Shuru
Apke Nagar Ki App…
Yuva RJD Neta Siwan
More news from बिहार and nearby areas
- रामनवमी के अवसर पर रघुनाथपुर में आस्था, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शांतिपूर्ण माहौल में निकली शोभायात्रा प्रशासन की देख रेख में संपन्न हो गई।शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित रामजन्मोत्सव के बैनर तले इस शोभायात्रा का आयोजन किया था जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।1
- Post by Yuva RJD Neta Siwan1
- महाराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय संजय सिंह ने धज्जियां उड़ा दी। *क्या गजब का भाषण दिया है संजय सिंह ने भरी संसद में👌😯*2
- रामनवमी मेले में मासूम से दरिंदगी, स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार सीवान में आक्रोश, पीड़िता की हालत गंभीर सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में रामनवमी मेले के दौरान एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक घटना सामने आई है। 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी पीड़िता के ही निजी स्कूल का चालक बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन के अनुसार पीड़िता अपने परिवार के साथ रामनवमी का मेला देखने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे झांसे में लेने के लिए चालाकी से बात की और कहा कि उसके जीजा मेले में दुकान लगाए हुए हैं और उसे बुला रहे हैं। मासूम बच्ची आरोपी की बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। लेकिन आरोपी उसे बताए गए स्थान पर न ले जाकर पास के एक सुनसान स्कूल में ले गया, जहां उसने इस अपराध को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। उधर, जब काफी समय बीत जाने के बाद भी बच्ची वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची के जीजा ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की और अंततः एक सुनसान जगह के पास उसे रोते हुए पाया। घर लाने के बाद बच्ची ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद तुरंत उसे स्थानीय थाना ले जाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिले के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई थी। उन्होंने कहा कि पहले पीड़िता को अस्पताल पहुंचाना प्राथमिकता थी, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने समाज में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों में गुस्सा है कि जिस व्यक्ति पर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी ने विश्वास को तोड़ा। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रह है।1
- तितरा में गोलीकांड: युवक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कारतूस बरामद मैरवा : सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा में 28 मार्च 2026 की रात करीब 9:45 बजे गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। इस घटना में 19 वर्षीय विजय कुमार को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार, उम्र 22 वर्ष और मोहित कुमार उर्फ मोहित पटेल, उम्र 20 वर्ष, पिता रामाशंकर प्रसाद, के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस 7.65 एमएम तथा एक खोखा बरामद किया है। इस मामले में मैरवा थाना कांड संख्या 151/26 दिनांक 29 मार्च 2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 152/26 भी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहित कुमार उर्फ मोहित पटेल के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पूरे मामले की जानकारी एसडीपीओ गौरी कुमारी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। #SiwanNews #BiharCrime #BreakingNews #SiwanPolice #CrimeUpdate #GunShot #BiharPolice #HindiNews #DigitalNews #LatestNews1
- ऐसा भोजपुरी लोक गीत जो सुने n होंगे #bhojpuri #bhojpurisong1
- देवरिया। थाना सदर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विगत रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिंचाई विभाग चौराहा के पास से 02 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. नागेन्द्र गौड पुत्र लक्ष्मण गौड साकिन सिघरहटा थाना बनकटा जनपद देवरिया व 2. नितेश कुमार पुत्र उपेन्द्र प्रसाद साकिन जैतपुरा टोला बनकटा थाना बनकटा जनपद देवरिया को चोरी की मोटर साइकिल क्रमशः होण्डा साइन, जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP 60AF 8051 (सही वाहन संख्या UP 52AL 9366) व हीरो स्पलेण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 52BM 1844 बरामद हुआ। जामा तलाशी में अभियुक्त नागेन्द्र गौड उपरोक्त के पास से एक अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । उक्त चोरी की बरामद मोटरसाइकिल क्रमशः UP 52AL 9366 व UP 52BM 1844 के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 195/2026 दिनांक 28.03.2026 को व मु0अ0सं0 194/2026 दिनांक 27.03.2026 को पंजीकृत है। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हमलोग अपने साथी बिट्टू कुमार पुत्र राम नरेश प्रसाद निवासी जंगल सहजौली थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया के साथ मिलकर घूम-घूमकर वाहन चोरी करते हैं तथा एक दो दिन में चोरी की गयी मोटर साइकिलों का नंबर प्लेट बदलकर गाड़ियों को छिपाकर रखते हैं और मौका मिलते ही बेच देते हैं। अभियुक्तों से उनके द्वारा चोरी की छिपायी गयी साइकिलों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किया गया तथा उनकी निशानदेही पर चण्डिका छात्रावास के पास पहुंचकर अभियुक्त बिट्टू कुमार पुत्र राम नरेश प्रसाद निवासी जंगल सहजौली थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को चोरी की 06 मोटर साइकिल क्रमशः 1. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्रो UP 52V 1558 (आगे-पीछे का नंबर प्लेट टूटा है), 2. पैसन प्लस UP 52P 4375, 3.हीरो स्प्लेण्डर प्रो UP 53BH 3891, 4.हीरो होण्डा सीडी डिलक्स UP 52J 6568, 5.हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस (नंबर प्लेट नहीं है) व 6.हीरो स्प्लेण्डर प्लस UP 52 1648( बीच का नंबर अंकित नहीं है) बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । बरामद UP 52V 1558 के संबंध में थाना कोतवाली पर दिनांक 25.03.2026 को थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 188/2026 पंजीकृत है। उक्त चोरी की मोटर साइकिलों व तमन्चा बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 199/2026 धारा 317(2), 317(5), 318(2), 341(2), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- Post by Yuva RJD Neta Siwan1