कव्वालों के सूफियाना कलाम से खूब रोमांचित हुए श्रोता धूमधाम के साथ सम्पन्न मेहदौना में सालाना उर्स बड़े धूमधाम के साथ सम्पन्न मिल्कीपुर। मेहदौना गांव में हजरत जिंदानी शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। उर्स के दूसरे दिन रविवार रात 10 बजे से सुबह तक जवाबी कव्वाली का आयोजन किया गया, जिसमें देश के मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए। इस जवाबी कव्वाली में मशहूर कव्वाल गुलाम हबीब पेंटर और कव्वाला उजमा नाज ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। दोनों कव्वालों ने बारी-बारी से हाजिर जवाबी भरे कलाम पेश किया।कव्वालों के कलाम से श्रोता खूब रोमांचित हुए। इससे पहले उर्स के पहले दिन तकरीर और जलसे का आयोजन हुआ। इसमें प्रख्यात उलेमाओं ने अपने विचार साझा किए और लोगों को दीन-ईमान के रास्ते पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने मुल्क में अमन-चैन कायम रहने की दुआ भी मांगी। उर्स के संयोजक फिरोज खान ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीनों ने दरगाह पर पहुंचकर चादर चढ़ाई। इससे पहले गागर उठाने की रस्म अदा की गई, जिसमें जायरीनों ने गागर उठाकर गांव की अन्य मजारों तक जियारत की। बाद में हजरत जिंदानी शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर गागर चढ़ाई गई, चादरपोशी की गई, मन्नतें मांगी गईं और फातिहा पढ़ा गया। उर्स को सकुशल संपन्न कराने में इलाकाई पुलिस भी मुस्तैद दिखाई पड़ी।पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर की अगुवाई में चौकी प्रभारी बारुन बाजार शिवेंद्र पाल, उप निरीक्षक देवव्रत लाल यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शांति और सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

- रूदौली में शिवभक्ति का दिखा महासंगम विधायक रामचंद्र यादव ने किया रुद्राभिषेक। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में उमड़ी भारी भीड़। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा फगौली। अयोध्या। जनपद अयोध्या के रूदौली क्षेत्र के फगौली स्थित महादेव मंदिर पक्का तालाब परिसर में इस समय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम भव्य रूप से जारी है। रूदौली विधायक रामचंद्र यादव शिव जी का विधिवत रुद्राभिषेक किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” तथा “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चल रहे रुद्राभिषेक में विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजकोंक्ष के अनुसार “अतुल आस्था 1000 वर्ष” कार्यक्रम के अंतर्गत यह विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगातार श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।1
- सुलतानपुर के अखंडनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाई अनिल और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात बोलेरो ने उन्हें टक्कर मारी थी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी वाहन की तलाश कर रही है।1
- आज सुबह टाइम्स ने पर्यावरण को बचाने और देश को स्वच्छ बनाने के लिए सभी से गुहार लगाई है। रिपोर्ट में पेड़ लगाने, योग करने और शुद्ध हवा के साथ स्वस्थ जीवन जीने के महत्व पर जोर दिया गया। कहा गया कि भारत सरकार और राज्य सरकारों को भी मिलकर इस दिशा में काम करना चाहिए।1
- अयोध्या में एक मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा जय मां फाउण्डेशन ट्रस्ट ने उठाया है। ट्रस्ट ने इस पवित्र कार्य के लिए आम जनता से सहयोग और चंदा देने की अपील की है।1
- अयोध्या जिले के खजुराहट गांव में ₹1.41 करोड़ की लागत से बनने वाले पहले उत्सव भवन की आधारशिला रखी गई है। बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने पूजा-पाठ के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया। यह भवन स्थानीय समुदायों के लिए विभिन्न आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अयोध्या से गोंडा तक सियासत, संघर्ष और संकल्प की कहानी 🚨 यौन शोषण के आरोपों को लेकर जिस शख्स के खिलाफ मोर्चा खोलकर देशभर में सुर्खियां बटोरीं, अब उसी के संस्थान में उतरने जा रही हैं भारत की स्टार महिला पहलवान — मामला बना हुआ है हाई-वोल्टेज और पूरी तरह से सियासी तड़के से भरपूर! 📍 अयोध्या से खास रिपोर्ट रामनगरी अयोध्या पहुंचीं विनेश फोगाट ने सबसे पहले रामलला और हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाई। भक्ति और संघर्ष का ये अनोखा संगम देखने को मिला जब उन्होंने कहा— 👉 “प्रभु राम ने खुद बुलाया है, आशीर्वाद लेकर ही आगे बढ़ूंगी।” 🔥 अब असली अखाड़ा गोंडा में! गोंडा के नंदिनीनगर में आयोजित नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही विनेश के सामने सिर्फ प्रतिद्वंदी पहलवान ही नहीं, बल्कि मानसिक दबाव भी बड़ा चुनौती बनकर खड़ा है। 💥 सीधा टकराव उसी कैंप में! जिस के खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़ी, उसी के कॉलेज में हो रहा है ये टूर्नामेंट! 👉 विनेश का साफ कहना: “दबाव तो है, लेकिन खिलाड़ी को मैदान में उतरना ही पड़ता है।” ⚡ बैन पर भी बेबाक बयान प्रतिबंध के सवाल पर दो टूक— 👉 “देखा जाएगा, खेलती हूं या नहीं खेलती हूं!” यानी इशारा साफ है—विनेश पीछे हटने वालों में नहीं! 📝 नोटिस और सिस्टम पर सवाल कारण बताओ नोटिस पर उन्होंने कहा कि जवाब देने का मौका मिला है और वो जवाब देंगी। साथ ही सिस्टम पर भी सवाल उठाते हुए बोलीं— 👉 “सरकार और सिस्टम देखें कि मेरे साथ क्या हो रहा है।” 🏆 मेडल का जुनून बरकरार 👉 “हमने मेहनत की है, हमें मौका मिलना चाहिए ताकि देश के लिए मेडल जीत सकें।” 🔥 निष्कर्ष: रामलला की नगरी से आशीर्वाद लेकर निकलीं विनेश फोगाट अब उस अखाड़े में उतरने जा रही हैं, जहां खेल से ज्यादा सियासत और संघर्ष की गर्मी महसूस हो रही है। अब देखना ये है कि ये मुकाबला सिर्फ मैट पर होगा या फिर सिस्टम से भी दो-दो हाथ होंगे!1
- अयोध्या में महिला आरक्षण अधिनियम के कथित विरोध पर सैकड़ों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के आवास का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने सांसद पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए और कहा कि यह महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा हुआ है। पड़रे ग्राम पंचायत में फर्जी हाजिरी, एक ही तस्वीर के बार-बार इस्तेमाल और गुणवत्ताहीन कार्य से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। पत्रकारों की जांच के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, पर अब चुप्पी साध ली है, जिससे जिला प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।4