logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुलताई में मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प काशीनाथ साहू इंडिया न्यूज 28 मुलताई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मुलतापी द्वारा 14 अगस्त को मां ताप्ती तट स्थित किराड़ समाज भवन में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भारत माता के चित्र का पूजन, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पित कर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। इस दौरान एकात्मक मंत्र, विजय महामंत्र एवं देशभक्ति जयघोष किए गए। कार्यक्रम में प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावड़े, संगठन मंत्री उमेश परसार, विभाग सहमंत्री श्याम राठौर, विहिप जिला अध्यक्ष उदय जोशी सहित पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने अखंड भारत की अवधारणा, सांस्कृतिक एकता, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, आत्मरक्षा एवं संगठन को मजबूत करने पर विचार रखे। कार्यकर्ताओं को भारत माता की एकता-अखंडता के लिए कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर जिला सहसंयोजक भूपेश साहू एवं जिला अध्यक्ष उदय जोशी ने पदाधिकारियों का भगवा वस्त्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के दायित्ववान पदाधिकारियों सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। अंत में भारत माता की आरती एवं देशभक्ति नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

18 hrs ago
user_Kashinath Sahu
Kashinath Sahu
Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

मुलताई में मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प काशीनाथ साहू इंडिया न्यूज 28 मुलताई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मुलतापी द्वारा 14 अगस्त को मां ताप्ती तट स्थित किराड़ समाज भवन में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भारत माता के चित्र का पूजन, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पित कर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। इस दौरान एकात्मक मंत्र, विजय महामंत्र एवं देशभक्ति जयघोष किए गए। कार्यक्रम में प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावड़े, संगठन मंत्री उमेश परसार, विभाग सहमंत्री श्याम राठौर, विहिप जिला अध्यक्ष उदय जोशी सहित पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने अखंड भारत की अवधारणा, सांस्कृतिक एकता, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, आत्मरक्षा एवं संगठन को मजबूत करने पर विचार रखे। कार्यकर्ताओं को भारत माता की एकता-अखंडता के लिए कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर जिला सहसंयोजक भूपेश साहू एवं जिला अध्यक्ष उदय जोशी ने पदाधिकारियों का भगवा वस्त्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के दायित्ववान पदाधिकारियों सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। अंत में भारत माता की आरती एवं देशभक्ति नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कमिश्नर भोपाल ने किया सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का आकस्मिक निरीक्षण (उत्कृष्ट व्यवस्था को देखकर प्राचार्य की सराहना की) भैंसदेही जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का कमिश्नर भोपाल श्री तरूण राठी ने शुक्रवार आकस्मिक निरीक्षण किया जहां उनके साथ संभागीय उपायुक्त भोपाल श्री नीलेश रघुवंशी ,सहायक कलेक्टर श्री पुष्पराज खोत, सहायक आयुक्त श्रीमती वत्सला शिवहरे ,उप संचालक श्री सुनील जैन मौजूद रहे । विद्यालय पहुंचे कमिश्नर का सर्वप्रथम स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओं ने परेड सलामी देकर पुष्प गुच्छ भेंट किया ।सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य संदीप राठौर ने उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कमिश्नर श्री तरूण राठी ने आईटी लैब,पुस्तकालय, भौतिक, रसायन प्रयोगशाला, वोकेशनल कोर्स अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर एवं विभिन्न कक्षाओं में अध्ययन करते हुए छात्रों से शैक्षणिक चर्चा की ।कमिश्नर श्री राठी ने छात्रों से इंटरेक्टिव पैनल पर ऑनलाइन क्लॉस 2-ए इंटरेक्शन पर अध्ययन कर रहे छात्र/छात्राओं से शैक्षणिक चर्चा की वही विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर छात्र/छात्राओं से खुलकर चर्चा की।विद्यालय की स्वच्छता पर प्रसन्नता व्यक्त की ।उन्होंने बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एवं नीट, जेईई क्लास की जानकारी ली जहां विद्यार्थियों ने वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य का कुशलनेतृत्व एवं शिक्षकों की कढ़ी मेहनत के बारे में बताया । प्राचार्य संदीप राठौर ने भविष्य में स्कील्ड लैब्स विद्यालय में चालू करने के बारे में भी बताया । जनजातीय आयुक्त श्री तरूण राठी ने सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही की शैक्षणिक, विद्यालयीन विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की । वही उन्होंने झल्लार में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से शासन से मिल रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की ।
    2
    कमिश्नर भोपाल ने किया सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का आकस्मिक निरीक्षण 
(उत्कृष्ट व्यवस्था को देखकर प्राचार्य की सराहना की)
भैंसदेही
जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का कमिश्नर भोपाल श्री तरूण राठी ने शुक्रवार आकस्मिक निरीक्षण किया जहां उनके साथ संभागीय उपायुक्त भोपाल श्री नीलेश रघुवंशी ,सहायक कलेक्टर श्री पुष्पराज खोत, सहायक आयुक्त श्रीमती वत्सला शिवहरे ,उप संचालक श्री सुनील जैन मौजूद रहे ।
विद्यालय पहुंचे कमिश्नर का सर्वप्रथम स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओं ने परेड सलामी देकर पुष्प गुच्छ भेंट किया ।सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य संदीप राठौर ने उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कमिश्नर श्री तरूण राठी ने आईटी लैब,पुस्तकालय, भौतिक, रसायन प्रयोगशाला, वोकेशनल कोर्स अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर एवं विभिन्न कक्षाओं में अध्ययन करते हुए छात्रों से शैक्षणिक चर्चा की ।कमिश्नर  श्री राठी ने छात्रों से इंटरेक्टिव पैनल पर ऑनलाइन क्लॉस 2-ए इंटरेक्शन पर अध्ययन कर रहे छात्र/छात्राओं से शैक्षणिक चर्चा की वही विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर छात्र/छात्राओं से खुलकर चर्चा की।विद्यालय की स्वच्छता पर प्रसन्नता व्यक्त की ।उन्होंने बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एवं नीट, जेईई  क्लास की जानकारी ली जहां विद्यार्थियों ने वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य का कुशलनेतृत्व एवं शिक्षकों की कढ़ी मेहनत के बारे में बताया । प्राचार्य संदीप राठौर ने भविष्य में स्कील्ड लैब्स विद्यालय में चालू करने के बारे में भी बताया । जनजातीय आयुक्त श्री तरूण राठी ने सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही की शैक्षणिक, विद्यालयीन विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की । वही उन्होंने झल्लार में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से शासन से मिल रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की ।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन* भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंग के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष सतीश गोंडाने,जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा,सचिव अरविंद भट्ट एवं कोषाध्यक्ष शंकरलाल ब्रम्हे के द्वारा प्रदेश के मुखिया माननीय डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया प्रमुख मांगो में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षकों के लिए TET शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों मुक्त रखने हेतु पुनर्विचार करने, शिक्षकों की वरिष्ठता की गणना नियुक्ति दिनांक से की जावे, ईअटेंडेंस की अनिवार्यता के आदेश में संशोधन, लिपिकों के वेतनमान को मंत्रालय में कार्यरत लिपिक के वेतनमान के अनुसार किया जावे। शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायक अध्यापक/शिक्षक एवं अध्यापक/उच्च श्रेणी शिक्षक की पदोन्नति शीघ्र की जावे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमोन्नति संबंधी आदेश शीघ्र किये जावे। क्रमोन्नति प्राप्त लोकसेवकों को एरियर्स राशि का भुगतान शीघ्र किया जावे सहित अन्य विभागों की प्रमुख मांगे शामिल है। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.महेंद्र मौर्य, तहसील अध्यक्ष शेखर पाण्डेय, जितेश राय,अरुण दत्त मिश्रा,रामाजी पाठे,संतोष डोंगरे, देवराव पवार, सुशील दोईजड़,शिवमन गौतम,आकाश पवार, विनोद हेड़ाऊ आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। *राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन* भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंग के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष सतीश गोंडाने,जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा,सचिव अरविंद भट्ट एवं कोषाध्यक्ष शंकरलाल ब्रम्हे के द्वारा प्रदेश के मुखिया माननीय डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया प्रमुख मांगो में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षकों के लिए TET शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों मुक्त रखने हेतु पुनर्विचार करने, शिक्षकों की वरिष्ठता की गणना नियुक्ति दिनांक से की जावे, ईअटेंडेंस की अनिवार्यता के आदेश में संशोधन, लिपिकों के वेतनमान को मंत्रालय में कार्यरत लिपिक के वेतनमान के अनुसार किया जावे। शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायक अध्यापक/शिक्षक एवं अध्यापक/उच्च श्रेणी शिक्षक की पदोन्नति शीघ्र की जावे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमोन्नति संबंधी आदेश शीघ्र किये जावे। क्रमोन्नति प्राप्त लोकसेवकों को एरियर्स राशि का भुगतान शीघ्र किया जावे सहित अन्य विभागों की प्रमुख मांगे शामिल है। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.महेंद्र मौर्य, तहसील अध्यक्ष शेखर पाण्डेय, जितेश राय,अरुण दत्त मिश्रा,रामाजी पाठे,संतोष डोंगरे, देवराव पवार, सुशील दोईजड़,शिवमन गौतम,आकाश पवार, विनोद हेड़ाऊ आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    4
    *राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन*
भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंग के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष सतीश गोंडाने,जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा,सचिव अरविंद भट्ट एवं कोषाध्यक्ष शंकरलाल ब्रम्हे के द्वारा प्रदेश के मुखिया माननीय डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया प्रमुख मांगो में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षकों के लिए TET शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों मुक्त रखने हेतु पुनर्विचार करने, शिक्षकों की वरिष्ठता की गणना नियुक्ति दिनांक से की जावे, ईअटेंडेंस की अनिवार्यता के आदेश में संशोधन, लिपिकों के वेतनमान को मंत्रालय में कार्यरत लिपिक के वेतनमान के अनुसार किया जावे। शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायक अध्यापक/शिक्षक  एवं अध्यापक/उच्च श्रेणी शिक्षक की पदोन्नति शीघ्र की जावे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमोन्नति संबंधी आदेश शीघ्र किये जावे। क्रमोन्नति प्राप्त लोकसेवकों को एरियर्स राशि का भुगतान शीघ्र किया जावे सहित अन्य विभागों की प्रमुख मांगे शामिल है। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.महेंद्र मौर्य, तहसील अध्यक्ष शेखर पाण्डेय, जितेश राय,अरुण दत्त मिश्रा,रामाजी पाठे,संतोष डोंगरे, देवराव पवार, सुशील दोईजड़,शिवमन गौतम,आकाश पवार, विनोद हेड़ाऊ आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
*राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन*
भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंग के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष सतीश गोंडाने,जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा,सचिव अरविंद भट्ट एवं कोषाध्यक्ष शंकरलाल ब्रम्हे के द्वारा प्रदेश के मुखिया माननीय डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया प्रमुख मांगो में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षकों के लिए TET शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों मुक्त रखने हेतु पुनर्विचार करने, शिक्षकों की वरिष्ठता की गणना नियुक्ति दिनांक से की जावे, ईअटेंडेंस की अनिवार्यता के आदेश में संशोधन, लिपिकों के वेतनमान को मंत्रालय में कार्यरत लिपिक के वेतनमान के अनुसार किया जावे। शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायक अध्यापक/शिक्षक  एवं अध्यापक/उच्च श्रेणी शिक्षक की पदोन्नति शीघ्र की जावे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमोन्नति संबंधी आदेश शीघ्र किये जावे। क्रमोन्नति प्राप्त लोकसेवकों को एरियर्स राशि का भुगतान शीघ्र किया जावे सहित अन्य विभागों की प्रमुख मांगे शामिल है। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.महेंद्र मौर्य, तहसील अध्यक्ष शेखर पाण्डेय, जितेश राय,अरुण दत्त मिश्रा,रामाजी पाठे,संतोष डोंगरे, देवराव पवार, सुशील दोईजड़,शिवमन गौतम,आकाश पवार, विनोद हेड़ाऊ आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • Supreme Court ने कहा पति को मेंटनेंस एलिमनी नही देना है तो ये तैयारी के साथ आना चाहिए No Maintenance Supreme Court ने कहा पति को मेंटनेंस एलिमनी नही देना है तो ये तैयारी के साथ आना चाहिए No Maintenance
    1
    Supreme Court ने कहा पति को मेंटनेंस एलिमनी नही देना है तो ये तैयारी के साथ आना चाहिए No Maintenance
Supreme Court ने कहा पति को मेंटनेंस एलिमनी नही देना है तो ये तैयारी के साथ आना चाहिए No Maintenance
    user_Girgit TV India
    Girgit TV India
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रंभा ग्राम सभा में ग्रामीणों ने उठाए ग्राम पंचायत पर भ्रष्टाचार, मजदूरी भुगतान और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल का जवाब माँगा, ग्रामीण रहे असंतुष्ट रंभा ग्राम सभा में ग्रामीणों ने उठाए भ्रष्टाचार, मजदूरी भुगतान और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल समग्र आईडी व जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर राशि लेने के आरोप, मजदूरी भुगतान में देरी से नाराज ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव से मांगा जवाब — नल-जल, पेंशन, शौचालय और पंचायत की आय को लेकर भी उठे गंभीर सवाल भीमपुर। विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत रंभा में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर नाराजगी जताई। ग्राम सभा में एक के बाद एक कई शिकायतें सामने आईं। ग्रामीणों ने समग्र आईडी, जन्म प्रमाण पत्र सहित विभिन्न पंचायत संबंधी कार्यों के लिए राशि लिए जाने, मनरेगा मजदूरी का समय पर भुगतान नहीं होने, निर्माण कार्यों में अनियमितता, नल-जल व्यवस्था, पेंशन सत्यापन, सार्वजनिक शौचालय तथा पंचायत की आय से जुड़े मामलों पर सरपंच एवं सचिव से सवाल किए। ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत में काम करने के बावजूद मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही है। मजदूरी भुगतान के लिए ग्रामीणों को बार-बार पंचायत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से परेशान मजदूरों में नाराजगी बनी हुई है। *खेत तालाब में 40-45 दिन काम, मजदूरी का इंतजार* ग्राम पंचायत रंभा के ग्रामीण रामलाल कसदे ने ग्राम सभा में अपनी मजदूरी का मुद्दा उठाते हुए बताया कि उन्होंने मुन्ना के खेत के पास बनाए गए खेत तालाब में लगभग 40 से 45 दिनों तक कार्य किया, लेकिन कार्य के बाद भी उनकी मजदूरी का पूरा भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने ग्राम सभा में सवाल किया कि आखिर उनकी बाकी मजदूरी का भुगतान कब किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरी भुगतान को लेकर पहले भी पंचायत का घेराव किया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से मजदूर परेशान हैं। इसी तरह अनिल नामक मजदूर ने भी ग्राम सभा में बताया कि उसने पंचायत में 14 दिन काम किया, लेकिन उसे भी मजदूरी का भुगतान नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत में मजदूरी करने के बाद यदि समय पर भुगतान नहीं होगा तो मजदूरों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो जाता है। इसी कारण क्षेत्र के कई ग्रामीण रोजगार की तलाश में दूसरे स्थानों पर पलायन करने को मजबूर होते हैं। *समग्र आईडी और जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर राशि लेने के आरोप* ग्राम सभा में ग्रामीणों ने समग्र आईडी बनाने और जन्म प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए कथित तौर पर ₹800 से ₹1,000 तक राशि लिए जाने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि शासन स्तर पर आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं के लिए यदि उनसे इतनी राशि ली जा रही है तो इसकी जवाबदेही किसकी है। ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव के सामने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पंचायत स्तर पर ही लोगों से राशि ली जाएगी तो ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर आखिर किसके पास जाएं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग भी उठाई। फर्जी हाजिरी और निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत में चल रहे कार्यों और मजदूरी भुगतान को लेकर भी सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पंचायत क्षेत्र में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यदि पंचायत में अनियमित तरीके से कार्य होते हैं और मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिलती है तो इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। *पेंशनधारी हितग्राही भी रहे परेशान* ग्राम सभा में बुजुर्ग महिला एवं पुरुष पेंशनधारी हितग्राहियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि सत्यापन नहीं होने के कारण कई पेंशनधारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ बुजुर्ग महिलाएं पेंशन में अपना नाम जुड़वाने के लिए पंचायत के चक्कर काट रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि पात्र हितग्राहियों का सत्यापन एवं पेंशन संबंधी प्रक्रिया समय सीमा में पूरी की जाए, ताकि बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से पंचायत कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। *नल-जल योजना की टंकी की सफाई को लेकर सवाल* ग्राम सभा में नल-जल योजना की टंकी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में पानी की टंकी लंबे समय से साफ नहीं की गई है और टंकी की स्थिति भी खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि टंकी की नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को अशुद्ध पानी मिल सकता है। ग्रामीणों ने पंचायत से मांग की कि पानी की टंकी की तत्काल सफाई कराकर उसकी मरम्मत एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। मोहल्लों में लगी पानी की टंकियां गायब होने का आरोप ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि पूर्व में अलग-अलग मोहल्लों में पेयजल सुविधा के लिए छोटी टंकियां लगाई गई थीं, लेकिन वर्तमान में कई स्थानों पर वे दिखाई नहीं दे रही हैं। ग्रामीणों ने सवाल किया कि आखिर ये टंकियां कहां गईं और उनका उपयोग क्यों बंद हो गया। इस मुद्दे को लेकर ग्राम सभा में काफी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने पंचायत से इन टंकियों की जानकारी सार्वजनिक करने और उनकी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। *सार्वजनिक शौचालय पर भी ग्रामीणों में नाराजगी* ग्राम सभा में सार्वजनिक शौचालय का मुद्दा भी उठा। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय उचित स्थान पर नहीं बनाए जाने तथा उसके बंद रहने के कारण उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय में कई बार ताला लगा रहता है, जिसके कारण लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। महिलाओं ने भी शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े किए और पंचायत से व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। ग्राम सभा में विभागीय कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सवाल ग्रामीणों ने ग्राम सभा के एजेंडे के अनुसार संबंधित विभागों के कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ग्राम सभा में उपलब्ध नहीं रहे। ग्रामीणों का कहना था कि जब ग्राम सभा में संबंधित विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी तो संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति आवश्यक थी। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। उनका कहना था कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं अपेक्षा के अनुरूप उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। पंचायत की आय को लेकर भी ग्रामीणों ने मांगा हिसाब ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत की आय से जुड़े मुद्दे भी उठाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए सवाल किया कि पंचायत में जल कर, बाजार राशि और मेला राशि से प्राप्त होने वाली रकम पंचायत खाते में जमा हुई या नहीं। यदि राशि जमा नहीं हुई तो वह कहां गई, इसका स्पष्ट जवाब ग्रामीणों को दिया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने पंचायत की आय और व्यय का पूरा विवरण सार्वजनिक करने तथा पंचायत के वित्तीय मामलों की जांच की मांग रखी। पोर्टल की समस्या बताकर सचिव ने दिया जवाब ग्रामीणों द्वारा लगातार सवाल किए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव ने कई समस्याओं के संबंध में पोर्टल की समस्या का हवाला दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें अपनी समस्याओं का संतोषजनक और स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया। मजदूरी भुगतान सहित अन्य मामलों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बना रहा। *कलेक्टर तक मामला पहुंचाने की बात* ग्राम सभा समाप्त होने के बाद भी ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना था कि यदि ग्राम पंचायत स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मामले को जिला प्रशासन एवं कलेक्टर तक पहुंचाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा में उठाए गए प्रत्येक मुद्दे की जांच निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान का पहला माध्यम है। यदि पंचायत स्तर पर ही मजदूरी, पेयजल, पेंशन, शौचालय और प्रमाण पत्र जैसी सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़े, तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। ग्राम सभा में उठे सवालों के बाद अब ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    4
    रंभा ग्राम सभा में ग्रामीणों ने उठाए ग्राम पंचायत पर भ्रष्टाचार, मजदूरी भुगतान और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल का जवाब माँगा, ग्रामीण रहे असंतुष्ट 
रंभा ग्राम सभा में ग्रामीणों ने उठाए भ्रष्टाचार, मजदूरी भुगतान और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल
समग्र आईडी व जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर राशि लेने के आरोप, मजदूरी भुगतान में देरी से नाराज ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव से मांगा जवाब — नल-जल, पेंशन, शौचालय और पंचायत की आय को लेकर भी उठे गंभीर सवाल
भीमपुर। 
विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत रंभा में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर नाराजगी जताई। ग्राम सभा में एक के बाद एक कई शिकायतें सामने आईं। ग्रामीणों ने समग्र आईडी, जन्म प्रमाण पत्र सहित विभिन्न पंचायत संबंधी कार्यों के लिए राशि लिए जाने, मनरेगा मजदूरी का समय पर भुगतान नहीं होने, निर्माण कार्यों में अनियमितता, नल-जल व्यवस्था, पेंशन सत्यापन, सार्वजनिक शौचालय तथा पंचायत की आय से जुड़े मामलों पर सरपंच एवं सचिव से सवाल किए।
ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत में काम करने के बावजूद मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही है। मजदूरी भुगतान के लिए ग्रामीणों को बार-बार पंचायत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से परेशान मजदूरों में नाराजगी बनी हुई है।
*खेत तालाब में 40-45 दिन काम, मजदूरी का इंतजार*
ग्राम पंचायत रंभा के ग्रामीण रामलाल कसदे ने ग्राम सभा में अपनी मजदूरी का मुद्दा उठाते हुए बताया कि उन्होंने मुन्ना के खेत के पास बनाए गए खेत तालाब में लगभग 40 से 45 दिनों तक कार्य किया, लेकिन कार्य के बाद भी उनकी मजदूरी का पूरा भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने ग्राम सभा में सवाल किया कि आखिर उनकी बाकी मजदूरी का भुगतान कब किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरी भुगतान को लेकर पहले भी पंचायत का घेराव किया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से मजदूर परेशान हैं। इसी तरह अनिल नामक मजदूर ने भी ग्राम सभा में बताया कि उसने पंचायत में 14 दिन काम किया, लेकिन उसे भी मजदूरी का भुगतान नहीं मिला।
ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत में मजदूरी करने के बाद यदि समय पर भुगतान नहीं होगा तो मजदूरों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो जाता है। इसी कारण क्षेत्र के कई ग्रामीण रोजगार की तलाश में दूसरे स्थानों पर पलायन करने को मजबूर होते हैं।
*समग्र आईडी और जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर राशि लेने के आरोप*
ग्राम सभा में ग्रामीणों ने समग्र आईडी बनाने और जन्म प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए कथित तौर पर ₹800 से ₹1,000 तक राशि लिए जाने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि शासन स्तर पर आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं के लिए यदि उनसे इतनी राशि ली जा रही है तो इसकी जवाबदेही किसकी है।
ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव के सामने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पंचायत स्तर पर ही लोगों से राशि ली जाएगी तो ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर आखिर किसके पास जाएं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग भी उठाई।
फर्जी हाजिरी और निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप
ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत में चल रहे कार्यों और मजदूरी भुगतान को लेकर भी सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पंचायत क्षेत्र में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए जांच की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि यदि पंचायत में अनियमित तरीके से कार्य होते हैं और मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिलती है तो इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
*पेंशनधारी हितग्राही भी रहे परेशान*
ग्राम सभा में बुजुर्ग महिला एवं पुरुष पेंशनधारी हितग्राहियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि सत्यापन नहीं होने के कारण कई पेंशनधारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ बुजुर्ग महिलाएं पेंशन में अपना नाम जुड़वाने के लिए पंचायत के चक्कर काट रही हैं।
ग्रामीणों ने मांग की कि पात्र हितग्राहियों का सत्यापन एवं पेंशन संबंधी प्रक्रिया समय सीमा में पूरी की जाए, ताकि बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से पंचायत कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
*नल-जल योजना की टंकी की सफाई को लेकर सवाल*
ग्राम सभा में नल-जल योजना की टंकी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में पानी की टंकी लंबे समय से साफ नहीं की गई है और टंकी की स्थिति भी खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि टंकी की नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को अशुद्ध पानी मिल सकता है।
ग्रामीणों ने पंचायत से मांग की कि पानी की टंकी की तत्काल सफाई कराकर उसकी मरम्मत एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
मोहल्लों में लगी पानी की टंकियां गायब होने का आरोप
ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि पूर्व में अलग-अलग मोहल्लों में पेयजल सुविधा के लिए छोटी टंकियां लगाई गई थीं, लेकिन वर्तमान में कई स्थानों पर वे दिखाई नहीं दे रही हैं। ग्रामीणों ने सवाल किया कि आखिर ये टंकियां कहां गईं और उनका उपयोग क्यों बंद हो गया।
इस मुद्दे को लेकर ग्राम सभा में काफी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने पंचायत से इन टंकियों की जानकारी सार्वजनिक करने और उनकी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
*सार्वजनिक शौचालय पर भी ग्रामीणों में नाराजगी*
ग्राम सभा में सार्वजनिक शौचालय का मुद्दा भी उठा। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय उचित स्थान पर नहीं बनाए जाने तथा उसके बंद रहने के कारण उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय में कई बार ताला लगा रहता है, जिसके कारण लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।
महिलाओं ने भी शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े किए और पंचायत से व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।
ग्राम सभा में विभागीय कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सवाल
ग्रामीणों ने ग्राम सभा के एजेंडे के अनुसार संबंधित विभागों के कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ग्राम सभा में उपलब्ध नहीं रहे। ग्रामीणों का कहना था कि जब ग्राम सभा में संबंधित विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी तो संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति आवश्यक थी।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। उनका कहना था कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं अपेक्षा के अनुरूप उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
पंचायत की आय को लेकर भी ग्रामीणों ने मांगा हिसाब
ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत की आय से जुड़े मुद्दे भी उठाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए सवाल किया कि पंचायत में जल कर, बाजार राशि और मेला राशि से प्राप्त होने वाली रकम पंचायत खाते में जमा हुई या नहीं। यदि राशि जमा नहीं हुई तो वह कहां गई, इसका स्पष्ट जवाब ग्रामीणों को दिया जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने पंचायत की आय और व्यय का पूरा विवरण सार्वजनिक करने तथा पंचायत के वित्तीय मामलों की जांच की मांग रखी।
पोर्टल की समस्या बताकर सचिव ने दिया जवाब
ग्रामीणों द्वारा लगातार सवाल किए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव ने कई समस्याओं के संबंध में पोर्टल की समस्या का हवाला दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें अपनी समस्याओं का संतोषजनक और स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया। मजदूरी भुगतान सहित अन्य मामलों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बना रहा।
*कलेक्टर तक मामला पहुंचाने की बात*
ग्राम सभा समाप्त होने के बाद भी ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना था कि यदि ग्राम पंचायत स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मामले को जिला प्रशासन एवं कलेक्टर तक पहुंचाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा में उठाए गए प्रत्येक मुद्दे की जांच निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान का पहला माध्यम है। यदि पंचायत स्तर पर ही मजदूरी, पेयजल, पेंशन, शौचालय और प्रमाण पत्र जैसी सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़े, तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। ग्राम सभा में उठे सवालों के बाद अब ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_भीमपुर की आवाज़
    भीमपुर की आवाज़
    Bhimpur, Betul•
    21 hrs ago
  • युवा परिवर्तन संघ ने बिछुआ ब्लॉक के स्कूलों में बांटी किताबें और पेन अभिजीत मिंटू पटेल के नेतृत्व में बच्चों को दी गई शिक्षा सामग्री बिछुआ। युवा परिवर्तन संघ के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत मिंटू पटेल ने बिछुआ ब्लॉक के प्रत्येक स्कूलों में जाकर बच्चों को पेन और किताबें गिफ्ट कीं।इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और जरूरतमंद बच्चों की मदद करना था। संघ के सदस्यों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई। पेन और किताबें पाकर बच्चों ने खुशी-खुशी धन्यवाद कहा। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी सामाजिक मदद से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। अभिजीत मिंटू पटेल ने कहा कि "शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। युवा परिवर्तन संघ का प्रयास है कि बिछुआ ब्लॉक का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।" संघ के पदाधिकारियों ने यहां भी कहा कि युवा परिवर्तन संघ के आगे में भी ऐसे कार्य किए जाएंगे।
    1
    युवा परिवर्तन संघ ने बिछुआ ब्लॉक के स्कूलों में बांटी किताबें और पेन  
अभिजीत मिंटू पटेल के नेतृत्व में बच्चों को दी गई शिक्षा सामग्री
बिछुआ। युवा परिवर्तन संघ के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत मिंटू पटेल  ने बिछुआ ब्लॉक के प्रत्येक स्कूलों में जाकर बच्चों को पेन और किताबें गिफ्ट कीं।इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और जरूरतमंद बच्चों की मदद करना था। संघ के सदस्यों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई। पेन और किताबें पाकर बच्चों ने खुशी-खुशी धन्यवाद कहा। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी सामाजिक मदद से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।
अभिजीत मिंटू पटेल  ने कहा कि "शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। युवा परिवर्तन संघ का प्रयास है कि बिछुआ ब्लॉक का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।"
संघ के पदाधिकारियों ने यहां भी कहा कि युवा परिवर्तन संघ के आगे में भी ऐसे कार्य किए जाएंगे।
    user_Baljeet Chouhan
    Baljeet Chouhan
    Credit reporting agency बिछुआ, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नाग पंचमी पर पुण्य का प्रसाद-भूखों को कराया गया भोजन- 🐍 सोहागपुर (नर्मदापुरम) आज नाग पंचमी के पावन अवसर पर नगर के ठेकेदार ग्रुप ने मानवता की मिसाल पेश की। ठेकेदार ग्रुप के साथियों ने राम रहीम रोटी बैंक आकर असहाय, जरूरतमंद, गरीब एवं बेसहारा बंधुओं को प्रेम और सम्मान के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया। ठेकेदार ग्रुप त्योहार हो या राष्ट्रीय पर्व, हर बार गरीबों की सुध लेता है और अपने हाथों से परोसकर भोजन कराने का संकल्प निभाता आ रहा है। "सेवा ही इनका धर्म है, और सहयोग ही इनकी पहचान"। आज के इस पुण्य कार्य में ठेकेदार ग्रुप के संयोजक श्री विनोद यादव जी, ठेकेदार मुन्ना मालवीय जी, गुड्डू ठेकेदार जी, छोटू ठेकेदार जी, जीवन ठेकेदार जी एवं माधो ठेकेदार जी ने स्वयं अपने हाथों से थालियाँ परोसीं। आप सभी के इस सराहनीय कार्य को राम रहीम रोटी बैंक परिवार कोटि-कोटि नमन करता है। प्रार्थना है कि ईश्वर आपकी इस सेवा भावना को और ऊँचाई दे। आपका व्यापार, परिवार और जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। "हृदय से आभार एवं अभिनंदन" 👏
    1
    नाग पंचमी पर पुण्य  का प्रसाद-भूखों को कराया गया भोजन-
🐍 सोहागपुर (नर्मदापुरम)
आज नाग पंचमी के पावन अवसर पर नगर के ठेकेदार ग्रुप ने मानवता की मिसाल पेश की।
ठेकेदार ग्रुप के साथियों ने राम रहीम रोटी बैंक आकर असहाय, जरूरतमंद, गरीब एवं बेसहारा बंधुओं को प्रेम और सम्मान के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया।
ठेकेदार ग्रुप त्योहार हो या राष्ट्रीय पर्व, हर बार गरीबों की सुध लेता है और अपने हाथों से परोसकर भोजन कराने का संकल्प निभाता आ रहा है। 
"सेवा ही इनका धर्म है, और सहयोग ही इनकी पहचान"।
आज के इस पुण्य कार्य में ठेकेदार ग्रुप के संयोजक श्री विनोद यादव जी, ठेकेदार मुन्ना मालवीय जी, गुड्डू ठेकेदार जी, छोटू ठेकेदार जी, जीवन ठेकेदार जी एवं माधो ठेकेदार जी ने स्वयं अपने हाथों से थालियाँ परोसीं।
आप सभी के इस सराहनीय कार्य को राम रहीम रोटी बैंक परिवार कोटि-कोटि नमन करता है।  
प्रार्थना है कि ईश्वर आपकी इस सेवा भावना को और ऊँचाई दे। आपका व्यापार, परिवार और जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। 
"हृदय से आभार एवं अभिनंदन" 👏
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छिंदवाड़ा के 110 सीटर आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर में नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में जनजातीय कार्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद प्रभारी अधीक्षिका एवं प्राथमिक शिक्षिका अनिता दाहिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया गया है कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नाबालिग छात्राओं को परिसर से बाहर जाने दिया गया। विभाग ने इसे छात्राओं की सुरक्षा और अभिरक्षा में गंभीर लापरवाही माना। मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई। 16 अगस्त को जारी निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में अनिता दाहिया का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, हरई कार्यालय रहेगा। छिंदवाड़ा के 110 सीटर आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर में नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में जनजातीय कार्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद प्रभारी अधीक्षिका एवं प्राथमिक शिक्षिका अनिता दाहिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया गया है कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नाबालिग छात्राओं को परिसर से बाहर जाने दिया गया। विभाग ने इसे छात्राओं की सुरक्षा और अभिरक्षा में गंभीर लापरवाही माना। मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई। 16 अगस्त को जारी निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में अनिता दाहिया का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, हरई कार्यालय रहेगा।
    4
    छिंदवाड़ा के 110 सीटर आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर में नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में जनजातीय कार्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद प्रभारी अधीक्षिका एवं प्राथमिक शिक्षिका अनिता दाहिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बताया गया है कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नाबालिग छात्राओं को परिसर से बाहर जाने दिया गया। विभाग ने इसे छात्राओं की सुरक्षा और अभिरक्षा में गंभीर लापरवाही माना। मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई।
16 अगस्त को जारी निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में अनिता दाहिया का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, हरई कार्यालय रहेगा।
छिंदवाड़ा के 110 सीटर आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर में नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में जनजातीय कार्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद प्रभारी अधीक्षिका एवं प्राथमिक शिक्षिका अनिता दाहिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बताया गया है कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नाबालिग छात्राओं को परिसर से बाहर जाने दिया गया। विभाग ने इसे छात्राओं की सुरक्षा और अभिरक्षा में गंभीर लापरवाही माना। मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई।
16 अगस्त को जारी निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में अनिता दाहिया का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, हरई कार्यालय रहेगा।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत सोहागपुर। ग्राम सांगाखेड़ा खुर्द स्थित नर्मदा घाट से ग्राम ढोब के सिद्ध बाबा मंदिर तक अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपने कंधों पर मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा का ग्राम सेमरी हरचंद में दोपहर करीब 3 बजे नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार कर उत्साह बढ़ाया गया। अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जहांगीर अल्वी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। यात्रा की विशेष बात यह है कि इसमें सभी धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हैं।
    1
    सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत
सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत
सोहागपुर। ग्राम सांगाखेड़ा खुर्द स्थित नर्मदा घाट से ग्राम ढोब के सिद्ध बाबा मंदिर तक अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपने कंधों पर मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा का ग्राम सेमरी हरचंद में दोपहर करीब 3 बजे नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार कर उत्साह बढ़ाया गया। अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जहांगीर अल्वी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। यात्रा की विशेष बात यह है कि इसमें सभी धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हैं।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप ​डिस्क्रिप्शन (Description): नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है। ​हैशटैग (Hashtags): #NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप ​डिस्क्रिप्शन (Description): नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है। ​हैशटैग (Hashtags): #NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad
    1
    गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप  
​डिस्क्रिप्शन (Description):
नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है।  
​हैशटैग (Hashtags):
#NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad
गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप  
​डिस्क्रिप्शन (Description):
नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है।  
​हैशटैग (Hashtags):
#NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.