कान्हा में सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का समापन विभागीय हाथियों की पूजा-अर्चना कर खिलाए मौसमी फल, गन्ना और मक्का महावतों को किया गया सम्मानित कान्हा में सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का समापन विभागीय हाथियों की पूजा-अर्चना कर खिलाए मौसमी फल, गन्ना और मक्का महावतों को किया गया सम्मानित बालाघाट, 20 सितंबर 2026। कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार परिक्षेत्र में विभागीय हाथियों के स्वास्थ्य, देखभाल एवं समग्र कल्याण के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का रविवार को गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। कैंप का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर तक किया गया। इस दौरान विभागीय हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देते हुए उनके स्वास्थ्य परीक्षण, देखभाल एवं पुनर्यौवन पर विशेष ध्यान दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैहर विधायक संजय सिंह उईके एवं बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक बालाघाट गौरव चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंडला सहित कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, उपसंचालक प्रकाश कुमार वर्मा, वन मंडलाधिकारी बालाघाट (कोर), कोर एवं बफर क्षेत्र के सहायक संचालक तथा समस्त परिक्षेत्र अधिकारी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना कर हाथियों को खिलाए फल और गन्ना समापन कार्यक्रम की शुरुआत विभागीय हाथियों की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद हाथियों को मौसमी फल, गन्ना, मक्का एवं नारियल खिलाया गया। वन विभाग के अधिकारियों एवं अतिथियों ने हाथियों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं संरक्षण की कामना की। महावतों और सहायक महावतों का सम्मान कार्यक्रम में हाथियों की देखभाल, स्वास्थ्य एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महावतों एवं सहायक महावतों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें बैग, पानी की बोतल, ट्रैक सूट एवं खेल सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने हाथियों की देखभाल एवं वन विभाग के विभिन्न कार्यों में महावतों और सहायक महावतों के योगदान की सराहना की। वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं विभागीय हाथी कान्हा टाइगर रिजर्व में विभागीय हाथी वन्यजीव संरक्षण, वन सुरक्षा, गश्ती एवं निगरानी सहित विभिन्न प्रबंधन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता को बनाए रखना विभागीय प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष रिजुविनेशन कैंप आयोजित किया जाता है, जिसमें हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार, आवश्यक देखभाल और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उनके समग्र कल्याण पर ध्यान दिया जाता है। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय हाथियों की बेहतर देखभाल एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

- कान्हा में सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का समापन विभागीय हाथियों की पूजा-अर्चना कर खिलाए मौसमी फल, गन्ना और मक्का महावतों को किया गया सम्मानित कान्हा में सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का समापन विभागीय हाथियों की पूजा-अर्चना कर खिलाए मौसमी फल, गन्ना और मक्का महावतों को किया गया सम्मानित बालाघाट, 20 सितंबर 2026। कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार परिक्षेत्र में विभागीय हाथियों के स्वास्थ्य, देखभाल एवं समग्र कल्याण के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का रविवार को गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। कैंप का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर तक किया गया। इस दौरान विभागीय हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देते हुए उनके स्वास्थ्य परीक्षण, देखभाल एवं पुनर्यौवन पर विशेष ध्यान दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैहर विधायक संजय सिंह उईके एवं बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक बालाघाट गौरव चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंडला सहित कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, उपसंचालक प्रकाश कुमार वर्मा, वन मंडलाधिकारी बालाघाट (कोर), कोर एवं बफर क्षेत्र के सहायक संचालक तथा समस्त परिक्षेत्र अधिकारी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना कर हाथियों को खिलाए फल और गन्ना समापन कार्यक्रम की शुरुआत विभागीय हाथियों की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद हाथियों को मौसमी फल, गन्ना, मक्का एवं नारियल खिलाया गया। वन विभाग के अधिकारियों एवं अतिथियों ने हाथियों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं संरक्षण की कामना की। महावतों और सहायक महावतों का सम्मान कार्यक्रम में हाथियों की देखभाल, स्वास्थ्य एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महावतों एवं सहायक महावतों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें बैग, पानी की बोतल, ट्रैक सूट एवं खेल सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने हाथियों की देखभाल एवं वन विभाग के विभिन्न कार्यों में महावतों और सहायक महावतों के योगदान की सराहना की। वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं विभागीय हाथी कान्हा टाइगर रिजर्व में विभागीय हाथी वन्यजीव संरक्षण, वन सुरक्षा, गश्ती एवं निगरानी सहित विभिन्न प्रबंधन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता को बनाए रखना विभागीय प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष रिजुविनेशन कैंप आयोजित किया जाता है, जिसमें हाथियों को नियमित कार्यों से विश्राम देने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार, आवश्यक देखभाल और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उनके समग्र कल्याण पर ध्यान दिया जाता है। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय हाथियों की बेहतर देखभाल एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।1
- बालाघाट में सेवा सहकारी समिति कर्मचारियों ने 2026-27 धान उपार्जन करने से किया इनकार। बालाघाट जिले में धान खरीदी पर संकट। मांगे पूरी नहीं हुई तो, सहकारिता कर्मचारी नहीं करेंगे उपार्जन1
- भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे भोपाल से गिरफ्तार, चांवल घोटाले में हुए है गिरफ्तार वारासिवनी। बालाघाट जिले के बहुचर्चित चांवल घोटाला मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे की गिरफ्तारी की चर्चा पूरे जिले में सरगर्म है। चर्चाओं के अनुसार पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल के गोविन्दपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना टॉवर के आसपास एक मंत्री के बंगले के पास से गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में पुष्टि नहीं की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने भोपाल में श्री कावरे को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद वहां से लेकर बालाघाट आने के लिए रवाना हो गई हैं। संभवतः कल 21 सितंबर को कुमार कावरे को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी की अधिकृत पुष्टि कर सकती हैं। हम आपको बता दे कि चांवल घोटाले में हर्ष राईस इंडस्ट्रीज टेकाड़ी का नाम भी शामिल है। पुलिस ने इस इंडस्ट्रीज के पार्टनर के रूप में शामिल विनोद शर्मा, गोपाल ठाकुर और अविनाश कावरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। हर्ष राईस मिल में पार्टनर के रूप में कुमार कावरे का भी नाम भी शामिल है। लेकिन उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे। विदित हो 3 जून 26 की रात्रि में वारासिवनी की संचेती राईस मिल में छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एग्रो एथेनॉल प्लांट के लिए बालाघाट के एफ सी आई गोदाम से भेजे गये चांवल के एक ट्रक के पकड़े जाने के बाद चांवल की अफरा- तफरी का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई नामी-गिरामी लोगों को उसमें आरोपी बनाया गया हैं। इस घोटाले में मिलर्स के साथ ही ट्रांसपोर्टर, एवीजे एग्रो प्लांट के मालिक व मैनेजर सहित अन्य के खिलाफ कायमी कर अपराध दर्ज किया गया हैं। बालाघाट, गोंदिया, सिवनी जिले के मिलर्सों को आरोपित बनाया गया हैं। जिसमें अधिकांश की गिरफ्तारी हो गई है। लेकिन अब भी जिस वारासिवनी की संचेती राईस मिल से मामला उजागर हुआ था, उस संचेती राईस मिल के मालिक पिता पुत्र सौरभ संचेती और गौरव संचेती की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। पुलिस मामले में 28 से अधिक ट्रकों को जप्त कर चुकी हैं। मामले में अभी भी जांच की कार्यवाही जारी है। इस बीच पुलिस के द्वारा हर्ष राईस मिल के पार्टनर व मालिक कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार करने की खबर से जिले का राजनीतिक माहौल सरगर्म हो गया है। अब देखना यह है कि क्या वास्तव में पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है और वह सोमवार 21 सितम्बर को वारासिवनी न्यायालय से उनकी रिमांड लेती हैं या फिर यह चर्चा चर्चा ही बनी रहती है?1
- मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना से सिवनी के 196 विद्यार्थी लाभान्वित ➖ 104 बालिकाएं और 92 बालक हुए लाभान्वित, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण ➖ #सिवनी/ #मुख्यमंत्री_स्कूटी_योजना_MP वर्ष 2026 के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 19 सितम्बर को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसी अवसर पर सिवनी जिले में भी कृष्णम गार्डन, सिवनी में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के योजना से लाभान्वित 196 विद्यार्थियों, जिनमें 104 बालिकाएं एवं 92 बालक शामिल हैं, के साथ उनके पालक, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सिवनी के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की उपस्थिति रही। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री अविनाश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा जिले के पात्र विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी प्रदान की गई। योजना के माध्यम से विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी उच्च शिक्षा एवं आगे की शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।1
- Seoni News: प्राचीन काल भैरव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर1
- सिवनी के 196 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क स्कूटी 104 बालिकाएं और 92 बालक हुए लाभान्वित सिवनी। मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना 2026 के तहत सिवनी जिले के 196 मेधावी विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिला। इनमें 104 बालिकाएं और 92 बालक शामिल हैं। शनिवार को कृष्णम गार्डन में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में भोपाल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन और जिला शिक्षा अधिकारी अविनाश दीक्षित की मौजूदगी में विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी प्रदान की गई।1
- लोकेशन__जैतपुर कलां/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी....!! जैतपुर कलां में विशाल इनामी दंगल, आगरा के सौरभ रहे विजेता भारी बारिश के बावजूद उमड़े हजारों दर्शक, महिला पहलवान पूर्वा ने भी बटोरी वाहवाही जैतपुर कलां/सिवनी__ राधाष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम जैतपुर कलां में 146 वर्षों से चली आ रही दंगल की परंपरा के तहत विशाल इनामी दंगल आयोजित किया गया। दिल्ली, हरियाणा, आगरा, बनारस, अमरावती, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, दतिया सहित जिले के पहलवानों ने अखाड़े में दांव-पेंच दिखाए। मुकाबलों को देखने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे। दंगल में कुकरई से आए दो नन्हें पहलवान आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं छिंदवाड़ा की महिला पहलवान पूर्वा ने पुरुष पहलवानों को पटखनी देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी और नगद पुरस्कार प्राप्त किए। आयोजन समिति के बसंत बघेल ने बताया कि दोपहर 1 बजे हुई तेज बारिश के कारण दंगल शाम 4 बजे शुरू हुआ और रात 11 बजे तक चला। बारिश के बावजूद दर्शकों और पहलवानों का उत्साह बना रहा। प्रथम पुरस्कार की राशि 21 हजार से बढ़ाकर 26,200 रुपए एवं शील्ड रखी गई थी। आगरा के सौरभ पहलवान ने बनारस के अरविंद को हराकर प्रथम पुरस्कार जीता। द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए एवं शील्ड इंदौर के विजय भाटिया ने दिल्ली के वीरेंद्र को पराजित कर हासिल किया। तृतीय पुरस्कार 5100 रुपए एवं शील्ड विशाल कामता ने नीरज हलाल को हराकर जीता। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ लखनवाड़ा थाना प्रभारी पुलिस टीम सहित मौजूद रहे। आयोजन समिति ने सभी पहलवानों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।4
- Seoni News: पुल के लिए आर-पार की लड़ाई, धनई नदी में उतरे सैकड़ों ग्रामीण1