बिलंदपुर में झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, कथित बाबा गिरफ्तार पूरनपुर। पुत्र प्राप्ति की चाह में झाड़-फूंक कराने गए दंपति के साथ धोखाधड़ी और महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी दो बेटियां हैं और पुत्र न होने के कारण वह 11 मार्च को अपनी पत्नी को लेकर घुघचिहाई थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी कथित बाबा भगवान दास के पास दवा लेने गया था। आरोप है कि कथित बाबा पहले दंपति को मंदिर ले गया, जहां पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद वह दोनों को अपने परिचित के घर बिलदपुर गांव ले गया। वहां उसने महिला के पति को घर के बाहर बैठा दिया और उसकी पत्नी को झांड फूक के बहाने कमरे में ले गया। पीड़ित के अनुसार बाबा ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और इसे तांत्रिक क्रिया बताकर किसी को बताने पर अनिष्ट होने की धमकी दी। 12 मार्च को पति ने दौवारा बाबा के पास चलने की बात कही पर महिला ने जाने से इंकार कर दिया। काफी पूछने पर महिला ने बाबा की हरकतों के बारे में पति को बताया यह सूनकर उसके होश उड़ गए और दंपति ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाबा को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Post by संदीप निडर1
- दिनांक 12.03.2026 को थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जतीपुरा में मारपीट की घटना एवं कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल महोदया की बाइट।1
- Post by के के मिश्रा अमरउजाला1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- बहेड़ी के थाना क्षेत्र सिंधोरा सिंधोरा एजेंसी इंडियन गैस सिलेंडर न मिलने पर मचा कोहराम सिंधोरा एजेंसी पर सिलेंडर ब्लैक में दे रहे हैं ₹1500 से ₹2000 तक का बेच रहे हैं1
- पीलीभीत में अकेला हंसपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत और परिजनों में मचा कोहराम1
- पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला खास निवासी आरती देवी पत्नी दिनेश अपने बहनोई मुकेश पुत्र सीताराम के साथ बाइक से बीसलपुर क्षेत्र के गांव न्यूरापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। बाइक पर आरती देवी के दो पुत्र कृष्ण और दुर्वश भी सवार थे, जबकि मुकेश की डेढ़ वर्षीय पुत्री आरोही भी साथ में थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक घुघचिहाई पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मुकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला आरती देवी, उनके दोनों पुत्र कृष्ण और दुर्वश तथा मुकेश की मासूम पुत्री आरोही गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- दिनांक 11.03.2026 को थाना घुंघचाई क्षेत्रान्तर्गत पुत्र प्राप्ति की दवा देने के बहाने बाबा भगवानदीन निवासी बलरामपुर थाना घुंघचाई द्वारा महिला को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना एवं कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर महोदय की बाइट1
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला विकास यादव की हत्या को लेकर गांव वालों में आक्रोश लगाई इंसाफ की गुहार1