आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षोत्सव में की शिरकत! 🎓 आजमगढ़ l जनपद के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षोत्सव सोमवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की अध्यक्षता में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिला। ✨ मुख्य आकर्षण: 🎨 बाल प्रतिभा और स्टार्टअप की सराहना: राज्यपाल महोदया ने परिसर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया, जहाँ बच्चों की चित्रकला और युवाओं के स्टार्टअप नवाचारों को खूब सराहा गया। 🧵 पटोला कला का सम्मान: पारंपरिक भारतीय 'पटोला कला' को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले प्रख्यात शिल्पकार श्री पंकजभाई डूंगरभाई मकवाना को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। 💉 स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की पहल: महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए लगभग 1000 बेटियों का HPV टीकाकरण किया गया। आज़मगढ़ और मऊ जनपद के 500 आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक किटें वितरित की गईं। 🏫 बच्चों को प्रोत्साहन: विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए 05 गांवों के विद्यालयों की प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षोत्सव में की शिरकत! 🎓 आजमगढ़ l जनपद के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षोत्सव सोमवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की अध्यक्षता में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिला। ✨ मुख्य आकर्षण: 🎨 बाल प्रतिभा और स्टार्टअप की सराहना: राज्यपाल महोदया ने परिसर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया, जहाँ बच्चों की चित्रकला और युवाओं के स्टार्टअप नवाचारों को खूब सराहा गया। 🧵 पटोला कला का सम्मान: पारंपरिक भारतीय 'पटोला कला' को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले प्रख्यात शिल्पकार श्री पंकजभाई डूंगरभाई मकवाना को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। 💉 स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की पहल: महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए लगभग 1000 बेटियों का HPV टीकाकरण किया गया। आज़मगढ़ और मऊ जनपद के 500 आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक किटें वितरित की गईं। 🏫 बच्चों को प्रोत्साहन: विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए 05 गांवों के विद्यालयों की प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
- रिया पाठक ने रचा इतिहास, राज्यपाल के हाथों मिला स्वर्ण पदक आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ मंत्री दीपक पाठक माइकल की बहन रिया पाठक को परास्नातक कला में विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में रिया को स्वर्ण पदक प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद रिया पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय में परास्नातक कला में शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि कला उनके लिए केवल एक विषय नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है। इस सफलता के पीछे लंबे समय तक की गई मेहनत, निरंतर अभ्यास और कला के प्रति समर्पण रहा है। रिया ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, माता-पिता और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने उनकी सोच को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि परिवार ने हमेशा उनके कलात्मक सफर में पूरा सहयोग और विश्वास बनाए रखा। उन्होंने कहा कि यह स्वर्ण पदक उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा। एक शोधार्थी के रूप में यह उनके सफर की शुरूआत है। भविष्य में वह अपनी कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और कला के क्षेत्र में आगे काम करने की दिशा में प्रयास करेंगी। रिया पाठक की उपलब्धि पर उनके परिवार, परिचितों, महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की1
- बाइक सवार व्यक्ति द्वारा महिला के गले से झपट्टा मारकर लाकेट छीनने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद पीली धातु का लाकेट, एक अदद अवैध तमन्चा, एक अदद जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद झपटमारी की घटना का सफल अनावरण मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सरायलखंसी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2026 को डोडापुर मोड़ के पास से मु0अ0स0- 275/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी लैरोदोनवार थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र 25 वर्ष के कब्जे से पीली धातु का लाकेट व एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट के बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया । उक्त प्रकरण में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गयी । उल्लेखनीय है कि अम्बेडकर प्रतिमा खालिसपुर मेन रोड के पास दिनांक 08 अगस्त 2026 को एक मोटर साइकिल सवार बदमाश द्वारा रास्ते मे जा रही महिला के गले मे झपट्टामारकर पीली धातु का लाकेट छीन लिया गया था, जिसके सम्बन्ध मे वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 275/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था । थाना सरायलखंसी की पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त/मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की तलाश व गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम मे थाना सरायलखंसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी लैरोदोनवार थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र 25 वर्ष को डोडापुर मोड़ के पास से दिनांक 11.08.2026 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त सतीश कुमार के पैन्ट के जेब से छीनी हुयी पीली धातु का लाकेट व उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर बिना नम्बर प्लेट के बरामद किया गया ।2
- अम्बेडकरनगर — जिले को पहली बार टॉप-10 में मिली जगह! 🏆 अम्बेडकरनगर जिले ने हासिल किया चौथा स्थान। जिले को प्रदेश की टॉप-10 सूची में पहली बार स्थान मिलने पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने इसकी जानकारी दी। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है। अम्बेडकरनगर के विकास और बेहतर प्रदर्शन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। 👏 जिलाधिकारी सहित समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।1
- आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षोत्सव में की शिरकत! 🎓 आजमगढ़ l जनपद के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षोत्सव सोमवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की अध्यक्षता में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिला। ✨ मुख्य आकर्षण: 🎨 बाल प्रतिभा और स्टार्टअप की सराहना: राज्यपाल महोदया ने परिसर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया, जहाँ बच्चों की चित्रकला और युवाओं के स्टार्टअप नवाचारों को खूब सराहा गया। 🧵 पटोला कला का सम्मान: पारंपरिक भारतीय 'पटोला कला' को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले प्रख्यात शिल्पकार श्री पंकजभाई डूंगरभाई मकवाना को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। 💉 स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की पहल: महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए लगभग 1000 बेटियों का HPV टीकाकरण किया गया। आज़मगढ़ और मऊ जनपद के 500 आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक किटें वितरित की गईं। 🏫 बच्चों को प्रोत्साहन: विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए 05 गांवों के विद्यालयों की प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।1
- गम्भीरपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, करीब एक दर्जन मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार 🚨 आजमगढ़ के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी विशाल यादव के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और एक बछड़ा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गोकशी और सामूहिक दुष्कर्म समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस टीमों द्वारा उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 📍 गम्भीरपुर, आजमगढ़ #Azamgarh #Gambhirpur #AzamgarhNews #BreakingNews #UPPolice #PoliceEncounter2