राजस्थान से लेकर हरियाणा-बिहार तक के बदमाशों पर नकेल, डूंगरपुर पुलिस ने 3 दिन में दबोचे 21 कुख्यात अपराधी आईजी उदयपुर रेंज और एसपी डूंगरपुर के सुपरविजन में विशेष टीमों ने दी दबिश, भेष बदलकर भाग रहे बदमाश भी धरे गए संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राज्य स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डूंगरपुर जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के 21 वांछित अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस महानिदेशक राजस्थान के निर्देशानुसार और उदयपुर रेंज आईजी व डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निकट सुपरविजन में जिले की विशेष टीमों ने यह कार्रवाई की। इस तीन दिवसीय सघन अभियान का मुख्य उद्देश्य हार्डकोर अपराधियों, इनामी बदमाशों और टॉप-10 की सूची में शामिल अपराधियों की धरपकड़ कर उनके हौसले पस्त करना था। पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 2 हार्डकोर अपराधी, 9 इनामी बदमाश, 12 टॉप-टेन अपराधी तथा 2 आरोपी अवैध हथियार रखने के मामले में धरे गए हैं। पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में गठित टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। हालांकि, कई अपराधियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए तरह-तरह के स्वांग रचे और बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता और सटीक रणनीति के आगे उनकी एक न चली। पकड़े गए अपराधियों में डूंगरपुर के अलावा बिहार, हरियाणा और झारखंड के अपराधी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनमें पप्पू उर्फ पप्पूड़ा, आरिफ खन्ना (हार्डकोर) और भंवरसिंह, साहिल कुमार, मयूर, कन्हैयालाल जैसे इनामी बदमाश मुख्य हैं। पुलिस के अनुसार, इस अभियान से अपराधियों के मनोबल को पूरी तरह ध्वस्त करने का प्रयास किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

- म्यूल अकाउंट के जरिए 50 लाख की ठगी, देशभर में फैला था ठगी का जाल, डूंगरपुर पुलिस ने बेनकाब किया अंतरराज्यीय साइबर गिरोह भोले-भाले लोगों के बैंक खाते किराये पर लेकर होती थी साइबर ठगी, मास्टरमाइंड का साथी पुलिस गिरफ्त में, सरगना की तलाश जारी संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत चितरी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संगठित साइबर ठगी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य महावीर सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह आरोपी भोले-भाले लोगों को रुपयों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) खुलवाता था और फिर उन खातों को साइबर ठगों को सौंप देता था। - ठगी का नेटवर्क और कार्यप्रणाली पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महावीर सिंह, निवासी बांसिया, लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड, नेट बैंकिंग आईडी और सिम कार्ड हासिल कर लेता था। इन खातों का उपयोग देश भर में होने वाली साइबर ठगी की रकम को जमा करने और निकालने के लिए किया जाता था। आरोपी ने इसी तरह भरतलाल नाई नामक व्यक्ति को पांच हजार रुपये मासिक किराए का लालच देकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र, डूंगरपुर में खाता खुलवाया और उसकी किट मुख्य सरगना घनश्याम कलाल को सौंप दी। - 50 लाख का संदिग्ध लेनदेन और 14 ऑनलाइन शिकायतें जांच में खुलासा हुआ कि भरतलाल के अकेले खाते में देश के विभिन्न राज्यों (जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल आदि) से करीब पच्चास लाख रुपये का अवैध लेनदेन हुआ। इस खाते के खिलाफ साइबर पोर्टल पर कुल 14 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज पाई गई थीं। पुलिस इस मामले में म्यूल खाताधारक भरतलाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। - पुलिस की टीम और कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने आरोपी की तलाश में राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर सहित गुजरात के मोडासा, हिम्मतनगर और अहमदाबाद में दबिश दी। कड़े प्रयासों के बाद आरोपी महावीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगना घनश्याम कलाल की सरगर्मी से तलाश कर रही है।1
- शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, दंपती समेत 4 घायल डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बौखला गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार पर 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में दंपती सहित उनके दो बेटे घायल हो गए। सभी घायलों का डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बॉडी: पीड़ित मोहन वादी ने बताया कि वह अपनी पत्नी बालू वादी और दो बेटों रमण व मुकेश के साथ शनिवार को बौखला पाल गांव में रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम सभी लोग गांव में आयोजित बिनौले कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 10 से 12 लोगों ने अचानक परिवार पर लाठी, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने बालू वादी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति मोहन और दोनों बेटों पर भी लाठियों से हमला किया गया, जिससे वे भी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहनों से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।1
- डूंगरपुर में 'ऑपरेशन संस्कार' के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक हड़मतिया मंदिर के पास चाकू-तलवार लहराकर लोगों को डरा रहा था और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो भी अपलोड किए थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में फैली दहशत खत्म हुई।1
- डूंगरपुर के दोवड़ा में हड़मतिया मंदिर के पास धारदार तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विजयपाल परमार को तलवार सहित धर दबोचा।1
- 20 हजार रुपये मासिक वेतन, दस हजार बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी तो जल्दी किजिए बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सागवाड़ा की जील कंपनी में 10 हजार पदों पर भर्ती शुरू डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जील कंपनी ने बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू करते हुए 10 हजार वैकेंसी निकाली हैं, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को पहले 1 माह का फ्री प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 15 दिन की थ्योरी ट्रेनिंग और 15 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग (OJT) शामिल होगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को कंपनी में नौकरी दी जाएगी। कंपनी के अनुसार कर्मचारियों को हर महीने 20 से 25 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी। साथ ही PF, ESI, बोनस और अन्य कॉर्पोरेट सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए कंपनी ने सुरक्षित हॉस्टल, महिला वार्डन, अच्छा भोजन, RO पानी, फ्री WiFi, लाइब्रेरी, स्टडी रूम और 24×7 CCTV सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। प्रशिक्षण 20 मई से शुरू होगा आवेदन की अंतिम तिथि – 25 मई है और आयु सीमा – 18 से 40 वर्ष कंपनी गांव-गांव और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक रोजगार की जानकारी पहुंचा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।1
- जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन छात्रावास व सड़कों का किया निरीक्षण, कार्य प्रगति धीमी मिलने पर जताई नाराजगी जिला कलक्टर देशल दान ने शनिवार शाम को सीमलवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों एवं सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन छात्रावास भवनों की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुरूप नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सबसे पहले सीमलवाड़ा स्थित आवासीय एकलव्य विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन भवन कार्य का निरीक्षण किया। यहां 469 लाख रुपए की स्वीकृत लागत के मुकाबले 336 लाख रुपए का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। परियोजना के तहत 8 कक्षा-कक्षों तथा 15 आवासीय क्वार्टरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य तय समय सीमा में पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद जिला कलक्टर ने डूंगरसारण में निर्माणाधीन 50 बेड छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। इस छात्रावास के लिए 280 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई है, जबकि 205 लाख रुपए का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। मौके पर निर्माण कार्य अपेक्षित गति से कम पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्र हितों को देखते हुए निर्माण कार्य समय पर पूरा होना जरूरी है ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने निर्माण एजेंसियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यस्थल पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप और गुणवत्तायुक्त होने चाहिए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने बांसिया से धंबोला मुख्य सड़क का भी निरीक्षण किया। सड़क पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हिस्सों को देखकर उन्होंने संबंधित विभाग को पेंच वर्क प्रभावी ढंग से करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर मार्ग को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए भी कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसात से पूर्व सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी नहीं हो। निरीक्षण के समय अधिशाषी अभियंता दिनेश पंड्या, तहसीलदार अशोक शाह, सहायक अभियंता शैलेश रोत, कनिष्ठ अभियंता हर्ष भागरिया, हर्ष जैन, विजेंद्र मीणा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।4
- बंसवाड़ा के सुननी स्थित सगोली प्राचीन हनुमान मंदिर में 45 डिग्री तापमान के बावजूद दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। हैरान करने वाली बात यह है कि मंदिर परिसर में भक्तों को इतनी गर्मी का बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ, जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं।1
- बीच सड़क तलवार दिखाकर लोगों को डरा रहा था युवक, दोवड़ा पुलिस ने भेजा जेल हडमतिया मंदिर के पास तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज संवाददाता - संतोष व्यास1