीया जोर शोर से प्रारम्भ। शोभायात्रा के निमित स्थानीय रेलवे ग्राऊंड मे महावीर बस्ती के स्वयंसेवको द्वारा पोस्टर का किया गया विमोचन। महावीर बस्ती में स्वयंसेवक जुटे जन संपर्क मे, पिले अक्षत वितरित कर आयोजन को अलौकिक बनाने को लेकर दिया जा रहा निमंत्रण। शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक रूप देने में महिलाओं की भागीदारी भी की गई सुनिश्चित।2
- टैम्पो व मोटरसइकिल की भिड़ंत, सिरोड़ी से टोकरा जाने वाले मार्ग पर टेम्पो व मोटरसाइकल टकराया, मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक घायल, युवक बोकिडेरली निवासी बताए जा रहे, घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया,1