भरमौर में पहली बार रात के अंधेरे में चलीं मशीनें, मरीज की जान बचाने के लिए खुलवाया गया बंद मार्ग PANGI NEWS 24 जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार रात मानवीय संवेदनाओं और प्रशासनिक तत्परता की एक मिसाल देखने को मिली, जब एक गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए रात के अंधेरे में ही सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत तुंदाह के गुवाड़ी गांव से शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एपीएमसी चम्बा के चेयरमैन ललित ठाकुर को फोन कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले गांव के प्रताप ने बताया कि गांव में एक मरीज की हालत बेहद नाजुक है, लेकिन ढकोग के पास सड़क बंद होने के कारण उसे अस्पताल तक ले जाना संभव नहीं हो पा रहा है। यदि समय रहते मरीज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल चम्बा नहीं पहुंचाया गया तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग 154A को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने बिना समय गंवाए रात के समय ही मशीनरी मौके पर भेजकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। रात के अंधेरे में मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाया गया ताकि मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल किया जा सके और मरीज को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि भरमौर क्षेत्र में इस तरह रात के समय सड़क खोलने के लिए मशीनें चलाने की घटना पहली बार देखने को मिली है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में राहत और संतोष का माहौल है। यह घटना न केवल मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जब जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर कार्य करते हैं तो आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। इस सराहनीय पहल के लिए एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर सहित लोक निर्माण विभाग मंडल भरमौर के अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।
भरमौर में पहली बार रात के अंधेरे में चलीं मशीनें, मरीज की जान बचाने के लिए खुलवाया गया बंद मार्ग PANGI NEWS 24 जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार रात मानवीय संवेदनाओं और प्रशासनिक तत्परता की एक मिसाल देखने को मिली, जब एक गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए रात के अंधेरे में ही सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत तुंदाह के गुवाड़ी गांव से शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एपीएमसी चम्बा के चेयरमैन ललित ठाकुर को फोन कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले गांव के प्रताप ने बताया कि गांव में एक मरीज की हालत बेहद नाजुक है, लेकिन ढकोग के पास सड़क बंद होने के कारण उसे अस्पताल तक ले जाना संभव नहीं हो पा रहा है। यदि समय रहते मरीज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल चम्बा नहीं पहुंचाया गया तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर
चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग 154A को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने बिना समय गंवाए रात के समय ही मशीनरी मौके पर भेजकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। रात के अंधेरे में मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाया गया ताकि मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल किया जा सके और मरीज को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि भरमौर क्षेत्र में इस तरह रात के समय सड़क खोलने के लिए मशीनें चलाने की घटना पहली बार देखने को मिली है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में राहत और संतोष का माहौल है। यह घटना न केवल मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जब जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर कार्य करते हैं तो आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। इस सराहनीय पहल के लिए एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर सहित लोक निर्माण विभाग मंडल भरमौर के अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।
- सरकाघाट मोंही में लोगों ने किया चक्का जाम.... आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग1
- रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू देवभूमि के नाम से मशहूर है जिसके चलते हैं यहां 12 महिनों कुछ ना कुछ धार्मिक आयोजन होते रहते हैं सोमवार को भी यहां एक शिवजी की बारात स्थानीय लोगों द्वारा निकाली गई और पूरा शहर भक्ति रस में डूब गया1
- बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित कार्यालय में विधायक विवेक शर्मा से भारत के प्रसिद्ध सूफी एवं पंजाबी गायक हंसराज हंस ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विशेष चर्चा हुई। करीब आधा घंटा चली इस मुलाकात में दोनों ही नेता काफी प्रसन्न और आत्मीय माहौल में नजर आए। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस एक अत्यंत हंसमुख, ऊर्जावान और संस्कारों से ओत-प्रोत व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान कलाकार और जनप्रतिनिधि से मुलाकात करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान क्षेत्र के विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज में सकारात्मक संदेश देने जैसे विषयों पर भी बातचीत हुई। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात ने वहां मौजूद लोगों को प्रभावित किया और वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहा। विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूफी गायक हंसराज हंस बाबा बालक नाथ मंदिर शाह तलाई में माथा टेकने के बाद पंजाब लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में ठहराव करते हुए जोगी पंगा कार्यालय में आकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हंसराज हंस पहले भी कई बार इस क्षेत्र से गुजरते समय यहां रुकते रहे हैं और क्षेत्र के लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाए हुए हैं। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस जब भी बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करने आते हैं, तो वापसी के समय अक्सर स्थानीय स्थानों पर रुककर लोगों से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी वह मंदिर में माथा टेकने के बाद पंजाब लौटते समय होटल में कुछ समय के लिए रुके और फिर उनसे भेंट करने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक और सकारात्मक संवाद देखने को मिला, जिससे माहौल काफी खुशनुमा रहा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित कलाकार और जनप्रतिनिधि का क्षेत्र में आगमन स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक होता है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार की मुलाकातें क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगी।1
- Har har Mahadev 🌹🙏1
- सोमवार को ऊना स्थित विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने आगामी पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनावों की रुपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों को कांग्रेस सेमीफाइनल के रूप में देख रही है। इन चुनावों में जीत हासिल कर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत स्थिति तैयार करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन चुनावों में पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी ही सर्वमान्य होंगे और सभी कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। प्रत्याशियों के चयन को लेकर विनय कुमार ने कहा कि इसके लिए प्रदेश स्तर पर एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जो सभी पहलुओं पर विचार कर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 21 से 30 जून तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कांगड़ा में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इस शिविर में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से वह सरकार के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर जनहित और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त हो रहा है।1
- सरकाघाट के गोपालपुर में राह चलती एक छात्रा को दराट दे हमला कर इस व्यक्ति ने सिर धड़ से अलग कर मार दिया था। जिसे सथानीय लोगो ने थोड़ी दूरी पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।1
- Post by Till The End News1
- मंडी में दिल दहला देने वाली वारदात | 19 वर्षीय छात्रा की दराट से हत्या | आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार | Sarkaghat Murder Case1
- रिपोर्ट 13 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कल्लू के मशहूर लोक गायक रमेश ठाकुर ने अपना नया पहाड़ी गीत जिसके बल है चंद्रा बड़ी चंद्री। गायक रमेश ठाकुर ने कुल्लू में प्रेस वार्ता कर की जानकारी दी उन्होंने बताया कि अभी तक उन्होंने 200 से अधिक गाने गाये हैं1