logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, कुलपहाड़ पुलिस ने भेजा जेल #महोबा कुलपहाड़ थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। दिनांक 17 अप्रैल 2026 को ग्राम कमालपुरा निवासी अखिलेश ने थाने में तहरीर दी कि गांव के ही भूरा ने उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मु0अ0सं0 72/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 19 अप्रैल को आरोपी भूरा काछी पुत्र ननुवा काछी, 45 वर्ष, निवासी कमालपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उ0नि0 अनिल कुमार यादव व का0 गजेन्द्र वर्मा की टीम ने गिरफ्तारी की। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

20 hrs ago
user_Mahoba Insight
Mahoba Insight
Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
b87e8e72-b05a-4aaf-ad81-6f3f9470ac1c

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, कुलपहाड़ पुलिस ने भेजा जेल #महोबा कुलपहाड़ थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। दिनांक 17 अप्रैल 2026 को ग्राम कमालपुरा निवासी अखिलेश ने थाने में तहरीर दी कि गांव के ही भूरा ने उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मु0अ0सं0 72/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 19 अप्रैल को आरोपी भूरा काछी पुत्र ननुवा काछी, 45 वर्ष, निवासी कमालपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उ0नि0 अनिल कुमार यादव व का0 गजेन्द्र वर्मा की टीम ने गिरफ्तारी की। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देखिए मजेदार जमीन स्तर की खबर हमारे साथ। अगर हमारी खबर अच्छी लगे तो हमें लाइक कमेंट और फॉलो जरूर करें
    1
    देखिए मजेदार जमीन स्तर की खबर हमारे साथ। अगर हमारी खबर अच्छी लगे तो हमें लाइक कमेंट और फॉलो जरूर करें
    user_Ramlakhan Namdev
    Ramlakhan Namdev
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by राजीव कुमार
    1
    Post by राजीव कुमार
    user_राजीव कुमार
    राजीव कुमार
    Court reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सरकारी अस्पताल या वसूली केंद्र? इलाज के बदले मांगे पैसे, वीडियो बना तो बैकफुट पर आए डॉक्टर
    1
    सरकारी अस्पताल या वसूली केंद्र? इलाज के बदले मांगे पैसे, वीडियो बना तो बैकफुट पर आए डॉक्टर
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • #महोबा गांव दुलारा में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर ग्रामीण मरीजों से लूट। उपचार के नाम पर बीमार महिला से दो सौ रुपए की अवैध उगाही। सीएमओ ने जांच उपरांत कार्रवाई की कही बात।
    1
    #महोबा  गांव दुलारा में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर ग्रामीण मरीजों से लूट।
उपचार के नाम पर बीमार महिला से दो सौ रुपए की अवैध उगाही।
सीएमओ ने जांच उपरांत कार्रवाई की कही बात।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    20 hrs ago
  • राठ में एक दहेज से भरी पिकअप में आग लग गई, जिससे करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अलकछवा-खजली की रहने वाली वर्षा ठाकुर की शादी शारदा पैलेस में संपन्न हुई थी, और दहेज का सामान पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से अलमारी, सोफा, टीवी, फ्रिज, कूलर, आटा-दाल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में जल रही चिंगारी से आग पिकअप तक पहुंची, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। जानकारी के मुताबिक 👇👇👇👇 गाड़ी मालिक सुनील कुमार S/O श्याम बाबू हरसुंडी रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    राठ में एक दहेज से भरी पिकअप में आग लग गई, जिससे करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अलकछवा-खजली की रहने वाली वर्षा ठाकुर की शादी शारदा पैलेस में संपन्न हुई थी, और दहेज का सामान पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी।
आग लगने से अलमारी, सोफा, टीवी, फ्रिज, कूलर, आटा-दाल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में जल रही चिंगारी से आग पिकअप तक पहुंची, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक
👇👇👇👇
गाड़ी मालिक सुनील कुमार S/O श्याम बाबू हरसुंडी
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • राठ। थाना राठ क्षेत्र अन्तर्गत ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 58 वर्षीय हरिश्चंद्र मिश्रा, मान बहादुर मिश्रा निवासी ग्राम खेड़ा शिलाजीत थाना जरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी राठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    राठ। थाना राठ क्षेत्र अन्तर्गत  ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में  मोटरसाइकिल सवार 58 वर्षीय हरिश्चंद्र मिश्रा, मान बहादुर मिश्रा निवासी ग्राम खेड़ा शिलाजीत थाना जरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी राठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Sameer mirja
    Sameer mirja
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर।कस्बे के प्रतिष्ठित रहमानियां इंटर कॉलेज में सोमवार को नवनियुक्त प्रबंधक के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जकी अहमद समेत नवनिर्वाचित सदस्यों हुआ स्वागत, इस दौरान प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रज़िया सुल्ताना, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जकी अहमद के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संस्थान को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। वहीं नवनियुक्त प्रबंधक जकी अहमद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कॉलेज के विकास, अनुशासन और शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सहयोग से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    1
    मौदहा हमीरपुर।कस्बे के प्रतिष्ठित रहमानियां इंटर कॉलेज में सोमवार को नवनियुक्त प्रबंधक के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जकी अहमद समेत नवनिर्वाचित सदस्यों हुआ स्वागत,
इस दौरान प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रज़िया सुल्ताना, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जकी अहमद के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संस्थान को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
वहीं नवनियुक्त प्रबंधक जकी अहमद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कॉलेज के विकास, अनुशासन और शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। 
साथ ही उन्होंने शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सहयोग से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    1
    Post by इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.