logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महंगाई से आम लोगों की जेब पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ-महेंद्र सिंह राता मंडी अटेली।10 मार्च (सतीश कुमार शर्मा) देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हाल ही में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर देखने को मिल रहा है। महेंद्र सिंह राता ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए रसोई गैस की बढ़ी कीमतें बड़ी परेशानी बनती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है, जबकि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर देश में महंगाई चरम पर है वहीं दूसरी ओर सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां आम जनता के बजाय बड़े उद्योग समूहों के हित में अधिक दिखाई देती हैं। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और आम लोगों को राहत देने की मांग की। फोटो कैप्शन - महेंद्र सिंह राता। महंगाई से आम लोगों की जेब पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ-महेंद्र सिंह राता मंडी अटेली।10 मार्च (सतीश कुमार शर्मा) देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हाल ही में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर देखने को मिल रहा है। महेंद्र सिंह राता ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए रसोई गैस की बढ़ी कीमतें बड़ी परेशानी बनती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है, जबकि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर देश में महंगाई चरम पर है वहीं दूसरी ओर सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां आम जनता के बजाय बड़े उद्योग समूहों के हित में अधिक दिखाई देती हैं। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और आम लोगों को राहत देने की मांग की।

2 hrs ago
user_Mahendragarh 24 News live
Mahendragarh 24 News live
Local News Reporter Narnaul, Mahendragarh•
2 hrs ago
ebc254ad-b52e-48c6-81aa-c3ebfba22e0d

महंगाई से आम लोगों की जेब पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ-महेंद्र सिंह राता मंडी अटेली।10 मार्च (सतीश कुमार शर्मा) देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हाल ही में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर देखने को मिल रहा है। महेंद्र सिंह राता ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए रसोई गैस की बढ़ी कीमतें बड़ी परेशानी बनती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है, जबकि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर देश में महंगाई चरम पर है वहीं दूसरी ओर सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां आम जनता के बजाय बड़े उद्योग समूहों के हित में अधिक दिखाई देती हैं। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और आम लोगों को राहत देने की मांग की। फोटो कैप्शन - महेंद्र सिंह राता। महंगाई से आम लोगों की जेब पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ-महेंद्र सिंह राता मंडी अटेली।10 मार्च (सतीश कुमार शर्मा) देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हाल ही में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर देखने को मिल रहा है। महेंद्र सिंह राता ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए रसोई गैस की बढ़ी कीमतें बड़ी परेशानी बनती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है, जबकि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर देश में महंगाई चरम पर है वहीं दूसरी ओर सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां आम जनता के बजाय बड़े उद्योग समूहों के हित में अधिक दिखाई देती हैं। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और आम लोगों को राहत देने की मांग की।

More news from Mahendragarh and nearby areas
  • भिवानी की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को समर्थन देने भिवानी पहुँचे युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला
    1
    भिवानी की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को समर्थन देने भिवानी पहुँचे युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    Local News Reporter Narnaul, Mahendragarh•
    1 hr ago
  • Post by Om Parkash
    1
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    1 hr ago
  • जनगणना एक दर्पण की तरह है जो हमें बताती है कि हम आज कहां खड़े हैं और हमें कल कहां पहुंचना है। इसके बिना विकास की कोई भी योजना अंधेरे में तीर चलाने जैसी होगी। ऐसे में देश के इस सबसे महत्वपूर्ण कार्य को सभी अधिकारी पूरी स्टीकता के साथ करें। यह निर्देश नगराधीश डॉ मंगलसेन ने आज लघु सचिवालय में जनगणना को लेकर हुई अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए जनगणना के नियमों की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न की जाएगी, जिसमें पहले चरण के तहत मकानों की सूची तैयार करने और आवास गणना का कार्य अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच संभावित है। दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक मुख्य जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य की सफलता के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में इस कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगभग 2100 प्रगणक (इन्युमरेटर) और करीब 350 पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) तैनात किए जाएंगे, जो करीब 700 से 800 की जनसंख्या वाले प्रत्येक गणना ब्लॉक में डेटा एकत्र करेंगे। अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार जनगणना की पद्धति में आधुनिक बदलाव किए गए हैं और पूरी प्रक्रिया डिजिटल टूल्स तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का डेटा ग्रामीण स्तर पर गांव वार और शहरी स्तर पर वार्ड वार प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें सभी पंचायतों, ढाणियों और मजरा क्षेत्रों को संबंधित राजस्व गांवों में ही शामिल किया जाएगा ताकि डेटा की सटीकता बनी रहे। उन्होंने बताया कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दोनों चरणों के सफल समापन के बाद कुल 25,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा जो सीधे उनके खातों में हस्तांतरित होगा। उन्होंने डेटा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सख्त हिदायत दी ताकि जिला महेंद्रगढ़ में जनगणना का यह कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ समय सीमा के भीतर संपन्न हो सके।
    1
    जनगणना एक दर्पण की तरह है जो हमें बताती है कि हम आज कहां खड़े हैं और हमें कल कहां पहुंचना है। इसके बिना विकास की कोई भी योजना अंधेरे में तीर चलाने जैसी होगी। ऐसे में देश के इस सबसे महत्वपूर्ण कार्य को सभी अधिकारी पूरी स्टीकता के साथ करें। यह निर्देश नगराधीश डॉ मंगलसेन ने आज लघु सचिवालय में जनगणना को लेकर हुई अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए जनगणना के नियमों की जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न की जाएगी, जिसमें पहले चरण के तहत मकानों की सूची तैयार करने और आवास गणना का कार्य अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच संभावित है। दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक मुख्य जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य की सफलता के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में इस कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगभग 2100 प्रगणक (इन्युमरेटर) और करीब 350 पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) तैनात किए जाएंगे, जो करीब 700 से 800 की जनसंख्या वाले प्रत्येक गणना ब्लॉक में डेटा एकत्र करेंगे।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार जनगणना की पद्धति में आधुनिक बदलाव किए गए हैं और पूरी प्रक्रिया डिजिटल टूल्स तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से संचालित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनगणना का डेटा ग्रामीण स्तर पर गांव वार और शहरी स्तर पर वार्ड वार प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें सभी पंचायतों, ढाणियों और मजरा क्षेत्रों को संबंधित राजस्व गांवों में ही शामिल किया जाएगा ताकि डेटा की सटीकता बनी रहे।
उन्होंने बताया कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दोनों चरणों के सफल समापन के बाद कुल 25,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा जो सीधे उनके खातों में हस्तांतरित होगा।
उन्होंने डेटा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सख्त हिदायत दी ताकि जिला महेंद्रगढ़ में जनगणना का यह कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ समय सीमा के भीतर संपन्न हो सके।
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    40 min ago
  • महेंद्रगढ़ के अभिषेक शर्मा ने जेजेपी युवा प्रदेश संगठन सचिव बनने पर दिग्विजय सिंह चौटाला का जताया आभार
    1
    महेंद्रगढ़ के अभिषेक शर्मा ने जेजेपी युवा प्रदेश संगठन सचिव बनने पर दिग्विजय सिंह चौटाला का जताया आभार
    user_दिनेश कुमार
    दिनेश कुमार
    Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    58 min ago
  • हरियाणा कांग्रेस नेत्री बोली पार्टी नेताओं को करोडो रूपये दिए। पैसे लेकर भी टिकट पद नहीं मिला
    1
    हरियाणा कांग्रेस नेत्री बोली पार्टी नेताओं को करोडो रूपये दिए। पैसे लेकर भी टिकट पद नहीं मिला
    user_Bharat gourav news 24 live update
    Bharat gourav news 24 live update
    News Anchor Mahendragarh, Haryana•
    2 hrs ago
  • ​भिवानी: हरियाणा के मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर निकाला जा रहा 'पैदल मार्च' आज भिवानी पहुंचा। इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में तख्तियां और मनीषा की तस्वीरें लिए प्रदर्शनकारी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। ​मुख्य बिंदु: ​न्याय की गुहार: प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रही है और मुख्य आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। ​पैदल यात्रा का उद्देश्य: यह यात्रा विभिन्न गांवों और कस्बों से होते हुए लोगों को जागरूक करने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए निकाली जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना है। ​प्रशासन को चेतावनी: प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। पैदल यात्रा के दौरान लोगों ने "मनीषा को न्याय दो" और "दोषियों को फांसी दो" के नारे लगाए। ​स्थानीय समर्थन: भिवानी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने भी इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया और अपनी एकजुटता प्रकट की। बाजार क्षेत्रों से गुजरते समय भारी भीड़ देखी गई, जिससे यातायात पर भी असर पड़ा। ​मनीषा के परिवार वालों का कहना है कि वे तब तक हार नहीं मानेंगे जब तक उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल जाता। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई नया आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस पैदल यात्रा ने शासन के गलियारों में हलचल जरूर पैदा कर दी है।
    1
    ​भिवानी: हरियाणा के मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर निकाला जा रहा 'पैदल मार्च' आज भिवानी पहुंचा। इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में तख्तियां और मनीषा की तस्वीरें लिए प्रदर्शनकारी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
​मुख्य बिंदु:
​न्याय की गुहार: प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रही है और मुख्य आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
​पैदल यात्रा का उद्देश्य: यह यात्रा विभिन्न गांवों और कस्बों से होते हुए लोगों को जागरूक करने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए निकाली जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना है।
​प्रशासन को चेतावनी: प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। पैदल यात्रा के दौरान लोगों ने "मनीषा को न्याय दो" और "दोषियों को फांसी दो" के नारे लगाए।
​स्थानीय समर्थन: भिवानी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने भी इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया और अपनी एकजुटता प्रकट की। बाजार क्षेत्रों से गुजरते समय भारी भीड़ देखी गई, जिससे यातायात पर भी असर पड़ा।
​मनीषा के परिवार वालों का कहना है कि वे तब तक हार नहीं मानेंगे जब तक उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल जाता। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई नया आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस पैदल यात्रा ने शासन के गलियारों में हलचल जरूर पैदा कर दी है।
    user_KGB DIGITAL MEDIA
    KGB DIGITAL MEDIA
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    8 hrs ago
  • नीमराना कस्बे के श्रीराम प्लाजा स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को देश की प्रथम शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन और समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का साहसिक कार्य किया, जब समाज में अनेक प्रकार की कुरीतियां व्याप्त थीं। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल है। उनके प्रयासों से ही देश में महिलाओं की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ। आज समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा और समानता के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर प्रवक्ता नगर कांग्रेस एवं जिला महासचिव राजीव गांधी पंचायती राज जिला कोटपूतली बहरोड राजकुमार सिलारपुर,नगर उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया,नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव,एडवोकेट मनजीत सामदिया,सुरेंद्र सैनी, राहुल सैनी, एडवोकेट देवेंद्र दोसोदिया ,मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, प्रवीण कुमार यादव, नेमीचंद, रामजस झगड़ोलिया,संदीप उमरावगढ़, नरोत्तम यादव,कमल,रिंकू,अर्जुन ,दीपक,नरेंद्र आदि उपस्थित रहे
    2
    नीमराना कस्बे के श्रीराम प्लाजा स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को देश की प्रथम शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन और समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का साहसिक कार्य किया, जब समाज में अनेक प्रकार की कुरीतियां व्याप्त थीं।
उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल है। उनके प्रयासों से ही देश में महिलाओं की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ। आज समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा और समानता के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर प्रवक्ता नगर कांग्रेस एवं जिला महासचिव राजीव गांधी पंचायती राज जिला कोटपूतली बहरोड राजकुमार सिलारपुर,नगर उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया,नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव,एडवोकेट मनजीत सामदिया,सुरेंद्र सैनी, राहुल सैनी, एडवोकेट देवेंद्र दोसोदिया ,मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, प्रवीण कुमार यादव, नेमीचंद, रामजस झगड़ोलिया,संदीप उमरावगढ़, नरोत्तम यादव,कमल,रिंकू,अर्जुन ,दीपक,नरेंद्र आदि उपस्थित रहे
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    1 hr ago
  • सोनीपत के गांव मदीना में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शादी में दिया किसान की बेटी को आशीर्वादगांव मदीना (सोनीपत) में किसान की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। उनके साथ हरियाणा से उनके सबसे करीबी और भरोसेमंद नेताओं में माने जाने वाले सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे। 2023 चुनाव से पहले जिन किसानों के साथ खेतों में काम किया था, उसी परिवार की बेटी की शादी में आज शामिल हुए।
    1
    सोनीपत के गांव मदीना में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शादी में दिया किसान की बेटी को आशीर्वादगांव मदीना (सोनीपत) में किसान की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।
उनके साथ हरियाणा से उनके सबसे करीबी और भरोसेमंद नेताओं में माने जाने वाले सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे।
2023 चुनाव से पहले जिन किसानों के साथ खेतों में काम किया था, उसी परिवार की बेटी की शादी में आज शामिल हुए।
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    Local News Reporter Narnaul, Mahendragarh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.