Shuru
Apke Nagar Ki App…
भैंसदेही जनपद पंचायत के सभा कक्ष में संपन्न हुई वन अधिकार बैठक भैंसदेही जनपद पंचायत भेज दे के सभा कक्ष में वन अधिकार को लेकर तीन ब्लाकों की समीक्षक बैठक हुई संपन्न इस बैठक में तीनों ब्लॉक भैंसदेही,भीमपुर एवं आठनेर के अधिकारी कर्मचारी एवं भैंसदेही SDM एवं तहसीलदार मौजूद रहे
MANISH RATHORE mp news
भैंसदेही जनपद पंचायत के सभा कक्ष में संपन्न हुई वन अधिकार बैठक भैंसदेही जनपद पंचायत भेज दे के सभा कक्ष में वन अधिकार को लेकर तीन ब्लाकों की समीक्षक बैठक हुई संपन्न इस बैठक में तीनों ब्लॉक भैंसदेही,भीमपुर एवं आठनेर के अधिकारी कर्मचारी एवं भैंसदेही SDM एवं तहसीलदार मौजूद रहे
More news from Betul and nearby areas
- जल जीवन मिशन की घटिया पाइपलाइन फूटने से सड़कें जलमग्न, ग्रामीण परेशान भैंसदेही/मनीष राठौर भैंसदेही तहसील की ग्राम पंचायत कोथलकुण्ड में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन जगह-जगह फूट रही है। इससे सड़कों पर पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। साथ ही, घरों तक नल से स्वच्छ पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।पंचायत क्षेत्र में लगभग 5 वर्ष पूर्व बिछाई गई इस पाइपलाइन में बार-बार फटने की समस्या बनी हुई है। ग्राम पंचायत ने अब तक कई बार मरम्मत कराई, लेकिन घटिया सामग्री के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। नतीजतन, पानी की बर्बादी हो रही है और सड़कों पर जलभराव से राहगीरों को खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई शिकायतें दर्ज कीं, लेकिन संबंधित विभाग से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का शीघ्र सुधार किया जाए, ताकि गांव में सुचारू पेयजल आपूर्ति हो सके और सड़कों पर जलभराव की समस्या से निजात मिले। इनका क्या कहना.... ग्राम पंचायत कोथलकुण्ड के सरपंच सुखराम लोखंडे ने कहा, "जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन आए दिन फट रही है। अब तक कई बार मरम्मत कराई, लेकिन 5 वर्षों से काम अधर में लटका हुआ है। घटिया पाइपलाइन डाली गई है, जिससे जनता परेशान है। ठेकेदार की गड़बड़ी साफ नजर आ रही है। हम मरम्मत से थक चुके हैं1
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम केलबीरा पहुंचे पुर्व कांग्रेस केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा इस दौरान केलबीरा निवासी धनराज गवांडे के निवास पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर होने वाले धार्मिक आयोजन में शामिल हुए शिव त्रिशूल की पुजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की ।1
- बैतूल। जिले में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए 24 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें 15 जिला पदाधिकारी और 9 तहसील पदाधिकारी शामिल हैं। इस दौरान तीन तहसील अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिनमें बैतूल तहसील से महेश बर्डे, घोड़ाडोंगरी तहसील से राजेश वागद्रे और मुलताई तहसील से दीपक बड़घरे को जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि मानव अधिकारों की रक्षा के संकल्प को और अधिक मजबूत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारी और पूर्व से कार्यरत पदाधिकारी एक मंच पर उपस्थित हुए। जिला स्तर पर महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे, जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रभारी संजय अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, जिला वरिष्ठ संयोजक ,जय कुमार शिंदे, जिला महासचिव ओंकार सिंह और जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र धोटे को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तहसील स्तर पर बैतूल तहसील अध्यक्ष महेश बर्डे, घोड़ाडोंगरी तहसील अध्यक्ष राजेश वागद्रे और मुलताई तहसील अध्यक्ष दीपक बड़घरे को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही अनिल लिल्लौरे, शैलेश कुमार पंड्या, पंकज मालवीय, राकेश डेहरिया और संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को तहसील स्तर पर दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी, महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे, जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, कृष्णा साहू, मुकेश सोनी, राकेश सोनी, यमल शर्मा, वीरेंद्र सोनारे, सुनील अग्रवाल, ओंकार सिंह, मनीष साहू, उमेश झरबडे, ओमकार माली, पवन चौरसिया, कैलाश पाटिल, अनिल पाठेकर, निखिलेश गजभिए, विजय मालवीय और देवेंद्र डोंगरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। - संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता कार्यक्रम में जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि आज विश्व के अनेक हिस्सों में उथल-पुथल की स्थिति है, असुरक्षा और अस्थिरता का वातावरण है, लेकिन भारत भूमि ऐसी है जहां सभी वर्ग और समुदाय स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। यह हमारे लोकतंत्र और सामाजिक मूल्यों की शक्ति है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि जहां कहीं भी भ्रष्टाचार, शोषण या अन्याय की स्थिति बनती है, वहां संगठन शासन के साथ मिलकर कार्य करेगा और पीड़ितों की आवाज बनेगा। उन्होंने सभी नव नियुक्त और पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। - संगठन नहीं परिवार है जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन एक परिवार है। हम सभी एक परिवार की तरह एक-दूसरे का साथ देते हैं और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन में वर्तमान में 150 से अधिक जिला पदाधिकारी, 200 से अधिक तहसील पदाधिकारी और लगभग 9700 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम का समापन मानव अधिकारों की रक्षा, गरीब और असहाय लोगों की सहायता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।4
- खेत में खूनी संघर्ष,जानवर चराने के विवाद में 7 लोगों युवक पर धारदार हथियारों से किया हमला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बोरदेही थाना क्षेत्र के रिखड़ी गांव में खेत में जानवर चराने की बात को लेकर सात लोगों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल रिखड़ी गांव निवासी यश यादव अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान रिश्तेदार और पड़ोसी खेत में जानवर चराने को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि महिला समेत सात लोगों ने कुल्हाड़ी,तलवार और लठ से यश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में यश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के माने तो पहले भी दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ था जिसकी शिकायत भी की थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बाइट - भगवंती यादव,घायल युवक की दादी बाइट - थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी1
- राजा भोज जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा मुलताई। परम प्रतापी चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज की जयंती के अवसर पर नगर में क्षत्रिय पवार समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मासोद रोड मेघनाथ मोहल्ला से हुआ, जो बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक,फव्वारा चौक होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जिससे नगर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा, वरिष्ठजन तथा सामाजिक बंधु शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने राजा भोज के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता व संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।1
- मोदी जी का केरल मिशन शुरू, फूड सिक्योरिटी तोड़ी गई राहुल गांधी बोले, ट्रैप डील के खिलाफ इंडि बंधन का प्रदर्शन, राहुल की सदस्यता रद्द हो चुनाव पर पाबंदी लगे निशीकांत की मांग, कांग्रेसी सांसदों का स्पीकर कक्ष में अभद्रता और वन नेशन वन इलेक्शन में जुड़े पूर्व न्यायाधीश.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर ....1
- Post by Shivnarayan Maskole1
- भैंसदेही जनपद पंचायत भेज दे के सभा कक्ष में वन अधिकार को लेकर तीन ब्लाकों की समीक्षक बैठक हुई संपन्न इस बैठक में तीनों ब्लॉक भैंसदेही,भीमपुर एवं आठनेर के अधिकारी कर्मचारी एवं भैंसदेही SDM एवं तहसीलदार मौजूद रहे1