logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धमधा में नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति गिरफ्तार लोकेशन -धमधा (दुर्ग) रिपोर्टर - हेमंत उमरे स्लग - धमधा में नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति गिरफ्तार * दुर्ग पुलिस ने थाना धमधा क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के मामले में 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा किया है। एंकर -/थाना धमधा पुलिस ने नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के मामले में शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पूछताछ के आधार पर 24 घंटे के भीतर हत्या की घटना का खुलासा किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.09.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा से नवविवाहिता अन्नू खांडे पति त्रिलोक खांडे की अज्ञात अवस्था में मृत्यु होने की अस्पताल सूचना थाना धमधा को प्राप्त हुई। मृतिका नवविवाहिता होने से अनुविभागीय दंडाधिकारी धमधा को सूचना देकर नायब तहसीलदार धमधा की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई की गई। पंचनामा के दौरान मृतिका के सिर पर चोट के निशान पाए गए। पंचनामा के पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सक द्वारा प्रदत्त शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु को होमिसाइडल (हत्या जनित) लेख किया गया। इसके बाद जांच को हत्या के कोण से आगे बढ़ाया गया। पूछताछ में मृतिका के पति त्रिलोक खांडे द्वारा घरेलू बातों को लेकर पूर्व में विवाद होने तथा पत्नी के चरित्र पर संदेह किए जाने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा दिनांक 21.02.2026 को दोनों तलाक लेने के संबंध में धमधा न्यायालय गए थे। बाद में मृतिका को मायके छोड़ने के दौरान उसके पिता के साथ मारपीट की घटना को लेकर थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार दिनांक 19.09.2026 की रात्रि लगभग 11:00 से 11:30 बजे के मध्य पुनः विवाद होने पर आरोपी पति द्वारा खाट पर बैठी अन्नू खांडे के सिर पर हाथ-मुक्के से लगातार मारपीट कर तथा गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की बात पूछताछ में सामने आई। हत्या की घटना छिपाने के उद्देश्य से आरोपी मृतिका को पूर्व बीमारी बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई तथा न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। *मॉडस ऑपरेंडी:* घरेलू विवाद एवं पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी द्वारा मृतिका के सिर पर हाथ-मुक्के से मारपीट कर तथा गला दबाकर हत्या की गई। *घटना स्थल:* ग्राम अगर, थाना धमधा क्षेत्र, जिला दुर्ग स्थित आरोपी एवं मृतिका का निवास। *आरोपी:* त्रिलोक खांडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अगर, थाना धमधा, जिला दुर्ग। प्रकरण में विवेचना के दौरान प्राप्त एवं जप्त सामग्री का विवरण विवेचना के अनुसार दर्ज किया जाएगा। उक्त प्रकरण के त्वरित खुलासे में थाना धमधा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 hr ago
user_हेमंत उमरे ,7509375525
हेमंत उमरे ,7509375525
दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

धमधा में नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति गिरफ्तार लोकेशन -धमधा (दुर्ग) रिपोर्टर - हेमंत उमरे स्लग - धमधा में नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति गिरफ्तार * दुर्ग पुलिस ने थाना धमधा क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के मामले में 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा किया है। एंकर -/थाना धमधा पुलिस ने नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के मामले में शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पूछताछ के आधार पर 24 घंटे के भीतर हत्या की घटना का खुलासा किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.09.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा से नवविवाहिता अन्नू खांडे पति त्रिलोक खांडे की अज्ञात अवस्था में मृत्यु होने की अस्पताल सूचना थाना धमधा को प्राप्त हुई। मृतिका नवविवाहिता होने से अनुविभागीय दंडाधिकारी धमधा को सूचना देकर नायब तहसीलदार धमधा की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई की गई। पंचनामा के दौरान मृतिका के सिर पर चोट के निशान पाए गए। पंचनामा के पश्चात शव का

पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सक द्वारा प्रदत्त शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु को होमिसाइडल (हत्या जनित) लेख किया गया। इसके बाद जांच को हत्या के कोण से आगे बढ़ाया गया। पूछताछ में मृतिका के पति त्रिलोक खांडे द्वारा घरेलू बातों को लेकर पूर्व में विवाद होने तथा पत्नी के चरित्र पर संदेह किए जाने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा दिनांक 21.02.2026 को दोनों तलाक लेने के संबंध में धमधा न्यायालय गए थे। बाद में मृतिका को मायके छोड़ने के दौरान उसके पिता के साथ मारपीट की घटना को लेकर थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार दिनांक 19.09.2026 की रात्रि लगभग 11:00 से 11:30 बजे के मध्य पुनः विवाद होने पर आरोपी पति द्वारा खाट पर बैठी अन्नू खांडे के सिर पर हाथ-मुक्के से लगातार मारपीट कर तथा गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की बात पूछताछ

में सामने आई। हत्या की घटना छिपाने के उद्देश्य से आरोपी मृतिका को पूर्व बीमारी बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई तथा न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। *मॉडस ऑपरेंडी:* घरेलू विवाद एवं पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी द्वारा मृतिका के सिर पर हाथ-मुक्के से मारपीट कर तथा गला दबाकर हत्या की गई। *घटना स्थल:* ग्राम अगर, थाना धमधा क्षेत्र, जिला दुर्ग स्थित आरोपी एवं मृतिका का निवास। *आरोपी:* त्रिलोक खांडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अगर, थाना धमधा, जिला दुर्ग। प्रकरण में विवेचना के दौरान प्राप्त एवं जप्त सामग्री का विवरण विवेचना के अनुसार दर्ज किया जाएगा। उक्त प्रकरण के त्वरित खुलासे में थाना धमधा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • धारदार चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार गणेश पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा पुलिस की कार्रवाई तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अड्डेबाजी, चाकूबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बन्नू बाई तालाब, जोता रोड तिल्दा एवं प्राथमिक शाला के सामने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने तथा दहशत का माहौल पैदा करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू बरामद कर जब्त किए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। वहीं एक आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण 1. अपराध क्रमांक 406/2026 आरोपी मोतीचंद उर्फ मोचन चौहान (32 वर्ष), पिता संचित चौहान, निवासी वार्ड क्रमांक 21, मिशन कॉलोनी, तिल्दा। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 2. अपराध क्रमांक 407/2026 आरोपी रोहन जैन उर्फ नन्दू (23 वर्ष), पिता स्व. राहुल जैन, निवासी वार्ड क्रमांक 22, तिल्दा बस्ती। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 3. धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई आरोपी आकाश कडरा (22 वर्ष), पिता बलराम कडरा, निवासी वार्ड क्रमांक 02, सासाहोली, तिल्दा-नेवरा। आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। 02 धारदार चाकू बरामद पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू बरामद कर जब्त किए हैं। पुलिस की अपील तिल्दा-नेवरा पुलिस ने कहा कि गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने, राहगीरों को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से गणेश पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
    4
    धारदार चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
गणेश पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा पुलिस की कार्रवाई
तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अड्डेबाजी, चाकूबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बन्नू बाई तालाब, जोता रोड तिल्दा एवं प्राथमिक शाला के सामने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने तथा दहशत का माहौल पैदा करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू बरामद कर जब्त किए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। वहीं एक आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. अपराध क्रमांक 406/2026
आरोपी मोतीचंद उर्फ मोचन चौहान (32 वर्ष), पिता संचित चौहान, निवासी वार्ड क्रमांक 21, मिशन कॉलोनी, तिल्दा। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
2. अपराध क्रमांक 407/2026
आरोपी रोहन जैन उर्फ नन्दू (23 वर्ष), पिता स्व. राहुल जैन, निवासी वार्ड क्रमांक 22, तिल्दा बस्ती। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
3. धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई
आरोपी आकाश कडरा (22 वर्ष), पिता बलराम कडरा, निवासी वार्ड क्रमांक 02, सासाहोली, तिल्दा-नेवरा। आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
02 धारदार चाकू बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू बरामद कर जब्त किए हैं।
पुलिस की अपील
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने कहा कि गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने, राहगीरों को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने नागरिकों से गणेश पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • तिल्दा नेवरा में दो स्थानों पर होगी छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता और गौरव की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना आगामी 14 नवम्बर, शनिवार को तिल्दा नेवरा में दो स्थानों पर की जाएगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं छत्तीसगढ़िया समाज, तिल्दा नेवरा द्वारा किया जा रहा है। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड क्रमांक 17 स्थित महतारी अंगना चौक से की जाएगी। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 6 में भी छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माता कौशिल्या धाम पहुंचकर माता कौशिल्या एवं प्रभु श्रीराम को विधिवत निमंत्रण अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि दोनों स्थानों पर मूर्ति स्थापना को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप देने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य झांकी के साथ कर्मा, सुवा, पंथी, ददरिया, राउत नाचा, गेड़ी नृत्य, बस्तरिया नृत्य एवं नव बहिनिया नृत्य सहित विभिन्न लोकनृत्यों एवं सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने समस्त छत्तीसगढ़िया समाज, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों से इस गौरवपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति श्रद्धा एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की है। आयोजक: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं छत्तीसगढ़िया समाज, तिल्दा नेवरा
    3
    तिल्दा नेवरा में दो स्थानों पर होगी छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना
तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता और गौरव की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना आगामी 14 नवम्बर, शनिवार को तिल्दा नेवरा में दो स्थानों पर की जाएगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं छत्तीसगढ़िया समाज, तिल्दा नेवरा द्वारा किया जा रहा है।
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड क्रमांक 17 स्थित महतारी अंगना चौक से की जाएगी। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 6 में भी छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी।
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माता कौशिल्या धाम पहुंचकर माता कौशिल्या एवं प्रभु श्रीराम को विधिवत निमंत्रण अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजकों ने बताया कि दोनों स्थानों पर मूर्ति स्थापना को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप देने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य झांकी के साथ कर्मा, सुवा, पंथी, ददरिया, राउत नाचा, गेड़ी नृत्य, बस्तरिया नृत्य एवं नव बहिनिया नृत्य सहित विभिन्न लोकनृत्यों एवं सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति दी जाएगी।
इसके साथ ही रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
आयोजकों ने समस्त छत्तीसगढ़िया समाज, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों से इस गौरवपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति श्रद्धा एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की है।
आयोजक:
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं छत्तीसगढ़िया समाज, तिल्दा नेवरा
    user_Bhupendra tkahur CKS
    Bhupendra tkahur CKS
    Occupational safety and health टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • वार्ड क्र.-05 में नाली के पास निकला बड़ा अजगर-मोहल्लेवासियों ने साहस कर किया सुरक्षित रेस्क्यू वार्ड क्र.-05 में नाली के पास निकला बड़ा अजगर-मोहल्लेवासियों ने साहस कर किया सुरक्षित रेस्क्यू आरंग।नगर पालिका आरंग के वार्ड क्रमांक 05 के अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय के पीछे एक बड़ा अजगर सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8.30 बजे वार्ड के ही निवासी रामेश्वर साहू की नजर घर के पास स्थित नाली में पड़े एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। अंधेरे में इतने बड़े सांप को देखकर उन्होंने बिना घबराए तुरंत आसपास के मोहल्ले वालों को इसकी सूचना दी। मोहल्लेवासियों द्वारा दी गई सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने स्थिति की नजाकत को भांपते हुए वन विभाग को तत्काल अवगत कराया और टीम को शीघ्र मौके पर पहुँचने के निर्देश दिए।वन विभाग की टीम के पहुँचने से पहले ही स्थानीय मोहल्लेवासियों ने अदम्य साहस और समझदारी का परिचय दिया। उन्होंने किसी को नुकसान पहुँचाए बिना अजगर का खुद ही सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे सावधानीपूर्वक एक बोरी में भरकर सुरक्षित प्राकृतिक स्थल में छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद से मोहल्लेवासियों में जहां एक ओर डर का माहौल था, वहीं दूसरी ओर सभी ने मिलकर सूझबूझ और एकता से इस संकट को टाला। विनोद गुप्ता-आरंग
    1
    वार्ड क्र.-05 में नाली के पास निकला बड़ा अजगर-मोहल्लेवासियों ने साहस कर किया सुरक्षित रेस्क्यू
वार्ड क्र.-05 में नाली के पास निकला बड़ा अजगर-मोहल्लेवासियों ने साहस कर किया सुरक्षित रेस्क्यू
आरंग।नगर पालिका आरंग के वार्ड क्रमांक 05 के अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय के पीछे एक बड़ा अजगर सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8.30 बजे वार्ड के ही निवासी रामेश्वर साहू की नजर घर के पास स्थित नाली में पड़े एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। अंधेरे में इतने बड़े सांप को देखकर उन्होंने बिना घबराए तुरंत आसपास के मोहल्ले वालों को इसकी सूचना दी।
मोहल्लेवासियों द्वारा दी गई सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने स्थिति की नजाकत को भांपते हुए वन विभाग को तत्काल अवगत कराया और टीम को शीघ्र मौके पर पहुँचने के निर्देश दिए।वन विभाग की टीम के पहुँचने से पहले ही स्थानीय मोहल्लेवासियों ने अदम्य साहस और समझदारी का परिचय दिया। उन्होंने किसी को नुकसान पहुँचाए बिना अजगर का खुद ही सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे सावधानीपूर्वक एक बोरी में भरकर सुरक्षित प्राकृतिक स्थल में छोड़ दिया गया।
इस घटना के बाद से मोहल्लेवासियों में जहां एक ओर डर का माहौल था, वहीं दूसरी ओर सभी ने मिलकर  सूझबूझ और एकता से इस संकट को टाला।
विनोद गुप्ता-आरंग
    user_विनोद गुप्ता
    विनोद गुप्ता
    आरंग, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • इस नवरात्रि नेवारीगुड़ा दुल्लापुर कारीमाटी में होने जा रहा है कुछ खास वही नेवारीगुड़ा 117 देवी देवताओं की मूर्ति होंगी स्थापित इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक कलाकार अलका चंद्राकर,अनुराग शर्मा, देवेश शर्मा देंगे अपनी प्रस्तुति... इस नवरात्रि नेवारीगुड़ा दुल्लापुर कारीमाटी में होने जा रहा है कुछ खास वही नेवारीगुड़ा 117 देवी देवताओं की मूर्ति होंगी स्थापित इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक कलाकार अलका चंद्राकर,अनुराग शर्मा, देवेश शर्मा देंगे अपनी प्रस्तुति... #नेवारीगुड़ा_इतिहास दुल्लापुर_कारीमाटी
    1
    इस नवरात्रि नेवारीगुड़ा दुल्लापुर कारीमाटी में होने जा रहा है कुछ खास वही  नेवारीगुड़ा 117 देवी देवताओं की मूर्ति होंगी स्थापित इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक कलाकार अलका चंद्राकर,अनुराग शर्मा, देवेश शर्मा देंगे अपनी प्रस्तुति...
इस नवरात्रि नेवारीगुड़ा दुल्लापुर कारीमाटी में होने जा रहा है कुछ खास वही  नेवारीगुड़ा 117 देवी देवताओं की मूर्ति होंगी स्थापित इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक कलाकार अलका चंद्राकर,अनुराग शर्मा, देवेश शर्मा देंगे अपनी प्रस्तुति...
#नेवारीगुड़ा_इतिहास दुल्लापुर_कारीमाटी
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    8 hrs ago
  • मतांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा में आधी रात बवाल, ग्रामीणों ने घेरा घर, तनाव के बीच पहुंचा भारी पुलिस बल; SDM-SDOP की समझाइश के बाद थमा विवाद, रातभर गांव बना पुलिस छावनी कांकेर। जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम बड़े तेवड़ा में बीती रात एक बार फिर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब एक घर में जन्मदिन समारोह के दौरान कथित रूप से प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने इसे मतांतरण की आशंका से जोड़ते हुए संबंधित घर को चारों ओर से घेर लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। बताया गया कि पूर्व सरपंच राजमन सलाम के भाई रामलाल सलाम के घर परिवार के एक सदस्य का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ कि जन्मदिन समारोह की आड़ में घर के भीतर ईसाई समाज की प्रार्थना सभा चल रही है। यह बात गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग रामलाल सलाम के घर के आसपास एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका के बीच प्रशासन और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन-पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही अंतागढ़ एसडीएम राहुल रजक, एसडीओपी, आमाबेड़ा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी। काफी देर तक चले समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए रातभर गांव में पुलिस बल तैनात रहा। संबंधित परिवार के घर के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से स्थिति को संभालने में मदद मिली और कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से टल गई। रातभर पुलिस निगरानी, सुबह सामान्य हुआ माहौल तनाव को देखते हुए देर रात तक पुलिस जवान गांव में तैनात रहे। ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया गया। सुबह तक स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस बल को वापस रवाना कर दिया गया। प्रशासन की सतर्कता के चलते मामला हिंसक रूप लेने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। पहले भी विवाद की आग में झुलस चुका है बड़ा तेवड़ा बड़े तेवड़ा में इस तरह का तनाव पहली बार सामने नहीं आया है। कुछ माह पूर्व ईसाई समाज के शव को दफनाने को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उस दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था। घटना में पुलिस अधिकारियों सहित ग्रामीणों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही गांव को संवेदनशील माना जा रहा है। एक अफवाह और फिर जमा हो गई भीड़ बीती रात की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि संवेदनशील गांवों में धार्मिक मामलों से जुड़ी किसी भी सूचना के फैलते ही स्थिति कितनी तेजी से तनावपूर्ण हो सकती है। फिलहाल प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति शांत है। पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं ग्रामीणों के बीच उठे मतांतरण संबंधी संदेह को लेकर वास्तविक स्थिति क्या थी, यह प्रशासनिक जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
    2
    मतांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा में आधी रात बवाल, ग्रामीणों ने घेरा घर, 
तनाव के बीच पहुंचा भारी पुलिस बल; SDM-SDOP की समझाइश के बाद थमा विवाद, रातभर गांव बना पुलिस छावनी
कांकेर। जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम बड़े तेवड़ा में बीती रात एक बार फिर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब एक घर में जन्मदिन समारोह के दौरान कथित रूप से प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने इसे मतांतरण की आशंका से जोड़ते हुए संबंधित घर को चारों ओर से घेर लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।
बताया गया कि पूर्व सरपंच राजमन सलाम के भाई रामलाल सलाम के घर परिवार के एक सदस्य का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ कि जन्मदिन समारोह की आड़ में घर के भीतर ईसाई समाज की प्रार्थना सभा चल रही है। यह बात गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग रामलाल सलाम के घर के आसपास एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका के बीच प्रशासन और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही प्रशासन-पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही अंतागढ़ एसडीएम राहुल रजक, एसडीओपी, आमाबेड़ा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी। काफी देर तक चले समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए रातभर गांव में पुलिस बल तैनात रहा। संबंधित परिवार के घर के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से स्थिति को संभालने में मदद मिली और कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से टल गई।
रातभर पुलिस निगरानी, सुबह सामान्य हुआ माहौल
तनाव को देखते हुए देर रात तक पुलिस जवान गांव में तैनात रहे। ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया गया। सुबह तक स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस बल को वापस रवाना कर दिया गया। प्रशासन की सतर्कता के चलते मामला हिंसक रूप लेने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।
पहले भी विवाद की आग में झुलस चुका है बड़ा तेवड़ा
बड़े तेवड़ा में इस तरह का तनाव पहली बार सामने नहीं आया है। कुछ माह पूर्व ईसाई समाज के शव को दफनाने को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उस दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था। घटना में पुलिस अधिकारियों सहित ग्रामीणों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही गांव को संवेदनशील माना जा रहा है।
एक अफवाह और फिर जमा हो गई भीड़
बीती रात की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि संवेदनशील गांवों में धार्मिक मामलों से जुड़ी किसी भी सूचना के फैलते ही स्थिति कितनी तेजी से तनावपूर्ण हो सकती है। फिलहाल प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति शांत है। पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं ग्रामीणों के बीच उठे मतांतरण संबंधी संदेह को लेकर वास्तविक स्थिति क्या थी, यह प्रशासनिक जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • कान्हा में सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का समापन विभागीय हाथियों की पूजा-अर्चना कर खिलाए मौसमी फल, गन्ना और मक्का महावतों को किया गया सम्मानित कान्हा में सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का समापन विभागीय हाथियों की पूजा-अर्चना कर खिलाए मौसमी फल, गन्ना और मक्का महावतों को किया गया सम्मानित बालाघाट, 20 सितंबर 2026। कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार परिक्षेत्र में विभागीय हाथियों के स्वास्थ्य, देखभाल एवं समग्र कल्याण के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का रविवार को गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। कैंप का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर तक किया गया। इस दौरान विभागीय हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देते हुए उनके स्वास्थ्य परीक्षण, देखभाल एवं पुनर्यौवन पर विशेष ध्यान दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैहर विधायक संजय सिंह उईके एवं बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक बालाघाट गौरव चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंडला सहित कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, उपसंचालक प्रकाश कुमार वर्मा, वन मंडलाधिकारी बालाघाट (कोर), कोर एवं बफर क्षेत्र के सहायक संचालक तथा समस्त परिक्षेत्र अधिकारी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना कर हाथियों को खिलाए फल और गन्ना समापन कार्यक्रम की शुरुआत विभागीय हाथियों की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद हाथियों को मौसमी फल, गन्ना, मक्का एवं नारियल खिलाया गया। वन विभाग के अधिकारियों एवं अतिथियों ने हाथियों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं संरक्षण की कामना की। महावतों और सहायक महावतों का सम्मान कार्यक्रम में हाथियों की देखभाल, स्वास्थ्य एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महावतों एवं सहायक महावतों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें बैग, पानी की बोतल, ट्रैक सूट एवं खेल सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने हाथियों की देखभाल एवं वन विभाग के विभिन्न कार्यों में महावतों और सहायक महावतों के योगदान की सराहना की। वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं विभागीय हाथी कान्हा टाइगर रिजर्व में विभागीय हाथी वन्यजीव संरक्षण, वन सुरक्षा, गश्ती एवं निगरानी सहित विभिन्न प्रबंधन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता को बनाए रखना विभागीय प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष रिजुविनेशन कैंप आयोजित किया जाता है, जिसमें हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार, आवश्यक देखभाल और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उनके समग्र कल्याण पर ध्यान दिया जाता है। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय हाथियों की बेहतर देखभाल एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
    1
    कान्हा में सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का समापन

विभागीय हाथियों की पूजा-अर्चना कर खिलाए मौसमी फल, गन्ना और मक्का महावतों को किया गया सम्मानित
कान्हा में सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का समापन
विभागीय हाथियों की पूजा-अर्चना कर खिलाए मौसमी फल, गन्ना और मक्का महावतों को किया गया सम्मानित
बालाघाट, 20 सितंबर 2026। कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार परिक्षेत्र में विभागीय हाथियों के स्वास्थ्य, देखभाल एवं समग्र कल्याण के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का रविवार को गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। कैंप का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर तक किया गया। इस दौरान विभागीय हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देते हुए उनके स्वास्थ्य परीक्षण, देखभाल एवं पुनर्यौवन पर विशेष ध्यान दिया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैहर विधायक संजय सिंह उईके एवं बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक बालाघाट गौरव चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंडला सहित कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, उपसंचालक प्रकाश कुमार वर्मा, वन मंडलाधिकारी बालाघाट (कोर), कोर एवं बफर क्षेत्र के सहायक संचालक तथा समस्त परिक्षेत्र अधिकारी मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना कर हाथियों को खिलाए फल और गन्ना
समापन कार्यक्रम की शुरुआत विभागीय हाथियों की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद हाथियों को मौसमी फल, गन्ना, मक्का एवं नारियल खिलाया गया। वन विभाग के अधिकारियों एवं अतिथियों ने हाथियों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं संरक्षण की कामना की।
महावतों और सहायक महावतों का सम्मान
कार्यक्रम में हाथियों की देखभाल, स्वास्थ्य एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महावतों एवं सहायक महावतों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें बैग, पानी की बोतल, ट्रैक सूट एवं खेल सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने हाथियों की देखभाल एवं वन विभाग के विभिन्न कार्यों में महावतों और सहायक महावतों के योगदान की सराहना की।
वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं विभागीय हाथी
कान्हा टाइगर रिजर्व में विभागीय हाथी वन्यजीव संरक्षण, वन सुरक्षा, गश्ती एवं निगरानी सहित विभिन्न प्रबंधन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता को बनाए रखना विभागीय प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष रिजुविनेशन कैंप आयोजित किया जाता है, जिसमें हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार, आवश्यक देखभाल और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उनके समग्र कल्याण पर ध्यान दिया जाता है।
समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय हाथियों की बेहतर देखभाल एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
    user_लोकेश गोखले
    लोकेश गोखले
    Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ‘राहुल गांधी ममता बनर्जी के संपर्क में हैं’… TMC सांसद कल्याण बनर्जी का बड़ा दावा, नंदीग्राम में कांग्रेस को समर्थन का जिक्र स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ | SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH “मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ” हुगली (पश्चिम बंगाल): इंडिया गठबंधन को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद और ममता बनर्जी के करीबी नेता कल्याण बनर्जी ने रविवार (20 सितंबर 2026) को हुगली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर साफ कहा कि इंडिया गठबंधन काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ममता बनर्जी के संपर्क में हैं और नंदीग्राम सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी गई है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम में TMC उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है। यह घटनाक्रम गठबंधन के स्तर पर चल रहे संपर्क और बातचीत का प्रमाण है। पूरा घटनाक्रम (फुल डिटेल्स): नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव (मतदान 6 अक्टूबर 2026) से पहले ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस को “स्वाभाविक घटक” और “सिस्टर पार्टी” तक बताया। इससे पहले (लगभग 18 सितंबर को) चुनाव आयोग द्वारा TMC के नाम और सिंबल से जुड़े आदेश के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से फोन पर बात की थी। दोनों नेताओं के बीच “हम साथ हैं, बीजेपी को हटाना है” जैसी बातचीत हुई। राहुल गांधी ने जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कल्याण बनर्जी ने इसी घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि गठबंधन काम कर रहा है और राहुल गांधी ममता बनर्जी से संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ भी की और कहा कि राहुल गांधी TMC के साथ काम करना चाहते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब नंदीग्राम उपचुनाव में सियासी समीकरण बदल गए हैं और विपक्षी दलों के बीच एकजुटता की नई चर्चा शुरू हो गई है। नोट: यह समाचार उपलब्ध सार्वजनिक बयानों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आगे के विकास पर नजर रखें। #RahulGandhi #MamataBanerjee #KalyanBanerjee #INDIAAlliance #Nandigram #TMC #Congress #WestBengalPolitics #NandigramBypoll #OppositionUnity #PoliticsNews #BreakingNews #IndianPolitics #TrinamoolCongress #RahulMamata #SwatantraNews #FullFacts #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    ‘राहुल गांधी ममता बनर्जी के संपर्क में हैं’… TMC सांसद कल्याण बनर्जी का बड़ा दावा, नंदीग्राम में कांग्रेस को समर्थन का जिक्र
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ | SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH 
“मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ”
हुगली (पश्चिम बंगाल): इंडिया गठबंधन को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद और ममता बनर्जी के करीबी नेता कल्याण बनर्जी ने रविवार (20 सितंबर 2026) को हुगली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर साफ कहा कि इंडिया गठबंधन काम कर रहा है।
उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ममता बनर्जी के संपर्क में हैं और नंदीग्राम सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी गई है।
कल्याण बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम में TMC उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है। यह घटनाक्रम गठबंधन के स्तर पर चल रहे संपर्क और बातचीत का प्रमाण है।
पूरा घटनाक्रम (फुल डिटेल्स):
नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव (मतदान 6 अक्टूबर 2026) से पहले ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस को “स्वाभाविक घटक” और “सिस्टर पार्टी” तक बताया।
इससे पहले (लगभग 18 सितंबर को) चुनाव आयोग द्वारा TMC के नाम और सिंबल से जुड़े आदेश के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से फोन पर बात की थी। दोनों नेताओं के बीच “हम साथ हैं, बीजेपी को हटाना है” जैसी बातचीत हुई। राहुल गांधी ने जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
कल्याण बनर्जी ने इसी घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि गठबंधन काम कर रहा है और राहुल गांधी ममता बनर्जी से संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ भी की और कहा कि राहुल गांधी TMC के साथ काम करना चाहते हैं।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब नंदीग्राम उपचुनाव में सियासी समीकरण बदल गए हैं और विपक्षी दलों के बीच एकजुटता की नई चर्चा शुरू हो गई है।
नोट: यह समाचार उपलब्ध सार्वजनिक बयानों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आगे के विकास पर नजर रखें।
#RahulGandhi #MamataBanerjee #KalyanBanerjee #INDIAAlliance #Nandigram #TMC #Congress #WestBengalPolitics #NandigramBypoll #OppositionUnity #PoliticsNews #BreakingNews #IndianPolitics #TrinamoolCongress #RahulMamata #SwatantraNews #FullFacts
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • नेवारीगुड़ा, दुल्लापुर और करीमाटी—तीनों गांव मिलकर नवरात्रि का यह भव्य आयोजन करने जा रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर 9 दुर्गा के स्वरूप, 51 शक्तिपीठ, 4 धाम और भगवान विष्णु के 10 अवतारों के दर्शन कराने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि तीनों गांवों की सामूहिक आस्था, एकता और सहभागिता का भी प्रतीक बनने जा रहा है।
    1
    नेवारीगुड़ा, दुल्लापुर और करीमाटी—तीनों गांव मिलकर नवरात्रि का यह भव्य आयोजन करने जा रहे हैं।
आयोजकों के मुताबिक श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर 9 दुर्गा के स्वरूप, 51 शक्तिपीठ, 4 धाम और भगवान विष्णु के 10 अवतारों के दर्शन कराने की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि तीनों गांवों की सामूहिक आस्था, एकता और सहभागिता का भी प्रतीक बनने जा रहा है।
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    8 hrs ago
  • नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तिल्दा-नेवरा। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 404/2026 दर्ज कर धारा 74, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शोभू साहू (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी वार्ड क्रमांक 19, जोता फाटक के पास, तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
    2
    नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
तिल्दा-नेवरा। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 404/2026 दर्ज कर धारा 74, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शोभू साहू (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी वार्ड क्रमांक 19, जोता फाटक के पास, तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर का निवासी है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.