घुघचिहाई पेट्रोल पंप के पास पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत, महिला समेत तीन बच्चे घायल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला खास निवासी आरती देवी पत्नी दिनेश अपने बहनोई मुकेश पुत्र सीताराम के साथ बाइक से बीसलपुर क्षेत्र के गांव न्यूरापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। बाइक पर आरती देवी के दो पुत्र कृष्ण और दुर्वश भी सवार थे, जबकि मुकेश की डेढ़ वर्षीय पुत्री आरोही भी साथ में थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक घुघचिहाई पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मुकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला आरती देवी, उनके दोनों पुत्र कृष्ण और दुर्वश तथा मुकेश की मासूम पुत्री आरोही गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

- Post by Arun Rana1
- पूरनपुर। पुत्र प्राप्ति की चाह में झाड़-फूंक कराने गए दंपति के साथ धोखाधड़ी और महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी दो बेटियां हैं और पुत्र न होने के कारण वह 11 मार्च को अपनी पत्नी को लेकर घुघचिहाई थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी कथित बाबा भगवान दास के पास दवा लेने गया था। आरोप है कि कथित बाबा पहले दंपति को मंदिर ले गया, जहां पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद वह दोनों को अपने परिचित के घर बिलदपुर गांव ले गया। वहां उसने महिला के पति को घर के बाहर बैठा दिया और उसकी पत्नी को झांड फूक के बहाने कमरे में ले गया। पीड़ित के अनुसार बाबा ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और इसे तांत्रिक क्रिया बताकर किसी को बताने पर अनिष्ट होने की धमकी दी। 12 मार्च को पति ने दौवारा बाबा के पास चलने की बात कही पर महिला ने जाने से इंकार कर दिया। काफी पूछने पर महिला ने बाबा की हरकतों के बारे में पति को बताया यह सूनकर उसके होश उड़ गए और दंपति ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाबा को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- पीलीभीत।जनपद में गैस सिलेंडर की पर्याप्त मात्रा में होने के वावजूद गैस एजेंसीज पर लंवी लंवी लाइने देखने को मिल रही हैं वहीं लोगों का कहना है कि गैस बुकिंग होने में भी दिक्कत हो रही है वही दूसरी तरफ गैस एजेंसी की गाड़ियां भी डिलीवरी पहुंचाने नहीं जा रही है जिससे एजेंसी पर भीड़ बढ़ रही है।1
- Post by संदीप निडर1
- ye mere ghar se chipka hua hai aur mujhe aur mere ghar ke bachho ko isse bahut khatra hai jaan Jane ka bhi dar hai main paile bhi kayi shikayet kar chuka hun but koi help nahi mili mujhe 😔😔1
- जिला पीलीभीत के थाना गांव घुंघचाई क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी बाबा भगवानदीन पुत्र की प्राप्ति की दवा देने के बहाने एक महिला को कमरे में ले जाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म घटना का मामला1
- Post by यूपी समाचार1
- पूरनपुर,ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। संगठन ने ओबीसी वर्ग की जातिगत जनगणना कराने, क्रीमीलेयर व्यवस्था में बदलाव पर रोक लगाने और आरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठाई।ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार संविधान के प्रावधानों के तहत ओबीसी की जातिगत जनगणना कराए और मंडल आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करे। साथ ही ओबीसी आरक्षण में क्रीमीलेयर की शर्तों को समाप्त करने, बैकलॉग पदों को भरने और सरकारी विभागों में निजीकरण रोकने की भी मांग की गई।इसके अलावा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार गारंटी बिल लाने, अग्निवीर योजना समाप्त करने तथा ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी शामिल है। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।1