पानसेमल पुलिस ने चोरी के अपराध में विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की। कार्यालय थाना पानसेमल, जिला बड़वानी म.प्र.। पानसेमल थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पानसेमल पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा उक्त बालक से अन्य मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। दिनांक 20.08.2026 को फरियादी अनिल पिता पांडुरंग सूर्यवंशी, निवासी पानसेमल की सूचना पर थाना पानसेमल में अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। फरियादी की मोटरसाइकिल मातृ-पितृ कॉलोनी, पानसेमल से चोरी होना बताई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पदम विलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी श्री बद्रीलाल अटोदे के निर्देशन में थाना प्रभारी पानसेमल श्री विजय रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन तथा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध की तलाश की गई। सतत प्रयास एवं पूछताछ के दौरान विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। विधि विरुद्ध बालक से क्षेत्र में हुई अन्य मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बंसीलाल रावत, प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल एवं आरक्षक नवीन मेहता का सराहनीय योगदान रहा।
पानसेमल पुलिस ने चोरी के अपराध में विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की। कार्यालय थाना पानसेमल, जिला बड़वानी म.प्र.। पानसेमल थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पानसेमल पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा उक्त बालक से अन्य मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। दिनांक 20.08.2026 को फरियादी अनिल पिता पांडुरंग सूर्यवंशी, निवासी पानसेमल की सूचना पर थाना पानसेमल में अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। फरियादी की मोटरसाइकिल मातृ-पितृ कॉलोनी, पानसेमल से चोरी होना बताई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते
हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पदम विलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी श्री बद्रीलाल अटोदे के निर्देशन में थाना प्रभारी पानसेमल श्री विजय रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन तथा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध की तलाश की गई। सतत प्रयास एवं पूछताछ के दौरान विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। विधि विरुद्ध बालक से क्षेत्र में हुई अन्य मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बंसीलाल रावत, प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल एवं आरक्षक नवीन मेहता का सराहनीय योगदान रहा।
- निमाड़ कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, धामनोद में पी.टी.एम. का आयोजन निप्र -जे .एन. यादव धामनोद। निमाड़ कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, धामनोद में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं अभिभावकों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (पी.टी.एम.) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संचालक रामेश्वर पंवार एवं संजय पंवार ने माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, व्यवहार एवं अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए तथा विद्यालय द्वारा सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य विशाल पाटील ने कहा कि विद्यार्थी की सफलता में विद्यालय और परिवार दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विद्यालय संचालक संजय पंवार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार एवं आत्मविश्वास प्रदान करना है। अभिभावकों और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद से विद्यार्थियों की प्रतिभा को बेहतर दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्री-प्राइमरी इंचार्ज दीपिका पटेल, शीतल शेखावत, प्राइमरी इंचार्ज अंजलि नंदाने, अभिषेक सोलंकी, समन्वयक जितेंद्र बचाने सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।1
- एंकर :- महू की बेटी और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार के पहली बार इंदौर आगमन पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। कविता पाटीदार को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। राकेश यादव के नेतृत्व में निकाली गयी वाहन रैली में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए और कविता पाटीदार का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि महू की बेटी का भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बाइट :- राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीजेपी एंकर :- महू की बेटी और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार के पहली बार इंदौर आगमन पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। कविता पाटीदार को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। राकेश यादव के नेतृत्व में निकाली गयी वाहन रैली में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए और कविता पाटीदार का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि महू की बेटी का भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बाइट :- राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीजेपी2
- सनावद में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: अकीदत व भाईचारे के साथ मना जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, गूंजे 'मरहबा या मुस्तफा' के तराने सनावद ग्राउंड रिपोर्ट: ऋषि एरन एमपी का आईना पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत (जन्म दिवस) यानी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पावन पर्व सनावद नगर में पूरे अकीदत, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर नगर में पारंपरिक शान-ओ-शौकत के साथ विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजन और अकीदतमंद शामिल हुए। नात-ए-पाक और परचमों से सजा कारवां: * भव्य जुलूस का आगाज: जामा मस्जिद एवं प्रमुख मुकामों से तकरीर व दुआओं के बाद जुलूस का भव्य आगाज हुआ। जुलूस में सबसे आगे इस्लामी परचम लहराते हुए घुड़सवार, युवा और उलेमा-ए-किराम की अगुवाई रही। * सदाओं से गूंजा नगर: जुलूस के दौरान 'मरहबा या मुस्तफा', 'सरकार की आमद मरहबा' और अमन-चैन के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग नए परिधान पहनकर हाथों में तिरंगा व इस्लामी ध्वज लिए नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे। * प्रमुख मार्गों से गुजरा जुलूस: नगर के प्रमुख मार्गों—बस स्टैंड, सुभाष चौक, माता चौक, दाना बाजार और मुख्य बाजारों से होते हुए जुलूस निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ा। जगह-जगह जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गंगा-जमुनी तहजीब और कौमी एकता की मिसाल: * स्वागत मंच व तबर्रुक वितरण: जुलूस मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और नगरवासियों द्वारा स्वागत मंच लगाए गए। जगह-जगह जुलूस में शामिल लोगों पर इत्र छिड़का गया और शीतल पेय, शरबत, चाय, फल एवं तबर्रुक (प्रसादी) का वितरण किया गया। * सौहार्दपूर्ण वातावरण: नगर की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सर्वधर्म समाज के प्रबुद्धजनों ने भी जुलूस का आत्मीय स्वागत कर मुबारकबाद पेश की। मुल्क में अमन-चैन की दुआ: जुलूस के समापन स्थल पर उलेमाओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की सीरत और उनकी दी हुई इंसानियत, मोहब्बत, अमन और भाईचारे की तालीम पर रोशनी डाली। अंत में देश और प्रदेश में खुशहाली, तरक्की तथा अमन-शांति के लिए विशेष दुआ की गई। आयोजन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहा।2
- बड़वाह:जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पर मुस्लिम समाज का हर्षौल्लास के साथ निकला जुलुस..1
- बेटमा - इंदौर अहमदाबाद हाईवे स्थित बाईपास पर हुआ बड़ा ट्रक हादसा, ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े में गिरा *👉 बेटमा में हुआ बड़ा सड़क हादसा✍️* *👉 अनियंत्रित होकर ट्रक पलटी खाया✍️* *👉 ड्राइवर क्लीनर को मामूली चोट आई बड़ा---✍️* *👉 बेटमा बाईपास स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास की घटना✍️* *👉 पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी ✍️* *👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️* *👉 खोजी नजर न्यूज के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई ✍️*1
- भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी के इंदौर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।। महामंत्री गजेंद्र पटेल और राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार इंदौर विमानतल पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ।। इसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक स्वागत रैली निकाली गई रैली के दौरान जगह-जगह दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। ।। भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल और राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार के इंदौर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। ।।1
- धामनोद में भोजशाला मामले को लेकर बंद का दिखा असर एवं सकल हिन्दू समाज ने रैली निकालकर dm के ज्ञापन सौंपा1
- बीजेपी ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार माननीय शिवराज सिंह चौहान के साथ नए मंत्री कमल कमलनाथ जी ने कैसा तंज बीजेपी सरकार डूब रही है इसलिए कर रही है मंत्रिमंडल का विस्तार शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनाओं को दी शुभकामनाएं1
- ईद मिलादुन्नबी पर इंदौर के मोती चाबेला में निकल गया भव्य जुलूस कलेक्ट इंदौर हर साल की तरह इस साल भी इंदौर के मोतीतबैला मैं निकल गया ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस जुलुस में ऊंट बागी पर बच्चे और बुजुर्ग लोग बैठे हुए थे जब के इस्लाम का झंडा लेकर नवयुवक हरी पगड़ी बांधकर चल रहे थे इनका स्वागत मंचों से पुष्प वर्षा कर किया गया दूसरे धर्म के लोगों ने भी इस जुलूस पर पुष्प की यही भाईचारे का पैगाम देता है इंदौर का मोतितबैला क्योंकि मुस्लिम लोग भी कावड़ और दूसरे जुलूस का स्वागत करते हैं इसीलिए यहां पर हिंदू मुस्लिम का भाईचारा बना रहता है और भाई चेहरे का पैगाम देता है यहां मोहल्ला इस जुलूस में तकरीबन 5000 से 10000 लोग शामिल हुए1