Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत के बीसलपुर में गैस एजेंसी पर गैस के लिए लगी लंवी लाइन पीलीभीत।जनपद में गैस सिलेंडर की पर्याप्त मात्रा में होने के वावजूद गैस एजेंसीज पर लंवी लंवी लाइने देखने को मिल रही हैं वहीं लोगों का कहना है कि गैस बुकिंग होने में भी दिक्कत हो रही है वही दूसरी तरफ गैस एजेंसी की गाड़ियां भी डिलीवरी पहुंचाने नहीं जा रही है जिससे एजेंसी पर भीड़ बढ़ रही है।
अवधेश गुप्ता
पीलीभीत के बीसलपुर में गैस एजेंसी पर गैस के लिए लगी लंवी लाइन पीलीभीत।जनपद में गैस सिलेंडर की पर्याप्त मात्रा में होने के वावजूद गैस एजेंसीज पर लंवी लंवी लाइने देखने को मिल रही हैं वहीं लोगों का कहना है कि गैस बुकिंग होने में भी दिक्कत हो रही है वही दूसरी तरफ गैस एजेंसी की गाड़ियां भी डिलीवरी पहुंचाने नहीं जा रही है जिससे एजेंसी पर भीड़ बढ़ रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by संदीप निडर1
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला विकास यादव की हत्या को लेकर गांव वालों में आक्रोश लगाई इंसाफ की गुहार1
- पीलीभीत में अकेला हंसपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत और परिजनों में मचा कोहराम1
- Post by यूपी समाचार1
- मुख्य अतिथि मा0 विधायक बीसलपुर व जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद। किसान नेता देवस्वरूप पटेल भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। पीलीभीत। नवीन मण्डी समिति परिसर पीलीभीत में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा बीसलपुर क्षेत्र के सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि मा0 विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा एवं जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई द्वारा सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा एवं, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई ने विवाह समारोह की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मा0 विधायक बीसलपुर एवं जिलाधिकारी ने वर-वधूओं पर पुष्प वर्षा की। गुरूवार को विवाह समारोह में 885 में से 836 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 57 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोडे की शादी पर रू. 01 लाख व्यय करने की व्यवस्था की गई। जिनमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू. 60000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। रू0 25000/- मूल्य की आवश्यक सामग्री (कपडे, बिछिया, पायल चांदी, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्राली बैग, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, कूल केज, आयरन प्रेस, गद्दे, कम्बल आदि जोडों को दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन हेतु विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामाग्री, भोजन, पण्डाल, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू. 15000- मात्र निर्धारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, किसान नेता देवस्वरूप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे।4
- दियोरिया कलां । सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर बच्चों को खेलने के लिए लाखों रुपए खर्च करके बनवाए गए खेल मैदान में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई है और बाउंड्री वॉल टूटी होने से ग्रामीणों के द्वारा खेल मैदान में उपले पाथे जा रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम बसई पुरैना में लाखों रुपये खर्च करके बच्चों को खेलने के लिए मनरेगा पार्क और खेल मैदान का निर्माण बर्ष 2022-23 में कराया गया था, लेकिन यहां पर बच्चों की खेलने की जगह पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं और कुछ ग्रामीणों के द्वारा यहां पर लंबे समय से उपले पाथे जा रहे हैं जिससे बच्चों को खेलने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है, खेल मैदान की कराई गई तार फेंसिंग भी चारों तरफ से टूटी हुई पड़ी है जिससे ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा कर उपले पाथे जा रहे है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में पंचायत सचिव रुपेश कुमार ने बताया है कि उपले पाथने के मामले में लोगों को कईबार समझाया जा चुका है लेकिन फिर भी बह लोग नहीं मानते है।2
- पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला खास निवासी आरती देवी पत्नी दिनेश अपने बहनोई मुकेश पुत्र सीताराम के साथ बाइक से बीसलपुर क्षेत्र के गांव न्यूरापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। बाइक पर आरती देवी के दो पुत्र कृष्ण और दुर्वश भी सवार थे, जबकि मुकेश की डेढ़ वर्षीय पुत्री आरोही भी साथ में थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक घुघचिहाई पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मुकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला आरती देवी, उनके दोनों पुत्र कृष्ण और दुर्वश तथा मुकेश की मासूम पुत्री आरोही गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- पीलीभीत में मंडी समिति में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बीसलपुर के विधायक विवेक वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उन्होंने लोगों को अपने हाथों से भोजन परोसा इस कार्यक्रम में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष और किसान नेता देव स्वरूप पटेल शामिल हुए1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1