“तमंचे-रॉड से जानलेवा हमला! जबड़ा टूटा, आंख-कान जख्मी—फिर भी खुले घूम रहे आरोपी, SSP से गुहार” बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित का आरोप है कि 4 मार्च 2026 को गांव में गमी की होली मिलने के दौरान, गांव के ही ओमवीर, वीरपाल, जीतू, राजू, विजेंद्र और कल्लू समेत कई लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे, लोहे की रॉड, डंडों और ईंटों से बेरहमी से हमला किया। इस हमले में पीड़ित का जबड़ा टूट गया, आंख और कान में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत थाना आंवला ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के जिला अस्पताल और फिर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है, बावजूद इसके 6 मार्च को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। अब पीड़ित ने SSP बरेली से सुरक्षा के लिए गनर उपलब्ध कराने और सख्त धाराएं बढ़ाने की मांग की है। सवाल ये है कि आखिर कब होगी आरोपियों की गिरफ्तारी? और क्या पीड़ित को मिलेगा न्याय? पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग सुबह के 11:30 बजे दी गई जानकारी
“तमंचे-रॉड से जानलेवा हमला! जबड़ा टूटा, आंख-कान जख्मी—फिर भी खुले घूम रहे आरोपी, SSP से गुहार” बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित का आरोप है कि 4 मार्च 2026 को गांव में गमी की होली मिलने के दौरान, गांव के ही ओमवीर, वीरपाल, जीतू, राजू, विजेंद्र और कल्लू समेत कई लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे, लोहे की रॉड, डंडों और ईंटों से बेरहमी से हमला किया। इस हमले में पीड़ित का जबड़ा टूट गया, आंख और कान में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत थाना आंवला ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के जिला अस्पताल और फिर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है, बावजूद इसके 6 मार्च को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। अब पीड़ित ने SSP बरेली से सुरक्षा के लिए गनर उपलब्ध कराने और सख्त धाराएं बढ़ाने की मांग की है। सवाल ये है कि आखिर कब होगी आरोपियों की गिरफ्तारी? और क्या पीड़ित को मिलेगा न्याय? पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग सुबह के 11:30 बजे दी गई जानकारी
- बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित का आरोप है कि 4 मार्च 2026 को गांव में गमी की होली मिलने के दौरान, गांव के ही ओमवीर, वीरपाल, जीतू, राजू, विजेंद्र और कल्लू समेत कई लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे, लोहे की रॉड, डंडों और ईंटों से बेरहमी से हमला किया। इस हमले में पीड़ित का जबड़ा टूट गया, आंख और कान में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत थाना आंवला ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के जिला अस्पताल और फिर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है, बावजूद इसके 6 मार्च को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। अब पीड़ित ने SSP बरेली से सुरक्षा के लिए गनर उपलब्ध कराने और सख्त धाराएं बढ़ाने की मांग की है। सवाल ये है कि आखिर कब होगी आरोपियों की गिरफ्तारी? और क्या पीड़ित को मिलेगा न्याय? पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग सुबह के 11:30 बजे दी गई जानकारी1
- #बरेली के मौलाना शहबबूदीन ने महगाई और तेल गैस की आफवाओ को लेकर दिया बड़ा बयान#1
- ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी में बड़ा बदलाव, मुख्तार अहमद बने प्रदेश संगठन मंत्री1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- बरेली। कुत्बे ओलिया हज़रत जलालुद्दीन सरकार सैय्यद शाहदाना वली रहमतुल्लाह अलेह के छोटे उर्स सत्तरवीं शरीफ के चौथे दिन दरगाह परिसर में रूहानी माहौल देखने को मिला। दिन की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई, जिसके बाद मज़ारे मुबारक पर सलातो सलाम का नजराना मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा ने पेश किया। दिनभर दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में लखनऊ बर्फ बोर्ड से आए कोऑर्डिनेटर असद उज़मा साहब ने दरगाह पर हाजिरी देकर मुल्क में अमन-ओ-अमान और भाईचारे के लिए दुआ की। इस मौके पर मुतवल्ली अब्दुल वाज़िद खां नूरी और वसी अहमद वारसी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। बाद नमाज-ए-ज़ोहर चंद मियां अशरफी ने मिलादे पाक की महफिल सजाई, जबकि नमाज-ए-असर के बाद फनकार निजाम साबरी कलियरी ने रंग शरीफ पेश कर समा बांध दिया। इसके बाद सरकार केले शाह बाबा के कुल शरीफ की फातिहा अदा की गई, जिसमें शहज़ादा-ए-हुज़ूर तहसीन-ए-मिल्लत सूफी रिजवान रज़ा खां कादरी ने देश में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए खुसूसी दुआ कराई। रात 10 बजे से महफिल-ए-सिमा (कव्वाली) का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए फनकार मोबीन नियाजी और निजाम साबरी कलियरी ने सरकार गौसे पाक, वारिसे पाक, केले शाह बाबा और शाहदाना वली की शान में रूहानी कलाम पेश कर अकीदतमंदों को झूमने पर मजबूर कर दिया। “तेरा दर मिल गया मुझको सहारा हो तो ऐसा हो...” जैसे कलामों पर खूब वाहवाही लूटी गई। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। उर्स के दौरान जायरीनों के लिए दिनभर लंगर का इंतजाम भी किया गया। सभी कार्यक्रम दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाज़िद खां बब्बू मियां नूरी की जेरे सरपरस्ती में संपन्न हुए। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे हजरत सैय्यद बाबा के कुल शरीफ की फातिहा अदा की जाएगी, जिसके साथ पांच रोजा उर्स का समापन होगा। उर्स के इंतजाम में गुल्लन खां, अब्दुल सलाम नूरी, गफूर पहलवान, यूसुफ इब्राहिम, जावेद खां, मेहबूब साबरी, भूरा साबरी, सईद खां, परवेज खां, अकरम दाना, हाफिज सलीम रजा, मिर्जा शाहाब बेग, मिर्जा मुकर्रम बेग, जफर अली, दिलावर खां, तौसीफ खां सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- बरेली। कुत्बे ओलिया हज़रत जलालुद्दीन सरकार सय्यद शाहदाना वली रहमातुल्लाह अलेहैं के छोटे उर्स सत्तरवी शरीफ के पाच में दिन की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई मज़ारे मुबारक पर सलातो सलाम का नजराना मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा ने पेश किया दिन भर दरगाह पर चादर पोशी व गुलपोशी का सिलसिला चलता रहा सुबह 10,30 बजे हज़रात सय्यद बाबा के कुल शरीफ की फातिहा की रस्म अदा की गई ,जिसमे शहज़ादा ए हुज़ूर तहसीन ए मिल्लत आली जनाब सूफी रिज़वान रज़ा खां क़ादरी साहब ने हिंदुस्तान में अमनो अमान भाई चार बीमारों के लिए शिफा बे रोज़गारों को रोजगार, बे औलादों के लिए खुसूसी दुआ की दरगाह के मुतावल्ली अब्दुल वाज़िद खा बब्बू मिया नूरी ने बताया हम बार बार नगर निगम में सफाई के लिए ज्ञापन देते है लेकिन न सफाई हुई न ही लाइट ठीक हुई नहीं गटर साफ नहीं हुए हमे अफसोस है हर बार नगर निगम से आश्वाशन मिलता है काम नही होता है। वसी अहमद वारसी ने बताया हर साल सरकार शाहदाना वली के बड़े कुल शरीफ के मौके पर गरीब लड़कियो की शादी दरगाह की तरफ से कराई जाती है,जिसमे खाने का खर्च दहेज का खर्च किया जाता कुल के बाद 11:00 बजे फनकार शाहवेज साबरी ने रंग शरीफ का नजराना मजार ए मुबारक पर पेश किया,दिलबर खान ने आज जायरीनों के लिए लंगर का इंतज़ाम किया जो दिन भर चलता रहा मज़ारे मुबारक पर। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने शासन प्रशासन और दरगाह पर खिदमत करने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए पांच रोज़ उर्स के समापन की घोषणा की। उर्स का इंतजाम देखने वालों में मिर्ज़ा मुकर्रम बेग,यूसुफ इब्राहिम, सलीम रज़ा,गफूर पहलवान, मिर्ज़ा शाहाब बेग,अब्दुल सलाम नूरी,जावेद खां,मेहबूब साबरी,भूरा साबरी,गुल्लन खा,आसिफ सकलैनी,परवेज़ खा,जावेद खा,वसी अहमद, दिलावर खां,सही बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।1
- बरेली में मंगलवार को बुलडोजर एक्शन ने हड़कंप मचा दिया। कोहड़ापीर बाजार में नगर निगम की टीम 3 बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई शुरू कर दी। लाल निशान लगे अवैध मकान और दुकानों पर एक-एक कर बुलडोजर चला दिया गया। कार्रवाई के दौरान विरोध की कोशिश करने वाले व्यापारियों को पुलिस ने शांत करा दिया। देखते ही देखते करीब 40 दुकानें और 5 मकान पूरी तरह ढहा दिए गए। इतना ही नहीं, एक पेट्रोल पंप, मस्जिद और केडीएम इंटर कॉलेज का करीब 5-5 मीटर हिस्सा भी तोड़ा गया। घर टूटते देख महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है और उनकी रोजी-रोटी छीन ली गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए की जा रही है। प्रशासन पहले ही नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे चुका था। फिलहाल, अभी भी करीब 40 और भवन निशाने पर हैं, जिन पर आगे कार्रवाई जारी रहेगी। पूरे मामले में स्थानीय लोगों ने रोते हुए आज मंगलवार समय लगभग शाम के 4 बजे दी जानकारी1
- फैजनगर में विकास कार्य ठप, ग्रामीणों में नाराज़गी फरीदपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फैजनगर में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क, सफाई, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक विकास कार्य जल्द शुरू कराए जाएं, ताकि गांव की व्यवस्था सुधर सके।3