सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुई केसीजी पुलिस, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 चालकों पर कार्रवाई, 106 पर चालान, 12 फरवरी गुरुवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के मार्गदर्शन में जिला केसीजी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 11 फरवरी को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं यातायात शाखा द्वारा संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें थाना छुईखदान से 5, ठेलकाडीह से 1, गंडई से 1 एवं यातायात शाखा से 5 प्रकरण शामिल हैं। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण आरटीओ कार्यालय भेजे जाएंगे। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 106 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹31,600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- 12 फरवरी गुरुवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि केसीजी जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने जिले के छुईखदान स्थित हथकरघा उद्योग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हथकरघा इकाई में संचालित उत्पादन गतिविधियों, कार्य व्यवस्था तथा कारीगरों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कारीगरों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने, कार्य परिस्थितियों में सुधार एवं शासन की योजनाओं का लाभ कारीगरों तक पहुँचाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण के अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- पुलिस थाना लांजी अंतर्गत निवासी 31 वर्षी युवक को जहरीली दवा का सेवन करने के कारण उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कारण के चलते अमित नामक 31 वर्षी युवक ने चूहा मार जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जब उसने खुद इस बात को अपने परिजनों को बताया इसके बाद चिंतित परिजनों ने तत्काल उसे सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया जहां मौजूद चिकित्सा की स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उसका उपचार प्रारंभ कर दिया गया, परिजनों ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।1
- ▪️ ग्राम परसादा खार क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव बरामद ▪️ शव 10–15 दिन पुराना प्रतीत, शिनाख्तगी शेष ▪️ महिला के हाथ में “विनोद शर्मा” नाम का टैटू अंकित ▪️ आम नागरिकों से पहचान हेतु सहयोग की अपील परसादा खार ग्राम कुम्हारी स्थित केवल्य धाम के पीछे अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। ▪️ शव लगभग 10–15 दिन पुराना होना प्रतीत हुआ, जिससे तत्काल पहचान संभव नहीं हो सकी। ▪️ थाना कुम्हारी में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ▪️ पहचान हेतु महिला के वस्त्र, चूड़ी, कंगन एवं चप्पल की तस्वीरें साझा की जा रही हैं। थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसादा खार में केवल्य धाम के पीछे एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 40–45 वर्ष का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम कराया गया। शव की स्थिति से यह अनुमानित है कि मृत्यु लगभग 10–15 दिन पूर्व हुई होगी। थाना कुम्हारी में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के दाहिने/बाएं हाथ (जांच अनुसार) में “विनोद शर्मा” नाम का टैटू अंकित है, जो पहचान का महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। घटनास्थल : केवल्य धाम के पीछे, ग्राम परसादा खार, कुम्हारी जप्त सामग्री : ▪️ महिला द्वारा पहने गए वस्त्र ▪️ चूड़ी व कंगन ▪️ चप्पल दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उक्त हुलिया, टैटू अथवा वस्त्रों के आधार पर किसी को महिला के संबंध में जानकारी हो तो तत्काल थाना कुम्हारी अथवा निकटतम पुलिस थाना में सूचना दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। —0000—1
- bhilai ke super boxer sunil singh la boxing mukabla bhidenge Pakistan ke boxer se. DUBAI ME HE YE MUKABLA BHILAI KA name roshan kr diye sinil singh ne.....1
- रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 लाख रुपये नगद सहित लगभग 19.70 लाख रुपये का सामान जब्त किया है. म्यूल खातों के जरिए लेन-देन किया जा रहा था. ग्राहकों पर भी कार्रवाई होगी.1
- ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 17.लाख नकद समेत चार गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक 11 फरवरी की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिरंगा चौक फेस-02 कबीर नगर के पास कुछ युवक ऑनलाइन सट्टा वेबसाइटों के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे हैं। जैसी साइटों से सट्टा संचालन करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी 01. दीपक सचदेवा पिता स्व. धर्मेन्द्र सचदेवा उम्र 30 वर्ष निवासी एम 02/56 फेस 03 कबीर नगर तिरंगा चौक के पास, थाना कबीर नगर रायपुर। 02. गौरव सचदेवा पिता सतीश सचदेवा उम्र 29 वर्ष निवासी कंचनजंघा काम्प्लेक्स सी ब्लॉक 106 फर्स्ट फ्लोर आदर्श चौक थाना कबीर नगर रायपुर। 03. ऋषभ रंगलानी पिता स्व. नारायण प्रकाश रंगलानी उम्र 30 वर्ष निवासी मारूति विहार कालोनी आर के माल के पास पलाश काम्प्लेक्स, थाना आमानाका रायपुर।1
- sukhloo tola vad no.14 gram rajma post kareli t.s .baihar jila balaghat kafi din se kha rab h pr koi sunwae nhi ho rha h sarpach .sachiv .sb ke ps gy pr bn nhi rha h6
- 12 फरवरी गुरुवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के मार्गदर्शन में जिला केसीजी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 11 फरवरी को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं यातायात शाखा द्वारा संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें थाना छुईखदान से 5, ठेलकाडीह से 1, गंडई से 1 एवं यातायात शाखा से 5 प्रकरण शामिल हैं। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण आरटीओ कार्यालय भेजे जाएंगे। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 106 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹31,600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1