Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी खबर: रजौली के अमावां गांव में खड़ी बोलेरो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक
S BIHAR NEWS 12
बड़ी खबर: रजौली के अमावां गांव में खड़ी बोलेरो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक
More news from Nawada and nearby areas
- बड़ी खबर: रजौली के अमावां गांव में खड़ी बोलेरो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक1
- *🚨 दक्षिणी सिमापर में अग्निकांड से भारी नुकसान, जिला परिषद प्रतिनिधि मोहम्मद मुजस्सिम पहुँचे घटनास्थल; मोहम्मद औरंगजेब ने अंचल अधिकारी से की बात* नीमचक बथानी प्रखंड के अंतर्गत ग्राम दक्षिणी सिमापर में श्री बिलाश यादव जी के घर में आग लगने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई तथा काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद प्रतिनिधि मोहम्मद मुजस्सिम जी घटनास्थल पर पहुँचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना का जायजा लिया तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, मोहम्मद औरंगजेब, युवा जदयू प्रदेश महासचिव, बिहार ने अंचल अधिकारी, नीमचक बथानी से दूरभाष पर बात कर अग्निकांड की जाँच कराने का आग्रह किया। इस पर अंचल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि मामले की जाँच करवाई जाएगी। 🙏 प्रशासन से आग्रह है कि अग्निकांड से हुई क्षति का आकलन कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा होना और पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए पहल करना ही सच्ची जनसेवा है।2
- 🙏 सिलीगुड़ी में मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार! ✨ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक भव्य दुर्गा पूजा पंडाल 🙏 सिलीगुड़ी में मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार! ✨ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा को लगभग 100 किलोग्राम सोने के आभूषणों से सजाया गया है। मां का यह दिव्य और भव्य रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 🙏🌺 #Siliguri #DurgaPuja1
- वजीरगंज में तीन प्लॉट पर चला बुलडोजर, कहीं राहत की मुस्कान तो कहीं छलके आंसू वजीरगंज में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, तीन प्लॉट से हटाया अतिक्रमण; कहीं खुशी तो कहीं छलके आंसू वजीरगंज (गया) वजीरगंज, 13 अक्टूबर। सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए मंगलवार को वजीरगंज में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन प्लॉट से अवैध कब्जा हटाया। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के सामने स्थित जमीन पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। अतिक्रमण हटने से जहां कुछ स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई, वहीं प्रभावित परिवारों के चेहरों पर मायूसी दिखी और उनकी आंखें नम हो गईं। अंचल कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई बिहार सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण निवारण अधिनियम, 1956 के तहत अतिक्रमण वाद संख्या 08/2023-2024 में की गई। मामला खाता संख्या 683 तथा खेसरा संख्या 2302, 2399 और 2397 से संबंधित है। आदेश में चंद्रिका पंडित एवं लक्ष्मीनिया देवी द्वारा चिह्नित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का उल्लेख किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी जगजीवन राम और वजीरगंज थाना की पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस दल में एसआई माला कुमारी, हर्षा कुमारी, देवनारायण पांडेय और प्रीतम कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब एक दर्जन पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की निगरानी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में परेशानी होती थी। कार्रवाई के बाद रास्ता सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस दौरान लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रहीं। कुछ लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत किया, जबकि प्रभावित परिवारों में दुख और नाराजगी देखी गई। इस कार्रवाई से प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई किए जाने का संदेश दिया।1
- हिलसा के डीएसपी कुमार ऋषिराज ने दी घटना की जानकारी.... नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीलिछ में गोली चलने से एक युवक को लगी पैर में गोली... वही मौके पर पहुंची परवलपुर थाना पुलिस... युवक को भेजा गया प्राथमिक उपचार के लिए परवलपुर प्राथमिक अस्पताल... उसके बाद बेहतर इलाज के लिए किया गया हायर सेंटर रेफर... घटना के जांच में जुटी नालंदा पुलिस.... #ख़बरें Tv: हिलसा के डीएसपी कुमार ऋषिराज ने दी घटना की जानकारी.... नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीलिछ में गोली चलने से एक युवक को लगी पैर में गोली... वही मौके पर पहुंची परवलपुर थाना पुलिस... युवक को भेजा गया प्राथमिक उपचार के लिए परवलपुर प्राथमिक अस्पताल... उसके बाद बेहतर इलाज के लिए किया गया हायर सेंटर रेफर... घटना के जांच में जुटी नालंदा पुलिस....1
- रजौली में 8 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में बुधवार को 8 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। बीडीओ संजीव कुमार झा, प्रमुख प्रतिनिधि बबलू यादव, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट गौरव कुमार, बीपीआरओ हरिमोहन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार ने दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल का चाबी सौंपा। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में सहूलियत होगी। इससे उन्हें दैनिक कार्यों, जरूरी कामकाज और अन्य गतिविधियों में भाग लेने में मदद मिलेगी। शारीरिक रूप से चलने-फिरने में कठिनाई का सामना करने वाले दिव्यांगजनों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी। सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का उद्देश्य उनके जीवन को आसान बनाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। बैटरी चालित ट्राई साइकिल के माध्यम से लाभार्थियों की दूसरों पर निर्भरता कम करने तथा उनकी गतिशीलता बढ़ाने में मदद मिलेगी। बुनियाद केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। ट्राई साइकिल मिलने से लाभार्थियों में खुशी देखी गई। मौके पर बुनियाद केंद्र के शशि कुमार, जुली कुमारी, मंटू कुमार, बलेंद्र कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।4
- पकरीबरावां: पासवान एकता मंच के सदस्य विनय पासवान ने किया रक्तदान, संगठन ने किया सम्मानित1
- शिक्षा जगत के जाने- माने चेहरा और जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह से स्नातक मतदाताओं में जगी उम्मीद.... #ख़बरें Tv: शिक्षा जगत के जाने- माने चेहरा और जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह से स्नातक मतदाताओं में जगी उम्मीद.... नालन्दा जिले के गिरियक, बिहारशरीफ, रहुई, हरनौत और नूरसराय में जनसंवाद कर हजारों स्नातक मतदाताओं से हुए रूबरू.... मगध क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को मतदाता मान रहे सकारात्मक पहलू, शिक्षण संस्थानों के माध्यम से हजारों लोगों को मिल रहा रोजगार.... नालंदा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह की उम्मीदवारी को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। पहली बार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी मैदान में उतरे डॉ. अनुज सिंह नालंदा जिले में लगातार स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम चलाकर स्नातक मतदाताओं से प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में जाकर सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छह स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं की समस्याओं, अपेक्षाओं और भविष्य की जरूरतों को समझने का प्रयास किया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और रोजगार सृजन से जुड़े पहलुओं को लेकर भी चर्चा होती रही। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जनसंवाद अभियान की शुरुआत सुबह 9:30 बजे गिरियक प्रखंड के पावापुरी स्थित होटल अभिलाषा से हुई। इसके बाद बिहारशरीफ कोर्ट परिसर, आंचल विहार शरीफ स्थित अनमोल दरबार, रहुई के बजरंगी मोड़ स्थित भानु जी के मकान, हरनौत के चंडी रोड स्थित गायत्री मैरिज हॉल तथा नूरसराय के अंबना मोड़ स्थित सनी सिटी पैलेस एवं उत्सव हॉल में मतदाताओं से संवाद किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान बना चर्चा का विषय डॉ. अनुज सिंह पहली बार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ स्नातक मतदाताओं के बीच उनके प्रति सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। मतदाताओं के बीच उनके शैक्षणिक अनुभव और मगध क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए किए गए कार्यों की चर्चा हो रही है। कुछ मतदाताओं का कहना है कि डॉ. अनुज सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह से संस्थागत स्तर पर काम किया है, उससे स्नातक मतदाताओं के बीच यह उम्मीद जगी है कि वे निर्वाचित होने पर शिक्षित युवाओं और स्नातकों की समस्याओं को भी मजबूती से उठाएंगे। उनके अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का अनुभव रखने वाला प्रतिनिधि युवाओं की शैक्षणिक चुनौतियों, रोजगार की जरूरतों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है। डॉ. अनुज सिंह द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में हजारों लोगों को रोजगार मिलने की बात भी उनके समर्थकों और कुछ मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय है। इसे शिक्षा के साथ रोजगार सृजन को जोड़ने के एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। बेरोजगार स्नातकों को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, स्नातक भवन, पुस्तकालयऔर निःशुल्क कोचिंग की अपेक्षा... जनसंवाद के दौरान बेरोजगारी, रोजगार के सीमित अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं जैसे मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। स्नातक युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करना है। ऐसे में बेरोजगारी भत्ते की व्यवस्था, निःशुल्क कोचिंग केंद्रों की स्थापना, आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय और करियर मार्गदर्शन जैसी पहल युवाओं की प्रमुख अपेक्षाओं में शामिल हैं। मतदाताओं की अपेक्षा है कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधि उनकी समस्याओं को विधान परिषद में प्रभावी ढंग से उठाए और शिक्षा एवं रोजगार से संबंधित मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करे। पहली उम्मीदवारी, लेकिन उम्मीदें बड़ी.... पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. अनुज सिंह की पहली उम्मीदवारी के बीच शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव और संस्थानों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के पहलू चुनावी चर्चा को नया आयाम दे रहे हैं। हालांकि, मतदाताओं का वास्तविक समर्थन चुनाव परिणाम से ही स्पष्ट होगा, लेकिन जनसंवाद के दौरान शिक्षा, रोजगार और स्नातकों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हो रही चर्चा ने चुनावी माहौल को महत्वपूर्ण बना दिया है। डॉ. अनुज सिंह पटना, नालंदा और नवादा जिलों के स्नातक मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान चला रहे हैं। आगामी 23 अक्टूबर को निर्धारित मतदान से पहले उनकी कोशिश मतदाताओं की अपेक्षाओं को समझने और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा वरीयता क्रम में उन्हें प्रथम स्थान देने की अपील की है। सभी जगह संवाद कार्यक्रमों में स्नातक मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में जनसुराज के कई नेता , प्रत्येक प्रखंड के बुद्धिजीवी समाजसेवी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।3